logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वार्ड 8 में सियासी घमासान तेज, 376 मतदाताओं के भरोसे भाजपा की चेतना बैरागी या कांग्रेस की कल्पना टेलर कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। चौपाल से चौराहे तक चर्चाओं में प्रत्याशियों की पकड़, जनसंपर्क और विकास के वादे छाए हुए हैं। वार्ड नंबर 8 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड में 376 मतदाता हैं, जिनमें 187 पुरुष और 189 महिला मतदाता शामिल हैं। दर्जी, पांचाल, ब्राह्मण, कलाल, जैन, तेली सहित विभिन्न समाजों के मतदाता यहां निर्णायक भूमिका में हैं। भाजपा प्रत्याशी चेतना परेश बैरागी एमएससी, बीएड शिक्षित हैं। उन्होंने डिजिटल हेल्पलाइन, सीसीटीवी कैमरे, सड़क-नाली निर्माण, नियमित सफाई और बिजली व्यवस्था सुधार को प्राथमिकता बताते हुए नवाचार आधारित विकास का विजन सामने रखा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना निलेश टेलर ने टूटी सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, नए निर्माण, बिजली व्यवस्था और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता बताया। उन्होंने आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। फिलहाल वार्ड 8 में दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है। अब 376 मतदाताओं का फैसला ही तय करेगा कि वार्ड की जनता किसके विकास विजन पर भरोसा जताती है

15 hrs ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
15 hrs ago
ab1ec7d8-1079-486a-91ed-76271134580c

वार्ड 8 में सियासी घमासान तेज, 376 मतदाताओं के भरोसे भाजपा की चेतना बैरागी या कांग्रेस की कल्पना टेलर कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। चौपाल से चौराहे तक चर्चाओं में प्रत्याशियों की पकड़, जनसंपर्क और विकास के वादे छाए हुए हैं। वार्ड नंबर 8 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड में 376 मतदाता हैं, जिनमें 187 पुरुष और 189 महिला मतदाता शामिल हैं। दर्जी, पांचाल, ब्राह्मण, कलाल, जैन, तेली सहित विभिन्न समाजों के मतदाता यहां निर्णायक भूमिका में हैं। भाजपा प्रत्याशी चेतना परेश बैरागी एमएससी, बीएड

शिक्षित हैं। उन्होंने डिजिटल हेल्पलाइन, सीसीटीवी कैमरे, सड़क-नाली निर्माण, नियमित सफाई और बिजली व्यवस्था सुधार को प्राथमिकता बताते हुए नवाचार आधारित विकास का विजन सामने रखा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना निलेश टेलर ने टूटी सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, नए निर्माण, बिजली व्यवस्था और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता बताया। उन्होंने आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। फिलहाल वार्ड 8 में दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है। अब 376 मतदाताओं का फैसला ही तय करेगा कि वार्ड की जनता किसके विकास विजन पर भरोसा जताती है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिक्षा मंत्री भोपाल अलीराजपुर दिल्ली फर्रुखाबाद प्रधानमंत्री किसान के लिए हर खबर से
    1
    शिक्षा मंत्री भोपाल अलीराजपुर दिल्ली फर्रुखाबाद प्रधानमंत्री
किसान के लिए हर खबर से
    user_Kailash Amliyar
    Kailash Amliyar
    बजना, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के बीच 40 वार्डों में दौड़ी भाजपा की मातृशक्ति, दीपिका चिखलिया ने भरा जोश स्कूटी रैली में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने किया जनअभिवादन; सनातन संस्कृति और महिला सम्मान का संदेश देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को चुनाव प्रचार में शक्ति प्रदर्शन करते हुए शहर में भव्य महिला स्कूटी रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्कूटी लेकर शामिल हुईं। भगवा रंग और भाजपा के झंडों से सजी स्कूटियों के साथ निकली महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में चुनावी माहौल को गरमा दिया। रैली का मुख्य आकर्षण रामायण धारावाहिक में माता सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया रहीं। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने 40 वार्डों की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। रैली का नेतृत्व जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, पूर्व सभापति केके गुप्ता, संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा,एवं नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रैली में शामिल हुईं। दीपिका बोलीं—सनातन संस्कृति हमारी पहचान रैली के दौरान दीपिका चिखलिया ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित तथा महिला सम्मान को लेकर पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर ने स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है और इस शहर से प्रभावित होकर वह भाजपा के समर्थन में यहां आई हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में भाजपा ने काम किया है। उन्होंने मातृशक्ति से नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का आह्वान किया। दीपिका