भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार डुंगरपुर। पंचायती राज चुनाव 2026 और आगामी चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन संस्कार" के तहत बिछीवाड़ा पुलिस थाना टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:00 बजे पुलिस चौकी रतनपुर के सामने उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाली लेन NH-48 पर नाकाबंदी की गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर उदयपुर की तरफ से आ रहे टाटा कंपनी के एक आयशर ट्रक (नंबर GJ 02 BT 6055) को रुकवाया गया। चालक ने पूछताछ में ट्रक में मार्बल पाउडर भरा होना बताया, लेकिन जब संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी ली गई तो सफेद कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी विवरण: ब्लेंडर प्राइड (750 ML): 12 बोतलें रॉयल स्टेज (750 ML): 12 बोतलें रॉयल स्टेज अद्धा (375 ML): 48 अद्धे कुल जब्ती: 4 कट्टों में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने मौके से ट्रक चालक विक्रम पिता भूपत ठाकोर (उम्र 29 वर्ष), निवासी सुंदिया, थाना वडनगर, जिला मेहसाणा (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह और पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह (वृत्ताधिकारी वृत्त डुंगरपुर) के निर्देशन में बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल तथा उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ व उनकी टीम (कॉन्स्टेबल युवराज सिंह, मगन और गौरव) द्वारा अंजाम दी गई।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डुंगरपुर: बिछीवाड़ा पुलिस ने मार्बल पाउडर की आड़ में अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार डुंगरपुर। पंचायती राज चुनाव 2026 और आगामी चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन संस्कार" के तहत बिछीवाड़ा पुलिस थाना टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:00 बजे पुलिस चौकी रतनपुर के सामने उदयपुर से अहमदाबाद जाने वाली लेन NH-48 पर नाकाबंदी की गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर उदयपुर की तरफ से आ रहे टाटा कंपनी के एक आयशर ट्रक (नंबर GJ 02 BT 6055) को रुकवाया गया। चालक ने पूछताछ में ट्रक में मार्बल पाउडर भरा होना बताया, लेकिन जब संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी ली गई तो सफेद कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी विवरण: ब्लेंडर प्राइड (750 ML): 12 बोतलें रॉयल स्टेज (750 ML): 12 बोतलें रॉयल स्टेज अद्धा (375 ML): 48 अद्धे कुल जब्ती: 4 कट्टों में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने मौके से ट्रक चालक विक्रम पिता भूपत ठाकोर (उम्र 29 वर्ष), निवासी सुंदिया, थाना वडनगर, जिला मेहसाणा (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह और पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह (वृत्ताधिकारी वृत्त डुंगरपुर) के निर्देशन में बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल तथा उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ व उनकी टीम (कॉन्स्टेबल युवराज सिंह, मगन और गौरव) द्वारा अंजाम दी गई।
- दीपिका चिखलिया की रैली मे उमड़ा जनसैलाब डुंगरपुर मे भाजपा ने झोकी ताकत। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 दीपिका चिखलिया की रैली में उमड़ा जनसैलाब, डूंगरपुर में भाजपा ने झोंकी ताकत । जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी प्रचार अभियान के तहत आयोजित रोड शो और रैली में अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। मशहूर धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता का अभिनय कर घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के डूंगरपुर आगमन पर भाजपाइयों और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दीपिका चिखलिया के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर प्रशंसकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए माहौल को पूरी तरह से भगवामय कर दिया। रैली को संबोधित करते हुए और जनता से संवाद स्थापित करते हुए दीपिका चिखलिया ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का मजबूत होना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है।2
- *मातृ शक्ति द्वारा सामूहिक राधाष्टमी व्रत का उद्यापन* गीतेश पंड्या संवाददाता *मातृ शक्ति द्वारा सामूहिक राधाष्टमी व्रत उद्यापन* भाद्रपद मास की पुण्य अजा एकादशी के अवसर पर , शहर के गायत्री शक्तिपीठ वसुंधरा विहार पर मातृ शक्ति द्वारा गायत्री शक्ति पीठ के ट्रस्टी नानू राम भट्ट के सानिध्य में राधा अष्टमी व्रत का सामूहिक उद्यापन किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य नगीन पटेल ओर श्रीमती पुष्पा भट्ट ओर हँसा पटेल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी यजमान मातृ शक्ति को संकल्प पूजा ओर यज्ञ में आहुति दिलवाकर पूरे विधि विधान से उद्यापन संपन्न करवाया गया। हवन पूजन के बाद समस्त मातृ शक्ति और उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा राधा जी ओर भगवान श्री कृष्ण की आरती कर सुमधुर भजनों का गायन कीर्तन किया गया। वेद माता गायत्री ओर परिसर में स्थित अन्य मंदिर में भोग लगाकर प्रसाद वितरित कर गायत्री माता ओर राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।2
- सड़क से निकली कंक्रीट बनी हादसे का कारण, रोज गिर रहे वाहन चालक धंबोला। कुंवाडिया फला उच्च प्राथमिक विद्यालय से बॉडमली रोड धंबोला तक जाने वाली डामरीकरण सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क की डामर परत जगह-जगह से उखड़ चुकी है और बड़ी-बड़ी कंक्रीट बाहर निकल आई हैं। ये कंक्रीट अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इनसे असंतुलित होकर सड़क पर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग विद्यालय सहित आसपास के फलों और गांवों को धंबोला कस्बे से जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीण और वाहन चालक इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क पर उभरी कंक्रीट और गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से सड़क से निकली कंक्रीट दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली की जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्रामीणों ने तत्काल सड़क का निरीक्षण करवाकर बाहर निकली कंक्रीट हटाने, गड्ढों की मरम्मत करने और गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क नहीं सुधारी गई तो भविष्य में होने वाले हादसों की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। #धंबोला #Dungarpur #डूंगरपुर #राजस्थान #सड़क #सड़क_हादसा #RoadSafety #RoadAccident #NewsUpdate #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #ग्रामीण_समस्या #जनसमस्या1
