logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी कोतवाली क्षेत्र में गोली काण्ड तथा दो दिनो की घटनाओं से दहल गया अमेठी बाईपास पर शनिवार को चली गोलियो की आहट मन्द नहीं पड़ी की सोमवार की सुबह 35वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला ग्रामीणो ने कुछ देर के लिए रोड भी जाम किया लेकिन सी ओ के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया लेकिन इस घटना ने लोगों को विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ा दिया है चोरियों की अचानक घटनाएं बढ़ रही है जिस पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है

1 hr ago
user_M news
M news
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अमेठी कोतवाली क्षेत्र में गोली काण्ड तथा दो दिनो की घटनाओं से दहल गया अमेठी बाईपास पर शनिवार को चली गोलियो की आहट मन्द नहीं पड़ी की सोमवार की सुबह 35वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला ग्रामीणो ने कुछ देर के लिए रोड भी जाम किया लेकिन सी ओ के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया लेकिन इस घटना ने लोगों को विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ा दिया है चोरियों की अचानक घटनाएं बढ़ रही है जिस पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी कोतवाली क्षेत्र में गोली काण्ड तथा दो दिनो की घटनाओं से दहल गया अमेठी बाईपास पर शनिवार को चली गोलियो की आहट मन्द नहीं पड़ी की सोमवार की सुबह 35वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला ग्रामीणो ने कुछ देर के लिए रोड भी जाम किया लेकिन सी ओ के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया लेकिन इस घटना ने लोगों को विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ा दिया है चोरियों की अचानक घटनाएं बढ़ रही है जिस पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है
    3
    अमेठी कोतवाली क्षेत्र में गोली काण्ड तथा दो दिनो की घटनाओं से दहल गया 
अमेठी बाईपास पर शनिवार को चली गोलियो की आहट मन्द नहीं पड़ी की सोमवार की सुबह 35वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला ग्रामीणो ने कुछ देर के लिए रोड भी जाम किया लेकिन सी ओ के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया लेकिन इस घटना ने लोगों को विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ा दिया है चोरियों की अचानक घटनाएं बढ़ रही है जिस पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एचएफ डीलक्स और पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, सोमवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बरामद मोटरसाइकिलों को चोरी का होना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युनूस मोहम्मद उर्फ बाबू (20) निवासी धर्ममगधपुर, थाना जामो, बिलाल अहमद (34) और जगदीश कुमार सरोज (24) दोनों निवासी दिछौली, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या यूपी 45 एक्यू 9590 को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सुल्तानपुर के कूड़ेभार थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। वहीं, पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या यूपी 33 एडी 5671 को करीब दो माह पहले इन्हौना स्थित अरमा अस्पताल के पास से चोरी करने की बात सामने आई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से वे मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट मिटा देते थे या उन्हें तोड़कर हटा देते थे। मामले में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव, अंजीत सिंह यादव, विनय कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल अमरजीत, कांस्टेबल सौरभ वर्मा और मनीष पाल शामिल रहे।
    1
    चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत
अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एचएफ डीलक्स और पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बरामद मोटरसाइकिलों को चोरी का होना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युनूस मोहम्मद उर्फ बाबू (20) निवासी धर्ममगधपुर, थाना जामो, बिलाल अहमद (34) और जगदीश कुमार सरोज (24) दोनों निवासी दिछौली, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या यूपी 45 एक्यू 9590 को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सुल्तानपुर के कूड़ेभार थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। वहीं, पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या यूपी 33 एडी 5671 को करीब दो माह पहले इन्हौना स्थित अरमा अस्पताल के पास से चोरी करने की बात सामने आई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से वे मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट मिटा देते थे या उन्हें तोड़कर हटा देते थे। मामले में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव, अंजीत सिंह यादव, विनय कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल अमरजीत, कांस्टेबल सौरभ वर्मा और मनीष पाल शामिल रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छह चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी छह चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी संग्रामपुर (अमेठी)। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ऐसी बाइक भी बरामद की हैं, जिनकी चोरी के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार 21 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ओझा का पुरवा बाग में छापेमारी की गई। यहां छह मोटरसाइकिलों के साथ राहुल यादव निवासी शुकुलडीह, गजाधर वर्मा निवासी नया पुरवा मौजा जोगापुर अंबरपुर और आदित्य उर्फ करन निवासी पांडेय का पुरवा टिकरिया को गिरफ्तार किया गया। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी उन्हें नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइकें चोरी की हैं। इनमें होंडा एसपी बाइक 18 सितंबर को संग्रामपुर क्षेत्र के विशेषरगंज पुलिया के पास से और हीरो स्प्लेंडर प्लस गौरीगंज क्षेत्र के पूरे जगन टिकरिया से चोरी करने की बात स्वीकार की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट मिटाकर या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक रखते थे। मामले में संग्रामपुर और गौरीगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कार्रवाई करने वाली टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
