नाला सफाई टेंडर में अनियमितता का आरोप मुख्यमंत्री से की जांच कराकर टेंडर निरस्त करने मांग पलिया नगर पालिका परिषद में नाला सफाई के टेंडरों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा नगर मंत्री महंत मुन्ना लाल वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नगर पालिका अध्यक्ष पर टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। भेजे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पलिया नगर पालिका परिषद द्वारा नाला सफाई कार्य के टेंडरों को छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित कर जिले के बाहर के छोटे समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया गया। इससे स्थानीय और अन्य इच्छुक ठेकेदारों को जानकारी नहीं मिल सकी और वे टेंडर प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं कर पाए। आरोप है कि इसी का लाभ उठाकर अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर दे दिए गए। ज्ञापन में कहा गया है कि दो मई 2026 को नाला सफाई कार्य का टेंडर खोला गया था। टेंडर की सूचना नगर के प्रचलित समाचार पत्रों में प्रकाशित न कराकर बाहर के छोटे अखबारों में प्रकाशित कराई गई, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि इस प्रक्रिया से नगर पालिका निधि को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। महंत मुन्ना लाल वाल्मीकि ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले वर्ष भी इसी फर्म को अधिक दरों पर कार्य आवंटित किए गए थे और इस बार भी अधिकांश कार्य उसी फर्म को दिए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने एवं टेंडर निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी खीरी, अपर जिलाधिकारी खीरी, उपजिलाधिकारी पलिया एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पलिया को भी भेजी गई है।

- लखीमपुर खीरी खराब हैंडपंप से ग्रामीण परेशान ब्लॉक ईसानगर के ग्राम पंचायत ऐरा भिठौली लखीमपुर खीरी आंगनवाड़ी केन्द्र परिसर का पिछले 2 सालों से खराब पड़ा हैंडपंप लोग हो रहे परेशान बहुत चलाने के बाद पानी आता है ओ भी खराब1
- लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप था, जिसके बाद घायल व्यक्ति की लखनऊ ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। ये आरोपी 7 मई से फरार थे और अब उन्हें अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।1
- लखीमपुर खीरी के फरधान कस्बे में एक शानदार कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा, राजस्थान और नेपाल जैसे देशों के नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह दिखा।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भीरा-मैलानी मार्ग पर 42 साल पुरानी बरगद पुलिस चौकी बंद कर दी गई है। इससे जंगल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं, जहाँ यात्रियों को लूटपाट और आपराधिक घटनाओं का डर सता रहा है। स्थानीय लोग चौकी को तुरंत फिर से चालू करने की मांग कर रहे हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।1
- लखीमपुर खीरी के निघासन स्थित लुधौरी चौराहे पर एक युवक को डंडे से बेरहमी से पीटा गया। दो दिन पहले हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- लखीमपुर के रामापुर चौराहे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया।1
- टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग पर शराब दुकान का महिलाओं ने किया जोरदार विरोध, सड़क पर उतरीं महिलाएं, जमकर हंगामा “मंदिर मार्ग पर शराब की दुकान नहीं चलेगी” के नारों से गूंजा मोहम्मदी कस्बा महिलाओं ने प्रशासन को दी चेतावनी, कहा— धार्मिक स्थल के पास शराब बिक्री बर्दाश्त नहीं ✍️ गोपाल कृष्ण अवस्थी दैनिक भास्कर अपडेट मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कस्बे के प्रसिद्ध टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग पर खोली जा रही शराब की दुकान को लेकर रविवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और शराब दुकान के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। महिलाओं का आरोप है कि मंदिर मार्ग जैसे धार्मिक और सार्वजनिक रास्ते पर शराब दुकान खोले जाने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा और महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने “शराब दुकान हटाओ”, “मंदिर मार्ग बचाओ” और “धार्मिक स्थल का सम्मान करो” जैसे नारे लगाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय महिलाओं का कहना था कि टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। ऐसे स्थान पर शराब की दुकान खुलने से आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगेगा, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित होगा। महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन ने दुकान को यहां से नहीं हटाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिना स्थानीय लोगों की सहमति के शराब दुकान का संचालन शुरू कराया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। महिलाओं ने प्रशासन से तत्काल दुकान हटाने और धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि महिलाएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं। काफी देर तक चली नोकझोंक और विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन को मामले में जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन देना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मोहम्मदी क्षेत्र में शराब दुकान को लेकर बहस तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों और आबादी वाले इलाकों में इस तरह शराब दुकानों की अनुमति देना प्रशासनिक संवेदनहीनता को दर्शाता है। क्षेत्र में बना चर्चा का विषय टेढ़ेनाथ मंदिर मार्ग पर शराब दुकान का विरोध अब पूरे मोहम्मदी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिलाओं के इस उग्र प्रदर्शन के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है और अब सभी की नजरें आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।1
- खीरी पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 207 वाहनों के चालान काटे गए, ₹2.75 लाख का जुर्माना वसूला गया और 7 गाड़ियां सीज की गईं। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया।1
- उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही सुनील शुक्ला का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में सिपाही ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए मानसिक उत्पीड़न और देर रात पुलिसकर्मियों द्वारा घर पहुंचने का दावा किया है। इस मामले पर अभी तक पुलिस विभाग की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, पर सोशल मीडिया पर बहस तेज है।1