- आज बांसवाड़ा में महा काल भैरव जी महाराज का शोभायात्रा शहर भ्रमण कराया गया जीसमें सभी नगरवासी गाजे बाजे के साथ घूमते नाचते काल भैरव महाराज का शोभायात्रा में शामिल रहे।1
- वार्ड 8 में सियासी घमासान तेज, 376 मतदाताओं के भरोसे भाजपा की चेतना बैरागी या कांग्रेस की कल्पना टेलर कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। चौपाल से चौराहे तक चर्चाओं में प्रत्याशियों की पकड़, जनसंपर्क और विकास के वादे छाए हुए हैं। वार्ड नंबर 8 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड में 376 मतदाता हैं, जिनमें 187 पुरुष और 189 महिला मतदाता शामिल हैं। दर्जी, पांचाल, ब्राह्मण, कलाल, जैन, तेली सहित विभिन्न समाजों के मतदाता यहां निर्णायक भूमिका में हैं। भाजपा प्रत्याशी चेतना परेश बैरागी एमएससी, बीएड शिक्षित हैं। उन्होंने डिजिटल हेल्पलाइन, सीसीटीवी कैमरे, सड़क-नाली निर्माण, नियमित सफाई और बिजली व्यवस्था सुधार को प्राथमिकता बताते हुए नवाचार आधारित विकास का विजन सामने रखा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना निलेश टेलर ने टूटी सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, नए निर्माण, बिजली व्यवस्था और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता बताया। उन्होंने आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। फिलहाल वार्ड 8 में दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है। अब 376 मतदाताओं का फैसला ही तय करेगा कि वार्ड की जनता किसके विकास विजन पर भरोसा जताती है2
- जयपुर मूकनायक ब्यूरोचीफ किशतयाल एवं राजेश कुमार की खास पडताल जयपुर के बीचोंबीच नशे का कथित जाल! बच्चों के भविष्य पर मंडराया खतरा, देखे मूकनायक मीडिया की विशेष पड़ताल !1
- डुंगरपुर मे मारपीट व लुट के मामले मे 5000का ईनामी हिस्ट्रीशीटर संदीप खराडी अहमदाबाद से गिरफ्तार। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर में मारपीट व लूट के मामले में 5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर संदीप खराड़ी अहमदाबाद से गिरफ्तार । डूंगरपुर जिले की रामसागड़ा थाना पुलिस ने मारपीट और लूट के मामले में फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी आरोपी एवं थाने के हिस्ट्रीशीटर संदीप खराड़ी को अहमदाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी: जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार व वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में ही तीन आरोपियों—कावा उर्फ कावला, टिकू खराड़ी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया था, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। हालांकि, घटना का मुख्य साजिशकर्ता संदीप पिता गोविंद खराड़ी (22 वर्ष), निवासी लोड़वाड़ा (थाना रामसागड़ा) घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। आरोपी बेहद शातिर किस्म का है, जो हर 5-7 दिन में अपना ठिकाना और मोबाइल नंबर बदल लेता था। कभी मजदूरी, सफाई तो कभी कैंटीन व खोमचे वाला बनकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद शहर से दबोच लिया। 10 आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संदीप थाना रामसागड़ा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व में पॉक्सो एक्ट, चोरी, मारपीट और नकबजनी समेत कुल 10 गंभीर मामले दर्ज हैं। सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम: कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, सहायक उप निरीक्षक कांतिलाल (विशेष भूमिका), सहायक उप निरीक्षक विद्याशंकर, कांस्टेबल अनिमेष (632), कांस्टेबल अमृतलाल (763) और कांस्टेबल विजयपाल (793) की मुख्य भूमिका रही।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, प्रचार में झोंकी पूरी ताकत । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, प्रचार में झोंकी पूरी ताकत । डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए शहर में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। बाइक रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, प्रत्याशी और युवा कार्यकर्ता झंडे-बैनर लेकर शामिल हुए। 'कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद' और 'विकास के नाम पर वोट दें' के गगनभेदी नारों के साथ निकाली गई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और पार्टी समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता और सर्वांगीण विकास के मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने और भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है और शहर के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया गया है।2
- डूंगरपुर में 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया के नेतृत्व में भाजपा की भव्य महिला वाहन रैली, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो से किया जीत का दावा डूंगरपुर में 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया के नेतृत्व में भाजपा की भव्य महिला वाहन रैली, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो से किया जीत का दावा डूंगरपुर: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से डूंगरपुर शहर में एक विशाल एवं भव्य महिला वाहन रैली व रोड शो का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य आकर्षण का केंद्र टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभाकर देशभर में अपनी पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका चिखलिया रहीं। भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली शाम 4.00 बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस महिला वाहन रैली में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने भाग लिया। हाथ में पार्टी के झंडे लिए दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर सवार महिलाओं के उत्साह ने पूरे शहर के माहौल को भाजपा मय बना दिया। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी रैली यह भव्य रैली डूंगरपुर नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रैली के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और रैली का जोरदार स्वागत किया गया। अधिक से अधिक मतदान की अपील और जीत का दावा रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आमजन से पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। प्रचार के आखिरी दिन शक्ति प्रदर्शन करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने दावा किया कि क्षेत्र की जनता का पूर्ण समर्थन उनके साथ है और इस बार पार्टी की ऐतिहासिक जीत तय है।2