logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौसा पुलिस का बड़ा एक्शन: पंचायती राज चुनाव में खलल डालने की फिराक में घूम रहे 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 7 दबोचे, बोलेरो कैंपर जब्त ​दौसा। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर दौसा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। थाना सदर दौसा पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव में व्यवधान डालने की आशंका के चलते दो हिस्ट्रीशीटरों सहित 5 उपद्रवियों को दबोचा है। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान बिना कागजात संदिग्ध हालत में मिली एक बोलेरो कैंपर को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया गया है। ​एसपी कुंदन कंवरिया के कड़े निर्देशों और एएसपी शंकरलाल मीना व सीओ दौसा कपिल के सुपरविजन में थानाधिकारी युधिष्ठिर (पु.नि.) के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने यह बड़ी धरपकड़ की। ​इन मामलों में हुई कार्रवाई ​लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार: कोर्ट केस संख्या 1289/17 (धारा 341, 323, 324, 336, 34 आईपीसी) में सीजेएम कोर्ट दौसा से फरार चल रहे कर्मचंद को गिरफ्तार किया गया। वहीं विशिष्ट न्यायालय एनआई कोर्ट दौसा के प्रकरण संख्या 738/21 में फरार वारंटी भागीरथ मीना को भी पुलिस ने दबोच लिया। ​2 हिस्ट्रीशीटर 170 BNSS में निरुद्ध: चुनाव के मद्देनजर इलाके के सक्रिय हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र सिंह और गणपतलाल को धारा 170 बीएनएसएस के तहत पाबंद कर गिरफ्तार किया गया। ​खलल डालने की आशंका में 3 अन्य धरे, गाड़ी जब्त: चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका पर नाहर सिंह, महेश और सरदार सिंह को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। इनके पास मिली बोलेरो कैंपर (RJ 29 GB 4058) के वैध कागजात नहीं होने पर धारा 207 एमवी एक्ट में जब्ती की गई। ​गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा ​सुरेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी मित्रपुरा, थाना सदर दौसा (हिस्ट्रीशीटर — धारा 170 BNSS) ​गणपतलाल पुत्र जयनारायण (उम्र 50 वर्ष), निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा (हिस्ट्रीशीटर — धारा 170 BNSS) ​नाहर सिंह पुत्र कानाराम (उम्र 32 वर्ष), निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा (धारा 170 BNSS) ​महेश पुत्र मानसिंह (उम्र 27 वर्ष), निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा (धारा 170 BNSS) ​सरदार सिंह पुत्र रामसिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी भाण्डारेज, थाना सदर दौसा (धारा 170 BNSS) ​भागीरथ मीना पुत्र कंचनलाल मीना, निवासी बालकिशन का बास (कालाखो), थाना सदर दौसा (गिरफ्तारी वारंटी — NI कोर्ट) ​कर्मचन्द पुत्र रामनाथ (उम्र 47 वर्ष), निवासी नांगल बैरसी, थाना सदर दौसा (गिरफ्तारी वारंटी — CJM कोर्ट) ​पुलिस टीम में ये रहे शामिल ​सदर थानाधिकारी युधिष्ठिर (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित टीम में सउनि हंसराज, हैड कांस्टेबल संतलाल (116), कांस्टेबल हवलदार (480), कांस्टेबल कैलाश प्रसाद (487) और कांस्टेबल अशोक (1335) शामिल रहे।

5 hrs ago
user_Khemraj Joshi
Khemraj Joshi
Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
5 hrs ago

दौसा पुलिस का बड़ा एक्शन: पंचायती राज चुनाव में खलल डालने की फिराक में घूम रहे 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 7 दबोचे, बोलेरो कैंपर जब्त ​दौसा। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर दौसा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। थाना सदर दौसा पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव में व्यवधान डालने की आशंका के चलते दो हिस्ट्रीशीटरों सहित 5 उपद्रवियों को दबोचा है। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान बिना कागजात संदिग्ध हालत में मिली एक बोलेरो कैंपर को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया गया है। ​एसपी कुंदन कंवरिया के कड़े निर्देशों और एएसपी शंकरलाल मीना व सीओ दौसा कपिल के सुपरविजन में थानाधिकारी युधिष्ठिर (पु.