परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए प्राप्त की जा सकती है सफलता - अनुराधा सिंह संग्रामपुर। असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनीं नेवादा कनू निवासी अनुराधा सिंह के गांव आगमन पर मंगलवार को खुशी का माहौल रहा। इस दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने के बाद अनुराधा सिंह अपने परिवारजनों के साथ प्रसिद्ध कालिकन धाम मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने मां कालिकन के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अनुराधा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और पति को देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए शादी के बाद भी सफलता प्राप्त करना संभव है। उन्होंने कहा कि यदि दृढ़ संकल्प और परिवार का सहयोग हो, तो महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए सफलता प्राप्त कर सकती है। उनके साथ उनके पति आकाश सिंह, ससुर रिटायर्ड मेजर अमर बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, बसपा विधानसभा पूर्व प्रभारी तेज बहादुर सिंह, शिव प्रताप सिंह बाबा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए प्राप्त की जा सकती है सफलता - अनुराधा सिंह संग्रामपुर। असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनीं नेवादा कनू निवासी अनुराधा सिंह के गांव आगमन पर मंगलवार को खुशी का माहौल रहा। इस दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने के बाद अनुराधा सिंह अपने परिवारजनों के साथ प्रसिद्ध कालिकन धाम मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने
मां कालिकन के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अनुराधा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और पति को देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए शादी के बाद भी सफलता प्राप्त करना संभव है। उन्होंने कहा कि यदि दृढ़ संकल्प
और परिवार का सहयोग हो, तो महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए सफलता प्राप्त कर सकती है। उनके साथ उनके पति आकाश सिंह, ससुर रिटायर्ड मेजर अमर बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, बसपा विधानसभा पूर्व प्रभारी तेज बहादुर सिंह, शिव प्रताप सिंह बाबा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- संग्रामपुर। असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनीं नेवादा कनू निवासी अनुराधा सिंह के गांव आगमन पर मंगलवार को खुशी का माहौल रहा। इस दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने के बाद अनुराधा सिंह अपने परिवारजनों के साथ प्रसिद्ध कालिकन धाम मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने मां कालिकन के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अनुराधा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और पति को देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए शादी के बाद भी सफलता प्राप्त करना संभव है। उन्होंने कहा कि यदि दृढ़ संकल्प और परिवार का सहयोग हो, तो महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए सफलता प्राप्त कर सकती है। उनके साथ उनके पति आकाश सिंह, ससुर रिटायर्ड मेजर अमर बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, बसपा विधानसभा पूर्व प्रभारी तेज बहादुर सिंह, शिव प्रताप सिंह बाबा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने किया ठेंगहा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ अमेठी जनपद के ठेंगहा गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। प्राथमिक विद्यालय ठेंगहा के पास स्थित खेल मैदान को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे शाम ढलते ही पूरा परिसर जगमगा उठा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सहजीपुर और लाजवाब क्रिकेट क्लब प्रतापगढ़ की टीमें आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहजीपुर की टीम 8 ओवर में मात्र 39 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाजवाब क्रिकेट क्लब प्रतापगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इस दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने भी उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति के सदस्य अनुपम मिश्र ने बताया कि इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 26 टीमों ने पंजीकरण कराया है। विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सभी मैच रात में रोशनी के बीच खेले जाएंगे, जिससे खेल का रोमांच और बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरा मुकाबला शुकुलपुर और गौरीगंज की टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक बेहतर मंच साबित होगा।4
- अमेठी स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सेवानिवृत्ति स्वास्थ्य कर्मचारियों का विदाई समारोह संपन्न हुआ जिसमें विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी के चीफ फार्मासिस्ट आर एस पाठक एनम सुदामा सेवा निवृत्त हो गई है बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा पाठक जी के सेवानिवृत होने से जो खाली बनाया है उसे सभी उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारी पूरा करने का प्रयास करेंगे उन्होंने दोनों स्वास्थ्य कर्मचारियों को विदाई दिया एशिया डॉक्टर की उपाध्याय अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह नेवी अपने विचार प्रकट की श्री पाठक ने अपने कार्यकाल में किए हुए कार्यो को सुनाते हुए लोगों के सहयोग की सराहना किया डाक्टर आलोक तिवारी डाक्टर अंजली यादव डाक्टर देवेश फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह मनोज पटेल सहित स्वास्थ्य कर्मचारी अधिवक्ता थे उधर तहसील अमेठी के राजस्व निरीक्षक राजकुमार सिंह सेवा निवृत्त हुए उन्हें राजस्व कर्मचारियों ने विदाई दिया डाक्टर बने शिव प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कालेज के प्रधानाचार्य नवल किशोर सिंह सेवा निवृत्त हुए उनको माला फूल पहना कर शिक्षको ने घर भेजा उनके स्थान पर श्री सिंह प्रधानाचार्य बनाए गए हैं जिनका शिक्षकों ने स्वागत किया3
