logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर निवासी दो चचेरे भाई बहिन की सोमवार को एमपी के महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के लोधिया कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे थे और बहिन के कुंड में पैर फिसलने से बचाने दौड़े भाई सहित दोनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कतीसोर निवासी अजीत सिंह(26) पुत्र भूपेंद्र सिंह चौहान एवं अंजली पुत्री देवीसिंह चौहान के रूप में हुई ।दोनो मृतक चचेरे भाई बहिन थे। जो इंदौर में परिवार के साथ रहते थे । कैसे हुआ हादसा_जांच में सामने आया कि महेंद्र सिंह अपने भाई रोहित सिंह राठौड, कजिन अभिराज सिंह चौहान , अजीतसिंह , अंजली और अश्विनी चौहान सभी मिल कर महू के लोधिया कुंड में घूमने गए थे।दोपहर करीब 1:30 बजे सभी कुंड के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान अंजली, अश्विनी और अजीत एक साथ हाथ पकड़कर आगे चल रहे थे। तभी अंजली का पैर पत्थर से फिसल गया और तीनों कुंड में गिरने लगे।पीछे चल रहे महेंद्र और अभिराज ने दौड़कर अश्विनी को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन अंजली और अजीत सिंह गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश खरते को सौंपी गई है। घटना की जानकारी एसडीएम, डॉ. अंबेडकर नगर महू को भी दी गई है। इधर दोनों बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही इंदौर, रतलाम और कतीसोर से परिजन मौके पर पहुंचे और पीएम करवाने के बाद दोनों शवों को पैतृक गांव लाया गया ।इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अंजली अपने पिता की इकलौती बेटी थी । और कॉल सेंटर में जॉब कर रही थी और अजीत के इंदौर में एम वाय हॉस्पिटल के सामने मेडिकल स्टोर था।

51 min ago
user_Pravin Kothari
Pravin Kothari
पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
51 min ago

कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर निवासी दो चचेरे भाई बहिन की सोमवार को एमपी के महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के लोधिया कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे थे और बहिन के कुंड में पैर फिसलने से बचाने दौड़े भाई सहित दोनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कतीसोर निवासी अजीत सिंह(26) पुत्र भूपेंद्र सिंह चौहान एवं अंजली पुत्री देवीसिंह चौहान के रूप में हुई ।दोनो मृतक चचेरे भाई बहिन थे। जो इंदौर में परिवार के साथ रहते थे । कैसे हुआ हादसा_जांच में सामने आया कि महेंद्र सिंह अपने भाई रोहित सिंह राठौड, कजिन अभिराज सिंह चौहान , अजीतसिंह , अंजली और अश्विनी चौहान सभी मिल कर महू के लोधिया कुंड में घूमने गए थे।दोपहर करीब 1:30 बजे सभी कुंड के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान अंजली, अश्विनी और अजीत एक साथ हाथ पकड़कर आगे चल रहे थे। तभी अंजली का पैर पत्थर से फिसल गया और तीनों कुंड में गिरने लगे।पीछे चल रहे महेंद्र और अभिराज ने दौड़कर अश्विनी को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन अंजली और अजीत सिंह गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश खरते को सौंपी गई है। घटना की जानकारी एसडीएम, डॉ. अंबेडकर नगर महू को भी दी गई है। इधर दोनों बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही इंदौर, रतलाम और कतीसोर से परिजन मौके पर पहुंचे और पीएम करवाने के बाद दोनों शवों को पैतृक गांव लाया गया ।इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अंजली अपने पिता की इकलौती बेटी थी । और कॉल सेंटर में जॉब कर रही थी और अजीत के इंदौर में एम वाय हॉस्पिटल के सामने मेडिकल स्टोर था।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई कतीसौर निवासी दो चचेरे भाई बहिन की सोमवार को एमपी के महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के लोधिया कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे थे और बहिन के कुंड में पैर फिसलने से बचाने दौड़े भाई सहित दोनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कतीसोर निवासी अजीत सिंह(26) पुत्र भूपेंद्र सिंह चौहान एवं अंजली पुत्री देवीसिंह चौहान के रूप में हुई ।दोनो मृतक चचेरे भाई बहिन थे। जो इंदौर में परिवार के साथ रहते थे । कैसे हुआ हादसा_जांच में सामने आया कि महेंद्र सिंह अपने भाई रोहित सिंह राठौड, कजिन अभिराज सिंह चौहान , अजीतसिंह , अंजली और अश्विनी चौहान सभी मिल कर महू के लोधिया कुंड में घूमने गए थे।दोपहर करीब 1:30 बजे सभी कुंड के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान अंजली, अश्विनी और अजीत एक साथ हाथ पकड़कर आगे चल रहे थे। तभी अंजली का पैर पत्थर से फिसल गया और तीनों कुंड में गिरने लगे।पीछे चल रहे महेंद्र और अभिराज ने दौड़कर अश्विनी को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन अंजली और अजीत सिंह गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश खरते को सौंपी गई है। घटना की जानकारी एसडीएम, डॉ. अंबेडकर नगर महू को भी दी गई है। इधर दोनों बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही इंदौर, रतलाम और कतीसोर से परिजन मौके पर पहुंचे और पीएम करवाने के बाद दोनों शवों को पैतृक गांव लाया गया ।इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अंजली अपने पिता की इकलौती बेटी थी । और कॉल सेंटर में जॉब कर रही थी और अजीत के इंदौर में एम वाय हॉस्पिटल के सामने मेडिकल स्टोर था।