चिखलिया ने जनता को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर शहर के विकास को गति देने का आह्वान किया। पुराने भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली स्कूटी रैली का शुभारंभ पुराने भाजपा कार्यालय से हुआ। यहां से महिला कार्यकर्ता स्कूटियों के काफिले के साथ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचीं। इसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुराने शहर में पहुंची। रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रैली पुराने शहर से होते हुए गैप सागर की पाल पहुंची और इसके बाद वापस पुराने भाजपा कार्यालय पहुंचकर इसका समापन किया गया। इस दौरान शहर के सभी 40 वार्डों में भाजपा का चुनावी संपर्क और प्रचार अभियान नजर आया। आचार संहिता का भी रखा ध्यान रैली के दौरान निर्धारित समय पर शाम 5 बजे आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही डीजे बंद कर दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता का पालन करते हुए रैली का समापन किया। रैली में जिला मंत्री अचला वसीता, जिला मंत्री ज्योति शर्मा, जिला आईटी संयोजक अनु राठौड़, नगर उपाध्यक्ष एवं जिला महिला चुनाव प्रभारी भावना राव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी, रीटा कुंवर, रेखा पंड्या, नीलम डामोर, नीता कंसारा, माया सुथार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रही। भाजपा की ओर से इस रैली को नगर परिषद चुनाव में महिला मतदाताओं तक सीधा संपर्क बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। रैली के जरिए पार्टी ने सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला शक्ति को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने का संदेश दिया। इस दौरान जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वर लबाना, दिलीप जैन,अजीत जैन, ब्रजेश वसीटा, करुण ननोमा, वीरेंद्र सिंह, कल्पेश भारती, अनुराग कटारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के बीच 40 वार्डों में दौड़ी भाजपा की मातृशक्ति, दीपिका चिखलिया ने भरा जोश
स्कूटी रैली में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने किया जनअभिवादन; सनातन संस्कृति और महिला सम्मान का संदेश देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील
डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को चुनाव प्रचार में शक्ति प्रदर्शन करते हुए शहर में भव्य महिला स्कूटी रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्कूटी लेकर शामिल हुईं। भगवा रंग और भाजपा के झंडों से सजी स्कूटियों के साथ निकली महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में चुनावी माहौल को गरमा दिया। रैली का मुख्य आकर्षण रामायण धारावाहिक में माता सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया रहीं। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने 40 वार्डों की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।
रैली का नेतृत्व जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, पूर्व सभापति केके गुप्ता, संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा,एवं नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रैली में शामिल हुईं।
दीपिका बोलीं—सनातन संस्कृति हमारी पहचान
रैली के दौरान दीपिका चिखलिया ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित तथा महिला सम्मान को लेकर पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर ने स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है और इस शहर से प्रभावित होकर वह भाजपा के समर्थन में यहां आई हैं।
उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में भाजपा ने काम किया है। उन्होंने मातृशक्ति से नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का आह्वान किया।
दीपिका चिखलिया ने जनता को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर शहर के विकास को गति देने का आह्वान किया।
पुराने भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली
स्कूटी रैली का शुभारंभ पुराने भाजपा कार्यालय से हुआ। यहां से महिला कार्यकर्ता स्कूटियों के काफिले के साथ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचीं। इसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुराने शहर में पहुंची। रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
रैली पुराने शहर से होते हुए गैप सागर की पाल पहुंची और इसके बाद वापस पुराने भाजपा कार्यालय पहुंचकर इसका समापन किया गया। इस दौरान शहर के सभी 40 वार्डों में भाजपा का चुनावी संपर्क और प्रचार अभियान नजर आया।
आचार संहिता का भी रखा ध्यान
रैली के दौरान निर्धारित समय पर शाम 5 बजे आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही डीजे बंद कर दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता का पालन करते हुए रैली का समापन किया।
