logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मातृ शक्ति द्वारा सामूहिक राधाष्टमी व्रत का उद्यापन* गीतेश पंड्या संवाददाता *मातृ शक्ति द्वारा सामूहिक राधाष्टमी व्रत उद्यापन* भाद्रपद मास की पुण्य अजा एकादशी के अवसर पर , शहर के गायत्री शक्तिपीठ वसुंधरा विहार पर मातृ शक्ति द्वारा गायत्री शक्ति पीठ के ट्रस्टी नानू राम भट्ट के सानिध्य में राधा अष्टमी व्रत का सामूहिक उद्यापन किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य नगीन पटेल ओर श्रीमती पुष्पा भट्ट ओर हँसा पटेल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी यजमान मातृ शक्ति को संकल्प पूजा ओर यज्ञ में आहुति दिलवाकर पूरे विधि विधान से उद्यापन संपन्न करवाया गया। हवन पूजन के बाद समस्त मातृ शक्ति और उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा राधा जी ओर भगवान श्री कृष्ण की आरती कर सुमधुर भजनों का गायन कीर्तन किया गया। वेद माता गायत्री ओर परिसर में स्थित अन्य मंदिर में भोग लगाकर प्रसाद वितरित कर गायत्री माता ओर राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

16 hrs ago
user_पत्रकार गीतेश पंड्या
पत्रकार गीतेश पंड्या
Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
16 hrs ago
e66a5a9a-74d5-47eb-b437-bf7e5796da5a

*मातृ शक्ति द्वारा सामूहिक राधाष्टमी व्रत का उद्यापन* गीतेश पंड्या संवाददाता *मातृ शक्ति द्वारा सामूहिक राधाष्टमी व्रत उद्यापन* भाद्रपद मास की पुण्य अजा एकादशी के अवसर पर , शहर के गायत्री शक्तिपीठ वसुंधरा विहार पर मातृ शक्ति द्वारा गायत्री शक्ति पीठ के ट्रस्टी नानू राम भट्ट के सानिध्य में राधा अष्टमी व्रत का सामूहिक उद्यापन किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य नगीन पटेल ओर श्रीमती पुष्पा भट्ट ओर हँसा पटेल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार

के साथ सभी यजमान मातृ शक्ति को संकल्प पूजा ओर यज्ञ में आहुति दिलवाकर पूरे विधि विधान से उद्यापन संपन्न करवाया गया। हवन पूजन के बाद समस्त मातृ शक्ति और उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा राधा जी ओर भगवान श्री कृष्ण की आरती कर सुमधुर भजनों का गायन कीर्तन किया गया। वेद माता गायत्री ओर परिसर में स्थित अन्य मंदिर में भोग लगाकर प्रसाद वितरित कर गायत्री माता ओर राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​डूंगरपुर में मारपीट व लूट के मामले में 5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर संदीप खराड़ी अहमदाबाद से गिरफ्तार । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​डूंगरपुर में मारपीट व लूट के मामले में 5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर संदीप खराड़ी अहमदाबाद से गिरफ्तार । ​​डूंगरपुर जिले की रामसागड़ा थाना पुलिस ने मारपीट और लूट के मामले में फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी आरोपी एवं थाने के हिस्ट्रीशीटर संदीप खराड़ी को अहमदाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ​ ​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी: जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार व वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में ही तीन आरोपियों—कावा उर्फ कावला, टिकू खराड़ी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया था, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ​हालांकि, घटना का मुख्य साजिशकर्ता संदीप पिता गोविंद खराड़ी (22 वर्ष), निवासी लोड़वाड़ा (थाना रामसागड़ा) घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। आरोपी बेहद शातिर किस्म का है, जो हर 5-7 दिन में अपना ठिकाना और मोबाइल नंबर बदल लेता था। कभी मजदूरी, सफाई तो कभी कैंटीन व खोमचे वाला बनकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद शहर से दबोच लिया। ​10 आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संदीप थाना रामसागड़ा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व में पॉक्सो एक्ट, चोरी, मारपीट और नकबजनी समेत कुल 10 गंभीर मामले दर्ज हैं। ​सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम: कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, सहायक उप निरीक्षक कांतिलाल (विशेष भूमिका), सहायक उप निरीक्षक विद्याशंकर, कांस्टेबल अनिमेष (632), कांस्टेबल अमृतलाल (763) और कांस्टेबल विजयपाल (793) की मुख्य भूमिका रही।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

​डूंगरपुर में मारपीट व लूट के मामले में 5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर संदीप खराड़ी अहमदाबाद से गिरफ्तार ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​डूंगरपुर में मारपीट व लूट के मामले में 5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर संदीप खराड़ी अहमदाबाद से गिरफ्तार ।
