पुलिस प्रताड़ना के आरोप में जांच के आश्वासन पर पोस्टमार्टम को राजी हुए परिजन ऊंचाहार, रायबरेली। पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में गुरुवार को परिजन दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीकरगढ़ गांव निवासी माताबदल यादव के पुत्र राजू यादव ने बुधवार को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजू पर उसके हत्यारोपी बहनोई को पुलिस के सामने पेश कराने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी को लेकर पुलिस द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया, जिससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के साथ जगतपुर, गदागंज, डलमऊ और महराजगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बसवई गांव निवासी राजकुमार समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया, लेकिन परिजन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। गुरुवार को एएसपी आलोक सिंह, एसडीएम विवेक राजपूत और सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने परिजनों को समझाया। मृतक के पिता माताबदल ने तीन नामजद व अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
पुलिस प्रताड़ना के आरोप में जांच के आश्वासन पर पोस्टमार्टम को राजी हुए परिजन ऊंचाहार, रायबरेली। पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में गुरुवार को परिजन दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीकरगढ़ गांव निवासी माताबदल यादव के पुत्र राजू यादव ने बुधवार को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजू पर उसके हत्यारोपी बहनोई को पुलिस के सामने पेश कराने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी को लेकर पुलिस द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया, जिससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के साथ जगतपुर, गदागंज, डलमऊ और महराजगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बसवई गांव निवासी राजकुमार समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया, लेकिन परिजन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। गुरुवार को एएसपी आलोक सिंह, एसडीएम विवेक राजपूत और सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने परिजनों को समझाया। मृतक के पिता माताबदल ने तीन नामजद व अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
- रायबरेली में सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा: रक्षक ही बना भक्षक, लेखपाल पर उठे गंभीर सवाल रायबरेली में सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा: रक्षक ही बना भक्षक, लेखपाल पर उठे गंभीर सवाल रायबरेली: उत्तर प्रदेश सरकार के लाख दावों के बावजूद रायबरेली जिले में सरकारी संपत्ति की सरेआम लूट और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एंटी भूमाफिया अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए यहां 'रक्षक ही भक्षक' की भूमिका में नजर आ रहा है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अंदुरुनी किला (गाटा संख्या 724) का है, जहां बेशकीमती सरकारी जमीन को हथियाने के लिए मोहम्मद खालिद और लेखपाल शोएब आपस में भिड़ गए हैं। आरोप है कि रात के अंधेरे में लेखपाल शोएब और उनके परिजनों द्वारा इस बहुमूल्य सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि राजस्व विभाग का यह जिम्मेदार नुमाइंदा खुद कानून को ताक पर रखकर सरकारी जमीन को हड़पने में जुटा है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर मामले में महीनों से लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मौन साधे हुए है। जब जनता की रक्षा और जमीनों के संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाला लेखपाल खुद ही भूमाफिया की तरह बर्ताव करने लगे, तो ऐसे में सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा कौन करेगा? यह एक बड़ा सवाल है। क्षेत्र की जनता और प्रबुद्ध नागरिकों ने अब इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और सवाल उठाया है कि आखिर इन रसूखदार भ्रष्टाचारियों पर प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई कब होगी।1
- युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का आयोजन संपन्न रायबरेली : जनपद में युवाओं एवं भावी उद्यमियों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उद्यमी लांच पैड, एमएसएमई उत्तर प्रदेश के अंतर्गत एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप-I एवं वर्कशॉप-II का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाजार, रायबरेली में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियां मुख्यमंत्री युवा योजना (सी.एम. युवा) का लाभ उठाकर स्वरोजगार से जुड़ें। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि छोटे ऋण से भी अनेक लोग जनपद में अपने व्यवसाय के माध्यम से विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। कार्यशाला में सी.एम. युवा, एम.वाई.एस.वाई., ओ.डी.ओ.पी., ओ.डी.ओ.सी. एवं एमएसएमई पॉलिसी सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, ऋण आवेदन प्रक्रिया, व्यवसाय पंजीकरण, डिजिटल मार्केटिंग एवं उद्यम स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, अग्रणी जिला प्रबंधक, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, निदेशक यूनियन बैंक आरसेटी, सहायक आयुक्त उद्योग, विशेषज्ञ समाधान समिति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कौशल विकास मिशन, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, बैंक अधिकारी, स्टेकहोल्डर्स, एमएसएमई विभाग के अधिकारी, युवा भावी उद्यमी, लाभार्थीगण एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- 🌾 शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ कृषकों तक समय से पहुंचाया जाए : कुलजीत सिंह कौशाम्बी। मा. सदस्य, कृषि समृद्धि आयोग, उत्तर प्रदेश, कुलजीत सिंह ने मां शीतला अतिथि गृह, सयारा में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मा. सदस्य ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी एवं कृषक तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। समीक्षा के दौरान खाद, बीज, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मत्स्य पालन तथा पशुओं के टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कुलजीत सिंह ने विशेष रूप से अनुदान से संबंधित योजनाओं में नियमानुसार पात्र लाभार्थियों को अनुदान का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का वास्तविक लाभ समय से मिल सके। #Kaushambi #KaushambiNews #Kisan #Krishi #KuljeetSingh #UPGovernment #PMFBY #Agriculture #FarmerWelfare #कौशाम्बी #किसान #कृषिविभाग #कृषक #सरकारीयोजनाएं1
