Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में खौफनाक हादसा... क्रिकेटर के चेहरे पर लगी गेंद, खून से लथपथ खिलाड़ी को अस्पताल ले गई एम्बुलेंस दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर आई है. दोपहर 3:30 बजे होने वाले मैच की तैयारियों के बीच एक भयानक हादसा हो गया, जिसने पूरी टीम को झकझोर कर रख दिया है. नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान एक तेज गेंद सीधे टीम के युवा खिलाड़ी के चेहरे पर जा लगी. प्रभाव इतना जोरदार था कि खिलाड़ी वहीं ढेर हो गया और मैदान पर खून फैल गया. तत्काल मेडिकल टीम को बुलाना पड़ा और खिलाड़ी को स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है. इस हादसे के बाद पूरी दिल्ली की टीम सदमे में है.
क्रिकेट अपडेट्स
दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में खौफनाक हादसा... क्रिकेटर के चेहरे पर लगी गेंद, खून से लथपथ खिलाड़ी को अस्पताल ले गई एम्बुलेंस दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर आई है. दोपहर 3:30 बजे होने वाले मैच की तैयारियों के बीच एक भयानक हादसा हो गया, जिसने पूरी टीम को झकझोर कर रख दिया है. नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान एक तेज गेंद सीधे टीम के युवा खिलाड़ी के चेहरे पर जा लगी. प्रभाव इतना जोरदार था कि खिलाड़ी वहीं ढेर हो गया और मैदान पर खून फैल गया. तत्काल मेडिकल टीम को बुलाना पड़ा और खिलाड़ी को स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है. इस हादसे के बाद पूरी दिल्ली की टीम सदमे में है.
- Lokesh Prajapati हवाईसिविल लाइन्स, मध्य दिल्ली, दिल्ली😡8 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अन्ना हजारे का बड़ा बयान: AAP छोड़ BJP में गए सांसदों पर बोले – “पार्टी सही चलती तो कोई नहीं जाता”1
- कैंपियरगंज में जियो टावर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के समीप जल निगम के बगल में लगे जियो टावर में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर के सिस्टम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे तेज लपटें और धुआं उठने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- विज्ञापन4
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- नेपाल हादसे में घायलों से मिलें डीएम और एसपी,जाना घायलों की स्थिति1
- गोरखपुर। कैंम्पियरगंज थाना क्षेत्र के चौमुखा नगर पंचायत के वीरबहादुर नगर वार्ड में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित अभिषेक सिंह, पुत्र वीरेंद्र सिंह (सरकारी अधिवक्ता), ने बताया कि उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर: UP 51 BB 1199) घर के बाहर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच एक अज्ञात युवक फोन पर बात करते हुए मौके पर पहुंचा और मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की पूरी वारदात पास के एक अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। पीड़ित ने थाना कैंम्पियरगंज में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- गोरखपुर में छात्राओं का दबदबा, दिव्या यादव बनीं हाईस्कूल में जिला टॉपर गोरखपुर में हाईस्कूल और इंटर दोनों में ही बेटियों ने ही जिला टाप किया। घोषित परिणाम में जनपद में हाईस्कूल में 87.64 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, इंटर में 76.91 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में संस्कार इंटर कालेज रिठुआखोर, पाली सहजनवां की छात्रा दिव्या यादव ने जिला टाप किया है। इन्हें 95.67 प्रतिशत अंक मिले हैं।इसी तरह हाईस्कूल में दीनानाथ यादव उमावि सिहौरा बेलघाट की प्रिया व एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल एकेडमी जंगल रामगढ़ उर्फ चौरी की विदिशा मौर्या 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। तीर्थराज चंद इंटर कालेज माराहा बेलघाट के प्रथम चौधरी व रजनी तथा श्रीमती फूलमती देवी इंटर कालेज सहसीचक हरदीचक की रिंकी सिंह 94.83 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त किया है।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- मच्छरों से बचाव के लिए अपने आसपास रखें सफाई: सीएमओ -विश्व मलेरिया दिवस पर हुई गोष्ठी देवरिया, जनपद में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व शैक्षणिक संस्थानों आदि पर विविध कार्यक्रम हुए। जैसे गोष्ठी, रैली, शिविर, परिचर्चा इत्यादि गतिविधियों के जरिए जनपदवासियों को मलेरिया के बारे में जागरूक किया गया। इस क्रम में औरीचौरा स्थित नवोदय विद्यालय में बच्चों के बीच सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ ने जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए बच्चों को शपथ दिलाया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि मलेरिया से बचने के लिए अपने आस पास साफ सफाई रखने के साथ साथ मच्छरों से बचाव करें। मच्छरों का प्रकोप पहले सिर्फ बारिश के दौरान और बारिश के बाद दिखता था, जबकि अब 2-3 महीने छोड़ दीजिए तो पूरे साल ही दिखते हैं। इसलिए आवश्यकता पड़ने पर मलेरिया रोकने के लिए अब फॉगिंग का कार्य पूरे साल चलता रहता है । इसके साथ ही हमारी स्वास्थ्य टीमें सर्वाधिक मच्छर वाले इलाकों को चिन्हित कर वहां प्रभावी रोकथाक व नियंत्रण के लिए उचित कार्यवाई का रही हैं। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। सहभागिता से ही मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान “मलेरिया मुक्त जिला हो हमारा”, “मच्छरदानी अपनाओ, मलेरिया भगाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया । इस दौरान डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएम डॉ. अश्वनी पाण्डेय , जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा , सहायक मलेरिया अधिकारी नवीन कुमार, मलेरिया इस्पेक्टर विवेक सिंह, स्मिता सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।8