​​डूंगरपुर जिले की रामसागड़ा थाना पुलिस ने मारपीट और लूट के मामले में फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी आरोपी एवं थाने के हिस्ट्रीशीटर संदीप खराड़ी को अहमदाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
​ ​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी:
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार व वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में ही तीन आरोपियों—कावा उर्फ कावला, टिकू खराड़ी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया था, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
​हालांकि, घटना का मुख्य साजिशकर्ता संदीप पिता गोविंद खराड़ी (22 वर्ष), निवासी लोड़वाड़ा (थाना रामसागड़ा) घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। आरोपी बेहद शातिर किस्म का है, जो हर 5-7 दिन में अपना ठिकाना और मोबाइल नंबर बदल लेता था। कभी मजदूरी, सफाई तो कभी कैंटीन व खोमचे वाला बनकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद शहर से दबोच लिया।
​10 आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम:
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संदीप थाना रामसागड़ा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व में पॉक्सो एक्ट, चोरी, मारपीट और नकबजनी समेत कुल 10 गंभीर मामले दर्ज हैं।
​सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम:
कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, सहायक उप निरीक्षक कांतिलाल (विशेष भूमिका), सहायक उप निरीक्षक विद्याशंकर, कांस्टेबल अनिमेष (632), कांस्टेबल अमृतलाल (763) और कांस्टेबल विजयपाल (793) की मुख्य भूमिका रही।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • डूंगरपुर में 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया के नेतृत्व में भाजपा की भव्य महिला वाहन रैली, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो से किया जीत का दावा डूंगरपुर में 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया के नेतृत्व में भाजपा की भव्य महिला वाहन रैली, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो से किया जीत का दावा डूंगरपुर: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से डूंगरपुर शहर में एक विशाल एवं भव्य महिला वाहन रैली व रोड शो का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य आकर्षण का केंद्र टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभाकर देशभर में अपनी पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका चिखलिया रहीं। भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली शाम 4.00 बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस महिला वाहन रैली में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने भाग लिया। हाथ में पार्टी के झंडे लिए दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर सवार महिलाओं के उत्साह ने पूरे शहर के माहौल को भाजपा मय बना दिया। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी रैली यह भव्य रैली डूंगरपुर नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रैली के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और रैली का जोरदार स्वागत किया गया। अधिक से अधिक मतदान की अपील और जीत का दावा रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आमजन से पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। प्रचार के आखिरी दिन शक्ति प्रदर्शन करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने दावा किया कि क्षेत्र की जनता का पूर्ण समर्थन उनके साथ है और इस बार पार्टी की ऐतिहासिक जीत तय है।
    2
    डूंगरपुर में 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया के नेतृत्व में भाजपा की भव्य महिला वाहन रैली, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो से किया जीत का दावा
डूंगरपुर में 'सीता' फेम दीपिका चिखलिया के नेतृत्व में भाजपा की भव्य महिला वाहन रैली, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो से किया जीत का दावा
डूंगरपुर: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से डूंगरपुर शहर में एक विशाल एवं भव्य महिला वाहन रैली व रोड शो का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य आकर्षण का केंद्र टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभाकर देशभर में अपनी पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका चिखलिया रहीं।
भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली
शाम 4.00 बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस महिला वाहन रैली में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने भाग लिया। हाथ में पार्टी के झंडे लिए दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर सवार महिलाओं के उत्साह ने पूरे शहर के माहौल को भाजपा मय बना दिया।
विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी रैली
यह भव्य रैली डूंगरपुर नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रैली के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और रैली का जोरदार स्वागत किया गया।
अधिक से अधिक मतदान की अपील और जीत का दावा
रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आमजन से पार्टी के पक्ष में एकजुट होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। प्रचार के आखिरी दिन शक्ति प्रदर्शन करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने दावा किया कि क्षेत्र की जनता का पूर्ण समर्थन उनके साथ है और इस बार पार्टी की ऐतिहासिक जीत तय है।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • *खाखलेश्वर धाम में आस्था का अनूठा संगम, जगन्नाथ स्वरूप में सजे महादेव, गरबा से गूंजा मंदिर परिसर* धम्बोला। श्रावण मास के अवसर पर रविवार को कस्बे के खाखलेश्वर महादेव मंदिर में युवाओं ने भगवान महादेव को जगन्नाथ महाप्रभु के स्वरूप में आकर्षक ढंग से सजाया। विशेष शृंगार और झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति गीतों पर गरबा खेलकर भगवान की आराधना की। इसके बाद महादेव की आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रावण मास में युवाओं की ओर से प्रतिदिन खाखलेश्वर महादेव का अलग-अलग स्वरूपों में विशेष शृंगार किया जा रहा है। प्रतिदिन हो रहे शृंगार को देखने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। युवाओं की इस पहल से मंदिर परिसर में पूरे श्रावण मास भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    1
    *खाखलेश्वर धाम में आस्था का अनूठा संगम, जगन्नाथ स्वरूप में सजे महादेव, गरबा से गूंजा मंदिर परिसर*
धम्बोला। श्रावण मास के अवसर पर रविवार को कस्बे के खाखलेश्वर महादेव मंदिर में युवाओं ने भगवान महादेव को जगन्नाथ महाप्रभु के स्वरूप में आकर्षक ढंग से सजाया। विशेष शृंगार और झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति गीतों पर गरबा खेलकर भगवान की आराधना की। इसके बाद महादेव की आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
श्रावण मास में युवाओं की ओर से प्रतिदिन खाखलेश्वर महादेव का अलग-अलग स्वरूपों में विशेष शृंगार किया जा रहा है। प्रतिदिन हो रहे शृंगार को देखने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। युवाओं की इस पहल से मंदिर परिसर में पूरे श्रावण मास भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • आज बांसवाड़ा में महा काल भैरव जी महाराज का शोभायात्रा शहर भ्रमण कराया गया जीसमें सभी नगरवासी गाजे बाजे के साथ घूमते नाचते काल भैरव महाराज का शोभायात्रा में शामिल रहे।
    1
    आज बांसवाड़ा में महा काल भैरव जी महाराज का शोभायात्रा शहर भ्रमण कराया गया 
जीसमें सभी नगरवासी गाजे बाजे के साथ घूमते नाचते काल भैरव महाराज का शोभायात्रा में शामिल रहे।
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • वार्ड 8 में सियासी घमासान तेज, 376 मतदाताओं के भरोसे भाजपा की चेतना बैरागी या कांग्रेस की कल्पना टेलर कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। चौपाल से चौराहे तक चर्चाओं में प्रत्याशियों की पकड़, जनसंपर्क और विकास के वादे छाए हुए हैं। वार्ड नंबर 8 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड में 376 मतदाता हैं, जिनमें 187 पुरुष और 189 महिला मतदाता शामिल हैं। दर्जी, पांचाल, ब्राह्मण, कलाल, जैन, तेली सहित विभिन्न समाजों के मतदाता यहां निर्णायक भूमिका में हैं। भाजपा प्रत्याशी चेतना परेश बैरागी एमएससी, बीएड शिक्षित हैं। उन्होंने डिजिटल हेल्पलाइन, सीसीटीवी कैमरे, सड़क-नाली निर्माण, नियमित सफाई और बिजली व्यवस्था सुधार को प्राथमिकता बताते हुए नवाचार आधारित विकास का विजन सामने रखा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना निलेश टेलर ने टूटी सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, नए निर्माण, बिजली व्यवस्था और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता बताया। उन्होंने आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। फिलहाल वार्ड 8 में दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है। अब 376 मतदाताओं का फैसला ही तय करेगा कि वार्ड की जनता किसके विकास विजन पर भरोसा जताती है
    2
    वार्ड 8 में सियासी घमासान तेज, 376 मतदाताओं के भरोसे भाजपा की चेतना बैरागी या कांग्रेस की कल्पना टेलर
कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। चौपाल से चौराहे तक चर्चाओं में प्रत्याशियों की पकड़, जनसंपर्क और विकास के वादे छाए हुए हैं।
वार्ड नंबर 8 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड में 376 मतदाता हैं, जिनमें 187 पुरुष और 189 महिला मतदाता शामिल हैं। दर्जी, पांचाल, ब्राह्मण, कलाल, जैन, तेली सहित विभिन्न समाजों के मतदाता यहां निर्णायक भूमिका में हैं।