- पहले मारा… फिर खुद पिटा!” “LIVE VIDEO वायरल” प्रेमिका के सामने धुनाई अमेठी में प्रेमी की सरेबाजार पिटाई | Girlfriend के सामने जमकर मारपीट | Viral Vide अमेठी में इश्क का ऐसा ‘क्लाइमेक्स’ आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने पहले खुद बरसाए थप्पड़, लेकिन कुछ ही देर में कहानी पलट गई… और फिर जो हुआ, वो कैमरे में कैद हो गया। सरेबाजार हुई इस पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार, गुस्सा और बदले की कहानी सरेआम देखने को मिली। बताया जा रहा है कि एक युवती अपने मामा के घर बदलापुर गांव आई थी। मंगलवार को वह अपने मामा के साथ मिश्रौली बाजार पहुंची तभी वहां उसका प्रेमी भी पहुंच गया। प्रेमिका को किसी और युवक के साथ देखकर प्रेमी का गुस्सा फूट पड़ा… और बिना कुछ समझे उसने युवक को ही दूसरा प्रेमी मान लिया और सरेआम थप्पड़ों की बारिश कर दी हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया लेकिन थोड़ी ही देर में पिटे युवक के परिजन बाजार पहुंच गए और फिर शुरू हुआ असली ‘एक्शन’। युवती के प्रेमी को लाठी-डंडों और लात- घूसों से जमकर पीटा गया। इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि युवती अपने प्रेमी को बचाने के लिए बीच में आई लेकिन वह भी मारपीट की चपेट में आ गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक माफी मांग रहा है… मदद की गुहार लगा रहा है लेकिन आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वायरल वीडियो की ancnews24x7 व दैनिक सहारा जीवन पुष्टि नहीं करता है।4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Rakesh Rawat1
- आरएसएस के तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय ने पत्नी पूजा मिश्रा को जमीन विवाद में किया आगे... जियो पेट्रोल पम्प के चल रहे है निर्माण कार्य में विघ्न डालते हुए जमीन को विवादित करके पेट्रोल पम्प के संचालक अभय प्रताप सिंह से धनादोहन करना चाहते हैं, तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता देख जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने कराये जा रहे निर्माण कार्य को रोका गया। तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय के पिता ने पहले ही ले रखा है, अभय प्रताप सिंह से लाखों रूपये। प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील के तरदहा गांव में जानबूझकर विवादित जमीन बनाकर पेट्रोल पंप के निर्माण को लेकर दो पक्षों में लगातार तनाव की स्थिति बढ़ती जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। वहीं तरदहा गांव निवासी आलोक पाण्डेय की पूजा मिश्रा ने आरोप लगाया कि पट्टी-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित उनकी जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर स्थगन आदेश भी जारी है। उनका कहना है कि उक्त जमीन उन्हें परिवार की इशारा देवी द्वारा रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के माध्यम से दी गई है। जबकि पूजा मिश्रा ने अदालत का स्थगनादेश नहीं दे सकी। किसी भी जमीन को विवादित करने के लिए बहुत आसान तरीका होता है। कोर्ट में वाद दाखिल करके मामले को उलझा दो। फिर तारीख पर तारीख लेते रहो और मौके पर यदि निर्माण कार्य हो तो कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की प्रश्नोत्तरी देकर पुलिस से काम रोकवा देना ही जमीनी विवाद की असल हकीकत है। आरएसएस के तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय और उनकी पत्नी पूजा मिश्रा का आरोप है कि इशरा देवी ने उसी जमीन का दूसरा एग्रीमेंट अभय सिंह उर्फ पप्पू के नाम भी कर दिया, जिसके चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शुक्रवार को उक्त जमीन पर निर्माण शुरू होने की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। बाद में नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की और अगली कार्रवाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी।पूजा मिश्रा ने दूसरे पक्ष पर बाहरी लोगों को बुलाकर अवैध कब्जे का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। वहीं अभय प्रताप सिंह का कहना है कि आलोक पाण्डेय और उनकी पत्नी पूजा मिश्रा सिर्फ हमसे धनादोहन के लिए लगातार प्रयासरत हैं।1
- अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर सरैया गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गेहूं के खेत में लगी भीषण आग बुझाने के दौरान 55 वर्षीय किसान मुख्तार अहमद की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी बाबादीन के खेत में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली, जिसने खेत में पड़े गेहूं के अवशेष में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई खेतों तक फैल गई। इस अग्निकांड में मोईद, मोईन, शायजहां, वसीम और उम्मर के करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।1