logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री गांधी धर्मशाला समिति ने सेवा संकल्प के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस, महिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराई गई 15 व्हीलचेयर प्रदान रायबरेली : प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनहित का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के कर-कमलों द्वारा महिला चिकित्सालय, रायबरेली को मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधा के लिए 15 व्हीलचेयर प्रदान की गईं। कार्यक्रम संयोजक अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभिन्न जनोपयोगी संस्थाओं को आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक आमजन को लाभ मिल सके। इसी क्रम में महिला चिकित्सालय की आवश्यकता को देखते हुए आज व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर प्रबंधन मंत्री सोम प्रकाश अग्रवाल, उप मंत्री उमेश अग्रवाल, सरदार जोगिंदर सिंह एवं संजय बंसल द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं अभिषेक गोयल, महेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, संदीप जैन एवं महेंद्र अग्रवाल द्वारा विशिष्ट अतिथि महिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मला साहू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रबंधन मंत्री सोम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि महिला चिकित्सालय की ओर से व्हीलचेयर की आवश्यकता बताई गई थी, जिसे समिति द्वारा सेवा संकल्प के रूप में आज पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समिति द्वारा प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीमेंटेड बेंच भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में विनोद कपूर, मुनीश्वर द्विवेदी, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. अतुल अग्रवाल, अशोक सिंह, सत्येंद्र कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_Vijay Shukla
Vijay Shukla
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

श्री गांधी धर्मशाला समिति ने सेवा संकल्प के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस, महिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराई गई 15 व्हीलचेयर प्रदान रायबरेली : प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनहित का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के कर-कमलों द्वारा महिला चिकित्सालय, रायबरेली को मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधा के लिए 15 व्हीलचेयर प्रदान की गईं। कार्यक्रम संयोजक अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभिन्न जनोपयोगी संस्थाओं को आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक आमजन को लाभ मिल सके। इसी क्रम में महिला चिकित्सालय की आवश्यकता को देखते हुए आज व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर प्रबंधन मंत्री सोम प्रकाश अग्रवाल, उप मंत्री उमेश अग्रवाल, सरदार जोगिंदर सिंह एवं संजय बंसल द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं अभिषेक गोयल, महेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, संदीप जैन एवं महेंद्र अग्रवाल द्वारा विशिष्ट अतिथि महिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मला साहू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रबंधन मंत्री सोम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि महिला चिकित्सालय की ओर से व्हीलचेयर की आवश्यकता बताई गई थी, जिसे समिति द्वारा सेवा संकल्प के रूप में आज पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समिति द्वारा प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीमेंटेड बेंच भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में विनोद कपूर, मुनीश्वर द्विवेदी, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. अतुल अग्रवाल, अशोक सिंह, सत्येंद्र कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीएम ने कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय वर्षवार प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड (एसएसडीएफ), प्रोजेक्ट प्रवीण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की विद्यालयवार जानकारी लेते हुए निर्धारित कौशल विकास कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कराए जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई में प्रवेशित अभ्यर्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अन्तर्गत 29 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी इकाइयों को योजना से जोड़कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेन्टिशिप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने इंडिया स्किल कॉम्पटीशन-2026 के अन्तर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) सहित अन्य तकनीकी संस्थानों को अधिक से अधिक कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। बैठक में राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य, निफ्ट के पदाधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय वर्षवार प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड (एसएसडीएफ), प्रोजेक्ट प्रवीण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की विद्यालयवार जानकारी लेते हुए निर्धारित कौशल विकास कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कराए जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई में प्रवेशित अभ्यर्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अन्तर्गत 29 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी इकाइयों को योजना से जोड़कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेन्टिशिप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने इंडिया स्किल कॉम्पटीशन-2026 के अन्तर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) सहित अन्य तकनीकी संस्थानों को अधिक से अधिक कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, ताकि जनपद के युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
