अमलावदा आली में पिता की हत्या का मामला, बेटे पर आरोप; वारदात के बाद से फरार अमलावदा आली में पिता की हत्या का मामला, बेटे पर आरोप; वारदात के बाद से फरार छीपाबड़ौद - बारां छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के अमलावदा आली गांव में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद छीपाबड़ौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को दी रिपोर्ट में *शिवप्रकाश पुत्र रंगलाल मीणा*, निवासी अमलावदा आली ने बताया कि उसके भाई *घनश्याम पुत्र रंगलाल मीणा (65)* का शव उसके घर पर पड़ा मिला। रिपोर्ट में घनश्याम की हत्या का शक उसके पुत्र *सुरेंद्र मीणा* पर जताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, हत्या में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद से सुरेंद्र फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी *गंभीर सिंह कसाना* पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
अमलावदा आली में पिता की हत्या का मामला, बेटे पर आरोप; वारदात के बाद से फरार अमलावदा आली में पिता की हत्या का मामला, बेटे पर आरोप; वारदात के बाद से फरार छीपाबड़ौद - बारां छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के अमलावदा आली गांव में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद छीपाबड़ौद थाना
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को दी रिपोर्ट में *शिवप्रकाश पुत्र रंगलाल मीणा*, निवासी अमलावदा आली ने बताया कि उसके भाई *घनश्याम पुत्र रंगलाल मीणा (65)* का शव उसके घर पर पड़ा मिला। रिपोर्ट में घनश्याम की हत्या का शक उसके पुत्र *सुरेंद्र मीणा* पर जताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, हत्या में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद से सुरेंद्र
फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी *गंभीर सिंह कसाना* पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
- ‘बुलाओ, कहां है कलेक्टर?’ सिंधिया के तेवर देख अफसरों में मची खलबली गुना। केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बीच उस समय प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई, जब उन्होंने कलेक्टर की मौजूदगी को लेकर सीधे पूछा— “कलेक्टर कहां है, बुलाओ जल्दी।” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे। सिंधिया के निर्देश के बाद उन्हें बुलाया गया और कलेक्टर के पहुंचने पर सिंधिया ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी ड्यूटी उनके साथ लगाई गई है। खाद की शिकायत पर भी दिखे सख्त तेवर इसी जनसुनवाई के दौरान किसानों ने खाद की उपलब्धता को लेकर अपनी परेशानी बताई। एक किसान ने कहा— “महाराज, जिंदगी हो गई माला पहनाते-पहनाते, लेकिन खेत के लिए दो बोरी खाद नहीं मिल पा रहा है।” रिपोर्ट के अनुसार, किसान की शिकायत पर सिंधिया ने कलेक्टर को सिर्फ “ठीक है” कहने के बजाय पेन-पैड निकालकर किसानों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर किसानों की जानकारी दर्ज की। किसानों ने खाद के ऑनलाइन टोकन कुछ ही समय में खत्म होने और कथित कालाबाजारी की आशंका भी जताई। इन आरोपों की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है।1
- तेजाजी महाराज के स्थान पर कथा श्रवण का समय 12 से 3:00 बजे तक है ग्राम हिंगोनिया में तेजाजी महाराज के मन्दिर पर श्री भागवत कथा श्रवण करते हुए भगत गण आनन्द लेते हुए भगवान का जन्म उत्सव मनाया गया उस में सभी भगत जनों ने आनन्द के साथ जुम उठे आओर इस पास के लोग कथा श्रवण करने आते हे। इस कथा का समापन 20 तारीख को होगा आप सभी से अनुरोध है कथा श्रवण के लिए ग्राम हिंगोनिया तहसील कनवास जिला कोटा राजस्थान तेजाजी महाराज का स्थान पर पड़ता है यहां पर आसपास के गांव से लोग कथा श्रवण के लिए आते हैं समस्त धर्म प्रेमियों से हम अनुरोध है कि आप कथा का श्रवण करने के लिए तेजाजी महाराज के स्थान पर पधारे1
