Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षा मंत्री भोपाल अलीराजपुर दिल्ली फर्रुखाबाद प्रधानमंत्री किसान के लिए हर खबर से
Kailash Amliyar
शिक्षा मंत्री भोपाल अलीराजपुर दिल्ली फर्रुखाबाद प्रधानमंत्री किसान के लिए हर खबर से
More news from राजस्थान and nearby areas
- कुशलगढ़ में चुनावी घमासान तेज, कांग्रेस के जनसंपर्क के बीच भाजपा खेमे को झटका! कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरे शबाब पर पहुंच गया है। विभिन्न वार्डों में चुनाव कार्यालय खुलने के साथ ही नगर में झंडे-बैनरों से चुनावी रंग नजर आने लगा है। वहीं, दोनों प्रमुख दलों में एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपने पाले में लाने की कवायद भी तेज हो गई है। शनिवार दोपहर क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया ने कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने वार्ड नंबर 1 के कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र परमार, वार्ड नंबर 2 के उम्मीदवार दीपेश पांचाल सहित अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विधायक खड़िया सब्जी मंडी पहुंचीं और सब्जी विक्रेताओं से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बोर्ड बनने पर व्यवस्थित सब्जी मंडी का निर्माण कराया जाएगा और खुले में लगने वाली मंडी को सुव्यवस्थित किया जाएगा। मंडी में गंदगी की समस्या को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि कांग्रेस का बोर्ड बनने पर नगर की जीवनरेखा हिरण नदी का गहरीकरण, आवश्यक पुलिया निर्माण और नदी के दोनों किनारों पर घाटों के विकास के कार्य किए जाएंगे। इसी दौरान भाजपा की ओर से चुनावी आवेदन करने वाले मोनू उर्फ जीतू पडियार तथा कुछ समय पूर्व भाजपा में शामिल हुए सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। जनसंपर्क अभियान में जनपद सदस्य विजय सिंह खड़िया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंसमुखलाल सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल नायक, युवा नेता रोहित खड़िया, रितेश रावत, प्रीति तलेसरा, कमलेश खेमीसरा और सुरेश गादिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- मुक्तिधाम भी अस्त-व्यस्त र वास भड़के कांग्रेस के पार्षद के ऊपर तो वार्ड 26 को छोड़कर वार्ड नंबर 2 से बने दावेदार पूर्व पार्षद दिग्विजय सिंह वार्ड 26 की जमीनी हकीकत, वार्ड 2 में टिकट पर बड़ा सवाल मुक्तिधाम भी अस्त-व्यस्त र वास भड़के कांग्रेस के पार्षद के ऊपर तो वार्ड 26 को छोड़कर वार्ड नंबर 2 से बने दावेदार पूर्व पार्षद दिग्विजय सिंह ब्यूरो चीफ अनिल जटिया प्रतापगढ़। वार्ड नंबर 26 के रहवासियों ने पूर्व पार्षद दिग्विजय सिंह राणावत के कार्यकाल को लेकर नाराजगी जताई है। रहवासियों का कहना है कि वार्ड में मुक्तिधाम तक की व्यवस्था नहीं हो पाई, स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी रही, कई जगह सड़कें बदहाल रहीं और पेयजल व्यवस्था को लेकर भी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पांच साल के कार्यकाल में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। इन मुद्दों को लेकर रहवासियों में नाराजगी दिखाई दे रही है। अब सवाल यह है कि वार्ड 26 में मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठे सवालों के बीच दिग्विजय सिंह राणावत को कांग्रेस ने वार्ड नंबर 2 से टिकट दिया है। वार्ड नंबर 2 के मतदाताओं के सामने सवाल क्या वार्ड 26 जैसी समस्याएं वार्ड नंबर 2 में भी दोहराई जाएंगी? पांच साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का हिसाब जनता के सामने कौन रखेगा? क्या इस बार जनता मुद्दों और काम के आधार पर अपना फैसला करेगी?2
- 8 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वडोदरा में एमएस यूनिवर्सिटी के पवेलियन ग्राउंड पर नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में आएंगे… 8 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वडोदरा में एमएस यूनिवर्सिटी के पवेलियन ग्राउंड पर नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में आएंगे… यहाँ शहर के प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स से बात करेंगे… gen z मोदी जी के वेलकम के लिए खासे उत्साहित दिख रहे है…1
- वार्ड नंबर 1 में BAP का जनसंपर्क, ज्यादा मतदान की अपील प्रतापगढ़। वार्ड नंबर 1 में BAP का जनसंपर्क, ज्यादा मतदान की अपील प्रतापगढ़। रिपोर्टर सीमा कुमारी प्रतापगढ़ शहर के वार्ड नंबर 1 में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेताओं और पदाधिकारियों ने पहुंचकर सभा को संबोधित किया। इस दौरान धरियावद विधानसभा से विधायक थावरचंद डामोर, प्रतापगढ़ विधानसभा प्रत्याशी मांगीलाल निनामा सहित जिला अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभा में नेताओं ने वार्डवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। साथ ही कहा कि BAP की सरकार बनने पर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा। सभा के दौरान पट्टे सहित स्थानीय समस्याओं को लेकर भी कई बातें रखी गईं।1
- कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर निवासी दो चचेरे भाई बहिन की सोमवार को एमपी के महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के लोधिया कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे थे और बहिन के कुंड में पैर फिसलने से बचाने दौड़े भाई सहित दोनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कतीसोर निवासी अजीत सिंह(26) पुत्र भूपेंद्र सिंह चौहान एवं अंजली पुत्री देवीसिंह चौहान के रूप में हुई ।दोनो मृतक चचेरे भाई बहिन थे। जो इंदौर में परिवार के साथ रहते थे । कैसे हुआ हादसा_जांच में सामने आया कि महेंद्र सिंह अपने भाई रोहित सिंह राठौड, कजिन अभिराज सिंह चौहान , अजीतसिंह , अंजली और अश्विनी चौहान सभी मिल कर महू के लोधिया कुंड में घूमने गए थे।दोपहर करीब 1:30 बजे सभी कुंड के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान अंजली, अश्विनी और अजीत एक साथ हाथ पकड़कर आगे चल रहे थे। तभी अंजली का पैर पत्थर से फिसल गया और तीनों कुंड में गिरने लगे।पीछे चल रहे महेंद्र और अभिराज ने दौड़कर अश्विनी को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन अंजली और अजीत सिंह गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश खरते को सौंपी गई है। घटना की जानकारी एसडीएम, डॉ. अंबेडकर नगर महू को भी दी गई है। इधर दोनों बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही इंदौर, रतलाम और कतीसोर से परिजन मौके पर पहुंचे और पीएम करवाने के बाद दोनों शवों को पैतृक गांव लाया गया ।इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अंजली अपने पिता की इकलौती बेटी थी । और कॉल सेंटर में जॉब कर रही थी और अजीत के इंदौर में एम वाय हॉस्पिटल के सामने मेडिकल स्टोर था।1
- बाजना जिला रतलाम मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ भोपाल हमारे समाचार रतलाम नामली से खबर हमारे समाचार भारत1
- वार्ड 14 में अनुभव बनाम नया चेहरा! खाब्या-कलीमुद्दीन के बीच किसके सिर सजेगा जीत का ताज? कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा और दिलचस्प मुकाबला है। वार्ड में कुल 408 मतदाता हैं, जिनमें 198 पुरुष और 210 महिला मतदाता हैं। जैन, बोहरा और ब्राह्मण समाज के साथ ठाकुर, सेन सहित अन्य समाजों के मतदाता भी परिणाम में अहम भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष एवं अनुभवी प्रत्याशी रजनीकांत खाब्या को मैदान में उतारा है। वे पांचवीं बार पार्षद चुनाव लड़ रहे हैं और इससे पहले लगातार चार बार विभिन्न वार्डों से जीत हासिल कर चुके हैं। इस बार वे अपने स्वयं के वार्ड से समर्थन मांग रहे हैं। वहीं भाजपा ने कलीमुद्दीन बाबूजी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशियों ने हिरन नदी के गहरीकरण, पुलिया को बड़ा करने, सड़क-नाली, सफाई, बिजली व्यवस्था और नदी के सौंदर्यीकरण को प्रमुख मुद्दा बनाया है। रजनीकांत खाब्या ने कहा कि जीत मिलने पर हिरन नदी का गहरीकरण, दोनों ओर घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण और सफाई उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं कलीमुद्दीन बाबूजी ने सभी समाजों को साथ लेकर वार्ड के विकास का संकल्प जताया। अब वार्ड नंबर 14 के 408 मतदाता तय करेंगे कि भरोसा अनुभव पर जताया जाएगा या नए प्रत्याशी को अवसर मिलेगा।2
- दुबई में आयोजित AIM Congress 2026 के Exhibition Area में Madhya Pradesh Pavilion का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। दुबई में आयोजित AIM Congress 2026 के Exhibition Area में Madhya Pradesh Pavilion का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तैयार किए गए इस Pavilion के जरिए मध्य प्रदेश को एक ऐसे राज्य के रूप में प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जहां निवेश और कारोबार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। AIM Congress 2026 दुनिया के विभिन्न हिस्सों से निवेशकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और कारोबारी समुदाय को एक मंच पर लाता है। ऐसे में Dubai में Madhya Pradesh Pavilion की मौजूदगी राज्य की Global Investment Outreach को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- MP - बंडा में जहरीली शराब से उजड़े परिवारों से मिले जीतू पटवारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। सवाल यही—आखिर कब तक जहरीली शराब लोगों के घर उजाड़ती रहेगी और जिम्मेदार कब जागेंगे .? बंडा में जहरीली शराब से उजड़े परिवारों से मिले जीतू पटवारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। सवाल यही—आखिर कब तक जहरीली शराब लोगों के घर उजाड़ती रहेगी और जिम्मेदार कब जागेंगे .?1