बैठक में राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य, निफ्ट के पदाधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पट्टे की जमीन पर मकान नहीं बनाने देने का आरोप, महिला ने थाने में दी तहरीर जगतपुर, रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे महिमन शाह मजरे थुलरई निवासी रामकली पत्नी स्वर्गीय चौबेलाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी उसे पट्टे की जमीन पर मकान का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। पीड़िता ने विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है। रामकली के अनुसार, गाटा संख्या 1776 में बंजर भूमि के अंश पर उसे पट्टा मिला है। उनका कहना है कि नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर उन्हें भूमि पर कब्जा भी दिलाया गया था। इसके बावजूद विपक्षी कथित रूप से उनकी पट्टे की जमीन पर मकान का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब वह मकान निर्माण का प्रयास करती हैं तो विपक्षी विरोध करते हुए उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। मामले में समाजसेवी कमलेश्वरानंद जी महाराज के नेतृत्व में पीड़िता ने अपनी समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। रामकली ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराकर पट्टे की जमीन पर मकान निर्माण में आ रही बाधा दूर कराने तथा आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पट्टे की जमीन पर मकान नहीं बनाने देने का आरोप, महिला ने थाने में दी तहरीर
जगतपुर, रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे महिमन शाह मजरे थुलरई निवासी रामकली पत्नी स्वर्गीय चौबेलाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी उसे पट्टे की जमीन पर मकान का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। पीड़िता ने विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है।
रामकली के अनुसार, गाटा संख्या 1776 में बंजर भूमि के अंश पर उसे पट्टा मिला है। उनका कहना है कि नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर उन्हें भूमि पर कब्जा भी दिलाया गया था। इसके बावजूद विपक्षी कथित रूप से उनकी पट्टे की जमीन पर मकान का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि जब वह मकान निर्माण का प्रयास करती हैं तो विपक्षी विरोध करते हुए उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। मामले में समाजसेवी कमलेश्वरानंद जी महाराज के नेतृत्व में पीड़िता ने अपनी समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
रामकली ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराकर पट्टे की जमीन पर मकान निर्माण में आ रही बाधा दूर कराने तथा आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी करने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा जब मैं राजनीति में नहीं था तब भी मैं टीका लगता था और मरते दम तक लगाता रहूंगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर  टिप्पणी करने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा जब मैं राजनीति में नहीं था तब भी मैं टीका लगता था और मरते दम तक लगाता रहूंगा।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जनता दर्शन के माध्यम से सरकार आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जनता दर्शन के माध्यम से सरकार आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान को प्राथमिकता दे रही है।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जनता दर्शन के माध्यम से सरकार आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान को प्राथमिकता दे रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जनता दर्शन के माध्यम से सरकार आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान को प्राथमिकता दे रही है।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्री गांधी धर्मशाला समिति ने सेवा संकल्प के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस, महिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराई गई 15 व्हीलचेयर प्रदान रायबरेली : प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनहित का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के कर-कमलों द्वारा महिला चिकित्सालय, रायबरेली को मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधा के लिए 15 व्हीलचेयर प्रदान की गईं। कार्यक्रम संयोजक अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभिन्न जनोपयोगी संस्थाओं को आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक आमजन को लाभ मिल सके। इसी क्रम में महिला चिकित्सालय की आवश्यकता को देखते हुए आज व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर प्रबंधन मंत्री सोम प्रकाश अग्रवाल, उप मंत्री उमेश अग्रवाल, सरदार जोगिंदर सिंह एवं संजय बंसल द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं अभिषेक गोयल, महेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, संदीप जैन एवं महेंद्र अग्रवाल द्वारा विशिष्ट अतिथि महिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मला साहू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रबंधन मंत्री सोम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि महिला चिकित्सालय की ओर से व्हीलचेयर की आवश्यकता बताई गई थी, जिसे समिति द्वारा सेवा संकल्प के रूप में आज पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समिति द्वारा प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीमेंटेड बेंच भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में विनोद कपूर, मुनीश्वर द्विवेदी, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. अतुल अग्रवाल, अशोक सिंह, सत्येंद्र कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    श्री गांधी धर्मशाला समिति ने सेवा संकल्प के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस, महिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराई गई 15 व्हीलचेयर प्रदान


