Shuru
Apke Nagar Ki App…
महुआडार थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर ग्राम स्थित कुएं से एक युवती का शव शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाते ही महुआडार थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची और शव को कुएं से सुरक्षित निकाला। जहां मृतक युवती की पहचान 20 वर्षीय नंदनी कुमारी के रूप में की गई ,जो चटकपुर ग्राम की ही रहने वाली थी। घटना के संबंध में मृतिका की मां मुन्नी देवी ने बताया कि नंदिनी सुबह में सोच के लिए गई थी ,जिसके बाद उसके शव को कुएं में देखा गया। वहीं महुआडार थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आंतरिक परीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
Manoj dutt dev
महुआडार थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर ग्राम स्थित कुएं से एक युवती का शव शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाते ही महुआडार थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची और शव को कुएं से सुरक्षित निकाला। जहां मृतक युवती की पहचान 20 वर्षीय नंदनी कुमारी के रूप में की गई ,जो चटकपुर ग्राम की ही रहने वाली थी। घटना के संबंध में मृतिका की मां मुन्नी देवी ने बताया कि नंदिनी सुबह में सोच के लिए गई थी ,जिसके बाद उसके शव को कुएं में देखा गया। वहीं महुआडार थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आंतरिक परीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
More news from झारखंड and nearby areas
- NHI काम कर रही कंपनी के लापरवाही से नामुदाग का मुख्य सड़क हुआ बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से परेशान हजारों ग्रामीण स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत मनिका, लातेहार :-मनिका प्रखंड मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित नामुदाग पंचायत की मुख्य सड़क बदहाली का शिकार हो गई है। यह सड़क नामुदाग पंचायत सचिवालय से होकर साधवाडी, मनहनिया, बरवैया और पांकी-पलामू को जोड़ती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे NHAI की ओर से काम कर रही कंपनी _भारत वाणिज्य प्राधिकरण_ की लापरवाही के कारण पक्की सड़क पर मिट्टी डाल दी गई। बारिश का पानी जमा होने से पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क के किनारे की मिट्टी धंसने से हादसे का अंदेशा भी बना हुआ है। *रोज गिर रहे हैं साइकिल-मोटरसाइकिल सवार* इस मार्ग से रोजाना हजारों राहगीर, स्कूली बच्चे और मरीज आवागमन करते हैं। कीचड़ की वजह से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार स्कूल जाने वाली छात्र-छात्राएं कीचड़ में गिरकर यूनिफॉर्म गंदा कर लेती हैं और रोते हुए घर वापस लौट जाती हैं। हर दिन इस सड़क पर मोटरसाइकिल और साइकिल सवार गिर रहे हैं। गनीमत है कि अब तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और NHAI के अधिकारियों से मांग की है कि कंपनी पर कार्रवाई कर सड़क की अविलंब मरम्मत कराई जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।1
- सड़क पर बना तालाब जनता परेशान,नेता-मंत्री को कोई मतलब नहीं है.? #road #shorts #shortvideo #viral1
- लोहरदगा में किसानों को सही दाम पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हाल ही में प्रशासन की लोहरदगा में किसानों को सही दाम पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हाल ही में प्रशासन की टीम ने कई दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन और रेट चार्ट की जांच की। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि यूरिया या अन्य उर्वरकों की बिक्री तय सरकारी दर से अधिक पर न की जाए। कालाबाजारी करने और मनमाने दाम वसूलने वालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही दुकानों के बाहर रेट चार्ट और स्टॉक प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। हालांकि, आज की तारीख में जिले में किसी नई या बड़ी छापेमारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन की पैनी नजर लगातार बनी हुई है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।1
- पौधारोपण से पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने बांटे 40-40 पौधे पाटन : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पाटन यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को के.डी. रेजिडेंशियल स्कूल, किशुनपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने की। बैठक में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी सदस्य विद्यालयों के बीच फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। एसोसिएशन की ओर से प्रत्येक सदस्य विद्यालय को 20 फलदार एवं 20 छायादार पौधे प्रदान किए गए। इस दौरान अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन हर वर्ष अपने सभी सदस्य विद्यालयों में पौधारोपण अभियान चलाता है, जिससे विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित हो सके। उन्होंने सभी विद्यालयों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में संरक्षक बबलू गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी संजय पाल सहित रविंद्र प्रजापति, प्रमोद रजक, कृष्णा कुमार, विशाल कुमार, श्रीकांत वर्मा, मिराज अहमद, ओम प्रकाश प्रजापति, राजू मेहता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया, जबकि के.डी. रेजिडेंशियल स्कूल के निदेशक नंदन पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने विद्यालय परिवार द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।1
- विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर संचालन समिति की दूसरी बैठक संपन्न 8 को निकलेगी बाइक-कार रैली, 9 अगस्त को तिलता चौक से निकलेगी भव्य पदयात्रा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर विश्व आदिवासी दिवस संचालन समिति, रातू की दूसरी तैयारी बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहान, पोनभरा, कोटवार, महतो, ग्राम प्रधान, सामाजिक अगुवा समेत बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सामू टोप्पो ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष विकास उरांव ने किया। बैठक में दो अगस्त को हुई पहली बैठक में तय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सर्वसम्मति से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। समिति ने विश्व आदिवासी दिवस को व्यापक और भव्य रूप से मनाने के लिए गांव-गांव से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 8 अगस्त को निकलेगी बाइक-कार रैली समिति के निर्णय के अनुसार आठ अगस्त को सुबह नौ बजे छोटानागपुर प्लस-टू हाई स्कूल मैदान, रातू से बाइक एवं कार रैली निकाली जाएगी। रैली रातू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। इस दौरान लोगों को विश्व आदिवासी दिवस के महत्व, आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही नौ अगस्त के मुख्य कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। तिलता चौक से निकलेगी भव्य पदयात्रा नौ अगस्त को मुख्य कार्यक्रम के तहत रातू प्रखंड के चारों जोन के सभी गांवों के लोग अपने-अपने क्षेत्र के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे तक सभी लोग तेजूआ उरांव चौक (तिलता चौक), रातू पहुंचेंगे। यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पारंपरिक ढोल, नगाड़ा, मांदर, बाजा-गाजा, पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा रातू काठीटांड़ और रातू चट्टी होते हुए आदिवासी बाल विकास विद्यालय, रातू पहुंचेगी। यहां जननायक डॉ. कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद छोटानागपुर हाई स्कूल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा। समारोह में आदिवासी नृत्य-संगीत, पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह सहित समाज की संस्कृति और परंपरा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का महापर्व है। इसे सफल बनाने के लिए रातू प्रखंड के सभी गांवों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष सामू टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष विकास उरांव, महासचिव विमला उरांव, कोषाध्यक्ष सीता उरांव, हुस्से उरांव, चमरा उरांव, रमेश उरांव, बसंत उरांव, जवरा उरांव, शशि उरांव, प्रदीप उरांव, राजेश उरांव, मैंगो कुजूर, चंद्रदीप उरांव, पारस उरांव, नमिता उरांव, पूनम उरांव, शोभा उरांव, मिताली उरांव, भिन्सरिया उरांव, पुष्पा उरांव, सुखदेव उरांव, विजय मुंडा, सुकरा उरांव, राजेश लकड़ा, राजेंद्र संदीप उरांव खलखो, सूर्या उरांव, निरंजन उरांव, सुमन तिर्की, संदीप लकड़ा, अनिल उरांव, सरिता उरांव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।1
- पढ़ाई के दबाव ने बिगाड़ी मानसिक हालत परिवार कर्ज में डूबा.? #shorts #shortvideo #ranchi #short #news1
- भंडरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का संशोधित तिथिवार आयोजन किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी, लोहरदगा कार्यालय द्वारा संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार भंडरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का संशोधित तिथिवार आयोजन किया गया है। इच्छुक आवेदक अपने पंचायत की निर्धारित तिथि को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पहुंचकर लाइसेंस बनवा सकते हैं।1
- बुढ़मू सीओ सच्चिदानंद वर्मा पर हुए कार्रवाई पर विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड अंजुमन के सदर शमीम बड़ेहार की प्रतिकृया।1
- जेपीएससी आंदोलन के बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की अचानक तबीयत बिगड़ गई रांची// जेपीएससी आंदोलन के बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची स्थित धरना स्थल से एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजा गया।1