Shuru
Apke Nagar Ki App…
घटिया सड़क का निर्माण। दिन प्रतिदिन हम सभी देखते आ रहे है जो गांव एवं आदिवासी क्षेत्र में हो रही विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण इनकी बात करे तो बहुत ही ज्यादा घटिया तरीकों से सड़क की निर्माण की जाती है इसके जिम्मेदार आख़िर कोन है । वहा के निवासी, ठेकेदार या फिर सरकार या फिर सीधे सीधे बोले ऊपर से नीचे तक की 20–25 % वाली सिस्टम जो चलते आ रही हैं।। आख़िर कोन???
हमर जशपुर
घटिया सड़क का निर्माण। दिन प्रतिदिन हम सभी देखते आ रहे है जो गांव एवं आदिवासी क्षेत्र में हो रही विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण इनकी बात करे तो बहुत ही ज्यादा घटिया तरीकों से सड़क की निर्माण की जाती है इसके जिम्मेदार आख़िर कोन है । वहा के निवासी, ठेकेदार या फिर सरकार या फिर सीधे सीधे बोले ऊपर से नीचे तक की 20–25 % वाली सिस्टम जो चलते आ रही हैं।। आख़िर कोन???
- Ankit TirkeyKansabel, Jashpur😂on 20 February
- Ankit TirkeyKansabel, Jashpur🙏on 20 February
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में दो नये प्लेटफार्म एवं फुट ओवरब्रिज का सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने किया भूमि पूजन अंबिकापुर। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आज सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा आज लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सांसद श्री महराज ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन परिसर में 2 नए प्लेटफार्म, नया लूप लाइन, पैदल पथ पार (फुट क्रॉसिंग) तथा प्लेटफार्म क्रमांक 1 के लंबाई विस्तार सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचना कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महराज ने कहा कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा स्टेशन में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी तथा ट्रेनों के संचालन में भी सुगमता आएगी। सांसद ने कहा कि नए प्लेटफार्म के निर्माण और लूप लाइन के विस्तार से ट्रेनों के आवागमन की क्षमता बढ़ेगी, जिससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने और उतरने में अधिक सुविधा होगी। वहीं पैदल पथ पार (फुट क्रॉसिंग) के निर्माण से यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक सुरक्षित आवाजाही का बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए रेल सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में इन कार्यों के पूर्ण होने से सरगुजा संभाग के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, नगर पंचायत सभापति हरिमंदिर सिंह टिन्नी, रेलवे बोर्ड के एएनआई अजय कुमार, स्टेशन प्रबंधक सुधांशु रंजन, जोनल रेलवे बोर्ड के सदस्य मुकेश तिवारी सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वैभव सिंह देव, करता राम गुप्ता , मधु चौदाहा, मनीष सिंह, रुपेश दुबे, मनोज गुप्ता , श्वेता गुप्ता , विजय व्यापारी , कमलेश तिवारी, निरंजन रॉय, रवि शंकर जायसवाल, नानमती पैकरा, राजेश्वर तिवारी , जीतेश्वर पाठक , अभिषेक सिंह , नवीन अग्रवाल , अजय तिवारी , मंगल पांडेय, किंजल किशोर पांडेय, विमल मंदीलवार , डीके सिंह , रजनी बिंद, आशा शुक्ला, पूरण राइ, बंठू सिंह, पीयूष त्रिपाठी , सोनू अग्रवाल , सत्यम साईं, पूनम गुप्ता , प्रियंका गुप्ता , अजय सोनी , सोनू मुदलियार, राजेंद्र पैकरा , अवधेश केरकेट्टा, शुभम अग्रवाल सहित रेलवे के अधिकारी कर्मचारी , भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।1
- गुमला | 13 मार्च 2026 गुमला जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक अनूठी और भावनात्मक पहल शुरू की है।* भविष्य की पीढ़ी को जागरूक कर अभिभावकों के व्यवहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से *जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजकियकृत उच्च मध्य विद्यालय ,अरमई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल (डीटीओ) ने कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं की वास्तविक वीडियो फुटेज दिखाई। सीसीटीवी कैमरों में कैद उन भयावह दृश्यों को देखकर बच्चे सिहर उठे। इस दौरान उन्हें समझाया गया कि कैसे महज एक सेकंड की लापरवाही खुशहाल परिवारों को तबाह कर देती है। तकनीकी बारीकियों को साझा करते हुए बताया गया कि सड़क हादसों में होने वाली अधिकांश मौतों का मुख्य कारण सिर की चोट है, जिससे एक मानक हेलमेट आसानी से बचा सकता है। "गार्जियन को बनना होगा रोल मॉडल" कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए डीटीओ ने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा: > "जब घर के बड़े खुद हेलमेट नहीं पहनते, तो वे बच्चों से नियमों के पालन की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? माता-पिता ही बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं। अगर वे खुद हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी इसे संस्कार के रूप में अपनाएगी।" > *बच्चों ने ली शपथ: "बिना हेलमेट घर से नहीं निकलने देंगे माता-पिता को"* प्रशासन की इस इमोशनल अपील का बच्चों पर गहरा असर दिखा। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक शपथ ली कि: *वे अपने माता-पिता को तब तक गाड़ी की चाबी नहीं देंगे या घर से बाहर नहीं जाने देंगे, जब तक वे हेलमेट या सीट बेल्ट न लगा लें।* *वाहन चलाते समय यदि परिजन तेज रफ्तार में होंगे, तो बच्चे उन्हें तुरंत टोकेंगे।* *वे अपने आसपास के लोगों को 'धीमी गति' और 'सुरक्षित सफर' के लिए प्रेरित करेंगे।* *पूरे जिले में गूंज रही है 'सुरक्षा की आवाज'* *डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने बताया कि प्रशासन केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है।* गुमला के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) सक्रिय कर दिए गए हैं। इन लाउडस्पीकरों के माध्यम से लगातार लोगों को यातायात नियमों, हेलमेट की अनिवार्यता और तेज रफ्तार के खतरों के प्रति सचेत किया जा रहा है। *प्रशासन का सीधा संदेश: आपकी जान अनमोल है। इसे सड़क पर लापरवाही की भेंट न चढ़ाएं। सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।* *सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो , सड़क सुरक्षा के टीम शामिल थे।1
- गुमला: जिले में भूमि विवाद एवं अंचल से संबंधित विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित अंचल दिवस 3.0 का तृतीय चरण शुक्रवार को सिसई अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित स्वयं शिविर में उपस्थित रहीं और उन्होंने आमजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि अंचल स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद सहित सभी अंचल संबंधित मामलों का निष्पादन पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ किया जाए।शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल प्राप्त 82 आवेदनों में से 70 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि 12 मामलों में आवश्यक जांच के आदेश दिए गए। इस प्रकार कुल मामलों का लगभग 85 प्रतिशत त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया गया। आवेदन एवं निष्पादन का संक्षिप्त विवरण अंचल दिवस के दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद के 08 मामले आए, जिनमें से 06 का निष्पादन किया गया तथा 02 मामलों को जांच हेतु भेजा गया।दाखिल-खारिज के 24 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।पंजी-II सुधार के 11 मामलों में से 01 का निष्पादन तथा 10 मामलों में जांच के आदेश दिए गए।इसके अतिरिक्त जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित 19 मामलों, पारिवारिक सदस्यता के 10 मामलों तथा भू-धारण/जनशिकायत निवारण दिवस से संबंधित 10 मामलों का भी शिविर में ही निष्पादन किया गया।भूमि विवाद से संबंधित मामलों के संदर्भ में उपायुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि ट्राइबल भूमि से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए प्रशासन गंभीर है और ऐसे मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर अंचल दिवस में अवश्य आएं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन अंचल स्तर पर ही संभव हो सके।इस अवसर पर अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सदर राजीव नीरज, सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि अंचल दिवस 3.0 के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को विभिन्न अंचलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे और यथासंभव ऑन द स्पॉट समाधान सुनिश्चित करेंगे।जिलेवासियों से अपील की है कि वे भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, मापी, सीमांकन एवं अन्य राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित तिथि पर आयोजित अंचल दिवस में भाग लें, ताकि समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।अंचल दिवस 3.0 के अंतर्गत अगले चरण का आयोजन 20 मार्च 2026 को भरनो अंचल कार्यालय परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर भी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे तथा यथासंभव मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।3
- बायोमेट्रिक से आदिम जनजाति और बुजुर्गों के खातों से निकाले हजारों रुपये, बैंक कर्मियों व बिचौलियों पर कार्रवाई की मांग चैनपुर प्रखंड के लिगरपाठ गांव में आदिम जनजाति और बुजुर्गों के साथ ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। सरकारी योजनाओं की राशि दिलाने के नाम पर बिचौलियों द्वारा ग्रामीणों से बायोमेट्रिक अंगूठा लगवाकर उनके बैंक खातों से हजारों रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और इसमें शामिल बैंक कर्मियों व बिचौलियों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। जानकारी देते हुए शुक्रवार सुबह सात बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई बुजुर्ग और आदिम जनजाति परिवार इस ठगी का शिकार हुए हैं। आरोप है कि मोबाइल और बायोमेट्रिक मशीन के जरिए अंगूठा लगवाकर खातों से रुपये निकाल लिए गए। पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग से ठगी पीड़ित मंगरा मुंडा अपनी वृद्धावस्था पेंशन निकालने की उम्मीद