उर्वरक विक्रेता संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन आठ सूत्री मांगों को लेकर गोलबंद हुए खुदरा दुकानदार, मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी नौतन। प्रखंड के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को फर्टिलाइजर एंड फार्मर वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले उर्वरक विक्रेताओं ने आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। खुदरा विक्रेताओं ने समस्याओं के समाधान और व्यवसाय में आ रही परेशानियों को दूर करने की मांग उठाई।विक्रेताओं ने उर्वरक की डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू करने, खुदरा दुकानदारों का मार्जिन कम से कम 10 प्रतिशत निर्धारित करने तथा प्रशासनिक प्रताड़ना पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही जिला स्तरीय बैठकों में विक्रेता संघ के प्रतिनिधि को शामिल करने और निर्दोष दुकानदारों पर एकतरफा कार्रवाई नहीं करने की मांग रखी।संघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि थोक विक्रेताओं द्वारा अधिक कीमत पर उर्वरक की आपूर्ति पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने यूरिया 300 रुपये और डीएपी 1300 रुपये प्रति बोरी की दर से उपलब्ध कराने, उर्वरक के साथ टैगिंग बंद करने तथा सभी खुदरा विक्रेताओं को एफओआर (FOR) की सुविधा देने की मांग की। विक्रेताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग भी की गई।प्रदर्शन में कामेश्वर गुप्ता, छोटेलाल यादव, आदित्य कुमार, मुकेश गुप्ता, नीरज साह, सत्येंद्र यादव, रमेश कुशवाहा, अरुण शुक्ला, दीपक कुमार और मो. सलाउद्दीन समेत अन्य विक्रेता शामिल रहे। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो खुदरा उर्वरक विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
उर्वरक विक्रेता संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन आठ सूत्री मांगों को लेकर गोलबंद हुए खुदरा दुकानदार, मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी नौतन। प्रखंड के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को फर्टिलाइजर एंड फार्मर वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले उर्वरक विक्रेताओं ने आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। खुदरा विक्रेताओं ने समस्याओं के समाधान और व्यवसाय में आ
रही परेशानियों को दूर करने की मांग उठाई।विक्रेताओं ने उर्वरक की डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू करने, खुदरा दुकानदारों का मार्जिन कम से कम 10 प्रतिशत निर्धारित करने तथा प्रशासनिक प्रताड़ना पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही जिला स्तरीय बैठकों में विक्रेता संघ के प्रतिनिधि को शामिल करने और निर्दोष दुकानदारों पर एकतरफा कार्रवाई नहीं करने की मांग रखी।संघ के प्रखंड
अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि थोक विक्रेताओं द्वारा अधिक कीमत पर उर्वरक की आपूर्ति पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने यूरिया 300 रुपये और डीएपी 1300 रुपये प्रति बोरी की दर से उपलब्ध कराने, उर्वरक के साथ टैगिंग बंद करने तथा सभी खुदरा विक्रेताओं को एफओआर (FOR) की सुविधा देने की मांग की। विक्रेताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के
लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग भी की गई।प्रदर्शन में कामेश्वर गुप्ता, छोटेलाल यादव, आदित्य कुमार, मुकेश गुप्ता, नीरज साह, सत्येंद्र यादव, रमेश कुशवाहा, अरुण शुक्ला, दीपक कुमार और मो. सलाउद्दीन समेत अन्य विक्रेता शामिल रहे। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो खुदरा उर्वरक विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
- खाद विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, 8 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी नौतन। प्रखंड के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को फर्टिलाइजर एंड फार्मर वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले उर्वरक विक्रेता अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर गोलबंद हुए। खुदरा दुकानदारों ने प्रदर्शन कर व्यवसाय में आ रही परेशानियों के समाधान की मांग उठाई और प्रशासन को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर रहे विक्रेताओं ने उर्वरक की डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू करने, खुदरा दुकानदारों का मार्जिन कम से कम 10 प्रतिशत निर्धारित करने और प्रशासनिक प्रताड़ना पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही जिला स्तरीय बैठकों में विक्रेता संघ के प्रतिनिधि को शामिल करने तथा निर्दोष दुकानदारों पर एकतरफा कार्रवाई नहीं करने की मांग भी रखी गई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि थोक विक्रेताओं द्वारा अधिक कीमत पर उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने यूरिया 300 रुपये और डीएपी 1300 रुपये प्रति बोरी की दर से उपलब्ध कराने की मांग की। विक्रेताओं ने उर्वरक के साथ होने वाली टैगिंग व्यवस्था बंद करने, सभी खुदरा विक्रेताओं को एफओआर (FOR) की सुविधा देने तथा दुकानदारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में कामेश्वर गुप्ता, छोटेलाल यादव, आदित्य कुमार, मुकेश गुप्ता, नीरज साह, सत्येंद्र यादव, रमेश कुशवाहा, अरुण शुक्ला, दीपक कुमार और मो. सलाउद्दीन समेत कई उर्वरक विक्रेता मौजूद रहे। संघ ने साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो खुदरा उर्वरक विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।1
- गोपालगंज शैलेश यादव व्यक्ति को गोलि लगने के बाद जाँच करती पुलिस,, नगर इंस्पेक्टर के साथ जांच करती जिला प्रशासन की टीम,,1
- BRICS SUMMIT 2026: नई दिल्ली में BRICS देशों की बड़ी बैठक, भारत की अहम भूमिका BRICS SUMMIT 2026: नई दिल्ली में BRICS देशों की बड़ी बैठक, भारत की अहम भूमिका नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच वैश्विक शांति, व्यापार, आर्थिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अहम चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में कई बड़े देशों के नेता शामिल हुए। सम्मेलन में न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन को मंजूरी दी गई, जिसमें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई गई और विवादों के समाधान के लिए बातचीत एवं कूटनीति पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS मंच पर विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने और वैश्विक संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व की जरूरत पर जोर दिया। भारत ने डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, व्यापार, स्थानीय मुद्राओं में लेन-देन और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग को भी आगे बढ़ाने की पहल की। BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई नेताओं के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें भी हुईं। BRICS के इस सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजर है और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। KSR BIHAR NEWS1
- अंतिम संस्कार में गए दो किशोरों की बूढ़ी गंडक में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के बारा गोविंद गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ। अंतिम संस्कार में शामिल होने गए दो किशोरों की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोर गांव स्थित उच्च विद्यालय के छात्र थे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान बारा गोविंद गांव निवासी बिगू सहनी के 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार और श्रीनारायण राम के 15 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार के रूप में हुई है। दिव्यांशु कक्षा छह, जबकि मंजीत कक्षा सात का छात्र था।बताया जाता है कि गांव निवासी मोहन ठाकुर की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। रविवार की सुबह परिजन और ग्रामीण हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गांव के समीप सरेह में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद परंपरा के अनुसार सभी लोग स्नान करने बूढ़ी गंडक नदी में गए। इसी दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दिव्यांशु अपने परिवार का इकलौता चिराग था, जबकि मंजीत चार भाइयों और तीन बहनों में तीसरे स्थान पर था। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- चमैनिया बड़ा नहर में नहाने के दौरान एक बच्चा डूबा अभी तक कोई पता नहीं चला चमैनिया बड़ा नहर में नहाने के दौरान एक बच्च डूबा जिसमें लगातार SDRF की टीम नहर में लगा रहा चकर1
- गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक युवक अचानक घबराहट में एक युवती को अपने पास पकड़कर बैठ गया और राहगीरों से 'बचा लो' कहकर मदद की गुहार लगाने लगा। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जब राहगीरों ने युवती को अलग करने का प्रयास किया और वीडियो बनाने लगे, तो युवती ने खुद लोगों से कैमरा बंद करने की अपील की। सूचना मिलने पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने युवक को शांत कराया। जांच में सामने आया कि युवक दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिजनों ने पुलिस को इलाज के दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवक को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। #GurugramNews #vmjlivenews #MentalHealthAwareness #CivilLines #BreakingNews DelhiNews YouthVoicelndia PoliceAction1
- नेशनल लोक अदालत में 5,151 वादों का निष्पादन, 27 बेंचों पर मामलों की हुई सुनवाई बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा किया गया। बेतिया एवं बगहा व्यवहार न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 5,151 वादों का निष्पादन किया गया। बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशिताब कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘सुजलाम सुफलाम’ के सामूहिक गायन से हुई। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालय कर्मी, बैंक कर्मी और बड़ी संख्या में वादी मौजूद रहे। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मामलों का सरल, सस्ता और त्वरित समाधान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इससे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है और समय एवं धन दोनों की बचत होती है। मामलों के निपटारे के लिए कुल 27 बेंचों का गठन किया गया था। बैंक से जुड़े मामलों के समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोर्ट केस के 1,123 वाद, एनआई एक्ट के 10, श्रम के 3, वैवाहिक वाद का 1, मोटर क्लेम का 1, वन विभाग के 68, नाप-तौल के 7 और खनन विभाग के 10 वादों का निष्पादन किया गया। वहीं रेलवे समरी ट्रायल के 762, बैंक के 1,765, ट्रैफिक चालान के 1,269, बिजली बिल के 124 और बीएसएनएल बिल के 8 मामलों का भी निपटारा किया गया। प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि यह इस वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजस्य स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही नेशनल लोक अदालत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने मामलों का निपटारा कराने वाले आम लोगों के प्रति भी आभार जताया। इस तरह नेशनल लोक अदालत के जरिए एक ही दिन में 5,151 मामलों का निष्पादन कर बड़ी संख्या में लोगों को राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- _ गंदी हो चुकी है... मुझे तुझे छूना ही नहीं है... बस मुझे मेरी बच्चियां वापस कर दो..." सड़क पर पति-पत्नी के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद हो गया। पति ने पत्नी पर स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम करने के आरोप लगाए, वहीं पत्नी की तरफ से क्या सफाई है, ये इस वायरल वीडियो में साफ नहीं सबसे बड़ा सवाल - रिश्ते की इस लड़ाई में उन बच्चियों का क्या कसूर, जिन्हें माता-पिता का प्यार चाहिए, विवाद नहीं? नोट: वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टी नहीं हुई है। #ViralVideo #HusbandWifeFight #CoupleFight #SpaCenter #ViralNews FamilyDispute Relationship CrimeNews HindiNews TrendingNews1
- सीएमओ के छापे से हिला स्वास्थ्य माफिया, 2 अस्पताल सील, 6 के आवेदन निरस्त, 22 को नोटिस इंडियन कम्युनिकेशन न्यूज पडरौना / कुशीनगर जिले में निजी अस्पतालों में लापरवाही और मरीजों की संदिग्ध मौतों के मामलों को लेकर युवाओं के एक दल ने बीते सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और दोषी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए सीएमओ कुशीनगर ने 8 जांच टीमें गठित कीं। टीमों ने जिले के चार दर्जन से अधिक संदिग्ध निजी अस्पतालों पर छापेमारी की। जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई करते हुए विभाग ने 2 अस्पतालों को सील कर दिया, जबकि मानक पूरे न करने पर 6 अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन आवेदन निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा 22 ऐसे अस्पताल पाए गए जहां जिस डॉक्टर के नाम पर रजिस्ट्रेशन था, वो मौके पर नदारद मिले। ऐसे सभी अस्पतालों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। इधर, कार्रवाई के बाद ज्ञापन सौंपने वाले युवाओं ने विभागीय जांच पर संतोष जताया है, लेकिन सवाल भी उठाया है। युवाओं का कहना है कि कहीं इस बार भी कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित न रह जाए, जैसे पहले की जांचों में होता रहा है।1