Shuru
Apke Nagar Ki App…
कैंपियरगंज में जियो टावर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के समीप जल निगम के बगल में लगे जियो टावर में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर के सिस्टम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे तेज लपटें और धुआं उठने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Rammilan kacher
कैंपियरगंज में जियो टावर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के समीप जल निगम के बगल में लगे जियो टावर में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर के सिस्टम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे तेज लपटें और धुआं उठने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कैंपियरगंज में जियो टावर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के समीप जल निगम के बगल में लगे जियो टावर में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर के सिस्टम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे तेज लपटें और धुआं उठने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- नेपाल हादसे में घायलों से मिलें डीएम और एसपी,जाना घायलों की स्थिति1
- गोरखपुर। कैंम्पियरगंज थाना क्षेत्र के चौमुखा नगर पंचायत के वीरबहादुर नगर वार्ड में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित अभिषेक सिंह, पुत्र वीरेंद्र सिंह (सरकारी अधिवक्ता), ने बताया कि उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर: UP 51 BB 1199) घर के बाहर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच एक अज्ञात युवक फोन पर बात करते हुए मौके पर पहुंचा और मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की पूरी वारदात पास के एक अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। पीड़ित ने थाना कैंम्पियरगंज में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट - 2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआरपीजी कालेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर डीएम व एसपी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गयी है । इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। अधिकारीद्वय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।4
- बड़हलगंज मेला: आस्था के संगम में 'अधर्म' का तांडव! भारी भीड़ के बीच महिलाओं से अभद्रता, मची भगदड़ और चीख-पुकार गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): बड़हलगंज के सरयू तट पर आयोजित वार्षिक मेले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पवित्र स्नान के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की खबरें सामने आईं। देखते ही देखते आस्था का यह समागम दहशत के केंद्र में बदल गया। भीड़ इतनी अनियंत्रित थी कि लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और स्थिति प्रशासन के हाथ से निकल गई। भीड़ का फायदा उठाकर 'दरिंदगी' वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी के अंदर और घाटों पर अत्यधिक भीड़ का लाभ उठाकर कुछ शरारती तत्वों ने महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और धक्का-मुक्की की। वीडियो में महिलाओं को रोते और मदद की गुहार लगाते देखा जा सकता है। अचानक बढ़ी इस हलचल से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई लोग चोटिल भी हुए हैं। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल इतने बड़े आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होना पुलिस और मेला प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि घाटों पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग थी और न ही महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, जिससे उपद्रवियों के हौसले बुलंद हो गए। पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर गोरखपुर पुलिस हरकत में आई है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- डीएम व एसपी द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट - 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश। संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट - 2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआरपीजी कालेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर डीएम व एसपी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गयी है । इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारीद्वय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।4
- दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में खौफनाक हादसा... क्रिकेटर के चेहरे पर लगी गेंद, खून से लथपथ खिलाड़ी को अस्पताल ले गई एम्बुलेंस दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर आई है. दोपहर 3:30 बजे होने वाले मैच की तैयारियों के बीच एक भयानक हादसा हो गया, जिसने पूरी टीम को झकझोर कर रख दिया है. नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान एक तेज गेंद सीधे टीम के युवा खिलाड़ी के चेहरे पर जा लगी. प्रभाव इतना जोरदार था कि खिलाड़ी वहीं ढेर हो गया और मैदान पर खून फैल गया. तत्काल मेडिकल टीम को बुलाना पड़ा और खिलाड़ी को स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है. इस हादसे के बाद पूरी दिल्ली की टीम सदमे में है.1
- रात में प्रेमी के साथ थी बहन, होश में आने पर प्रेमी ने खोला राज महराजगंज के पनियरा थाना इलाके में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेमी के साथ देखकर नाराज भाइयों ने बृहस्पतिवार रात अपनी ही 19 वर्षीय बहन की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गोरखपुर ले जाकर जला दिया। प्रेमी को भी बुरी तरफ पीटकर अधमरा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी के घरवालों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपी भाइयों को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात युवती से मिलने उसका प्रेमी रवि कुमार गुप्ता उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान बाहर से लौटे भाई ने दोनों को साथ देख लिया। गुस्से में उसने अपने दो अन्य भाइयों को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दोनों को कमरे में बंद कर रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। इस बर्बर पिटाई में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुरी तरह घायल युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। भाइयों ने उसका पीछा किया और उसके घर के पास जाकर उसे पीटा और मरा जानकर छोड़ भागे।1