    1
    कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई

कतीसौर के दो भाई बहिन के महू के लोधिया कुंड में डूबने से मौत , मचा हाहाकार ,पैर फिसलने से बच्ची कुंड में गिरी, बचाने गया था भाई
कतीसौर निवासी दो चचेरे भाई बहिन की सोमवार को एमपी के महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के लोधिया कुंड में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचे थे और बहिन के कुंड में पैर फिसलने से बचाने दौड़े भाई सहित दोनों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कतीसोर निवासी अजीत सिंह(26) पुत्र भूपेंद्र सिंह चौहान एवं अंजली पुत्री देवीसिंह चौहान के रूप में हुई ।दोनो मृतक चचेरे भाई बहिन थे। जो इंदौर में परिवार के साथ रहते थे ।
कैसे हुआ हादसा_जांच में सामने आया कि महेंद्र सिंह अपने भाई रोहित सिंह राठौड, कजिन अभिराज सिंह चौहान , अजीतसिंह , अंजली और अश्विनी चौहान सभी मिल कर महू के लोधिया कुंड में घूमने गए थे।दोपहर करीब 1:30 बजे सभी कुंड के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान अंजली, अश्विनी और अजीत एक साथ हाथ पकड़कर आगे चल रहे थे। तभी अंजली का पैर पत्थर से फिसल गया और तीनों कुंड में गिरने लगे।पीछे चल रहे महेंद्र और अभिराज ने दौड़कर अश्विनी को तो बाहर निकाल लिया। लेकिन अंजली और अजीत सिंह गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश खरते को सौंपी गई है। घटना की जानकारी एसडीएम, डॉ. अंबेडकर नगर महू को भी दी गई है। इधर दोनों बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही इंदौर, रतलाम और कतीसोर से परिजन मौके पर पहुंचे और पीएम करवाने के बाद दोनों शवों को पैतृक गांव लाया गया ।इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
अंजली अपने पिता की इकलौती बेटी थी । और कॉल सेंटर में जॉब कर रही थी और अजीत के इंदौर में एम वाय हॉस्पिटल के सामने मेडिकल स्टोर था।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    51 min ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनाव 2026 के निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने के उद्देश्य से मतदान दलों की रवानगी । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनाव 2026 के निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने के उद्देश्य से मतदान दलों की रवानगी । श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय डूंगरपुर में मतदान दलों को दिया अंतिम प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता एवं निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर रजिस्टार श्री अशोक कुमार द्वितीय उपस्थिति में आयोजित डूंगरपुर नगर परिषद के पार्षद सदस्य के मतदान दलों की रवानगी को लेकर अंतिम प्रशिक्षण इस अवसर पर समस्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा सहित समस्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी उपस्थित
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

नगर निकाय चुनाव 2026 के निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने के उद्देश्य से मतदान दलों की रवानगी ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
नगर निकाय चुनाव 2026 के निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने के उद्देश्य से मतदान दलों की रवानगी ।
श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय डूंगरपुर में मतदान दलों को दिया अंतिम प्रशिक्षण 
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता एवं निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर  रजिस्टार श्री अशोक कुमार द्वितीय  उपस्थिति में आयोजित 
डूंगरपुर नगर परिषद के पार्षद सदस्य के मतदान दलों की रवानगी को लेकर अंतिम प्रशिक्षण 
इस अवसर पर समस्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा सहित समस्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी उपस्थित
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    25 min ago
