Shuru
Apke Nagar Ki App…
राज्य महिला आयोग की सदस्या 25 अगस्त को करेगी जनसुनवाई हरदोई।जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार राज्य महिला आयोग की सदस्या 25 अगस्त को करेगी जनसुनवाई #हरदोई।जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्या एकता सिह महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओ को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से 25 अगस्त को जनपद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (निरीक्षण भवन) में प्रातः 10 बजे से महिलाओं की समस्याओं की जनसुनवाई करेगीं। उन्होने कहा है कि जनपद की कोई भी महिला जो किसी हिंसा से पीड़ित है वह अपना प्रार्थना पत्र देकर जनसुनवाई में उपस्थित होकर दे सकती है।
मो ० मोहसिन
राज्य महिला आयोग की सदस्या 25 अगस्त को करेगी जनसुनवाई हरदोई।जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार राज्य महिला आयोग की सदस्या 25 अगस्त को करेगी जनसुनवाई #हरदोई।जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्या एकता सिह महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओ को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से 25 अगस्त को जनपद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (निरीक्षण भवन) में प्रातः 10 बजे से महिलाओं की समस्याओं की जनसुनवाई करेगीं। उन्होने कहा है कि जनपद की कोई भी महिला जो किसी हिंसा से पीड़ित है वह अपना प्रार्थना पत्र देकर जनसुनवाई में उपस्थित होकर दे सकती है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वायरल वीडियो कन्नौज का बताया जा रहा है जिसमें खुद पुलिसकर्मी एक दूसरे के ऊपर गिर रहे हैं।1
- कछौना में उमड़ा आस्था का सैलाब,सरकार की आमद... मरहबा' के नारों से गूंजा पूरा हरदोई जिला,शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी कछौना की सड़कों पर दिखी कौमी एकता की मिसाल,हरदोई में बारावफात की धूम चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस समाजसेवियों ने चखाया लंगर का स्वाद ............. हरदोई के कछौना कस्बे समेत आज पूरे जिलेभर में बारावफात यानी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार बेहद धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर कछौना की सड़कों पर आस्था का एक ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसने कौमी एकता और आपसी सौहार्द की एक नई मिसाल पेश कर दी। 'सरकार की आमद... मरहबा' के गगनभेदी नारों और हाथों में इस्लामी परचम थामे, मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने इस ऐतिहासिक जुलूस में हिस्सा लिया। ये तस्वीरें गवाह हैं उस अकीदत की, जो आज कछौना की सरजमीं पर पूरी शान-ओ-शौकत के साथ दिखाई दी। मौका था बारावफात का, जहां कछौना कस्बे के साथ-साथ पूरे जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे अदब और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल हर शख्स के चेहरे पर पैगंबर साहब के प्रति दीवानगी साफ झलक रही थी। क्या बुजुर्ग, क्या जवान और क्या बच्चे... हर कोई हाथों में झंडे लहराते हुए और 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहा था।जुलूस के दौरान उलेमा और मौलाना लगातार नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते रहे, जिससे पूरा माहौल रूहानी हो गया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता था। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखाई दिए।इस जुलूस की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब देखने को मिली, जब कछौना के अलग-अलग रास्तों पर समाजसेवियों और युवाओं द्वारा लंगर की शानदार व्यवस्था की गई। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह खिदमतगार खड़े नजर आए—किसी ने अकीदतमंदों को ठंडी कोल्डड्रिंक पिलाई, तो कोई लजीज बिरयानी और बिस्किट बांटकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करता नजर आया। कछौना का यह नजारा आपसी भाईचारे और सेवा भाव की सबसे बड़ी मिसाल बन गया।जिले भर में निकला यह जुलूस शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ संपन्न हुआ, जिसने एक बार फिर साबित किया कि त्योहार दिलों को जोड़ने के लिए आते हैं।हरदोई की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए मेरे साथ #HardoiNews #Kachhauna #Barawafat #EidMiladUnNabi #JulusEMohammadi #MiladUnNabi #UPNews #BreakingNews #GangaJamuniTehzeeb #KachhaunaUpdate #LocalNews #SocialHarmony #FestivalOfPeace #हरदोई #कछौना #बारावफात1
- Jab Khuda gaon ke andar Ho to Kuda Ghar ki kya jarurat महसोना। गाँव में गंदगी के कारण आए दिन लोग हो रहे बीमार3