- हथगाम-थरियांव मार्ग को लेकर तीसरे दिन भी जन आंदोलन, सड़क निर्माण की मांग पर अड़े ग्रामीण हथगाम, 12 अगस्त। हथगाम-थरियांव मार्ग की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्रवासियों का जन आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बंदीपुर चौराहे पर चल रहे आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर सड़क की बदहाली के खिलाफ आवाज बुलंद की। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से सड़क के स्थायी समाधान की मांग की। बीएमपी के मंडल प्रभारी जयचंद यादव ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। समाजसेवी बाबू सिंह खरहरा के नेतृत्व में शुरू हुए आंदोलन का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों का ध्यान हथगाम-थरियांव मार्ग की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित कर सड़क की समस्या का स्थायी समाधान कराना है। बाबू सिंह खरहरा ने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क की दुर्दशा झेल रही है। अब जनता को एकजुट होकर अपने हक की आवाज मजबूती से उठानी होगी। समाजसेवी एवं लेखक शिव सिंह सागर समेत क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन में सहभागिता करते हुए मांगों का समर्थन किया। आंदोलनकारियों ने सड़क का तत्काल चौड़ीकरण, इंटरलॉकिंग फुटपाथ का निर्माण, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण तथा समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई। आंदोलन में नरेश कुमार लोधी, दीपक लोधी, उधम सिंह, शिव नारायण लोधी, सुधार सिंह यादव, राहुल सिंह राजपूत, गोवर्धन सिंह यादव, फूल सिंह, निर्भय यादव, श्यामलाल, शिवकुमार यादव, पवन सिंह यादव, मनोज कुमार, धीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप यादव, वसीक अहमद, राजू फतेहपुरी, राघवेंद्र यादव समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने चेताया कि यदि सड़क निर्माण को लेकर जल्द ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।2
- डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना रायबरेली : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जिला प्रशासन द्वारा भव्य ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया। रैली को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर रैली में प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने भी हाथ में तिरंगा लेकर रैली में सहभागिता की। तिरंगा रैली में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज एवं आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भी अनुशासित ढंग से रैली में सहभागिता की। रैली में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा रैली राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर जिला अस्पताल, खालसा चौक, सुपर मार्केट, घंटाघर, कोतवाली एवं कचहरी होते हुए पुनः राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया और वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। रैली के माध्यम से जनपदवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य एवं प्रभावशाली स्वरूप प्रदान किया। जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।1
- कौशाम्बी। नगर पंचायत दारानगर-कड़ा धाम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभासद राहुल कुशवाहा ने घर-घर जाकर तिरंगा वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने की अपील की। सभासद राहुल कुशवाहा ने लोगों को तिरंगे के महत्व और देशप्रेम के बारे में जानकारी देते हुए देश की प्रभुता, एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसके सम्मान के प्रति जागरूक रहना चाहिए। अभियान के दौरान लोगों में भी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का संकल्प लिया। ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।1
- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्वप्न दृष्टा ही नहीं संकल्प दृष्टा थी - अभिलाष कौशल ऊंचाहार , रायबरेली लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर केवल स्वप्न दृष्टा ही नहीं, बल्कि संकल्प सृष्टा थीं। उन्होंने जो भी संकल्प लिए उन्हें पूरा किया। शिवजी की अनन्य भक्त देवी अहिल्या न केवल कुशल शासक थीं, बल्कि उनकी सैन्य प्रतिभा भी अतुलनीय थी। यह विचार भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने क्षेत्र के कंदरावा गांव में लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए । कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की मंडल मंत्री रीना पाल ने किया था । कार्यक्रम में अभिलाष कौशल ने कहा कि हमारा इतिहास ऐसी दो महान घटनाओं का साक्षी है, जब पत्थर प्राणवान हो उठे थे। एक तो तब जब भगवान राम के संस्पर्श से पाषाणी अहिल्या जीवंत हुईं और दूसरी तब जब दासता के शाप से अभिशप्त पाषाण हुए लोक ने, दैवीय संवेदना के स्पर्श से उस पवित्र वत्सलता को जन्म दिया ,जिसे पीढ़ियां लोकमाता अहिल्या के नाम से संबोधित करती आई हैं। अहिल्या माँ साब, जगत के मातृत्व की पर्याय हैं। वे राजमाता नहीं लोकमाता हैं। कार्यक्रम की आयोजक रीना पाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है।इस अवसर पर गुड्डन यादव, विजयपाल, मनोज पाल ,अमरेश पाल,रोहित पाल ,राजकुमार पाल ,राजेंद्र पाल ,अवधेश पाल ,बाबू लाल पाल ,पल्लू पाल ,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।2
- जम्मू कश्मीर में बाढ़ से भीषण तबाही,तीन मंजिला मकान पानी के जलजले में ढहा1