  • *नया महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गौ वत्स द्वादशी पर्व* गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर भाद्रपद कृष्ण द्वादशी के शुभ अवसर पर नया महादेव मंदिर परिसर में मातृशक्ति द्वारा गौ वत्स द्वादशी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गौ माता और बछड़े की पूजा-अर्चना कर उनकी आरती उतारी एवं परिक्रमा की। इस अवसर पर गौ माता को चुनरी ओढ़ाकर अंकुरित अनाज का भोग लगाया गया। महिलाओं ने घर के आंगन में गाय के गोबर से 'ओंगना' बनाकर उसकी पूजा की और अपने पुत्र को सूखा नारियल (गोला) भेंट कर संतान तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं निसंतान दंपतियों ने लड्डू गोपाल जी को गोला अर्पित कर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा। पर्व की परंपरा का पालन करते हुए इस दिन महिलाओं ने बिना चाकू का उपयोग किए तैयार भोजन ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।
    4
    *नया महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गौ वत्स द्वादशी पर्व* 
गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 
भाद्रपद कृष्ण द्वादशी के शुभ अवसर पर नया महादेव मंदिर परिसर में मातृशक्ति द्वारा गौ वत्स द्वादशी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गौ माता और बछड़े की पूजा-अर्चना कर उनकी आरती उतारी एवं परिक्रमा की। इस अवसर पर गौ माता को चुनरी ओढ़ाकर अंकुरित अनाज का भोग लगाया गया। महिलाओं ने घर के आंगन में गाय के गोबर से 'ओंगना' बनाकर उसकी पूजा की और अपने पुत्र को सूखा नारियल (गोला) भेंट कर संतान तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं निसंतान दंपतियों ने लड्डू गोपाल जी को गोला अर्पित कर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा।
पर्व की परंपरा का पालन करते हुए इस दिन महिलाओं ने बिना चाकू का उपयोग किए तैयार भोजन ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • दीपिका चिखलिया की रैली मे उमड़ा जनसैलाब डुंगरपुर मे भाजपा ने झोकी ताकत। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 ​दीपिका चिखलिया की रैली में उमड़ा जनसैलाब, डूंगरपुर में भाजपा ने झोंकी ताकत । ​ ​जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी प्रचार अभियान के तहत आयोजित रोड शो और रैली में अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। मशहूर धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता का अभिनय कर घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के डूंगरपुर आगमन पर भाजपाइयों और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ​दीपिका चिखलिया के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर प्रशंसकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए माहौल को पूरी तरह से भगवामय कर दिया। ​रैली को संबोधित करते हुए और जनता से संवाद स्थापित करते हुए दीपिका चिखलिया ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का मजबूत होना आवश्यक है। ​कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    2
    दीपिका चिखलिया की रैली मे उमड़ा जनसैलाब डुंगरपुर मे भाजपा ने झोकी ताकत। 
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
​दीपिका चिखलिया की रैली में उमड़ा जनसैलाब, डूंगरपुर में भाजपा ने झोंकी ताकत ।
​
​जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी प्रचार अभियान के तहत आयोजित रोड शो और रैली में अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। मशहूर धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता का अभिनय कर घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के डूंगरपुर आगमन पर भाजपाइयों और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
​दीपिका चिखलिया के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर प्रशंसकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए माहौल को पूरी तरह से भगवामय कर दिया।
​रैली को संबोधित करते हुए और जनता से संवाद स्थापित करते हुए दीपिका चिखलिया ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का मजबूत होना आवश्यक है।
​कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • डूंगरपुर निकाय चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी ने झोंकी ताकत, 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया की रैली में उमड़ा जनसैलाब डूंगरपुर: स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने डूंगरपुर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शहर में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से एक भव्य और शाही वाहन रैली निकाली गई, जिसमें 'रामायण' धारावाहिक में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्हें देखने और उनका स्वागत करने के लिए पूरे शहर में भारी उत्साह देखने को मिला। रैली का शुभारंभ बीजेपी के पुराने कार्यालय से हुआ। संगठन चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली महिला कार्यकर्ताओं के के साथ निकली यह रैली शहर के प्रमुख इलाकों से होकर गुजरी। रैली बस स्टैंड, तहसील चौराहा, पुराना बाजार, मोची बाजार और घाटी क्षेत्र से होते हुए वापस पुराने भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। आम जनता और व्यापारियों ने स्थान-स्थान पर रैली का स्वागत किया। 8वीं बार बोर्ड बनाने का ठोका दावा रैली के समापन पर भाजपा नेताओं ने शहर के विकास कार्यों और जनता के भरोसे के दम पर डूंगरपुर नगर परिषद में लगातार 8वीं बार अपना बोर्ड बनाने और प्रचंड जीत दर्ज करने का मजबूत दावा किया। नेताओं ने कहा कि डूंगरपुर की जनता ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और विकास मॉडल पर विश्वास जताया है और इस बार भी परिणाम बीजेपी के पक्ष में ही आएगा।
