डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड लोक वाहिनी की ओर से बुधवार को डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती के अवसर पर समसामयिक उत्तराखण्ड राजनीति और राष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड के पिछड़ेपन, अंकिता प्रकरण और केंद्रीय बजट को लेकर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। रेवती बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में डा. शमशेर सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि डा. बिष्ट ने उत्तराखण्ड के सामाजिक और राजनीतिक विमर्श को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गोष्ठी में अधिवक्ता जगत रौतेला ने केंद्रीय बजट में उत्तराखण्ड की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य का संतुलित विकास तभी संभव है, जब गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाए। रौतेला ने उत्तराखण्ड में थाईलैंड की तर्ज पर पर्यटन की अवधारणा को खतरनाक बताते हुए इसे अस्वीकार्य करार दिया और अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच में तेजी लाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूरन चंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार यूजीसी से जुड़े कानूनों के जरिए वर्ग संघर्ष को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र का उत्पीड़न और जातीय भेदभाव नहीं होना चाहिए। वक्ताओं ने भारतीय बाजार को अमेरिकी किसानों और डेयरी उत्पादकों के लिए खोले जाने पर भी चिंता जताई और कहा कि इससे भारतीय किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। बैठक में यह भी कहा गया कि देश में वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाकर जातीय और सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। विचार गोष्ठी में अजयमित्र सिंह बिष्ट, जंगबहादुर थापा, बिशन दत्त जोशी, हारिस मुहम्मद, दयाकृष्ण कांडपाल, अजय मेहता, आराध्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- उत्तराखंड | भवाली में 10वीं की छात्रा से रेप की घटना सामने आई है। इसका पता तब चला, जब वो हॉस्पिटल पहुंची, टैक्सी चालक साहिल गिरफ्तार है। घटना के विरोध में आज हिंदू संगठनों ने प्रोटेस्ट किया, कुछ दुकानें बंद रहीं। वो इसे "लव जिहाद" से जोड़ रहे हैं।1
- सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान लगातार जारी 36वें सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अभियान के तहत जनपद अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा व रानीखेत के पर्यवेक्षण में यह अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05 फरवरी 2026 को कोतवाली द्वाराहाट, थाना लमगड़ा एवं थाना दन्या पुलिस टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को सड़क पर यातायात संकेतों का पालन, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम — की जानकारी दी गई। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरंत अभिभावकों या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।1
- नैनीताल की हवा भी गुरुवार को खराब हो गई । एरीज के मुताबिक नगर पीएम 2.5 की गुणवत्ता भी खराब रही। धुंध छाने का क्रम अपरान्ह दो बजे शुरू हुई और शाम तक इसकी मात्रा बढ़ती चली गई। जिस कारण सामने की पहाड़ियां धुंधली नजर आने लगी। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि तापमान बढ़ने के साथ वातावरण में नमी उपर उठनी शुरू हो गई और हवा भी प्रदूषित होने लगी। इसके अलावा पीएम 2.5 की मात्रा भी बढ़ गई, जो करीब 40 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पहुंच गई, जो सामान्य से 15 अधिक दर्ज की गई। जिस कारण वातावरण में धुंध छानी शुरू हो गई।1
- नैनीताल: बुधवार को कोतवाली भवाली को सीएचसी अस्पताल भवाली से एक नाबलिग युवती के 06 माह की गर्भवती होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। भवाली पुलिस द्वारा तत्परता से परिजनो से सम्पर्क कर पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मु0अ0स0 04/26 घारा 64 बीएनएस व 5(J)11/6 पोक्सो अधिनियम बनाम साहिल पजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा को व अधिनस्थ पुलिस टीम को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्भावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर गुरुवार को दुष्कर्म के अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार किया गया। दुष्कर्म के आरोपी पर कड़ी कार्यवाही के साथ साथ सम्पत्ति के विरूद्ध भी जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त का फॉरेंसिक लैब टीम से परीक्षण, मेडिकल परीक्षण व अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने स्पष्ट कहा कि पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयत्न करने वालो पर नैनीताल पुलिस की मोनेटरिंग सैल नज़र बनाये हुए है, ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पुलिस टीम में वरि0उ0नि0 आसिफ खान, म0उ0नि0 गुरविन्दर कौर, उ0नि0 रमेश पन्त, उ0नि0 मनोज अधिकारी, हे0कानि0 लालबाबू, कानि0 हरीश सिंह , कानि0 भुवन कापडी मौजूद रहे।1
- 2100345624
- टनकपुर: 870 ग्राम अवैध चरस के साथ चरस तस्कर गिरफ्तार !1
- पहाड़ों में पशुपालन से लेकर कृषि के कार्य के साथ- साथ विकास कार्यों में महिलाओं की अहम भूमिका होती है , किसी भी कार्य में पहाड़ की महिलाएं पीछे नहीं रहती है , कृषि हो या पशुपालन चाहिए विकास कार्यों में मनरेगा तो हर जगह पहाड़ की नारी अपनी अहम भूमिका निभाती है , इसी लिए कहते है कि पहाड़ की नारी सब पर भारी,1
- अल्मोड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन द्वितीय अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र द्वारा रानीखेत क्षेत्र के होटल एवं रिसोर्ट का फायर ऑडिट/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन व्यवस्थाओं, उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता की गहन जांच की गई। साथ ही होटल/रिसोर्ट में उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन एवं आग से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।1