नि.) के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने यह बड़ी धरपकड़ की। ​इन मामलों में हुई कार्रवाई ​लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार: कोर्ट केस संख्या 1289/17 (धारा 341, 323, 324, 336, 34 आईपीसी) में सीजेएम कोर्ट दौसा से फरार चल रहे कर्मचंद को गिरफ्तार किया गया। वहीं विशिष्ट न्यायालय एनआई कोर्ट दौसा के प्रकरण संख्या 738/21 में फरार वारंटी भागीरथ मीना को भी पुलिस ने दबोच लिया। ​2 हिस्ट्रीशीटर 170 BNSS में निरुद्ध: चुनाव के मद्देनजर इलाके के सक्रिय हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र सिंह और गणपतलाल को धारा 170 बीएनएसएस के तहत पाबंद कर गिरफ्तार किया गया। ​खलल डालने की आशंका में 3 अन्य धरे, गाड़ी जब्त: चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका पर नाहर सिंह, महेश और सरदार सिंह को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। इनके पास मिली बोलेरो कैंपर (RJ 29 GB 4058) के वैध कागजात नहीं होने पर धारा 207 एमवी एक्ट में जब्ती की गई। ​गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा ​सुरेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी मित्रपुरा, थाना सदर दौसा (हिस्ट्रीशीटर — धारा 170 BNSS) ​गणपतलाल पुत्र जयनारायण (उम्र 50 वर्ष), निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा (हिस्ट्रीशीटर — धारा 170 BNSS) ​नाहर सिंह पुत्र कानाराम (उम्र 32 वर्ष), निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा (धारा 170 BNSS) ​महेश पुत्र मानसिंह (उम्र 27 वर्ष), निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा (धारा 170 BNSS) ​सरदार सिंह पुत्र रामसिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी भाण्डारेज, थाना सदर दौसा (धारा 170 BNSS) ​भागीरथ मीना पुत्र कंचनलाल मीना, निवासी बालकिशन का बास (कालाखो), थाना सदर दौसा (गिरफ्तारी वारंटी — NI कोर्ट) ​कर्मचन्द पुत्र रामनाथ (उम्र 47 वर्ष), निवासी नांगल बैरसी, थाना सदर दौसा (गिरफ्तारी वारंटी — CJM कोर्ट) ​पुलिस टीम में ये रहे शामिल ​सदर थानाधिकारी युधिष्ठिर (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित टीम में सउनि हंसराज, हैड कांस्टेबल संतलाल (116), कांस्टेबल हवलदार (480), कांस्टेबल कैलाश प्रसाद (487) और कांस्टेबल अशोक (1335) शामिल रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 6 महीने से लापता 5 हजार की इनामी नाबालिग बालिका उदयपुर से सकुशल दस्तयाब: 4 राज्यों में खाक छानने और 200 CCTV खंगालने के बाद मंडावर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मंडावर (दौसा) दौसा जिले की मंडावर थाना पुलिस ने 6 माह पूर्व लापता हुई एक नाबालिग बालिका को करीब 600 किलोमीटर दूर उदयपुर से सकुशल दस्तयाब करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस बालिका की बरामदगी पर 5,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था। ​3 मई को दर्ज हुआ था मामला पुलिस के अनुसार, परिवादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अचानक लापता होने पर 3 मई 2026 को मंडावर थाने में धारा 137(2) बीएनएस व 84 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दौसा एसपी कुंदन कंवरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना के निर्देशानुसार तथा महवा वृत्ताधिकारी अनूपसिंह के सुपरविजन में मंडावर थानाधिकारी हरिओम (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। ​4 राज्यों में दबिश, 200 कैमरों के फुटेज खंगाले जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से सुराग जुटाए। टीम ने तलाश के दौरान लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मंडावर पुलिस की विशेष टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक संभावित जगहों पर गहन पड़ताल की। ​उदयपुर में मिली लोकेशन लगातार 6 महीने की कड़ी मशक्कत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को बालिका की लोकेशन उदयपुर में मिली। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 अक्टूबर 2026 को उदयपुर पहुंचकर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: ​हरिओम (पु.नि., थानाधिकारी थाना मंडावर) ​विनोद कुमार (हैड कांस्टेबल नं. 89) ​प्रताप सिंह (कांस्टेबल नं. 241) ​मनोज कुमार (कांस्टेबल नं. 603) ​यशवन्त सिंह (रिक्रूट कांस्टेबल नं. 717) ​माया (महिला कांस्टेबल नं. 1274