    1
    डूंगरपुर निकाय चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी ने झोंकी ताकत, 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया की रैली में उमड़ा जनसैलाब
डूंगरपुर: स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने डूंगरपुर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शहर में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से एक भव्य और शाही वाहन रैली निकाली गई, जिसमें 'रामायण' धारावाहिक में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्हें देखने और उनका स्वागत करने के लिए पूरे शहर में भारी उत्साह देखने को मिला।
रैली का शुभारंभ बीजेपी के पुराने कार्यालय से हुआ। संगठन चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान,  जिलाध्यक्ष अशोक पटेल और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली
महिला कार्यकर्ताओं के  के साथ निकली यह रैली शहर के प्रमुख इलाकों से होकर गुजरी। रैली बस स्टैंड, तहसील चौराहा, पुराना बाजार, मोची बाजार और घाटी क्षेत्र से होते हुए वापस पुराने भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। आम जनता और व्यापारियों ने स्थान-स्थान पर रैली का स्वागत किया।
8वीं बार बोर्ड बनाने का ठोका दावा
रैली के समापन पर भाजपा नेताओं ने शहर के विकास कार्यों और जनता के भरोसे के दम पर डूंगरपुर नगर परिषद में लगातार 8वीं बार अपना बोर्ड बनाने और प्रचंड जीत दर्ज करने का मजबूत दावा किया। नेताओं ने कहा कि डूंगरपुर की जनता ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और विकास मॉडल पर विश्वास जताया है और इस बार भी परिणाम बीजेपी के पक्ष में ही आएगा।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के बीच 40 वार्डों में दौड़ी भाजपा की मातृशक्ति, दीपिका चिखलिया ने भरा जोश स्कूटी रैली में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने किया जनअभिवादन; सनातन संस्कृति और महिला सम्मान का संदेश देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को चुनाव प्रचार में शक्ति प्रदर्शन करते हुए शहर में भव्य महिला स्कूटी रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्कूटी लेकर शामिल हुईं। भगवा रंग और भाजपा के झंडों से सजी स्कूटियों के साथ निकली महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में चुनावी माहौल को गरमा दिया। रैली का मुख्य आकर्षण रामायण धारावाहिक में माता सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया रहीं। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने 40 वार्डों की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। रैली का नेतृत्व जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, पूर्व सभापति केके गुप्ता, संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा,एवं नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रैली में शामिल हुईं। दीपिका बोलीं—सनातन संस्कृति हमारी पहचान रैली के दौरान दीपिका चिखलिया ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित तथा महिला सम्मान को लेकर पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर ने स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है और इस शहर से प्रभावित होकर वह भाजपा के समर्थन में यहां आई हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में भाजपा ने काम किया है। उन्होंने मातृशक्ति से नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का आह्वान किया। दीपिका चिखलिया ने जनता को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर शहर के विकास को गति देने का आह्वान किया। पुराने भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली स्कूटी रैली का शुभारंभ पुराने भाजपा कार्यालय से हुआ। यहां से महिला कार्यकर्ता स्कूटियों के काफिले के साथ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचीं। इसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुराने शहर में पहुंची। रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रैली पुराने शहर से होते हुए गैप सागर की पाल पहुंची और इसके बाद वापस पुराने भाजपा कार्यालय पहुंचकर इसका समापन किया गया। इस दौरान शहर के सभी 40 वार्डों में भाजपा का चुनावी संपर्क और प्रचार अभियान नजर आया। आचार संहिता का भी रखा ध्यान रैली के