- किसान का दर्द: भीड़ में खड़े किसान ने हाथ जोड़कर भावुक होते हुए कहा, "महाराज, जिंदगी निकल गई माला पहनाते-पहनाते, लेकिन खाद नहीं मिल रही।" केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना एवं बामौरी दौरे के दौरान का है, जहाँ खाद वितरण को लेकर एक किसान ने सीधे अपनी पीड़ा जाहिर की। किसान का दर्द: भीड़ में खड़े किसान ने हाथ जोड़कर भावुक होते हुए कहा, "महाराज, जिंदगी निकल गई माला पहनाते-पहनाते, लेकिन खाद नहीं मिल रही।" किसान का यह कहना क्षेत्र में लंबे समय से खाद की किल्लत और वितरण केंद्रों पर लगने वाली लंबी कतारों की परेशानी को दर्शाता है। साथ ही खाद की कालाबाजारी बड़ी मात्रा में हो रही हैं। ई पोर्टल खाद की पारदर्शिता होनी चाहिए, साथ ई पोर्टल पर खाद का स्टोक दिखाई देता हैं पर बुक नहीं हो पा रहा हैं। जिले में DAP खाद के लिए की स्थिति बेहद गंभीर है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसान की समस्या को गंभीरता से सुना, आवेदन लिया और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को खाद वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बुवाई के सीजन (विशेषकर रवि और खरीफ के दौरान) जिले में डीएपी और यूरिया की मांग बढ़ जाती है, जिसको लेकर किसानों में समय-समय पर इस तरह का आक्रोश देखने को मिलता रहता है।1
- पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ जिलाध्यक्ष ने सपरिवार भगवान गणेश और शिव पार्वती की पूजा कर माँगा नियमितीकरण का वरदान* *पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ जिलाध्यक्ष ने सपरिवार भगवान गणेश और शिव पार्वती की पूजा कर माँगा नियमितीकरण का वरदान* पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के झालावाड़ जिलाध्यक्ष गोपाल लाल शर्मा ने सपरिवार नयापुरा मोहल्ले में विराजित भगवान गणेश जी और शिव पार्वती की प्रतिमा की आरती की इस विशेष आरती में ग्राम के सेंकड़ो भक्तजनों ने भाग लिया। गोपाल शर्मा के साथ नयापुरा मोहल्ला निवासी मोनू चौरसिया, पंकज सुमन, लालू मेहर, युवराज कुशवाह ने भी आरती में भाग लिया। पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के जिलाध्यक्ष ने इस विशेष पूजा में राजस्थान के पीड़ित संविदाकार्मियों के नियमितीकरण के साथ राज्य और देश में सुख समृद्धि और भाईचारे की कामना की।1
- कलेक्टर राजगढ़ में उप तहसील माचलपुर का अचित निरीक्षण किया कलेक्टर सेवा संकल्प कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्र के गोरखपुर शिविर हेतु दौरे पर थे।1
- रीवा SGMH में अब खाना-पानी ले जाने पर भी रोक? महिला का वीडियो वायरल रोते हुए बोली- “खाना लेकर भी अंदर नहीं जाने दिया” रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (SGMH) एक बार फिर अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के परिजनों के लिए बनाए जा रहे प्रवेश नियमों को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक महिला भावुक होकर आरोप लगाती दिखाई दे रही है कि मरीज के लिए खाना लेकर अस्पताल के अंदर जाने से भी उसे रोक दिया गया। वायरल वीडियो में महिला का कहना है कि वह मरीज के लिए भोजन लेकर अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। महिला इस दौरान काफी परेशान और भावुक नजर आ रही है। हालांकि, वीडियो में घटना का पूरा संदर्भ और महिला को रोकने का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं है। मोबाइल को लेकर पहले से चल रहा विवाद SGMH में हाल ही में मोबाइल और वीडियोग्राफी को लेकर भी विवाद सामने आया था। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया था कि मोबाइल फोन अस्पताल में ले जाना प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन बिना अनुमति फोटो/वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर रोक है। वहीं, डॉक्टरों और मरीजों के परिजनों के बीच विवाद के बाद प्रशासन ने एक मरीज के साथ एक ही अटेंडेंट रखने और ICU में प्रवेश के लिए वैध गेट पास की व्यवस्था लागू करने की बात कही थी। अस्पताल परिसर में वीडियोग्राफी को भी नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया था। अब सवाल—खाना ले जाने पर रोक किस नियम के तहत? नए वायरल वीडियो के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अस्पताल में बाहर से मरीज के लिए भोजन या पानी ले जाने पर कोई आधिकारिक प्रतिबंध है? यदि ऐसा नियम लागू है, तो क्या इसकी जानकारी मरीजों और उनके परिजनों को प्रवेश द्वार पर स्पष्ट रूप से दी जा रही है? प्रशासन द्वारा हाल में अस्पताल में अटेंडेंट की संख्या नियंत्रित करने और अनधिकृत प्रवेश रोकने के निर्देश दिए गए हैं। 