logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर खीरी खराब हैंडपंप से ग्रामीण परेशान ब्लॉक ईसानगर के ग्राम पंचायत ऐरा भिठौली लखीमपुर खीरी आंगनवाड़ी केन्द्र परिसर का पिछले 2 सालों से खराब पड़ा हैंडपंप लोग हो रहे परेशान बहुत चलाने के बाद पानी आता है ओ भी खराब

2 hrs ago
user_Ajeet chaudhary
Ajeet chaudhary
Lawyer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

लखीमपुर खीरी खराब हैंडपंप से ग्रामीण परेशान ब्लॉक ईसानगर के ग्राम पंचायत ऐरा भिठौली लखीमपुर खीरी आंगनवाड़ी केन्द्र परिसर का पिछले 2 सालों से खराब पड़ा हैंडपंप लोग हो रहे परेशान बहुत चलाने के बाद पानी आता है ओ भी खराब

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीतापुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ अटरिया थाना पुलिस व स्वाट टीम की कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार सीतापुर। जनपद के थाना अटरिया क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई थानाध्यक्ष अटरिया लाल बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में थाना पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना अटरिया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो वांछित अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
    1
    सीतापुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
अटरिया थाना पुलिस व स्वाट टीम की कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
सीतापुर। जनपद के थाना अटरिया क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई थानाध्यक्ष अटरिया लाल बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में थाना पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना अटरिया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो वांछित अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
    user_Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Media Consultant लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • वैश्विक तेल संकट पर पीएम मोदी की अपील: “पेट्रोल-डीजल बचाएं, मेट्रो और कार-पूलिंग अपनाएं” ASTv24 digital शाहिद लखाही Narendra Modi ने वैश्विक तेल और गैस संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में चल रहे ऊर्जा संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है, क्योंकि देश के पास तेल और गैस के पर्याप्त प्राकृतिक भंडार नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध है, वहां नागरिकों को अधिक से अधिक मेट्रो का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कार-पूलिंग को बढ़ावा देने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अपनाने और जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की खपत कम करना बेहद जरूरी है, ताकि देश ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सके और भविष्य की चुनौतियों से मजबूती से निपट सके। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा की बचत केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही यह अभियान सफल हो सकता है।
    1
    वैश्विक तेल संकट पर पीएम मोदी की अपील: “पेट्रोल-डीजल बचाएं, मेट्रो और कार-पूलिंग अपनाएं”
ASTv24 digital शाहिद लखाही 
Narendra Modi ने वैश्विक तेल और गैस संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में चल रहे ऊर्जा संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है, क्योंकि देश के पास तेल और गैस के पर्याप्त प्राकृतिक भंडार नहीं हैं।
प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध है, वहां नागरिकों को अधिक से अधिक मेट्रो का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कार-पूलिंग को बढ़ावा देने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अपनाने और जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की खपत कम करना बेहद जरूरी है, ताकि देश ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सके और भविष्य की चुनौतियों से मजबूती से निपट सके।
उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा की बचत केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही यह अभियान सफल हो सकता है।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखीमपुर खीरी खराब हैंडपंप से ग्रामीण परेशान ब्लॉक ईसानगर के ग्राम पंचायत ऐरा भिठौली लखीमपुर खीरी आंगनवाड़ी केन्द्र परिसर का पिछले 2 सालों से खराब पड़ा हैंडपंप लोग हो रहे परेशान बहुत चलाने के बाद पानी आता है ओ भी खराब
    1
    लखीमपुर खीरी खराब हैंडपंप से ग्रामीण परेशान
ब्लॉक ईसानगर के ग्राम पंचायत ऐरा भिठौली लखीमपुर खीरी आंगनवाड़ी केन्द्र परिसर का पिछले 2 सालों से खराब  पड़ा हैंडपंप लोग हो रहे परेशान बहुत चलाने के बाद पानी आता है  ओ भी खराब
    user_Ajeet chaudhary
    Ajeet chaudhary
    Lawyer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के मोहम्मदपुर कहमारा गाँव में हज़रत नौ गज़े पीर रह0 का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में ज़ायरीन ने शिरकत कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।
    1
    लखीमपुर खीरी के मोहम्मदपुर कहमारा गाँव में हज़रत नौ गज़े पीर रह0 का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में ज़ायरीन ने शिरकत कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप था, जिसके बाद घायल व्यक्ति की लखनऊ ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। ये आरोपी 7 मई से फरार थे और अब उन्हें अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    1
    लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप था, जिसके बाद घायल व्यक्ति की लखनऊ ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। ये आरोपी 7 मई से फरार थे और अब उन्हें अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Newspaper publisher लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के फरधान कस्बे में एक शानदार कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा, राजस्थान और नेपाल जैसे देशों के नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह दिखा।