दौरान निर्धारित समय पर शाम 5 बजे आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही डीजे बंद कर दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता का पालन करते हुए रैली का समापन किया। रैली में जिला मंत्री अचला वसीता, जिला मंत्री ज्योति शर्मा, जिला आईटी संयोजक अनु राठौड़, नगर उपाध्यक्ष एवं जिला महिला चुनाव प्रभारी भावना राव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी, रीटा कुंवर, रेखा पंड्या, नीलम डामोर, नीता कंसारा, माया सुथार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रही। भाजपा की ओर से इस रैली को नगर परिषद चुनाव में महिला मतदाताओं तक सीधा संपर्क बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। रैली के जरिए पार्टी ने सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला शक्ति को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने का संदेश दिया। इस दौरान जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वर लबाना, दिलीप जैन,अजीत जैन, ब्रजेश वसीटा, करुण ननोमा, वीरेंद्र सिंह, कल्पेश भारती, अनुराग कटारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के बीच 40 वार्डों में दौड़ी भाजपा की मातृशक्ति, दीपिका चिखलिया ने भरा जोश
स्कूटी रैली में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने किया जनअभिवादन; सनातन संस्कृति और महिला सम्मान का संदेश देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील
डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को चुनाव प्रचार में शक्ति प्रदर्शन करते हुए शहर में भव्य महिला स्कूटी रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्कूटी लेकर शामिल हुईं। भगवा रंग और भाजपा के झंडों से सजी स्कूटियों के साथ निकली महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में चुनावी माहौल को गरमा दिया। रैली का मुख्य आकर्षण रामायण धारावाहिक में माता सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया रहीं। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने 40 वार्डों की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।
रैली का नेतृत्व जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, पूर्व सभापति केके गुप्ता, संगठन सह प्रभारी नरेंद्र कुमार मीणा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा,एवं नगर मंडल अध्यक्ष नयन सुथार ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रैली में शामिल हुईं।
दीपिका बोलीं—सनातन संस्कृति हमारी पहचान
रैली के दौरान दीपिका चिखलिया ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित तथा महिला सम्मान को लेकर पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर ने स्वच्छता और विकास के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है और इस शहर से प्रभावित होकर वह भाजपा के समर्थन में यहां आई हैं।
उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में भाजपा ने काम किया है। उन्होंने मातृशक्ति से नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का आह्वान किया।
दीपिका चिखलिया ने जनता को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर शहर के विकास को गति देने का आह्वान किया।
पुराने भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली
स्कूटी रैली का शुभारंभ पुराने भाजपा कार्यालय से हुआ। यहां से महिला कार्यकर्ता स्कूटियों के काफिले के साथ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचीं। इसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुराने शहर में पहुंची। रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया। खुली जीप में सवार दीपिका चिखलिया ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
रैली पुराने शहर से होते हुए गैप सागर की पाल पहुंची और इसके बाद वापस पुराने भाजपा कार्यालय पहुंचकर इसका समापन किया गया। इस दौरान शहर के सभी 40 वार्डों में भाजपा का चुनावी संपर्क और प्रचार अभियान नजर आया।
आचार संहिता का भी रखा ध्यान
रैली के दौरान निर्धारित समय पर शाम 5 बजे आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही डीजे बंद कर दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता का पालन करते हुए रैली का समापन किया।
रैली में जिला मंत्री अचला वसीता, जिला मंत्री ज्योति शर्मा, जिला आईटी संयोजक अनु राठौड़, नगर उपाध्यक्ष एवं जिला महिला चुनाव प्रभारी भावना राव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी, रीटा कुंवर, रेखा पंड्या, नीलम डामोर, नीता कंसारा, माया सुथार सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रही।