    3
    छह चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी

छह चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी
संग्रामपुर (अमेठी)। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ऐसी बाइक भी बरामद की हैं, जिनकी चोरी के मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार सोमवार 21 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ओझा का पुरवा बाग में छापेमारी की गई। यहां छह मोटरसाइकिलों के साथ राहुल यादव निवासी शुकुलडीह, गजाधर वर्मा निवासी नया पुरवा मौजा जोगापुर अंबरपुर और आदित्य उर्फ करन निवासी पांडेय का पुरवा टिकरिया को गिरफ्तार किया गया। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी उन्हें नहीं दिखा सके।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइकें चोरी की हैं। इनमें होंडा एसपी बाइक 18 सितंबर को संग्रामपुर क्षेत्र के विशेषरगंज पुलिया के पास से और हीरो स्प्लेंडर प्लस गौरीगंज क्षेत्र के पूरे जगन टिकरिया से चोरी करने की बात स्वीकार की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट मिटाकर या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक रखते थे।
मामले में संग्रामपुर और गौरीगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कार्रवाई करने वाली टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी - विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते युवक की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश अमेठी - विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते युवक की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश
    1
    अमेठी - विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते युवक की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश
अमेठी - विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते युवक की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश
    user_Mr. P. K. Tiwari
    Mr. P. K. Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Onychomycosis: Nail Fungal Infection: नाखून का फंगल इन्फेक्शन अमेठी शहर का पहला चर्म रोग क्लीनिक, अंसारी क्लीनिक, मुंशीगंज रोड, अमेठी
    2
    Onychomycosis: Nail Fungal Infection: नाखून का फंगल इन्फेक्शन 
अमेठी शहर का पहला चर्म रोग क्लीनिक, अंसारी क्लीनिक, मुंशीगंज रोड, अमेठी
    user_ANSARI CLINIC
    ANSARI CLINIC
    Dermatologist Amethi, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • अमेठी में बारिश से गिरा गरीब का मकान खुले आसमान के नीचे परिवार, 15 दिन पहले कच्चा मकान गिरा था, अब पक्का हिस्सा भी ढहा अमेठी। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। संग्रामपुर ब्लॉक के मिश्रौली बड़गांव गांव निवासी बनवारी लाल मौर्य का करीब 15 दिन पहले बारिश में कच्चा मकान गिर गया था। इसके बाद उन्होंने घर में रखा राशन और अन्य सामान सुरक्षित स्थान पर रख दिया था। अब लगातार बारिश के दौरान उनके पक्के मकान का हिस्सा भी गिर गया, जिससे परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित बनवारी लाल मौर्य ने बताया कि उनका मकान करीब 40 वर्ष पहले बना था और काफी पुराना होने के कारण जर्जर हो चुका है। करीब 15 दिन पहले बारिश में उनके घर का कच्चा हिस्सा गिर गया था। उन्होंने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी थी, लेकिन उनके मुताबिक मौके पर जांच के लिए कोई नहीं पहुंचा। बनवारी लाल ने बताया कि लगातार बारिश के चलते अब मकान का पक्का हिस्सा भी गिर गया है। घर में रखा राशन और अन्य सामान भी बारिश की चपेट में आ गया था। परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने राशन-पानी और जरूरी घरेलू सामान घर से बाहर सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। फिलहाल परिवार के सामने रहने की व्यवस्था का संकट बना हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से मकान गिरने का स्थलीय निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता तथा परिवार के रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र ने बताया कि मकान गिरने की सूचना संज्ञान में आई है। संबंधित राजस्व टीम से मौके का निरीक्षण कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई और पात्रता के आधार पर पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
    1
    अमेठी में बारिश से गिरा गरीब का मकान

खुले आसमान के नीचे परिवार, 15 दिन पहले कच्चा मकान गिरा था, अब पक्का हिस्सा भी ढहा
अमेठी। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। संग्रामपुर ब्लॉक के मिश्रौली बड़गांव गांव निवासी बनवारी लाल मौर्य का करीब 15 दिन पहले बारिश में कच्चा मकान गिर गया था। इसके बाद उन्होंने घर में रखा राशन और अन्य सामान सुरक्षित स्थान पर रख दिया था। अब लगातार बारिश के दौरान उनके पक्के मकान का हिस्सा भी गिर गया, जिससे परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित बनवारी लाल मौर्य ने बताया कि उनका मकान करीब 40 वर्ष पहले बना था और काफी पुराना होने के कारण जर्जर हो चुका है। करीब 15 दिन पहले बारिश में उनके घर का कच्चा हिस्सा गिर गया था। उन्होंने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी थी, लेकिन उनके मुताबिक मौके पर जांच के लिए कोई नहीं पहुंचा।