रायबरेली : प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनहित का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के कर-कमलों द्वारा महिला चिकित्सालय, रायबरेली को मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधा के लिए 15 व्हीलचेयर प्रदान की गईं।
कार्यक्रम संयोजक अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री गांधी धर्मशाला प्रबंध समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभिन्न जनोपयोगी संस्थाओं को आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक आमजन को लाभ मिल सके। इसी क्रम में महिला चिकित्सालय की आवश्यकता को देखते हुए आज व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अवसर पर प्रबंधन मंत्री सोम प्रकाश अग्रवाल, उप मंत्री उमेश अग्रवाल, सरदार जोगिंदर सिंह एवं संजय बंसल द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं अभिषेक गोयल, महेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, संदीप जैन एवं महेंद्र अग्रवाल द्वारा विशिष्ट अतिथि महिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मला साहू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
प्रबंधन मंत्री सोम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि महिला चिकित्सालय की ओर से व्हीलचेयर की आवश्यकता बताई गई थी, जिसे समिति द्वारा सेवा संकल्प के रूप में आज पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समिति द्वारा प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीमेंटेड बेंच भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम में विनोद कपूर, मुनीश्वर द्विवेदी, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. अतुल अग्रवाल, अशोक सिंह, सत्येंद्र कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कौशाम्बी। रीलबाजी के नाम पर बुजुर्ग महिला से बदसलूकी के मामले में सैनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी। आरोप है कि विकास सड़क पर जा रही बुजुर्ग महिला के साथ बदसलूकी कर रहा था। आरोपी सैनी थाना क्षेत्र के निंदुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर रीलबाजी के नाम पर बुजुर्गों से बदसलूकी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    1
    कौशाम्बी। रीलबाजी के नाम पर बुजुर्ग महिला से बदसलूकी के मामले में सैनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी। आरोप है कि विकास सड़क पर जा रही बुजुर्ग महिला के साथ बदसलूकी कर रहा था। आरोपी सैनी थाना क्षेत्र के निंदुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर रीलबाजी के नाम पर बुजुर्गों से बदसलूकी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • *कौशाम्बी: कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट लेने गई 7 माह की गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल* कौशाम्बी👉👉 सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई एक महिला की पड़ोस की दो महिलाओं ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता के अनुसार वह कई बार अपने कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने पड़ोस में गई थी। आरोप है कि सर्टिफिकेट देने से मना करने को लेकर विवाद हुआ और उसके पति की गैर-मौजूदगी में पड़ोस की महिला और उसकी माता ने मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि वह 7 माह की गर्भवती है, इसके बावजूद हमला किया गया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला ने सैनी थाने में लिखित तहरीर दी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *कौशाम्बी: कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट लेने गई 7 माह की गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल*

कौशाम्बी👉👉 सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई एक महिला की पड़ोस की दो महिलाओं ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़िता के अनुसार वह कई बार अपने कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने पड़ोस में गई थी। आरोप है कि सर्टिफिकेट देने से मना करने को लेकर विवाद हुआ और उसके पति की गैर-मौजूदगी में पड़ोस की महिला और उसकी माता ने मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि वह 7 माह की गर्भवती है, इसके बावजूद हमला किया गया।
मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित महिला ने सैनी थाने में लिखित तहरीर दी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल* सर्टिफिकेट देने को लेकर पड़ोस की महिला व माता से हुआ विवाद पीड़ित महिला को दो लोगो ने मिलकर बेरहमी सें पीटा, महिला घायल पीड़िता का आरोप- 7 माह गर्भवती होने के बाद भी दोनों महिला ने मिलकर पीटा पीड़ित का आरोप पड़ोस मे कई बार मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गयी नहीं देने पर अर्चना के पति के गैर मौजूदगी मे पीटा हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल महिला का इलाज जारी पीड़ित महिला ने सैनी थाने मे लिखित शिकायत किया सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का मामला।
    3
    सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल*

सर्टिफिकेट देने को लेकर पड़ोस की महिला व माता से हुआ विवाद
पीड़ित महिला को दो लोगो ने मिलकर बेरहमी सें पीटा, महिला घायल 
पीड़िता का आरोप- 7 माह गर्भवती होने के बाद भी दोनों महिला ने मिलकर पीटा
पीड़ित का आरोप पड़ोस मे कई बार मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गयी नहीं देने पर अर्चना के पति के गैर मौजूदगी मे पीटा 
हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल महिला का इलाज जारी 
पीड़ित महिला ने सैनी थाने मे लिखित शिकायत किया 
सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का मामला।
    user_आकाश कुमार
    आकाश कुमार
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.