8 सितंबर को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने SGMH का औचक निरीक्षण भी किया था और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे। फिलहाल वायरल वीडियो में महिला के लगाए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस विशेष वीडियो और भोजन-पानी को लेकर कथित रोक पर आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आना बाकी है।1
- नेशनल हाईवे-27 पर सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, मौके पर पहुंची पुलिस खुशियारा नेशनल हाईवे-27 पर सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा खुशियारा क्षेत्र में हुआ। ट्रक कोटा से शिवपुरी की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया और उसमें भरा सीमेंट भी प्रभावित हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि, मौके पर ट्रक चालक नहीं मिला। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- प्रथम चरण में डोंगरगांव, सोयत और देहरिया संकुल के 86 शिक्षकों ने सहभागिता की।1
- NH 52 दरा अबली मणी महल कि चढ़ाई पर ट्रेलर और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे के बाद लगा लम्बा जाम रेंक रेंक चलें वाहन सैकड़ों यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार, NH 52 दरा अबली मणी महल कि चढ़ाई पर ट्रेलर और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत । मोड़क क्षेत्र से निकल रहें कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर गुरुवार रात को एक ट्रेलर और कंटेनर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हों गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थीं कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हों ।वहीं ट्रेलर कि बाड़ी और डिजल टैंक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हों गया, हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों कि कतारें लग गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और घायल कंटेनर चालक कों अस्पताल पहुंचाया, घटना बीतीं रात क़रीब 8 बजें कि बताईं जा रही हैं जब कंटेनर और ट्रेलर कि अबली मणी महल कि चढ़ाई पर आपस में जबरदस्त भिड़ंत हों गई, हादसे के बाद सड़क पर लम्बा जाम लग गया, बारिश बनीं बांधा, हादसे के वक्त बारिश हों रहीं थीं जिससे ज़ाम कि स्थिति एक तरफ़ तो दरा स्टेशन और दूसरी तरफ कमलपुरा फोर-लेन से भी आगे निकल गया , हादसे उस समय हुआं जब कंटेनर कोटा कि तरफ़ से आ रहा था और ट्रेलर कोटा कि तरफ़ जा रहा था तभी अबली मणी महल कि चढ़ाई पर भिड़ंत हों गई , जिससे वाहनों कि रफ़्तार थम गई, इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से दोनों वाहनों को हटा कर, फिर से यातायात व्यवस्था कों सुचारू करवाया, क़रीब 2 घंटों तक रेंक रेंक चलें वाहन सैकड़ों यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार,इधर भारी बारिश से दरा अंडरपास से लेकर कमलपुरा फोर-लेन तक पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गईं जिससे मार्ग में क़रीब 2-3 फिट गहरे गड्ढे होंने से आएं दिन राहगीर हादसा का शिकार हो रहें और वाहनों में टूट फूट हों रहीं साथ समय और ईंधन भी अधिक लग रहा, गहरे गड्ढों के चलते दिनभर ज़ाम जैसी स्थिति बनीं रहती है 2 -2 टोल देने के बावजूद सड़क कि ऐसी स्थिति आवागमन में बांधा पैदा कर रहीं जिससे आमजन को बड़ी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है ना प्रशासन ध्यान दें रहा ना सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग कि बदहाली वाहन चालकों पर पड़ रही भारी।4