भाजपा प्रत्याशी चेतना परेश बैरागी एमएससी, बीएड शिक्षित हैं। उन्होंने डिजिटल हेल्पलाइन, सीसीटीवी कैमरे, सड़क-नाली निर्माण, नियमित सफाई और बिजली व्यवस्था सुधार को प्राथमिकता बताते हुए नवाचार आधारित विकास का विजन सामने रखा।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना निलेश टेलर ने टूटी सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, नए निर्माण, बिजली व्यवस्था और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता बताया। उन्होंने आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
फिलहाल वार्ड 8 में दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है। अब 376 मतदाताओं का फैसला ही तय करेगा कि वार्ड की जनता किसके विकास विजन पर भरोसा जताती है
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • जयपुर मूकनायक ब्यूरोचीफ किशतयाल एवं राजेश कुमार की खास पडताल जयपुर के बीचोंबीच नशे का कथित जाल! बच्चों के भविष्य पर मंडराया खतरा, देखे मूकनायक मीडिया की विशेष पड़ताल !
    1
    जयपुर
मूकनायक ब्यूरोचीफ किशतयाल एवं राजेश कुमार की खास पडताल
जयपुर के बीचोंबीच नशे का कथित जाल! बच्चों के भविष्य पर मंडराया खतरा, देखे मूकनायक मीडिया की विशेष पड़ताल !
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, प्रचार मे झोकी पुरी ताकत। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 ​नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, प्रचार में झोंकी पूरी ताकत । ​ ​डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए शहर में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। ​बाइक रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, प्रत्याशी और युवा कार्यकर्ता झंडे-बैनर लेकर शामिल हुए। 'कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद' और 'विकास के नाम पर वोट दें' के गगनभेदी नारों के साथ निकाली गई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और पार्टी समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। ​रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता और सर्वांगीण विकास के मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने और भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। ​चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है और शहर के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया गया है।
    2
    नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, प्रचार मे झोकी पुरी ताकत। 
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
​नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, प्रचार में झोंकी पूरी ताकत ।
​
​डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए शहर में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया।
​बाइक रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, प्रत्याशी और युवा कार्यकर्ता झंडे-बैनर लेकर शामिल हुए। 'कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद' और 'विकास के नाम पर वोट दें' के गगनभेदी नारों के साथ निकाली गई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और पार्टी समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
​रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता और सर्वांगीण विकास के मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने और भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।
​चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है और शहर के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया गया है।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​दीपिका चिखलिया की रैली में उमड़ा जनसैलाब, डूंगरपुर में भाजपा ने झोंकी ताकत । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​दीपिका चिखलिया की रैली में उमड़ा जनसैलाब, डूंगरपुर में भाजपा ने झोंकी ताकत । ​ ​जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी प्रचार अभियान के तहत आयोजित रोड शो और रैली में अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। मशहूर धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता का अभिनय कर घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के डूंगरपुर आगमन पर भाजपाइयों और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ​दीपिका चिखलिया के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर प्रशंसकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए माहौल को पूरी तरह से भगवामय कर दिया। ​रैली को संबोधित करते हुए और जनता से संवाद स्थापित करते हुए दीपिका चिखलिया ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का मजबूत होना आवश्यक है। ​कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

