Shuru
Apke Nagar Ki App…
जीवन में मुश्किल कितनी भी बड़ी हो पर हिम्मत सें सूझ बुझ सें सारी समस्या का हाल हो सकता है
Prakash Meena
जीवन में मुश्किल कितनी भी बड़ी हो पर हिम्मत सें सूझ बुझ सें सारी समस्या का हाल हो सकता है
More news from Bhopal and nearby areas
- जीवन में मुश्किल कितनी भी बड़ी हो पर हिम्मत सें सूझ बुझ सें सारी समस्या का हाल हो सकता है4
- Indore में कार में आग लगने से 4 साल के बच्चे की मौत | Raj Express Indore में एक हादसे में कार के अंदर आग लगने से 4 साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे का पिता उसे कार में बैठाकर पास में ही कार का DJ System ठीक कर रहा था, तभी अचानक कार में आग लग गई।1
- Breaking काली मंदिर रोड पर मृत पशु फेंककर माहौल बिगाड़ने की साजिश। धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस सख्त। थाना तलैया पुलिस ने मामला दर्ज कर 10,000/- का ईनाम घोषित किया। 5 दिन की कड़ी जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार। फुलसिंह चौधरी निकला मुख्य आरोपी। भैंस के बच्चे की खाल निकालकर बटुआ बनाया गया। अवशेष को सड़क किनारे फेंककर अशांति फैलाने की कोशिश। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूला। घटना में इस्तेमाल छुरी, रस्सी और बाइक जब्त। पुलिस की सख्ती से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम। तलैया थाना क्षेत्र का पूरा मामला।1
- *बिग ब्रेकिंग :- छोटे तालाब ब्रिज काली मंदिर से पहले बोरी में गर्दन कटी बछड़े की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी फूलसिंह चौधरी को किया गिरफ्तार* 23 मार्च को छोटे तालाब ब्रिज पर बोरी में बछड़े को फेंक कर गया था आरोपी ? सैकड़ो सीसीटीवी खंगालने के बाद तलैया पुलिस को आरोपी के पकड़ने में मिली सफलता बोरी में बछड़ा मिलने के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, भानु हिंदू, कृष्ण घाड़के सहित सैकड़ों लोगो ने किया था थाना तलैया का घेराव हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त की थी कार्यवाही मांग आखिर बोरी में त्योहारों के समय बछड़ा फेंकने की आरोपी की मंशा क्या थी पुलिस की पूछताछ जारी जल्द करेगी पुलिस पूरे मामले का खुलासा1
- Post by Malik News1
- क्या आप सोच सकते हैं कि अपने ही खेत से खून-पसीना एक करके लौट रहे एक पिता की आँखों के सामने उसके जवान बेटे को सरेआम गोलियों से भून दिया जाए? हाँ, ये कोई खौफनाक फिल्मी सीन नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के थाना उदयपुरा इलाके की कड़वी और खौफनाक हकीकत है, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया है! पुलिस के आधिकारिक प्रेस नोट के मुताबिक, दिल दहला देने वाली ये घटना 28 मार्च 2026 की है, जब श्यामसुंदर रघुवंशी अपने बेटे रविन्द्र रघुवंशी के साथ खेत में चने की थ्रेसिंग का काम खत्म करके अपनी थार गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि मौत एक बुलेरो गाड़ी में सवार होकर उनका पीछा कर रही है। जैसे ही उनकी थार ब्रजेन्द्र रघुवंशी के खेत के पास पहुँची, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बुलेरो ने उनका रास्ता रोक लिया। उस बुलेरो से पुरानी रंजिश की आग में जलते हुए चार लोग उतरे- जिनके नाम संतोष रघुवंशी, रामस्वरुप रघुवंशी, हर्षित रघुवंशी और मनोज सोनी हैं। उन्होंने बिना कोई मौका दिए फरियादी के बेटे रविन्द्र को गालियां देते हुए चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि निहत्थे पिता-पुत्र कुछ समझ पाते या अपना बचाव कर पाते, मुख्य आरोपी संतोष रघुवंशी ने अपने पास रखी बंदूक निकाली और सीधा रविन्द्र पर तान दी। पलक झपकते ही उसने गोली चलाकर रविन्द्र की बेरहमी से हत्या कर दी और बंदूक की उस गूंज ने एक हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए मातम में धकेल दिया। सरेआम हुई इस खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन रायसेन पुलिस ने भी इस जघन्य अपराध पर तुरंत पलटवार किया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के सख्त निर्देशन एवं एसडीओपी बरेली कुँवर सिंह मुकाती के नेतृत्व में, उदयपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक जयवंत सिंह काकोड़िया ने अपनी पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाल लिया। भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(b), 103(1) और 3(5) बीएनएस के तहत संगीन मामला दर्ज करते हुए मुखबिर तंत्र को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया। पुलिस की स्पेशल टीमों ने संदेहियों से गहन पूछताछ की और हत्यारों के छिपने के हर संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। इस सतर्कता और अथक प्रयास का ही नतीजा रहा कि वारदात के महज़ कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने मुख्य कातिल संतोष रघुवंशी, हर्षित रघुवंशी और मनोज सोनी को धर दबोचा है। फिलहाल, इनका चौथा साथी रामस्वरुप रघुवंशी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश लगातार जारी है, लेकिन उदयपुरा पुलिस के इस दमदार एक्शन ने साफ कर दिया है कि रंजिश चाहे कितनी भी पुरानी हो, कानून के लंबे हाथों से कोई अपराधी बच नहीं सकता!1
- Post by Vineet maheshwari1
- रायसेन जिले के ग्राम कुचवाड़ा में दो साल पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। शनिवार रात करीब 10 बजे आरोपी संतोष रघुवंशी ने खेत पर रविन्द्र रघुवंशी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रविन्द्र ने दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि आरोपी पक्ष के 8 सदस्य पहले से ही एक डबल मर्डर केस में जेल में हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2 घंटे में ही मुख्य आरोपी सहित 3 को हथियार समेत दबोच लिया, जबकि एक फरार है। विदिशा से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। फिलहाल गांव और सिविल अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है।1