में पहुंचे थे। आरोप है कि बिरसू गोप नामक व्यक्ति ने उनका अंगूठा लगवाकर खाते से रुपये निकाल लिए। वहीं मंगरा मुंडा की पत्नी फिरो मुंडा ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के बीसी नीरज ने इक्कीस फरवरी दो हजार छब्बीस को उनका अंगूठा लगवाकर खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए। जब उन्होंने पैसे मांगे तो उन्हें खाता बंद होने और केवाईसी कराने की बात कहकर टाल दिया गया। बताया गया कि चौबीस फरवरी को बिरसू गोप उन्हें ग्रामीण बैंक चैनपुर ले गया, जहां फिर से उनके खाते से लगभग चौंतीस हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़िता को मात्र पांच हजार रुपये देकर घर भेज दिया गया। आदिम जनजाति महिला के खाते से पच्चीस हजार रुपये निकाले ठगी का दूसरा मामला लिगरपाठ निवासी आदिम जनजाति महिला दशमी असुर के साथ सामने आया। उन्होंने बताया कि रामपुर निवासी बिरसू गोप ने उनका अंगूठा लगवाकर उनके खाते से पच्चीस हजार रुपये निकाल लिए। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने पोस्ट ऑफिस जाकर खाता जांच करवाया। जांच में सामने आया कि निकासी पोस्ट ऑफिस कर्मी कृष्ण रौतिया की आईडी से की गई थी। ग्रामीणों के दबाव पर लौटाई गई राशि मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने विरोध जताया और दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी बिचौलिये द्वारा निकाली गई राशि वापस कर दी गई। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आदिम जनजाति और बुजुर्गों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर इसमें शामिल बिचौलियों और संबंधित बैंकिंग कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में गरीब और असहाय लोगों के साथ इस तरह की घटना दोबारा न हो।1
- चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव से एक महिला के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी अशोक गिरी ने चैनपुर थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी सुमन देवी को खोजने की गुहार लगाई है।1
- Post by Nikhil Chauhan1
- लखनपुर सहकारी बैंक में नगदी संकट से आक्रोशित किसानों ने किया थाने का घेराव, दी चक्काजाम की चेतावनी लखनपुर : प्रदेश सरकार द्वारा त्योहारों के मद्देनजर किसानों के खातों में धान बोनस की राशि एकमुश्त अंतरित किए जाने के बाद अब बैंकों में भुगतान को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। सरगुजा जिले के लखनपुर स्थित जिला सहकारी बैंक में पिछले दो दिनों से नगदी की किल्लत और स्टाफ की कमी के कारण किसान हलकान हैं। किसानों का आरोप है कि घंटों लंबी कतारों में लगने के बावजूद उन्हें बैंक से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों के लिए पैसों का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। इसी अव्यवस्था से नाराज होकर गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे बड़ी संख्या में किसानों ने बैंक से रैली निकाली और लखनपुर थाने का घेराव कर दिया। किसानों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए बैंक प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों का कहना है कि उनके खातों में 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक जमा हैं, लेकिन बैंक कर्मचारी नगदी न होने का बहाना बनाकर उन्हें केवल 2 हजार से 10 हजार रुपये तक के आहरण फॉर्म भरवा रहे हैं। हद तो तब हो जाती है जब घंटों इंतजार के बाद नंबर आने पर पैसा खत्म होने की बात कहकर उन्हें बैरंग वापस भेज दिया जाता है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बैंक कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जो लोग बैंक के भीतर साठगांठ कर ‘सुविधा शुल्क’ के रूप में ₹500 दे रहे हैं, उन्हें ₹49,000 तक की बड़ी राशि निकालने दी जा रही है, जबकि आम किसान सुबह से शाम तक लाइन में लगकर परेशान हो रहे हैं। इस दौरान बैंक परिसर में वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल छीनकर उसे थाने में बैठाए जाने की घटना से भी क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार अंकिता पटेल और थाना प्रभारी ने तत्काल जिला सहकारी बैंक पहुंचकर बैंक अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों द्वारा उचित व्यवस्था बनाने की समझाइश और आश्वासन के बाद फिलहाल मामला शांत हुआ। हालांकि, किसानों ने प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि यदि दो दिनों के भीतर उनके रुके हुए धान बोनस और जमा राशि के भुगतान की सुचारू व्यवस्था नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करते हुए सड़क पर चक्काजाम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।1
- चैनपुर: चैनपुर–जारी मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम नशे की हालत में बाइक चलाने से एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। जारी थाना क्षेत्र के सकत्तार गांव निवासी गोवर्धन सिंह (पिता बजरंग सिंह) साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे, तभी बरवे ढलान के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।1
- Post by राहुल कुमार2