    1
    6 महीने से लापता 5 हजार की इनामी नाबालिग बालिका उदयपुर से सकुशल दस्तयाब: 4 राज्यों में खाक छानने और 200 CCTV खंगालने के बाद मंडावर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी



मंडावर (दौसा)
दौसा जिले की मंडावर थाना पुलिस ने 6 माह पूर्व लापता हुई एक नाबालिग बालिका को करीब 600 किलोमीटर दूर उदयपुर से सकुशल दस्तयाब करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस बालिका की बरामदगी पर 5,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था। 
​3 मई को दर्ज हुआ था मामला
पुलिस के अनुसार, परिवादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अचानक लापता होने पर 3 मई 2026 को मंडावर थाने में धारा 137(2) बीएनएस व 84 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दौसा एसपी कुंदन कंवरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना के निर्देशानुसार तथा महवा वृत्ताधिकारी अनूपसिंह के सुपरविजन में मंडावर थानाधिकारी हरिओम (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। 
​4 राज्यों में दबिश, 200 कैमरों के फुटेज खंगाले
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से सुराग जुटाए। टीम ने तलाश के दौरान लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मंडावर पुलिस की विशेष टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक संभावित जगहों पर गहन पड़ताल की। 
​उदयपुर में मिली लोकेशन
लगातार 6 महीने की कड़ी मशक्कत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को बालिका की लोकेशन उदयपुर में मिली। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 अक्टूबर 2026 को उदयपुर पहुंचकर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। 
​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
​हरिओम (पु.नि., थानाधिकारी थाना मंडावर)
​विनोद कुमार (हैड कांस्टेबल नं. 89)
​प्रताप सिंह (कांस्टेबल नं. 241)
​मनोज कुमार (कांस्टेबल नं. 603)
​यशवन्त सिंह (रिक्रूट कांस्टेबल नं. 717)
​माया (महिला कांस्टेबल नं. 1274
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कदमताल, गांठों और ध्वज शिष्टाचार के साथ प्रशिक्षणार्थियों को सिखाए नेतृत्व एवं लोकतंत्र के गुर आदित्य कॉलेज में सात दिवसीय स्काउटिंग प्रशिक्षण शिविर आयोजित हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के तत्वावधान में आदित्य कॉलेज रामगढ़ पचवारा में सात दिवसीय कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार साहु ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक उपचार, स्काउट नियम, गांठें, मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार एवं लेआउट निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज वाइस प्रिंसिपल नरेंद्र शर्मा, जिला ऑर्गेनाइजर सोनू शर्मा, नैना मीणा, ब्लॉक सचिव नवीन शर्मा सुकार एवं ट्रेनर सुभाष शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया।
    3
    कदमताल, गांठों और ध्वज शिष्टाचार के साथ प्रशिक्षणार्थियों को सिखाए नेतृत्व एवं लोकतंत्र के गुर
आदित्य कॉलेज में सात दिवसीय स्काउटिंग प्रशिक्षण शिविर आयोजित
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के तत्वावधान में आदित्य कॉलेज रामगढ़ पचवारा में सात दिवसीय कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार साहु ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक उपचार, स्काउट नियम, गांठें, मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार एवं लेआउट निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज वाइस प्रिंसिपल नरेंद्र शर्मा, जिला ऑर्गेनाइजर सोनू शर्मा, नैना मीणा, ब्लॉक सचिव नवीन शर्मा सुकार एवं ट्रेनर सुभाष शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • आज सैंथल कस्बे में स्थित आसान वाले भैरू बाबा मंदिर पर नव दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन किया गया इस दौरान आसान वाले भेरुजी महाराज की भव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई तथा भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया तथा बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा दिन में एक से बढ़कर एक भजन संध्या का आयोजन किया गया इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भैरू बाबा मंदिर पर प्रसाद चढ़कर कई प्रकार के मन्नतें मांगे और भेरुजी महाराज के द्वार पर ढोक लगाई इस दौरान आचार्य विनोद आनंद के द्वारा शिव महापुराण कथा का समापन किया गया इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भेरुजी महाराज कथा शिवाजी महाराज के जयकारे लगाकर पूरे क्षेत्र को धर्ममय कर दिया इस दौरान कई गांव के श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसादी में भाग लिया तथा हजारों ने श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की इस दौरान पुजारी लक्ष्मण नाथ ने बताया कि आज नव दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन पर रात्रि जागरण एवं भव्य रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन के साथ समापन किया जा रहा है इस दौरान ग्रामीण हरि सिंह मीणा ने बताया कि भंडारे में 8 भोरी चीनी के लड्डूओं की प्रसादी भंडारे में तैयार की गई है इस दौरान भैरू बाबा के भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए लड्डू,पूडी भुजिया,प्रसादी का वितरण किया गया इस दौरान हजारों श्रद्धालु भंडारा प्रसादी में भाग ले रहे हैं इस दौरान भेरुजी महाराज की दव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई इस दौरान रामबाबू जोगी,पितम शर्मा,मोनु नाथ, श्रीराम मीणा, विनोद मीणा, मांगीलाल, महादेव सैनी, रोहिताश सैनी, हनुमान सहाय, नवरत्न सैनी, विनोद जैमन, हरिसिंह मीणा, लल्लू राम शर्मा, गजानंद शर्मा, लल्लू राम सैनी, रत्तीराम मीणा,पभु नारायण मीणा, हनुमान सहाय मीणा, सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे
    3
    आज सैंथल कस्बे में स्थित आसान वाले भैरू बाबा मंदिर पर नव दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन किया गया
 इस दौरान आसान वाले भेरुजी महाराज की भव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई तथा भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया
तथा बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा दिन में एक से बढ़कर एक भजन संध्या का आयोजन किया गया 
इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भैरू बाबा मंदिर पर प्रसाद चढ़कर कई प्रकार के मन्नतें मांगे और भेरुजी महाराज के द्वार पर ढोक लगाई
इस दौरान आचार्य विनोद आनंद के द्वारा शिव महापुराण कथा का समापन किया गया इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भेरुजी महाराज कथा शिवाजी महाराज के जयकारे लगाकर पूरे क्षेत्र को धर्ममय कर दिया
इस दौरान कई गांव के श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसादी में भाग लिया तथा हजारों ने श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की 
इस दौरान पुजारी लक्ष्मण नाथ ने बताया कि आज नव दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन पर रात्रि जागरण एवं भव्य रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन के साथ समापन किया जा रहा है 
इस दौरान ग्रामीण हरि सिंह मीणा ने बताया कि भंडारे में 8 भोरी चीनी के लड्डूओं की प्रसादी भंडारे में तैयार की गई है इस दौरान भैरू बाबा के भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए लड्डू,पूडी भुजिया,प्रसादी का वितरण किया गया
इस दौरान हजारों श्रद्धालु भंडारा प्रसादी में भाग ले रहे हैं 
इस दौरान भेरुजी महाराज की दव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई
इस दौरान रामबाबू जोगी,पितम शर्मा,मोनु नाथ, श्रीराम मीणा, विनोद मीणा, मांगीलाल, महादेव सैनी, रोहिताश सैनी, हनुमान सहाय, नवरत्न सैनी, विनोद जैमन, हरिसिंह मीणा, लल्लू राम शर्मा, गजानंद शर्मा, लल्लू राम सैनी, रत्तीराम मीणा,पभु नारायण मीणा, हनुमान सहाय मीणा, सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 147 किलो रंगयुक्त मिठाइयां करवाई नष्ट दीपावली से पहले मिर्जापुर में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, तीन दुकानदारों को सुधार नोटिस जारी गंगापुर सिटी। दीपावली पर्व पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को गंगापुर सिटी के मिर्जापुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों और ठेलों