- सीतापुर कल्ली नैमिष रोड पर भीषण सड़क हादसा बनारस के दो श्रद्धालुओं की मौत कई घायल मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, दो भाई की मौत तीसरी मां घायल ड्राइवर भी घायल बनारस के दाल मंडी के रहने वाले हैं सभी1
- तेज रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां, कदम के पेड़ से भिड़ी कार कल्ली-नैमिष मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कदम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर मछरेहटा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बनारस निवासी आकाश गुप्ता (30) पुत्र राजीव गुप्ता और यश गुप्ता (25) पुत्र राजीव गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार नंदनी गुप्ता (50) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वह बोलने की स्थिति में नहीं था, जिसके चलते उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।3
- बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ फीता काटकर कार्य का किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत; जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। जयपालपुर ग्राम पंचायत के बलदेवनगर गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सिधौली ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने फीता काटकर इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अपने हाथों से लड्डू खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। उनके इस सहज अंदाज से ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। जनता की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर जोर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को भी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल में कई सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, बैठने की व्यवस्था तथा मंदिरों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगवाने जैसे कार्य भी कराए जाने का दावा किया गया। ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत बलदेवनगर में इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, सनोज मिश्रा, संजय सिंह चौहान, टीनू सिंह चौहान, विक्रम रावत, मनोज रावत, महंत जगदेव, पप्पू यादव, अनूप, बलदेव, साहित्य सिंह, रंजीत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।3
- लखनऊ इंदिरा नगर के लवकुश नगर से निकला बारावफात का जुलूस, हजारों की संख्या में उमड़े अकीदतमंद लखनऊ में बारावफात के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर बारावफात (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) का जुलूस इंदिरा नगर स्थित लवकुश नगर की गौसिया मस्जिद से श्रद्धा, शांति और सौहार्द के साथ निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान भारत का तिरंगा शान के साथ लहराता हुआ नजर आया, जो देश की एकता और भाईचारे का संदेश देता दिखा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना गाजीपुर पुलिस टीम भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रही। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाई। बारावफात के जुलूस में धार्मिक आस्था के साथ शांति, सौहार्द, भाईचारे और देश की एकता का संदेश भी देखने को मिला।1
- नयागांव चौराहे पर पुलिस गश्त के बीच दुकान में चोरी, रात्रि ड्यूटी पर उठे सवाल मल्लावां। थाना मल्लावां क्षेत्र के नयागांव चौराहे पर रात्रि पुलिस ड्यूटी और गश्त व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चौराहे के बीच स्थित समोसा-पान-पुड़िया की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक चोर दुकान से पान, पुड़िया, सिगरेट, बीड़ी और नकदी समेत करीब सात हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान का ताला टूटा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि नयागांव चौराहे पर रात में पुलिस ड्यूटी और गश्त रहती है, तो पुलिस की कथित मौजूदगी के बावजूद चोर दुकान का ताला तोड़कर सामान लेकर फरार कैसे हो गए। इससे रात्रि ड्यूटी की वास्तविक स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नयागांव चौराहा पहले भी चोरी की घटनाओं का गवाह रहा है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। लोगों ने मांग की है कि रात्रि ड्यूटी की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि घटना के समय पुलिसकर्मी निर्धारित स्थान पर मौजूद थे या नहीं। पीड़ित और स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, रात्रि गश्त एवं ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा करने तथा यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस घटना को लेकर क्या कार्रवाई करता है और नयागांव चौराहे पर रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब कैसे देता है।1