​दीपिका चिखलिया की रैली में उमड़ा जनसैलाब, डूंगरपुर में भाजपा ने झोंकी ताकत ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​दीपिका चिखलिया की रैली में उमड़ा जनसैलाब, डूंगरपुर में भाजपा ने झोंकी ताकत ।
​
​जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी प्रचार अभियान के तहत आयोजित रोड शो और रैली में अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। मशहूर धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता का अभिनय कर घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के डूंगरपुर आगमन पर भाजपाइयों और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
​दीपिका चिखलिया के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर प्रशंसकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए माहौल को पूरी तरह से भगवामय कर दिया।
​रैली को संबोधित करते हुए और जनता से संवाद स्थापित करते हुए दीपिका चिखलिया ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का मजबूत होना आवश्यक है।
​कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कुशलगढ़ में चुनावी घमासान तेज, कांग्रेस के जनसंपर्क के बीच भाजपा खेमे को झटका! कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरे शबाब पर पहुंच गया है। विभिन्न वार्डों में चुनाव कार्यालय खुलने के साथ ही नगर में झंडे-बैनरों से चुनावी रंग नजर आने लगा है। वहीं, दोनों प्रमुख दलों में एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपने पाले में लाने की कवायद भी तेज हो गई है। शनिवार दोपहर क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया ने कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने वार्ड नंबर 1 के कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र परमार, वार्ड नंबर 2 के उम्मीदवार दीपेश पांचाल सहित अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विधायक खड़िया सब्जी मंडी पहुंचीं और सब्जी विक्रेताओं से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बोर्ड बनने पर व्यवस्थित सब्जी मंडी का निर्माण कराया जाएगा और खुले में लगने वाली मंडी को सुव्यवस्थित किया जाएगा। मंडी में गंदगी की समस्या को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि कांग्रेस का बोर्ड बनने पर नगर की जीवनरेखा हिरण नदी का गहरीकरण, आवश्यक पुलिया निर्माण और नदी के दोनों किनारों पर घाटों के विकास के कार्य किए जाएंगे। इसी दौरान भाजपा की ओर से चुनावी आवेदन करने वाले मोनू उर्फ जीतू पडियार तथा कुछ समय पूर्व भाजपा में शामिल हुए सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। जनसंपर्क अभियान में जनपद सदस्य विजय सिंह खड़िया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंसमुखलाल सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल नायक, युवा नेता रोहित खड़िया, रितेश रावत, प्रीति तलेसरा, कमलेश खेमीसरा और सुरेश गादिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    कुशलगढ़ में चुनावी घमासान तेज, कांग्रेस के जनसंपर्क के बीच भाजपा खेमे को झटका!
कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरे शबाब पर पहुंच गया है। विभिन्न वार्डों में चुनाव कार्यालय खुलने के साथ ही नगर में झंडे-बैनरों से चुनावी रंग नजर आने लगा है। वहीं, दोनों प्रमुख दलों में एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपने पाले में लाने की कवायद भी तेज हो गई है।
शनिवार दोपहर क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया ने कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने वार्ड नंबर 1 के कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र परमार, वार्ड नंबर 2 के उम्मीदवार दीपेश पांचाल सहित अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान विधायक खड़िया सब्जी मंडी पहुंचीं और सब्जी विक्रेताओं से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बोर्ड बनने पर व्यवस्थित सब्जी मंडी का निर्माण कराया जाएगा और खुले में लगने वाली मंडी को सुव्यवस्थित किया जाएगा। मंडी में गंदगी की समस्या को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
विधायक ने कहा कि कांग्रेस का बोर्ड बनने पर नगर की जीवनरेखा हिरण नदी का गहरीकरण, आवश्यक पुलिया निर्माण और नदी के दोनों किनारों पर घाटों के विकास के कार्य किए जाएंगे।
इसी दौरान भाजपा की ओर से चुनावी आवेदन करने वाले मोनू उर्फ जीतू पडियार तथा कुछ समय पूर्व भाजपा में शामिल हुए सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए।
जनसंपर्क अभियान में जनपद सदस्य विजय सिंह खड़िया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंसमुखलाल सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल नायक, युवा नेता रोहित खड़िया, रितेश रावत, प्रीति तलेसरा, कमलेश खेमीसरा और सुरेश गादिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.