जनसमस्याओं पर भड़की भारतीय किसान यूनियन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जर्जर सड़कों से लेकर भ्रष्टाचार और बिजली समस्याओं तक उठाई आवाज, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी पूरनपुर/पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बनी हुई जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विभिन्न विभागों में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं और जनहित से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की। किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में नगर पालिका चौराहे से ब्लॉक रोड होते हुए महिला अस्पताल तक जाने वाली जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संगठन का कहना है कि सड़क की हालत खराब होने के कारण राहगीरों, मरीजों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने तथा पात्र लोगों को निर्धारित समय में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की गई। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को भी सरल और पारदर्शी बनाने की मांग संगठन ने की।किसान नेताओं ने सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं बिजली विभाग द्वारा बढ़ाए गए लोड, अधिक बिजली बिल, प्रीपेड मीटर और गरीब उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराने की मांग भी रखी गई।ज्ञापन में आवास योजना में कथित अनियमितताओं की जांच कराने, पात्र गरीब परिवारों के राशन कार्ड बनवाने, गैस सिलेंडर की कथित कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग भी शामिल रही।संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) धरना-प्रदर्शन शुरू करने के साथ ही उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव इमरान, जिला संगठन मंत्री वसीम बेग, आकिल शाह, मोहम्मद आरिफ, इस्तियाक, तौसीफ, शकील, तौफीक, आलीशान, मुरार और सलीम सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Puranpur: व्यापारियों की बैठक में शेरपुर रोड फ्लाइओवर को लेकर उठी माँग, 11 मीटर की जगह 8 मीटर चौड़ाई करने पर जोर। उत्तर प्रदेश के पूरनपुर में शेरपुर रोड पर प्रस्तावित फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर फ्लाइओवर की चौड़ाई 11 मीटर से घटाकर 8 मीटर करने की मांग की है। इस दौरान हंसराज गुलाटी और व्यापार मंडल की नई टीम का स्वागत भी किया गया।1
- पति-पत्नी के कलह का खौफनाक अंत, घर-जमाई बनकर रह रहे पति का पत्नी ने घोंटा गला, आरोपी महिला गिरफ्तार पति-पत्नी के कलह का खौफनाक अंत, घर-जमाई बनकर रह रहे पति का पत्नी ने घोंटा गला, आरोपी महिला गिरफ्तार माधोटांडा (पीलीभीत)। ससुराल में रह रहे पति और पत्नी के बीच का विवाद इस कदर बढ़ा कि एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में उजाड़ गया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के लोहरपुरी गांव में पारिवारिक क्लेश के चलते पत्नी ने ही अपने पति की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितरपुर गांव निवासी उमाशंकर पुत्र श्री कृष्णा पिछले कुछ समय से अपने गांव के बजाय अपनी ससुराल लोहरपुरी में 'घर-जमाई' के रूप में रह रहा था। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल के ही घर में उमाशंकर का शव मिला। पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच आपस में गहरा विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ममता उर्फ सीमा ने पति का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला ममता उर्फ सीमा ने उमाशंकर से पहले गुजरात के किसी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। बाद में वह उमाशंकर के संपर्क में आई। पुलिस अब महिला के इस आपराधिक और व्यक्तिगत बैकग्राउंड की भी पड़ताल कर रही है, ताकि हत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों—विकास और गीता—को पूरी तरह अनाथ कर दिया है। पिता की हत्या और मां के जेल चले जाने के बाद दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद में गला दबाकर हत्या का लग रहा है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- पीलीभीत: कंजा हरैया के विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान, पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के कंजा हरैया स्थित संजय गांधी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक (एसआई) रीना ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन तथा कानून द्वारा उपलब्ध सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। एसआई रीना ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या अपराध की स्थिति में महिलाएं और छात्राएं बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें तथा सरकार द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन और कानूनी सहायता का लाभ उठाएं। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं एवं महिलाओं ने भी कानूनी विषयों से जुड़े अपने सवाल पूछे, जिनका विस्तार से जवाब दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना रहा।1
- जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत1
- Post by AASHIQ ALI1
- छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर पीएम मोदी से माफी की मांग तेज छात्र आंदोलन पर कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं और छात्र संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस घटना पर माफी मांगने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक प्रधानमंत्री द्वारा कोई आधिकारिक माफी या बयान जारी नहीं किया गया है। मामला राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है।1
- छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के आरोप में दो युवक पकड़े गए, ग्रामीणों ने की पिटाई नैनीताल के सतौली गांव में हंगामा, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सतौली गांव में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं और काम की तलाश में क्षेत्र में आए थे। छात्राओं के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ युवक भाग निकले, जबकि दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि महिलाओं और लड़कियों ने उनकी पिटाई की और चेहरे पर काला रंग भी पोत दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1