डीएम व एसपी द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट - 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश। संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट - 2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआरपीजी कालेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर डीएम व एसपी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गयी है । इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारीद्वय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
डीएम व एसपी द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट - 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश। संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट - 2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न
कराने के उद्देश्य से आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआरपीजी कालेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर डीएम व एसपी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं
व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गयी है । इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी
तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारीद्वय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
- AAP में टूट के बाद वायरल हुआ Arvind Kejriwal का पुराना बयान | “हमारे वाले न बिकते हैं…” पर उठे सवाल1
- Post by Yogesh kumar3
- कैंपियरगंज में जियो टावर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के समीप जल निगम के बगल में लगे जियो टावर में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर के सिस्टम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे तेज लपटें और धुआं उठने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- चंदनपुर विरतियाँ मोहल्ला मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों में आक्रोश अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत जहांगीरगंज क्षेत्र के चंदनपुर विरतियाँ मोहल्ला के निवासियों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से टूटी सड़कों, जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझते हुए उनका जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। मोहल्ले में पक्की सड़क और नालियों का अभाव होने के कारण बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर लगातार पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन बाधित होता है। साथ ही, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से दुर्गंध फैल रही है, जो आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के गठन के बाद भी क्षेत्र में विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो सके हैं। न तो पक्की नालियों का निर्माण कराया गया और न ही सड़कें दुरुस्त की गईं। इसके चलते लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका विशेष प्रभाव पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।1
- Post by 24News उत्तर प्रदेश1
- एंकर -सिद्धार्थनगर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई। इटवा तहसील के लेखपाल अरविंद रिश्वत लेते गिरफ्तार। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा। तहसील कार्यालय के कक्ष से उनको लिया हिरासत में। एंटी करप्शन टीम लेखपाल को ले गई जोगिया कोतवाली। कोतवाली में आरोपी लेखपाल के साथी लेखपालों ने जमकर काटा बवाल। पुलिस और एंटी करप्शन टीम आगे के कानूनी कार्रवाई में जुटी। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप।1
- गोरखपुर में छात्राओं का दबदबा, दिव्या यादव बनीं हाईस्कूल में जिला टॉपर गोरखपुर में हाईस्कूल और इंटर दोनों में ही बेटियों ने ही जिला टाप किया। घोषित परिणाम में जनपद में हाईस्कूल में 87.64 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, इंटर में 76.91 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में संस्कार इंटर कालेज रिठुआखोर, पाली सहजनवां की छात्रा दिव्या यादव ने जिला टाप किया है। इन्हें 95.67 प्रतिशत अंक मिले हैं।इसी तरह हाईस्कूल में दीनानाथ यादव उमावि सिहौरा बेलघाट की प्रिया व एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल एकेडमी जंगल रामगढ़ उर्फ चौरी की विदिशा मौर्या 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। तीर्थराज चंद इंटर कालेज माराहा बेलघाट के प्रथम चौधरी व रजनी तथा श्रीमती फूलमती देवी इंटर कालेज सहसीचक हरदीचक की रिंकी सिंह 94.83 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त किया है।1
- अन्ना हजारे का बड़ा बयान: AAP छोड़ BJP में गए सांसदों पर बोले – “पार्टी सही चलती तो कोई नहीं जाता”1
- नेपाल हादसे में घायलों से मिलें डीएम और एसपी,जाना घायलों की स्थिति1