रैली में जिला मंत्री अचला वसीता, जिला मंत्री ज्योति शर्मा, जिला आईटी संयोजक अनु राठौड़, नगर उपाध्यक्ष एवं जिला महिला चुनाव प्रभारी भावना राव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी, रीटा कुंवर, रेखा पंड्या, नीलम डामोर, नीता कंसारा, माया सुथार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रही।
भाजपा की ओर से इस रैली को नगर परिषद चुनाव में महिला मतदाताओं तक सीधा संपर्क बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। रैली के जरिए पार्टी ने सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला शक्ति को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने का संदेश दिया। इस दौरान जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वर लबाना, दिलीप जैन,अजीत जैन, ब्रजेश वसीटा, करुण ननोमा, वीरेंद्र सिंह, कल्पेश भारती, अनुराग कटारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सड़क से निकली कंक्रीट बनी हादसे का कारण, रोज गिर रहे वाहन चालक धंबोला। कुंवाडिया फला उच्च प्राथमिक विद्यालय से बॉडमली रोड धंबोला तक जाने वाली डामरीकरण सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क की डामर परत जगह-जगह से उखड़ चुकी है और बड़ी-बड़ी कंक्रीट बाहर निकल आई हैं। ये कंक्रीट अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इनसे असंतुलित होकर सड़क पर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग विद्यालय सहित आसपास के फलों और गांवों को धंबोला कस्बे से जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीण और वाहन चालक इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क पर उभरी कंक्रीट और गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से सड़क से निकली कंक्रीट दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली की जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्रामीणों ने तत्काल सड़क का निरीक्षण करवाकर बाहर निकली कंक्रीट हटाने, गड्ढों की मरम्मत करने और गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क नहीं सुधारी गई तो भविष्य में होने वाले हादसों की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। #धंबोला #Dungarpur #डूंगरपुर #राजस्थान #सड़क #सड़क_हादसा #RoadSafety #RoadAccident #NewsUpdate #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #ग्रामीण_समस्या #जनसमस्या
    1
    सड़क से निकली कंक्रीट बनी हादसे का कारण, रोज गिर रहे वाहन चालक
धंबोला। कुंवाडिया फला उच्च प्राथमिक विद्यालय से बॉडमली रोड धंबोला तक जाने वाली डामरीकरण सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क की डामर परत जगह-जगह से उखड़ चुकी है और बड़ी-बड़ी कंक्रीट बाहर निकल आई हैं। ये कंक्रीट अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इनसे असंतुलित होकर सड़क पर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग विद्यालय सहित आसपास के फलों और गांवों को धंबोला कस्बे से जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीण और वाहन चालक इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क पर उभरी कंक्रीट और गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से सड़क से निकली कंक्रीट दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली की जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्रामीणों ने तत्काल सड़क का निरीक्षण करवाकर बाहर निकली कंक्रीट हटाने, गड्ढों की मरम्मत करने और गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क नहीं सुधारी गई तो भविष्य में होने वाले हादसों की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
#धंबोला #Dungarpur #डूंगरपुर #राजस्थान #सड़क #सड़क_हादसा #RoadSafety #RoadAccident #NewsUpdate #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #ग्रामीण_समस्या #जनसमस्या
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • संवाददाता अशोक कुमार चौधरी रिछा चांदा राम मंदिर में आयोजीत सात दिवसीय भागवत कथा का आज पूर्णाआहुति के साथ समापन मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा तहसील के गांव रिछा चांदा मैं गांव के राम मंदिर में आयोजीत सात दिवसीय भागवत कथा का आज पूर्णाआहुति के साथ समापन हुआ जिसके पश्चात श्री मद भागवत गीता और कथा वाचक पंडित राजेंद्र जी व्यास का बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सभी ग्राम वासियों द्वारा नगर भ्रमण कराया गया जिसमें सभी नगर वासियों ने भाग लिया और सभी ग्राम वासियों ने तन मन धन से सहयोग किया युवाओं में खास उत्साह देखा गया और अपने जीवन के उद्देश्य को सफल बनाया मां भागवत महारानी का आशीर्वाद सभी ग्राम वासियों पर सदा इसी तरह बना रहे
    1
    संवाददाता अशोक कुमार चौधरी
 रिछा चांदा राम मंदिर में आयोजीत सात दिवसीय भागवत कथा का आज पूर्णाआहुति के साथ समापन
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा तहसील के गांव रिछा चांदा मैं गांव के राम मंदिर में आयोजीत सात दिवसीय भागवत कथा का आज पूर्णाआहुति के साथ समापन हुआ जिसके पश्चात श्री मद भागवत गीता और कथा वाचक पंडित राजेंद्र जी व्यास का बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सभी ग्राम वासियों द्वारा नगर भ्रमण कराया गया जिसमें सभी नगर वासियों ने भाग लिया और सभी ग्राम वासियों ने तन मन धन से सहयोग किया युवाओं में खास उत्साह देखा गया और अपने जीवन के उद्देश्य को सफल बनाया मां भागवत महारानी का आशीर्वाद सभी ग्राम वासियों पर सदा इसी तरह बना रहे
