Shuru
Apke Nagar Ki App…
"पंचायत प्रशासन ने सरकारी बजट को अपनी जेब भरने का जरिया समझ लिया है। हर योजना में कमीशनखोरी और गबन का बोलबाला है। जनता त्रस्त है और प्रशासन मस्त है। ग्रामीणों का कहना है कि धरातल पर कई कार्य शुरू ही नहीं किए गए, फिर भी उनकी राशि पंचायत के खातों से साफ कर दी गई। यह सीधा-सीधा सरकारी खजाने पर डाका डालने जैसा है।
Karan singh rathore
"पंचायत प्रशासन ने सरकारी बजट को अपनी जेब भरने का जरिया समझ लिया है। हर योजना में कमीशनखोरी और गबन का बोलबाला है। जनता त्रस्त है और प्रशासन मस्त है। ग्रामीणों का कहना है कि धरातल पर कई कार्य शुरू ही नहीं किए गए, फिर भी उनकी राशि पंचायत के खातों से साफ कर दी गई। यह सीधा-सीधा सरकारी खजाने पर डाका डालने जैसा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Reporter Patrakar1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी * बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से महज 24 घंटे पहले अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया है। गौरतलब है कि इस रिफाइनरी का लोकार्पण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में ऐन वक्त पर लगी इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।1
- आज प्रधानमंत्री द्वारा इसी रिफाइनरी का किया जाना था उद्घाटन मगर हादसे के कारण प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हुआ रद्ेंसरिया इस मामले की कर रही है जांच की आग कैसे लगी1
- प्रेस नोट दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर “एक हैं हम” कार्यक्रम आयोजित जालौर। ब्रह्मा कुमारीज द्वारा दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर “एक हैं हम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की संचालिका बीके रंजू ने अपने संबोधन में कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि देने का अर्थ है उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना। उन्होंने प्रेरित किया कि हम अपने संकल्पों को कम समय में सफल बनाएं। जब आत्मा अपने सत्य स्वरूप का अनुभव करती है, तब वह गुणों और शक्तियों से भरपूर हो जाती है। उन्होंने वाणी में नम्रता, मधुरता तथा सभी के प्रति शुभ भावना रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर “एक हैं हम” अभियान के अंतर्गत पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता के लिए संकल्प दिलाया गया। साथ ही भारत को आध्यात्मिक विश्व नेतृत्व की ओर अग्रसर करने हेतु युवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों से संकल्प पत्र भरवाकर उनके हस्ताक्षर भी करवाए गए। मुख्य अतिथि श्रीमान अमर वर्मा, जिलाधीश पारिवारिक न्यायालय जालौर ने ब्रह्माकुमारीज के नवदशकोत्सव निमित आयोजित एक हैं हम.... राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के अंतर्गत युवा प्रभाग द्वारा चलाया जा रहा प्रोजेक्ट *उठो जगत के वास्ते* प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि *_युवा संकल्प अभियान* युवाओं को सही दिशा देगा, जिससे भारत को पुनः विश्व नेतृत्व की एवं राष्ट्रीय एकता निर्माण में सार्थक योगदान कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान पी.एन. भट्ट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जालौर नागरिक सहकारी बैंक ने कहा कि जीवन में चार बातों पर दृढ़ निश्चय होना चाहिए—अपने आप पर, परमात्मा पर, विश्व नाटक (ड्रामा) पर और परिवार पर। यही निश्चय सफलता और विजय का आधार है। कार्यक्रम का मंच संचालन बी.एल. सुथार (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग) ने किया। कार्यक्रम में बीके शिल्पा, बीके संतोषी, बीके शिवानी, बीके ज्योति, उम्मेदसिंह , बीके कांति भाई, बीके बालाराम, डॉ. जसवीर, बीके विकास, बी के ललित ,बी के ओमप्रकाश, आशा माता , गुड़िया, सुनीता, रेखा, उर्मिला, लता एवं ट्विंकल कुमारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।1
- जमाल खान बाली राजस्थान के बालोतरा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. । पचपदरा।राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कल यानी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण किया जाना था. इस लोकार्पण समारोह को लेकर पूरे देश की नजरें टिकी हैं, उससे ठीक 24 घंटे पहले रिफाइनरी परिसर में भीषण आग लग गई. अचानक हुई इस घटना ने न केवल करोड़ों के प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि वीवीआईपी सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोमवार दोपहर जब रिफाइनरी परिसर लोकार्पण की अंतिम तैयारियों में जुटा था, तभी एक खास यूनिट से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते धुएं का गुबार इतना घना हो गया कि इसे कई किलोमीटर दूर से देखा जाने लगा. जिस परिसर को प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर एसपीजी और राजस्थान पुलिस ने 'नो फ्लाई जोन' और अभेद्य किले में तब्दील कर रखा था, वहां अचानक मची इस अफरा-तफरी ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए.1
- रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा शांति नाथ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ यह आयोजन घनराज एवं गुलाबचंद ढालावत परिवार के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमें समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया कार्यक्रम के अंतिम दिन विधि विधान के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया ध्वजा चढ़ाने के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया चारों ओर भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा जिससे पूरा परिसर धर्ममय हो उठा दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूजा अर्चना विविध धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन एवं नवकार मंत्र सहित देवी देवताओं के मंत्रों का जाप किया गया श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ इन कार्यक्रमों में भाग लिया इस अवसर पर ओटरमल उत्तमचंद मनोज कुमार माणक भाई ढालावत परिवार सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन पर प्रभावना का वितरण किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया समारोह में रानी जैन संघ के राजकुमार राठौड़ मुकेश कुमार राठौड़ मोतिलाल राठौड़ उमेश भण्डारी मिठालाल जैन पन्नालाल जैन प्रकाश पारेख कुशलराज जैन महावीर जैन ईश्वर खण्डेलवाल प्रियांश सेमलानी तथा जैन महिला मंडल की कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही यह आयोजन समाज में धार्मिक आस्था एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसने सभी श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया1
- राज्यसभा सांसद व केबिनेट मंत्री पहुंचे आशीर्वाद देने, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन अध्यक्ष ने किया स्वागत भीनमाल (विक्रम राठी) निकटवर्ती जूनी बाली स्थित निजी आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की सुपुत्रियों पूजा एवं रचना के विवाह समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ हुआ। समारोह के आगाज के साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल व्याप्त हो गया है। इस शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्नेहिल आगमन हुआ। दोनों नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में भैरूसिंह राजपुरोहित (अध्यक्ष, प्रवासी राजस्थान फाउंडेशन, दिल्ली) ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने परिवार के साथ इस खुशी के पल में सहभागिता निभाई। विवाह समारोह के शुभारंभ के साथ ही पूरे परिसर में पारिवारिक स्नेह, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जो आने वाले कार्यक्रमों को और भी यादगार बनाएगा।4
- बता दे की राजस्थान के इस रिफाइनरी को करीब 13 साल से अधूरे काम से राहत मिलने वाली थी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 अप्रैल को उद्घाटन किया जाना था मगर 20 अप्रैल देर शाम अचानक से रिफाइनरी में भयानक आग लगने से प्रधानमंत्री का दौरा रद्द हो गया एवं रिफाइनरी से मिलने वाली राहत भी अब रोक की गई है वहीं अब एक्सपोर्ट कई सवाल उठा रहे हैं कि प्रतिदिन इतने बड़े स्तर पर चांस हो रही थी फिर भी इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई यह बना चर्चा का विषय वह जनता के लिए जांच का विषय बना प्रशासन के लिए1