गर्भाशय कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता, सदर अस्पताल के सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित शेखपुरा- सदर अस्पताल के सिविल सर्जन सभागार में गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से जागरूक होने और टीकाकरण को अपनाने की अपील की। सर्वाइकल कैंसर टीका से सुरक्षित रहेगा भविष्य प्रेस वार्ता में बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है। समय पर टीका लेने से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है और जीवन को स्वस्थ एवं खुशहाल बनाया जा सकता है। 9 से 14 वर्ष की बेटियों के लिए टीका जरूरी स्वास्थ्य अधिकारियों ने विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बेटियों को यह टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस उम्र में टीकाकरण सबसे अधिक प्रभावी होता है और भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है। टीका पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करें। अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई प्रेस वार्ता में चेतावनी दी गई कि टीकाकरण को लेकर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सहयोग करने और समाज में सही जानकारी फैलाने का आग्रह किया। (जारीकर्ता: स्वास्थ्य विभाग, शेखपुरा) #Sheikhpuranews #Kumarsubid #Subid

- तियाय गांव का तालाब जर्जर, जलकुंभियों से भरा, ग्रामीणों ने उठाई सौंदर्यीकरण की मांग। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के तियाय गांव स्थित सार्वजनिक तालाब की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। बृहस्पतिवार की शाम लगभग 4:00 बजे स्थानीय ग्रामीण प्रभाकर कुमार ने बताया कि कभी यह तालाब गांव के सैकड़ों लोगों के दैनिक जीवन का अहम हिस्सा हुआ करता था। सुबह के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां स्नान करते थे और इसका उपयोग घरेलू कार्यों के लिए भी किया जाता था। लेकिन वर्तमान में तालाब पूरी तरह से जलकुंभियों से भर चुका है, जिससे इसका पानी गंदा और अनुपयोगी हो गया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब इस तालाब का पानी जानवरों के पीने लायक भी नहीं रह गया है। गंदगी और जलजमाव के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते तालाब की सफाई और देखरेख नहीं की गई, तो यह पूरी तरह से बेकार हो जाएगा। गांव के लोगों ने प्रशासन से तालाब के सौंदर्यीकरण, सफाई और पुनर्जीवन की मांग की है, ताकि इसे फिर से उपयोगी बनाया जा सके।1
- धानुक अधिकार संघर्ष मोर्चा, के बैनर तले, बिहार राज्य के,(धानुक)यानि EBC परिवार का, अहम बैठक, होने जा रहा है , जिसमें, धानुक, परिवार, के सभी, इंसान, को, सादर आमंत्रण,है,इस बैठक में आकर अपना अपना बात रखें और जुड़कर लाभ उठाएं, राम दास राय धानुक,जी,1
- शेखपुरा- सदर अस्पताल के सिविल सर्जन सभागार में गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से जागरूक होने और टीकाकरण को अपनाने की अपील की। सर्वाइकल कैंसर टीका से सुरक्षित रहेगा भविष्य प्रेस वार्ता में बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है। समय पर टीका लेने से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है और जीवन को स्वस्थ एवं खुशहाल बनाया जा सकता है। 9 से 14 वर्ष की बेटियों के लिए टीका जरूरी स्वास्थ्य अधिकारियों ने विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बेटियों को यह टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस उम्र में टीकाकरण सबसे अधिक प्रभावी होता है और भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है। टीका पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करें। अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई प्रेस वार्ता में चेतावनी दी गई कि टीकाकरण को लेकर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सहयोग करने और समाज में सही जानकारी फैलाने का आग्रह किया। (जारीकर्ता: स्वास्थ्य विभाग, शेखपुरा) #Sheikhpuranews #Kumarsubid #Subid1
- Post by S.K SINGH1
- बिहार में गला काटकर मर्डर, तेजस्वी बोले- ये 'प्रोपेगेंडा फिल्म' का असर; ड्राइवर का सरेआम गला काटा, फिर भीड़ ने हत्यारे को मार डाला बिहार के अररिया जिले स्थित फारबिसगंज में हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे राज्य को दहला दिया है. सरेआम गला रेतकर हत्या और उसके बाद मॉब लिंचिंग की इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है. बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में कानून के शासन को चुनौती देने वाली एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. एक मामूली विवाद में सत्तू विक्रेता रवि चौहान ने वाहन चालक नबी हसन का बीच सड़क पर गला रेतकर सिर अलग कर दिया. इसके बाद जो हुआ, उसने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी पर कालिख पोत दी. एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सत्तू विक्रेता रवि चौहान और वाहन चालक नबी हसन के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था. इसके बाद रवि ने नबी की चाकू से निर्मम हत्या कर दी. फिर बाद में आरोपी को नबी के करीबी लोग पकड़ लेते हैं और बुरी तरह पीट देते हैं.1
- लखनऊ विकास नगर भीषण आग1
- पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है। पंडारक थाना क्षेत्र स्थित “अपना इलेक्ट्रॉनिक सेल एंड सर्विस” दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल 2026 को अज्ञात चोरों ने दुकान से कीमती इलेक्ट्रॉनिक मशीनें चुरा ली थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले से चारों अपराधियों को धर दबोचा।1
- तियाय गांव के वार्ड संख्या 2 में नाली का पानी सड़क पर वहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने के कारण राहगीरों, खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल जाता है। इससे न केवल दुर्गंध फैलती है, बल्कि मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब पूरा रास्ता जलमग्न हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में इसको लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही नाली की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके। वृहस्पतिवार को इसकी जानकारी तियाय गांव निवासी प्रभाकर कुमार ने शाम 4:00 बजे दिए।1