भवाली में नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल नैनीताल: बुधवार को कोतवाली भवाली को सीएचसी अस्पताल भवाली से एक नाबलिग युवती के 06 माह की गर्भवती होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। भवाली पुलिस द्वारा तत्परता से परिजनो से सम्पर्क कर पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मु0अ0स0 04/26 घारा 64 बीएनएस व 5(J)11/6 पोक्सो अधिनियम बनाम साहिल पजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा को व अधिनस्थ पुलिस टीम को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्भावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर गुरुवार को दुष्कर्म के अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार किया गया। दुष्कर्म के आरोपी पर कड़ी कार्यवाही के साथ साथ सम्पत्ति के विरूद्ध भी जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त का फॉरेंसिक लैब टीम से परीक्षण, मेडिकल परीक्षण व अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने स्पष्ट कहा कि पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयत्न करने वालो पर नैनीताल पुलिस की मोनेटरिंग सैल नज़र बनाये हुए है, ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पुलिस टीम में वरि0उ0नि0 आसिफ खान, म0उ0नि0 गुरविन्दर कौर, उ0नि0 रमेश पन्त, उ0नि0 मनोज अधिकारी, हे0कानि0 लालबाबू, कानि0 हरीश सिंह , कानि0 भुवन कापडी मौजूद रहे।

- अल्मोड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन द्वितीय अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र द्वारा रानीखेत क्षेत्र के होटल एवं रिसोर्ट का फायर ऑडिट/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन व्यवस्थाओं, उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता की गहन जांच की गई। साथ ही होटल/रिसोर्ट में उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन एवं आग से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।1
- मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश जिले से आया हैरान करने वाला मामला युवती ने की रामपुर की युवती से शादी1
- टनकपुर: 870 ग्राम अवैध चरस के साथ चरस तस्कर गिरफ्तार !1
- Post by Eshank Sharma7
- स्वार विधानसभा क्षेत्र के विधायक शफीक अहमद अंसारी के कैंप कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान एल्बी (अल्वी) समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक शफीक अहमद अंसारी को अपना समर्थन देने की घोषणा की। समाज के लोगों ने कहा कि विधायक द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं, इसी कारण समाज उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर विधायक शफीक अहमद अंसारी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा। सभा में बड़ी संख्या में एल्बी समाज के लोग तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Captain Usman ali Pasha1
- नैनीताल: भवाली में किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरी और बाजार बंद करवाया। सत्रह वर्षीय नाबालिग को गर्भवती बनाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को पोक्सो, रेप और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उत्तराखंड पर्यटन गाइड गुरुवार दोपहर भवाली में हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरकर आरोप लगाया कि मुरादाबाद से आए युवक ने स्थानीय किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया। संगठक के लोग कोतवाली में कोतवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों से लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मिले। उन्होंने अपनी नाराजगी दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। संगठन के लोग जुलूस की शक्ल में भवाली की सड़कों पर उतरे और नारे लगाते हुए व्यापारियों से बाजार बंद करने का आग्रह किया। धीरे धीरे दुकानों के शटर बन्द होते गए। एस.पी.जगदीश चन्द्र ने बताया कि बीते रोज अस्पताल से जानकारी मिली कि एक नाबालिग, गर्भवती हो गई है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर मैजिस्ट्रेट के आगे प्रस्तुत किया गया। इधर नाबालिग को मैडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो और रेप के साथ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है साहिल नामक आरोपी युवक टैक्सी चलाता है जिसके पिता टेलर मास्टर का काम करते हैं। आरोप है कि साहिल लड़कियों को अपने नाम बदल बदलकर जाल में फंसाता है1
- अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड लोक वाहिनी की ओर से बुधवार को डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती के अवसर पर समसामयिक उत्तराखण्ड राजनीति और राष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड के पिछड़ेपन, अंकिता प्रकरण और केंद्रीय बजट को लेकर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। रेवती बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में डा. शमशेर सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि डा. बिष्ट ने उत्तराखण्ड के सामाजिक और राजनीतिक विमर्श को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गोष्ठी में अधिवक्ता जगत रौतेला ने केंद्रीय बजट में उत्तराखण्ड की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य का संतुलित विकास तभी संभव है, जब गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाए। रौतेला ने उत्तराखण्ड में थाईलैंड की तर्ज पर पर्यटन की अवधारणा को खतरनाक बताते हुए इसे अस्वीकार्य करार दिया और अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच में तेजी लाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूरन चंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार यूजीसी से जुड़े कानूनों के जरिए वर्ग संघर्ष को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र का उत्पीड़न और जातीय भेदभाव नहीं होना चाहिए। वक्ताओं ने भारतीय बाजार को अमेरिकी किसानों और डेयरी उत्पादकों के लिए खोले जाने पर भी चिंता जताई और कहा कि इससे भारतीय किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। बैठक में यह भी कहा गया कि देश में वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाकर जातीय और सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। विचार गोष्ठी में अजयमित्र सिंह बिष्ट, जंगबहादुर थापा, बिशन दत्त जोशी, हारिस मुहम्मद, दयाकृष्ण कांडपाल, अजय मेहता, आराध्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश हिंदू महासम्मेलन में पहुंचीं साध्वी प्राची मंच से कई मुद्दों पर दिए खुलकर बयान1