Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी। किन्नर के एक गुट ने लगाया आरोप। एसएसपी कार्यालय पहुंच कर।
S News
झांसी। किन्नर के एक गुट ने लगाया आरोप। एसएसपी कार्यालय पहुंच कर।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी में किन्नर समाज का बड़ा हंगामा! नवाबाद थाना से SSP ऑफिस तक प्रदर्शन, सीढ़ियों पर लेटकर जताया विरोध। भेष बदलकर अवैध वसूली करने वालों पर FIR की मांग को लेकर अड़े किन्नर। SP देहात डॉ. अरविंद कुमार समझाते रहे, लेकिन नहीं माने प्रदर्शनकारी। झांसी में इस प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींच लिया। झांसी में किन्नर समाज का बड़ा हंगामा देखने को मिला, जहां नवाबाद थाना से लेकर SSP कार्यालय तक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कई किन्नर सीढ़ियों पर लेट गए और जमकर विरोध जताया। इस दौरान किन्नर समाज के लोगों ने कुछ किन्नर समाज एवं उनके करीबियों पर जबरन मारपीट, धमकी और उनके क्षेत्र में विवाह समारोहों में अवैध वसूली करने के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कुछ लोग किन्नर समाज का भेष धारण कर आयोजनों में पहुंचते हैं और जबरन पैसे की मांग करते हैं, जिससे पूरे समाज की छवि धूमिल हो रही है। किन्नर समाज ने नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे SP देहात डॉ. अरविंद कुमार प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन किन्नर समाज कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस सुरक्षा बढ़ाने और फर्जी तरीके से किन्नर समाज का नाम इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की भी मांग की। बाइट - बबली मौसी kinnar2
- बांदा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी अभियान: बिना टिकट एवं गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर सख्त कार्रवाई, ₹1.14 लाख जुर्माना वसूला मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में दिनांक 08 मई 2026 को बांदा रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों, अनाधिकृत वेंडर्स तथा स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध व्यापक किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखना, यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं जीआरपी कर्मियों की विशेष तैनाती की गई। सघन जांच व्यवस्था के चलते बिना टिकट एक भी व्यक्ति स्टेशन परिसर में प्रवेश अथवा निकास नहीं कर सका। इस कार्रवाई से बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही। अभियान के अंतर्गत 14 ट्रेनों में व्यापक जांच की गई, जिनमें प्रमुख रूप से 19484 अहमदाबाद एक्सप्रेस, 26506 वंदे भारत एक्सप्रेस, 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस, 64602 कानपुर-मानिकपुर मेमू, 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस, 14110 कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 14109 चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल रहीं। विशेष रूप से महिला एवं दिव्यांग कोचों की भी गहन जांच की गई। जांच के दौरान स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने, नियमों की अवहेलना करने तथा अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा रेलवे संपत्ति को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक भी किया गया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी गंदगी फैलाने वालों एवं नियम उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर अभियान निरंतर जारी रहेंगे। इसके अतिरिक्त स्टेशन स्थित खानपान स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा स्टेशन परिसर के सभी जलापूर्ति बिंदुओं पर पेयजल उपलब्धता की जांच कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया। अभियान के दौरान 163 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों से कुल ₹1,14,000/- का जुर्माना वसूला गया। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री राजकुमार, श्री पम्मी सोनकर, श्री रऊफ खान, श्री अवधेश दुबे, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री विनय श्रीवास्तव, कैटरिंग इंस्पेक्टर श्री आनंद कुमार सहित कुल 21 टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। झांसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे वैध टिकट लेकर यात्रा करें, स्टेशन एवं ट्रेन परिसर को स्वच्छ रखें तथा खाद्य सामग्री केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें।4
- झांसी जनपद के उल्दन थाना अंतर्गत पठाकरका में अधजली महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर जलाने की आशंका झांसी जनपद के उल्दन थाना अंतर्गत पठाकरका में अधजली महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर जलाने की आशंका रात में महिला को जिंदा या मृत जलाने की आशंका, पहचान अब तक नहीं एंकर - झांसी जनपद के उल्दन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पठाकरका में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना माते के खिरक की बताई जा रही है, जहां नाले के ऊपर महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही उल्दन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 11 बजे खेत मालिक जब अपने खेत पर पहुंचे तो उन्होंने एक महिला का अधजला शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके से पुलिस को शराब की बोतल, महिला का दुपट्टा, पायल, चप्पल और मोबाइल फोन की प्लेट जैसे कई अहम साक्ष्य मिले हैं। घटनास्थल की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला को रात के समय आग लगाकर जलाया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्राम पंचायत पठाकरका के ग्राम प्रधान डॉ. जगदीश कुशवाहा ने बताया कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उन्होंने आशंका जताई कि महिला किसी गरीब परिवार की हो सकती है। ग्राम प्रधान के अनुसार महिला के बालों और शारीरिक बनावट के आधार पर उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास अनुमानित की जा रही है। उल्दन पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान कराने का प्रयास जारी है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना दिया है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। वाईट - ग्राम प्रधान डॉ जगदीश कुशवाहा4
- 🚨 बबीना | हनी गैस एजेंसी पर सवाल मौके पर मौजूद हमारे एक पत्रकार साथी की के कैमरे में कुछ ऐसे दृश्य कैद हुए, जिसने लोगों को चौंका दिया वीडियो में खाली सिलेंडरों की आड़ में भरे हुए गैस सिलेंडर रखे दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनता को गैस की कमी बताई जाती है, जबकि अंदर भरे सिलेंडर मौजूद रहते हैं। 📢अब लोगों ने मामले की जांच की मांग उठाई है।2
- झांसी। ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की बढ़ी मुश्किलें, देर रात रॉयल सिटी से पकड़े गए सिंडिकेट में नगरा निवासी युवती निशा खान, यशस्वी द्विवेदी के कब्जे से एक करोड़ से अधिक के सोने के बिस्किट, 11 लाख के चांदी के जेवरात, 18 लाख की नकदी, एक लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन बरामद। सिंडिकेट में शामिल सिपाही रजत पुलिस सेवा से बर्खास्त, सुमित साहू, प्रभात अग्रवाल आदि की तलाश शुरू। इस गिरोह में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय के शामिल होने के मिले साक्ष्य। less1
- कोर्ट-कचहरी के झंझट से मिलेगी राहत: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में मिनटों में निपटेंगे विवाद, अपर जिला जज झांसी में आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर अपर जिला जज शरद कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें न कोई हारता है और न कोई जीतता, बल्कि दोनों पक्षों की रजामंदी से विवाद का समाधान कराया जाता है। इससे लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है और समय व धन दोनों की बचत होती है। अपर जिला जज ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं, ताकि लंबित मामलों का सरल, सुलभ और त्वरित समाधान हो सके।3
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बारात पर दबंगों ने हमला कर दूल्हे को बेरहमी से पीटा, जिससे दूल्हे समेत चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।1
- झांसी में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर बड़ा खुलासा झांसी पुलिस को लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सट्टा गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस जांच में करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 18 लाख 92 हजार रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, कार और बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन एप और मोबाइल नेटवर्क के जरिए बड़े स्तर पर सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपिया दो महिलाएं हैं फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।2