    1
    लखीमपुर खीरी के फरधान कस्बे में एक शानदार कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा, राजस्थान और नेपाल जैसे देशों के नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह दिखा।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भीरा-मैलानी मार्ग पर 42 साल पुरानी बरगद पुलिस चौकी बंद कर दी गई है। इससे जंगल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं, जहाँ यात्रियों को लूटपाट और आपराधिक घटनाओं का डर सता रहा है। स्थानीय लोग चौकी को तुरंत फिर से चालू करने की मांग कर रहे हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भीरा-मैलानी मार्ग पर 42 साल पुरानी बरगद पुलिस चौकी बंद कर दी गई है। इससे जंगल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं, जहाँ यात्रियों को लूटपाट और आपराधिक घटनाओं का डर सता रहा है। स्थानीय लोग चौकी को तुरंत फिर से चालू करने की मांग कर रहे हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भांग में ‘गोबर’ की मिलावट का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप अशोगापुर की सरकारी भांग दुकान पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने लाइसेंस निरस्त करने की उठाई मांग दैनिक भास्कर अपडेट गोपाल कृष्ण अवस्थी नकहा, लखीमपुर खीरी। नकहा क्षेत्र के अशोगापुर में संचालित सरकारी भांग की दुकान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दुकान पर बिक रही भांग में गोबर की खाद मिलाकर वजन बढ़ाने और अधिक मुनाफा कमाने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब रात के अंधेरे में कथित तौर पर भांग में गोबर की खाद मिलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिलावटी भांग खुलेआम बेची जा रही है और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। लोगों का कहना है कि नशे के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। आरोप है कि भांग में गोबर की खाद मिलाने से उसका वजन बढ़ जाता है, जिससे विक्रेताओं को मोटा मुनाफा होता है। ठेकेदार अकील पर लगे गंभीर आरोप ग्रामीणों के मुताबिक अशोगापुर में भांग का ठेका अकील नामक व्यक्ति के पास है और उसकी जानकारी में ही यह पूरा खेल चल रहा है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से मिलावट का धंधा जारी है, लेकिन कभी कोई प्रभावी जांच नहीं हुई। वायरल वीडियो के बाद अब ग्रामीण खुलकर विरोध में उतर आए हैं। स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि गोबर या अन्य गंदगी मिली भांग का सेवन लोगों को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल सकता है। इससे पेट संबंधी संक्रमण, फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त समेत कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने इसे सीधे तौर पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ बताया है। आबकारी विभाग पर उठे सवाल घटना के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय-समय पर गुणवत्ता की जांच होती तो इतनी बड़ी लापरवाही सामने नहीं आती। लोगों ने अधिकारियों पर मिलीभगत और लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कार्रवाई की मांग वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
    1
    भांग में ‘गोबर’ की मिलावट का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
अशोगापुर की सरकारी भांग दुकान पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने लाइसेंस निरस्त करने की उठाई मांग
दैनिक भास्कर अपडेट
गोपाल कृष्ण अवस्थी
नकहा, लखीमपुर खीरी।
नकहा क्षेत्र के अशोगापुर में संचालित सरकारी भांग की दुकान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दुकान पर बिक रही भांग में गोबर की खाद मिलाकर वजन बढ़ाने और अधिक मुनाफा कमाने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब रात के अंधेरे में कथित तौर पर भांग में गोबर की खाद मिलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मिलावटी भांग खुलेआम बेची जा रही है और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। लोगों का कहना है कि नशे के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। आरोप है कि भांग में गोबर की खाद मिलाने से उसका वजन बढ़ जाता है, जिससे विक्रेताओं को मोटा मुनाफा होता है।
ठेकेदार अकील पर लगे गंभीर आरोप
ग्रामीणों के मुताबिक अशोगापुर में भांग का ठेका अकील नामक व्यक्ति के पास है और उसकी जानकारी में ही यह पूरा खेल चल रहा है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से मिलावट का धंधा जारी है, लेकिन कभी कोई प्रभावी जांच नहीं हुई। वायरल वीडियो के बाद अब ग्रामीण खुलकर विरोध में उतर आए हैं।
स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा
स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि गोबर या अन्य गंदगी मिली भांग का सेवन लोगों को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल सकता है। इससे पेट संबंधी संक्रमण, फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त समेत कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने इसे सीधे तौर पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ बताया है।
आबकारी विभाग पर उठे सवाल
घटना के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय-समय पर गुणवत्ता की जांच होती तो इतनी बड़ी लापरवाही सामने नहीं आती। लोगों ने अधिकारियों पर मिलीभगत और लापरवाही का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कार्रवाई की मांग
वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
    user_Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Dainik bhaskar reporter Lmp pr
    Media Consultant लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.