खीरी पुलिस का विशेष यातायात अभियान, 173 वाहनों के चालान, 09 वाहन सीज लखीमपुर-खीरी। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को विशेष यातायात अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत एलआरपी चौराहा, राजापुर चौराहा एवं संकटा देवी चौराहा पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं फरधान, मैगलगंज एवं सिसैया टोल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 09 वाहनों को सीज किया गया, जिनमें 01 ट्रक, 04 बसें, 03 कारें एवं 01 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुल 173 वाहनों के चालान किए गए। चालान में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 130, तीन सवारी बैठाने वाले 12, रांग साइड चलने वाले 06, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 05, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 03, प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 15 तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने वाले 02 चालक शामिल रहे। इसके अलावा 05 कारों से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई तथा 02 वाहनों से पुलिस कलर स्टीकर हटवाए गए। विशेष अभियान के दौरान कुल ₹2,50,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के प्रति जागरूक भी किया गया। खीरी पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
खीरी पुलिस का विशेष यातायात अभियान, 173 वाहनों के चालान, 09 वाहन सीज लखीमपुर-खीरी। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को विशेष यातायात अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त
कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत एलआरपी चौराहा, राजापुर चौराहा एवं संकटा देवी चौराहा पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं फरधान, मैगलगंज एवं सिसैया टोल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 09 वाहनों को सीज किया गया, जिनमें 01 ट्रक, 04 बसें, 03 कारें एवं 01 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुल 173 वाहनों
के चालान किए गए। चालान में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 130, तीन सवारी बैठाने वाले 12, रांग साइड चलने वाले 06, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 05, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 03, प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 15 तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने वाले 02 चालक शामिल रहे। इसके अलावा 05 कारों से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई
तथा 02 वाहनों से पुलिस कलर स्टीकर हटवाए गए। विशेष अभियान के दौरान कुल ₹2,50,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के प्रति जागरूक भी किया गया। खीरी पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- नारी शक्ति का प्रदर्शन: संशोधन बिल के विरोध में सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास का घेराव, गूंजे नारे नारी संशोधन बिल के विरोध में महिलाओं ने विपक्ष के सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान नपा अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव, लखीमपुर ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, बेहजम ब्लॉक प्रमुख बीना राज, जिला मंत्री भाजपा संगीता पुरी, मिदनिया प्रधान अनु श्री, अनिता निगम, मंजुलता श्रीवास्तव व उमा राज सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप गोला गोकर्णनाथ/बांकेगंज-खीरी। गोला क्षेत्र के बांकेगंज में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दोनों युवकों के शवों को बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही गोला पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी अस्पताल पहुंच कर हादसे की ली जानकारी, परिवारजनों को दी सुचना। मृतकों की पहचान नमन शुक्ला पुत्र सुरेशचंद्र, निवासी कुम्हारन टोला तथा आलेख पुत्र रामनिवास, निवासी भारत भूषण कॉलोनी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- UP: नोएडा में घर का दरवाजा मासूम बच्चे पर गिर गया। बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की उम्र सिर्फ 5 वर्ष थी। पड़ौसी के गेट पर खेल रहा था। घटना गेझा गांव की है। UP: नोएडा में घर का दरवाजा मासूम बच्चे पर गिर गया। बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की उम्र सिर्फ 5 वर्ष थी। पड़ौसी के गेट पर खेल रहा था। घटना गेझा गांव की है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 से 20 मई तक का यूरोप दौरा तय हो गया है। पहले विदेश यात्रा न करने की बात कहने के बाद, उनका यह फैसला चौंकाने वाला है। इस पांच दिवसीय दौरे पर वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे।1
- लखीमपुर खीरी के भिठौली गांव में ऐरा पुल के पास बने तटबंध पर एक विशाल मगरमच्छ ने अपना ठिकाना बना लिया है। इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय का माहौल है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।1
- अजमेर शरीफ दरगाह में एक युवक अचानक प्रसिद्ध बड़ी देग में कूद गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह जायरीन के चढ़ावे में रखे नोट और आभूषण निकालने की कोशिश कर रहा था। यह पूरी घटना दरगाह में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।1
- उत्तर प्रदेश की पलिया नगर पालिका के नाला सफाई टेंडरों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा नगर मंत्री ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और टेंडर रद्द करने की मांग की है। आरोप है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया।1
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद आरोपियों को दबोचा और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए। इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।1