    user_अशोक कुमार चौधरी
    अशोक कुमार चौधरी
    Teacher Ratlam, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • LIVE पिटाई का वीडियो वायरल लाइव इन पार्टनर की हत्या के आरोपी की पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई का वीडियो आया सामने (रिपोर्टर अनिल जटिया) 🚨 LIVE पिटाई का वीडियो वायरल (रिपोर्टर अनिल जटिया) लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी की पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और कुछ दिन साथ रखने के बाद उसकी हत्या कर दी। वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपी की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, आरोपों और वीडियो की पूरी पुष्टि आधिकारिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
    1
    LIVE पिटाई का वीडियो वायरल लाइव इन पार्टनर की हत्या के आरोपी की पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई का वीडियो आया सामने

(रिपोर्टर अनिल जटिया)
🚨 LIVE पिटाई का वीडियो वायरल
(रिपोर्टर अनिल जटिया)
लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी की पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और कुछ दिन साथ रखने के बाद उसकी हत्या कर दी।
वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपी की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, आरोपों और वीडियो की पूरी पुष्टि आधिकारिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • वार्ड नंबर 1 में BAP का जनसंपर्क, ज्यादा मतदान की अपील प्रतापगढ़। वार्ड नंबर 1 में BAP का जनसंपर्क, ज्यादा मतदान की अपील प्रतापगढ़। रिपोर्टर सीमा कुमारी प्रतापगढ़ शहर के वार्ड नंबर 1 में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेताओं और पदाधिकारियों ने पहुंचकर सभा को संबोधित किया। इस दौरान धरियावद विधानसभा से विधायक थावरचंद डामोर, प्रतापगढ़ विधानसभा प्रत्याशी मांगीलाल निनामा सहित जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभा में नेताओं ने वार्डवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। साथ ही कहा कि BAP की सरकार बनने पर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा। सभा के दौरान पट्टे सहित स्थानीय समस्याओं को लेकर भी कई बातें रखी गईं।
    1
    वार्ड नंबर 1 में BAP का जनसंपर्क, ज्यादा मतदान की अपील
प्रतापगढ़।
वार्ड नंबर 1 में BAP का जनसंपर्क, ज्यादा मतदान की अपील
प्रतापगढ़। रिपोर्टर सीमा कुमारी
प्रतापगढ़ शहर के वार्ड नंबर 1 में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेताओं और पदाधिकारियों ने पहुंचकर सभा को संबोधित किया। इस दौरान धरियावद विधानसभा से विधायक थावरचंद डामोर, प्रतापगढ़ विधानसभा प्रत्याशी मांगीलाल निनामा सहित जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभा में नेताओं ने वार्डवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। साथ ही कहा कि BAP की सरकार बनने पर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा। सभा के दौरान पट्टे सहित स्थानीय समस्याओं को लेकर भी कई बातें रखी गईं।
    user_Seema kumawat
    Seema kumawat
    Video Creator प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • वार्ड 14 में अनुभव बनाम नया चेहरा! खाब्या-कलीमुद्दीन के बीच किसके सिर सजेगा जीत का ताज? कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा और दिलचस्प मुकाबला है। वार्ड में कुल 408 मतदाता हैं, जिनमें 198 पुरुष और 210 महिला मतदाता हैं। जैन, बोहरा और ब्राह्मण समाज के साथ ठाकुर, सेन सहित अन्य समाजों के मतदाता भी परिणाम में अहम भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष एवं अनुभवी प्रत्याशी रजनीकांत खाब्या को मैदान में उतारा है। वे पांचवीं बार पार्षद चुनाव लड़ रहे हैं और इससे पहले लगातार चार बार विभिन्न वार्डों से जीत हासिल कर चुके हैं। इस बार वे अपने स्वयं के वार्ड से समर्थन मांग रहे हैं। वहीं भाजपा ने कलीमुद्दीन बाबूजी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशियों ने हिरन नदी के गहरीकरण, पुलिया को बड़ा करने, सड़क-नाली, सफाई, बिजली व्यवस्था और नदी के सौंदर्यीकरण को प्रमुख मुद्दा बनाया है। रजनीकांत खाब्या ने कहा कि जीत मिलने पर हिरन नदी का गहरीकरण, दोनों ओर घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण और सफाई उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं कलीमुद्दीन बाबूजी ने सभी समाजों को साथ लेकर वार्ड के विकास का संकल्प जताया। अब वार्ड नंबर 14 के 408 मतदाता तय करेंगे कि भरोसा अनुभव पर जताया जाएगा या नए प्रत्याशी को अवसर मिलेगा।
    2
    वार्ड 14 में अनुभव बनाम नया चेहरा! खाब्या-कलीमुद्दीन के बीच किसके सिर सजेगा जीत का ताज?
कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा और दिलचस्प मुकाबला है। वार्ड में कुल 408 मतदाता हैं, जिनमें 198 पुरुष और 210 महिला मतदाता हैं। जैन, बोहरा और ब्राह्मण समाज के साथ ठाकुर, सेन सहित अन्य समाजों के मतदाता भी परिणाम में अहम भूमिका निभाएंगे।
कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष एवं अनुभवी प्रत्याशी रजनीकांत खाब्या को मैदान में उतारा है। वे पांचवीं बार पार्षद चुनाव लड़ रहे हैं और इससे पहले लगातार चार बार विभिन्न वार्डों से जीत हासिल कर चुके हैं। इस बार वे अपने स्वयं के वार्ड से समर्थन मांग रहे हैं।
वहीं भाजपा ने कलीमुद्दीन बाबूजी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशियों ने हिरन नदी के गहरीकरण, पुलिया को बड़ा करने, सड़क-नाली, सफाई, बिजली व्यवस्था और नदी के सौंदर्यीकरण को प्रमुख मुद्दा बनाया है।
रजनीकांत खाब्या ने कहा कि जीत मिलने पर हिरन नदी का गहरीकरण, दोनों ओर घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण और सफाई उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं कलीमुद्दीन बाबूजी ने सभी समाजों को साथ लेकर वार्ड के विकास का संकल्प जताया।
अब वार्ड नंबर 14 के 408 मतदाता तय करेंगे कि भरोसा अनुभव पर जताया जाएगा या नए प्रत्याशी को अवसर मिलेगा।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बाजना जिला रतलाम मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ भोपाल हमारे समाचार रतलाम नामली से खबर हमारे समाचार भारत
    1
    बाजना जिला रतलाम मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ भोपाल हमारे समाचार
रतलाम नामली से खबर हमारे समाचार भारत
    user_Kailash Amliyar
    Kailash Amliyar
    बजना, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *खाखलेश्वर धाम में आस्था का अनूठा संगम, जगन्नाथ स्वरूप में सजे महादेव, गरबा से गूंजा मंदिर परिसर* धम्बोला। श्रावण मास के अवसर पर रविवार को कस्बे के खाखलेश्वर महादेव मंदिर में युवाओं ने भगवान महादेव को जगन्नाथ महाप्रभु के स्वरूप में आकर्षक ढंग से सजाया। विशेष शृंगार और झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति गीतों पर गरबा खेलकर भगवान की आराधना की। इसके बाद महादेव की आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रावण मास में युवाओं की ओर से प्रतिदिन खाखलेश्वर महादेव का अलग-अलग स्वरूपों में विशेष शृंगार किया जा रहा है। प्रतिदिन हो रहे शृंगार को देखने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। युवाओं की इस पहल से मंदिर परिसर में पूरे श्रावण मास भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    1
    *खाखलेश्वर धाम में आस्था का अनूठा संगम, जगन्नाथ स्वरूप में सजे महादेव, गरबा से गूंजा मंदिर परिसर*
धम्बोला। श्रावण मास के अवसर पर रविवार को कस्बे के खाखलेश्वर महादेव मंदिर में युवाओं ने भगवान महादेव को जगन्नाथ महाप्रभु के स्वरूप में आकर्षक ढंग से सजाया। विशेष शृंगार और झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति गीतों पर गरबा खेलकर भगवान की आराधना की। इसके बाद महादेव की आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
श्रावण मास में युवाओं की ओर से प्रतिदिन खाखलेश्वर महादेव का अलग-अलग स्वरूपों में विशेष शृंगार किया जा रहा है। प्रतिदिन हो रहे शृंगार को देखने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। युवाओं की इस पहल से मंदिर परिसर में पूरे श्रावण मास भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.