Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिलेभर में रही जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम, चारों तरफ रोशनी से जगमगाया शहर।। 12 रबी उल अव्वल के मौके पर शहरों को सजाया गया और हर क्षेत्र में रोशनी देखने को मिली।।
Firdosh journalist
जिलेभर में रही जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम, चारों तरफ रोशनी से जगमगाया शहर।। 12 रबी उल अव्वल के मौके पर शहरों को सजाया गया और हर क्षेत्र में रोशनी देखने को मिली।।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे नातिया कलाम अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे नातिया कलाम संवाददाता आनंद गोस्वामी लखीमपुर खीरी एंकर लखीमपुर खीरी जिले में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शानो-शौकत, अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस मुबारक मौके पर पलिया तहसील सहित विभिन्न कस्बे की जामा मस्जिद, राजा मस्जिद, नूरी मस्जिद और गौसिया मस्जिद सहित विभिन्न मदरसों व मस्जिदों से जुलूस का आगाज किया गया। जुलूस की अगुवाई ईद मिलादुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों व उलमा-ए-किराम द्वारा की गई। जुलूस के दौरान "आका की आमद मरहबा" के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा। यह जुलूस पलिया के बस अड्डा रोड, स्टेशन रोड, चौकी चौराहा, माल गोदाम रोड और नगरपालिका रोड से होते हुए अपने निर्धारित स्थानों पर जाकर संपन्न हुआ। पूरे रास्ते अकीदतमंदों द्वारा नातिया कलाम और तकबीरों की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस में शामिल लोग हाथों में हरे परचम थामे हजरत मोहम्मद साहब के बताए भाईचारे, अमन और इंसानियत के पैगाम को आम करते नजर आए। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जुलूस कमेटी के लोगों जुलूस का भव्य स्वागत किया गया और अकीदतमंदों के लिए लंगर व तबर्रुक का माकूल इंतजाम रहा। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार और थाना प्रभारी शिव बाबू सरोज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। जुलूस मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे। जुलूस पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसके अंत में मुल्क की सलामती, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं।4
- जिलेभर में रही जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम, चारों तरफ रोशनी से जगमगाया शहर।। 12 रबी उल अव्वल के मौके पर शहरों को सजाया गया और हर क्षेत्र में रोशनी देखने को मिली।।1
- लखीमपुर खीरी नकहा में जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाब नकहा कस्बे में जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। हाथों में मजहबी झंडे लेकर हजारों अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जुलूस नकहा से केवलपुरवा पहुंचा और वापस नकहा बाजार स्थित ईदगाह पर फातिहा के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान अशोगापुर में भी जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी प्रभारी नकहा सत्येंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। लखीमपुर खीरी नकहा में जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाब नकहा कस्बे में जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। हाथों में मजहबी झंडे लेकर हजारों अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जुलूस नकहा से केवलपुरवा पहुंचा और वापस नकहा बाजार स्थित ईदगाह पर फातिहा के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान अशोगापुर में भी जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी प्रभारी नकहा सत्येंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।1
- Post by KamleshKumar1
- धूमधाम से बनाया गया जुलूस से मोहम्मदी नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद है बनका गांव में धूमधाम से बनाया गया जुलूस से मोहम्मदी जुलूस सुबह 7:00 बजे निकला उनके 12:00 बजे समाप्त हुआ नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर सगाई गंजी नन्हे मुन्ने बच्चों के हाथ में इस्लामी झंडा था काफी लोगों की भीड़ जिले से मोहम्मदी में देखी गई मौके पर पुलिस मौजूद रही1
- गोला के विकास चौराहे पर लगा विशाल भंडारा, कावड़ियों सहित सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद* *लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर : गोला के विकास चौराहे पर लगा विशाल भंडारा, कावड़ियों सहित सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद* *गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी -* सावन का पवित्र महीना चल रहा है और शिव भक्त कावड़िये लगातार हरिद्वार और गोला के छोटी काशी शिव मंदिर की ओर जलाभिषेक के लिए निकल रहे हैं। इसी पावन अवसर पर नगर के खुटार रोड स्थित विकास चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन *नीरज वर्मा इलेक्ट्रिकल* की ओर से उनके पिता, भाई, पड़ोसियों और मित्रगणों के सहयोग से किया गया। भंडारे में समाजसेवी *लियाकत अली सलमानी* ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और व्यवस्था संभालने में सहयोग किया,1
- जश्ने ईद-मिलादुन्नबी: पूरनपुर में अकीदत और उत्साह के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी पूरनपुर: इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के मुबारक मौके पर पूरनपुर में बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ 'जुलूसे मोहम्मदी' निकाला गया। इस पावन अवसर पर शहर का माहौल पूरी तरह से इस्लामी रंग में रंगा नजर आया और जगह-जगह जश्न का माहौल रहा। जुलूस का रूट और भव्य झांकियां जुलूस की शुरुआत मोहल्ला करोम गांधी से हुई, जहां से यह पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ा। इसके बाद जुलूस स्टेशन रोड से होता हुआ साबरी मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कई आकर्षक और खूबसूरत झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिन्होंने देखने वाले हर शख्स का मन मोह लिया। उलमा-ए-किराम की तकरीरें साबरी मैदान में संपन्न हुए जलसे के दौरान देश और समाज के जाने-माने उलमा-ए-किराम ने विस्तार से तकरीरें पेश कीं। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी, उनकी तालीम, अमन का पैगाम और उनकी शान पर विस्तार से रोशनी डाली। उलमा ने लोगों से आप (स.) के बताए हुए रास्ते पर चलने की अपील की। जनसैलाब और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी जुलूसे मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जो पैगंबर साहब से अपनी बेइंतहा मोहब्बत का इजहार कर रही थी। इस जुलूस की एक खास बात यह भी रही कि इसमें विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर शिरकत की और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। विशेष रूप से, आगामी पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदार आरती महेंद्र भी इस जुलूस में शामिल हुईं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।1
- नौरंगावासी देवी स्थान से निकली कांवड़ यात्रा, पूर्व प्रधान ने कराया जलेबी भंडारा नौरंगावासी देवी स्थान से निकली कांवड़ यात्रा, पूर्व प्रधान ने कराया जलेबी भंडारा खबर दृष्टिकोण संवाददाता: पुनीत कुमार, बिजुआ खीरी बिजुआ, लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के ग्राम नौरंगावासी स्थित देवी स्थान से कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के लिए रवाना हुई। कांवड़ियों के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। कांवड़ यात्रा के दौरान गांव के पूर्व प्रधान श्री तोताराम जी द्वारा कांवड़ियों के लिए जलेबी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और भंडारे की व्यवस्था में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपनी यात्रा आगे जारी रखी और गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी की ओर प्रस्थान किया।1