बनवारी लाल ने बताया कि लगातार बारिश के चलते अब मकान का पक्का हिस्सा भी गिर गया है। घर में रखा राशन और अन्य सामान भी बारिश की चपेट में आ गया था। परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने राशन-पानी और जरूरी घरेलू सामान घर से बाहर सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। फिलहाल परिवार के सामने रहने की व्यवस्था का संकट बना हुआ है।
पीड़ित ने प्रशासन से मकान गिरने का स्थलीय निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता तथा परिवार के रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र ने बताया कि मकान गिरने की सूचना संज्ञान में आई है। संबंधित राजस्व टीम से मौके का निरीक्षण कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई और पात्रता के आधार पर पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पशु प्रेम का अनोखा अंदाज: अपने पालतू डॉग के साथ बाइक की सवारी करते दिखे जनसत्ता दल के राजा भइया प्रतापगढ़ / कुंडा। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का पशु प्रेम एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राजा भइया अपने आवास के हरे-भरे लॉन मेंअपने पालतू डॉग के साथ बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजा भइया अपनी नीली राजदूत बाइक पर सवार हैं और उनके आगे-आगे दो-तीन जर्मन शेफर्ड नस्ल के डॉग दौड़ रहे हैं। डॉग कभी बाइक के आगे निकलते हैं तो कभी साथ-साथ चलते हैं, जिसे राजा भइया बड़े ही प्यार से संभालते हुए नजर आते हैं। बेंती स्थित उनके आवास का यह वीडियो उनके चाहने वालों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। पालतू जानवरों के प्रति उनका यह लगाव कोई नया नहीं है, इससे पहले भी कई बार वे अपने पालतू बड़े नस्लो के घोड़ों डॉग जैसे जानवरों के साथ देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को ' राजा भइया की सादगी' और 'जानवरों के प्रति सच्चा प्रेम' बता रहे हैं। उक्त वीडियो सोसल मीडिया पर आजकल खूब ट्रोल हो रहा है।
    1
    पशु प्रेम का अनोखा अंदाज: अपने पालतू डॉग  के साथ बाइक की सवारी करते दिखे जनसत्ता दल के राजा भइया
प्रतापगढ़ / कुंडा। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का पशु प्रेम एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राजा भइया अपने आवास के हरे-भरे लॉन मेंअपने  पालतू डॉग के साथ बाइक चलाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि राजा भइया अपनी नीली राजदूत बाइक पर सवार हैं और उनके आगे-आगे दो-तीन जर्मन शेफर्ड नस्ल के डॉग दौड़ रहे हैं। डॉग कभी बाइक के आगे निकलते हैं तो कभी साथ-साथ चलते हैं, जिसे राजा भइया बड़े ही प्यार से संभालते हुए नजर आते हैं।
बेंती स्थित उनके आवास का यह वीडियो उनके चाहने वालों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। पालतू जानवरों के प्रति उनका यह लगाव कोई नया नहीं है, इससे पहले भी कई बार वे अपने पालतू बड़े नस्लो के घोड़ों डॉग जैसे  जानवरों के साथ देखे गए हैं।
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को ' राजा भइया की सादगी' और 'जानवरों के प्रति सच्चा प्रेम' बता रहे हैं। उक्त  वीडियो सोसल मीडिया पर आजकल  खूब ट्रोल हो रहा है।
    user_कुमार अजय गुरु जी
    कुमार अजय गुरु जी
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद अमेठी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी दतनपुर मजरे कटारी, थाना जामो के रूप में हुई है। वह थाना जामो में दर्ज मुकदमे में वांछित था और मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी की ओर से ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गौरीगंज पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इसके अलावा पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 एक्स 4094 भी बरामद हुई, जिसके कागजात अभियुक्त पुलिस को नहीं दिखा सका। मोटरसाइकिल को 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई में लिया गया। पुलिस के मुताबिक राजेश सिंह के खिलाफ थाना जामो में धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं गौरीगंज थाने में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिवाकर, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, कांस्टेबल संजय यादव, उमाशंकर, आनंद कुमार और प्रशान्त अग्निहोत्री शामिल रहे।
    1
    ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
अमेठी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी दतनपुर मजरे कटारी, थाना जामो के रूप में हुई है। वह थाना जामो में दर्ज मुकदमे में वांछित था और मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी की ओर से ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
गौरीगंज पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इसके अलावा पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 एक्स 4094 भी बरामद हुई, जिसके कागजात अभियुक्त पुलिस को नहीं दिखा सका। मोटरसाइकिल को 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक राजेश सिंह के खिलाफ थाना जामो में धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं गौरीगंज थाने में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिवाकर, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, कांस्टेबल संजय यादव, उमाशंकर, आनंद कुमार और प्रशान्त अग्निहोत्री शामिल रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.