भाजपा की ओर से इस रैली को नगर परिषद चुनाव में महिला मतदाताओं तक सीधा संपर्क बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। रैली के जरिए पार्टी ने सभी 40 वार्डों में चुनावी संपर्क बढ़ाने के साथ महिला शक्ति को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने का संदेश दिया। इस दौरान जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वर लबाना, दिलीप जैन,अजीत जैन, ब्रजेश वसीटा, करुण ननोमा, वीरेंद्र सिंह, कल्पेश भारती, अनुराग कटारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार ​डुंगरपुर। पंचायती राज चुनाव 2026 और आगामी चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन संस्कार" के तहत बिछीवाड़ा पुलिस थाना टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:00 बजे पुलिस चौकी रतनपुर के सामने उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाली लेन NH-48 पर नाकाबंदी की गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर उदयपुर की तरफ से आ रहे टाटा कंपनी के एक आयशर ट्रक (नंबर GJ 02 BT 6055) को रुकवाया गया। ​चालक ने पूछताछ में ट्रक में मार्बल पाउडर भरा होना बताया, लेकिन जब संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी ली गई तो सफेद कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। ​बरामदगी विवरण: ​ब्लेंडर प्राइड (750 ML): 12 बोतलें ​रॉयल स्टेज (750 ML): 12 बोतलें ​रॉयल स्टेज अद्धा (375 ML): 48 अद्धे ​कुल जब्ती: 4 कट्टों में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब ​गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने मौके से ट्रक चालक विक्रम पिता भूपत ठाकोर (उम्र 29 वर्ष), निवासी सुंदिया, थाना वडनगर, जिला मेहसाणा (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। ​यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह और पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह (वृत्ताधिकारी वृत्त डुंगरपुर) के निर्देशन में बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल तथा उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ व उनकी टीम (कॉन्स्टेबल युवराज सिंह, मगन और गौरव) द्वारा अंजाम दी गई।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

​डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
​डुंगरपुर। पंचायती राज चुनाव 2026 और आगामी चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन संस्कार" के तहत बिछीवाड़ा पुलिस थाना टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:00 बजे पुलिस चौकी रतनपुर के सामने उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाली लेन NH-48 पर नाकाबंदी की गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर उदयपुर की तरफ से आ रहे टाटा कंपनी के एक आयशर ट्रक (नंबर GJ 02 BT 6055) को रुकवाया गया।
​चालक ने पूछताछ में ट्रक में मार्बल पाउडर भरा होना बताया, लेकिन जब संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी ली गई तो सफेद कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
​बरामदगी विवरण:
​ब्लेंडर प्राइड (750 ML): 12 बोतलें
​रॉयल स्टेज (750 ML): 12 बोतलें
​रॉयल स्टेज अद्धा (375 ML): 48 अद्धे
​कुल जब्ती: 4 कट्टों में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब
​गिरफ्तार आरोपी:
पुलिस ने मौके से ट्रक चालक विक्रम पिता भूपत ठाकोर (उम्र 29 वर्ष), निवासी सुंदिया, थाना वडनगर, जिला मेहसाणा (गुजरात) को गिरफ्तार किया है।
​यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह और पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह (वृत्ताधिकारी वृत्त डुंगरपुर) के निर्देशन में बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल तथा उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ व उनकी टीम (कॉन्स्टेबल युवराज सिंह, मगन और गौरव) द्वारा अंजाम दी गई।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    31 min ago
  • मारपीट और लूट का 5 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर अहमदाबाद से गिरफ्तार संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। पुलिस थाना रामसागड़ा ने 5,000 रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर आरोपी संदीप खराड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर मारपीट, लूट, पॉक्सो एक्ट और चोरी सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने दो महीने से अधिक समय तक लगातार अथक प्रयास और पीछा करते हुए इस शातिर आरोपी को अहमदाबाद (गुजरात) से दबोचा। - चलती मोटरसाइकिल रोक कर की थी मारपीट व लूट घटना 19 जून 2026 की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। नयातालाब गामडी अहाड़ा निवासी कैलाश पुत्र नरेंद्र मीणा ने रामसागड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैलाश के अनुसार, उसका काका का लड़का पीयूष और उसकी साली आशा मोटरसाइकिल से जगाबोर से नयातालाब आ रहे थे। गामडी अहाड़ा से पहले सीमेंट ईंट फैक्ट्री के पास मोड़ पर काले रंग की मोटरसाइकिल पर आए चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने पीयूष के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखा आधार कार्ड, मोबाइल व मोबाइल कवर के पीछे रखे 500 रुपये छीन लिए। जब उसने मना किया तो सिर पर पत्थर से वार कर आरोपी लूट का माल लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के लोगों और मुखबिरों से संपर्क साधा। पूर्व में चालानशुदा एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों पर निगरानी के दौरान पुलिस को घटना में शामिल आरोपियों के नाम मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में कावा उर्फ कावालाल पुत्र लक्ष्मण डामोर, टीकू पुत्र काउडा खराड़ी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। हालांकि, घटना का मुख्य मास्टरमाइंड संदीप खराड़ी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था। - रूप बदलकर छिप रहा था शातिर बदमाश आरोपी संदीप खराड़ी अत्यंत शातिर और चालक प्रवृत्ति का है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए हर 5-7 दिन में अपना ठिकाना और मोबाइल नंबर बदल लेता था। फरारी के दौरान वह कभी मजदूरी, कभी साफ-सफाई, कभी कैंटीन तो कभी खोमचे वाला बनकर काम कर रहा था। जब भी पुलिस टीम उसके करीब पहुंचती, वह भनक लगते ही फरार हो जाता था। आखिरकार दो महीने से अधिक समय तक लगातार तकनीकी साक्ष्य और मानवीय आसूचना जुटाते हुए पुलिस टीम ने उसे अहमदाबाद से धर दबोचा। - 10 आपराधिक मामलों में नामजद है आरोपी पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी संदीप (22) पुत्र गोविंद खराड़ी, निवासी लोडवाड़ा, पुलिस थाना रामसागड़ा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आईपीसी, बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, इस प्रकरण के अन्य आरोपियों में कावा के खिलाफ 4, टीकू के खिलाफ 1 और बाल अपचारी के खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
    1
    मारपीट और लूट का 5 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर अहमदाबाद से गिरफ्तार

संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। पुलिस थाना रामसागड़ा ने 5,000 रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर आरोपी संदीप खराड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर मारपीट, लूट, पॉक्सो एक्ट और चोरी सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने दो महीने से अधिक समय तक लगातार अथक प्रयास और पीछा करते हुए इस शातिर आरोपी को अहमदाबाद (गुजरात) से दबोचा।
- चलती मोटरसाइकिल रोक कर की थी मारपीट व लूट
घटना 19 जून 2026 की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच की है। नयातालाब गामडी अहाड़ा निवासी कैलाश पुत्र नरेंद्र मीणा ने रामसागड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैलाश के अनुसार, उसका काका का लड़का पीयूष और उसकी साली आशा मोटरसाइकिल से जगाबोर से नयातालाब आ रहे थे। गामडी अहाड़ा से पहले सीमेंट ईंट फैक्ट्री के पास मोड़ पर काले रंग की मोटरसाइकिल पर आए चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने पीयूष के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखा आधार कार्ड, मोबाइल व मोबाइल कवर के पीछे रखे 500 रुपये छीन लिए। जब उसने मना किया तो सिर पर पत्थर से वार कर आरोपी लूट का माल लेकर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के लोगों और मुखबिरों से संपर्क साधा। पूर्व में चालानशुदा एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों पर निगरानी के दौरान पुलिस को घटना में शामिल आरोपियों के नाम मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में कावा उर्फ कावालाल पुत्र लक्ष्मण डामोर, टीकू पुत्र काउडा खराड़ी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। हालांकि, घटना का मुख्य मास्टरमाइंड संदीप खराड़ी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था।
- रूप बदलकर छिप रहा था शातिर बदमाश
आरोपी संदीप खराड़ी अत्यंत शातिर और चालक प्रवृत्ति का है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए हर 5-7 दिन में अपना ठिकाना और मोबाइल नंबर बदल लेता था। फरारी के दौरान वह कभी मजदूरी, कभी साफ-सफाई, कभी कैंटीन तो कभी खोमचे वाला बनकर काम कर रहा था। जब भी पुलिस टीम उसके करीब पहुंचती, वह भनक लगते ही फरार हो जाता था। आखिरकार दो महीने से अधिक समय तक लगातार तकनीकी साक्ष्य और मानवीय आसूचना जुटाते हुए पुलिस टीम ने उसे अहमदाबाद से धर दबोचा।
- 10 आपराधिक मामलों में नामजद है आरोपी
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी संदीप (22) पुत्र गोविंद खराड़ी, निवासी लोडवाड़ा, पुलिस थाना रामसागड़ा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आईपीसी, बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, इस प्रकरण के अन्य आरोपियों में कावा के खिलाफ 4, टीकू के खिलाफ 1 और बाल अपचारी के खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.