पर जांच के दौरान अधिक मात्रा में कृत्रिम रंग मिली 147 किलोग्राम इमरती, जलेबी और मोतीचूर के लड्डू मौके पर ही नष्ट करवाए। वहीं, रंगयुक्त फ्रेंच फ्राइज को भी नष्ट करवाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर तथा जिला कलेक्टर और सीएमएचओ के निर्देश पर चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान टीम को कई दुकानों पर जलेबी, कचौरी सहित अन्य खाद्य सामग्री अखबार पर रखकर बेचते हुए मिली। इस पर दुकानदारों को अखबार पर खाद्य सामग्री नहीं रखने के लिए पाबंद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अखबार की स्याही खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। मिठाइयों में अधिक मात्रा में रंग का इस्तेमाल नहीं करने की भी हिदायत दी गई।
    2
    गंगापुर सिटी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 147 किलो रंगयुक्त मिठाइयां करवाई नष्ट
दीपावली से पहले मिर्जापुर में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, तीन दुकानदारों को सुधार नोटिस जारी
गंगापुर सिटी। दीपावली पर्व पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को गंगापुर सिटी के मिर्जापुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों और ठेलों पर जांच के दौरान अधिक मात्रा में कृत्रिम रंग मिली 147 किलोग्राम इमरती, जलेबी और मोतीचूर के लड्डू मौके पर ही नष्ट करवाए। वहीं, रंगयुक्त फ्रेंच फ्राइज को भी नष्ट करवाया गया।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर तथा जिला कलेक्टर और सीएमएचओ के निर्देश पर चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान टीम को कई दुकानों पर जलेबी, कचौरी सहित अन्य खाद्य सामग्री अखबार पर रखकर बेचते हुए मिली। इस पर दुकानदारों को अखबार पर खाद्य सामग्री नहीं रखने के लिए पाबंद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अखबार की स्याही खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। मिठाइयों में अधिक मात्रा में रंग का इस्तेमाल नहीं करने की भी हिदायत दी गई।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सरपंच प्रत्याशी के पुत्र ने गांव में लगे कनक दंडवत जीताने की की अपील सिकराय क्षेत्र में पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं ऐसे में एक सरपंच प्रत्याशी के पुत्र वधू और पुत्र के द्वारा कनक दंडवत लगाई गई है और उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की है यह पूरा मामला डैण्डान बसेड़ी गांव का है जहां दामोदर जांगिड़ सरपंच प्रत्याशी हैं और उनके पुत्र राजकुमार जांगिड़ और पुत्रवधू ने कनक दंडवत लगे
    2
    सरपंच प्रत्याशी के पुत्र ने गांव में लगे कनक दंडवत जीताने की की अपील
सिकराय क्षेत्र में पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं ऐसे में एक सरपंच प्रत्याशी के पुत्र वधू और पुत्र के द्वारा कनक दंडवत लगाई गई है और उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की है यह पूरा मामला डैण्डान बसेड़ी गांव का है जहां दामोदर जांगिड़ सरपंच प्रत्याशी हैं और उनके पुत्र राजकुमार जांगिड़ और पुत्रवधू ने कनक दंडवत लगे
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन गंगापुर सिटी के तत्वाधान में से बने व्रत रेल कर्मचारियों ने मंडल प्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे कोटा के नाम स्टेशन अधीक्षक को सौपा ज्ञापन
    1
    गंगापुर सिटी में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन गंगापुर सिटी के तत्वाधान में से बने व्रत रेल कर्मचारियों ने मंडल प्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे कोटा के नाम स्टेशन अधीक्षक को सौपा ज्ञापन
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    6 hrs ago
  • जैसलमेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय दौरा, वार म्यूजियम के लाइट एंड साउंड शो का करेंगे अवलोकन जैसलमेर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय जैसलमेर दौरे पर हैं। सोमवार को रक्षा मंत्री होटल फोर्ट रजवाड़ा से मिलिट्री स्टेशन के लिए रवाना हुए। यहां वे वार म्यूजियम में आयोजित लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री वापस होटल फोर्ट रजवाड़ा पहुंचेंगे, जहां रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्यों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। रात्रिभोज के बाद राजनाथ सिंह होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार, 3 नवंबर को रक्षा मंत्री रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    1
    जैसलमेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय दौरा, वार म्यूजियम के लाइट एंड साउंड शो का करेंगे अवलोकन
जैसलमेर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय जैसलमेर दौरे पर हैं। सोमवार को रक्षा मंत्री होटल फोर्ट रजवाड़ा से मिलिट्री स्टेशन के लिए रवाना हुए। यहां वे वार म्यूजियम में आयोजित लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करेंगे।
इसके बाद रक्षा मंत्री वापस होटल फोर्ट रजवाड़ा पहुंचेंगे, जहां रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्यों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। रात्रिभोज के बाद राजनाथ सिंह होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।
मंगलवार, 3 नवंबर को रक्षा मंत्री रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • दौसा पुलिस का बड़ा एक्शन: पंचायती राज चुनाव में खलल डालने की फिराक में घूम रहे 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 7 दबोचे, बोलेरो कैंपर जब्त ​दौसा। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर दौसा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। थाना सदर दौसा पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव में व्यवधान डालने की आशंका के चलते दो हिस्ट्रीशीटरों सहित 5 उपद्रवियों को दबोचा है। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान बिना कागजात संदिग्ध हालत में मिली एक बोलेरो कैंपर को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया गया है। ​एसपी कुंदन कंवरिया के कड़े निर्देशों और एएसपी शंकरलाल मीना व सीओ दौसा कपिल के सुपरविजन में थानाधिकारी युधिष्ठिर (पु.नि.) के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने यह बड़ी धरपकड़ की। ​इन मामलों में हुई कार्रवाई ​लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार: कोर्ट केस संख्या 1289/17 (धारा 341, 323, 324, 336, 34 आईपीसी) में सीजेएम कोर्ट दौसा से फरार चल रहे कर्मचंद को गिरफ्तार किया गया। वहीं विशिष्ट न्यायालय एनआई कोर्ट दौसा के प्रकरण संख्या 738/21 में फरार वारंटी भागीरथ मीना को भी पुलिस ने दबोच लिया। ​2 हिस्ट्रीशीटर 170 BNSS में निरुद्ध: चुनाव के मद्देनजर इलाके के सक्रिय हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र सिंह और गणपतलाल को धारा 170 बीएनएसएस के तहत पाबंद कर गिरफ्तार किया गया। ​खलल डालने की आशंका में 3 अन्य धरे, गाड़ी जब्त: चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका पर नाहर सिंह, महेश और सरदार सिंह को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। इनके पास मिली बोलेरो कैंपर (RJ 29 GB 4058) के वैध कागजात नहीं होने पर धारा 207 एमवी एक्ट में जब्ती की गई। ​गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा ​सुरेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी मित्रपुरा, थाना सदर दौसा (हिस्ट्रीशीटर — धारा 170 BNSS) ​गणपतलाल पुत्र जयनारायण (उम्र 50 वर्ष), निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा (हिस्ट्रीशीटर — धारा 170 BNSS) ​नाहर सिंह पुत्र कानाराम (उम्र 32 वर्ष), निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा (धारा 170 BNSS) ​महेश पुत्र मानसिंह (उम्र 27 वर्ष), निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा (धारा 170 BNSS) ​सरदार सिंह पुत्र रामसिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी भाण्डारेज, थाना सदर दौसा (धारा 170 BNSS) ​भागीरथ मीना पुत्र कंचनलाल मीना, निवासी बालकिशन का बास (कालाखो), थाना सदर दौसा (गिरफ्तारी वारंटी — NI कोर्ट) ​कर्मचन्द पुत्र रामनाथ (उम्र 47 वर्ष), निवासी नांगल बैरसी, थाना सदर दौसा (गिरफ्तारी वारंटी — CJM कोर्ट) ​पुलिस टीम में ये रहे शामिल ​सदर थानाधिकारी युधिष्ठिर (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित टीम में सउनि हंसराज, हैड कांस्टेबल संतलाल (116), कांस्टेबल हवलदार (480), कांस्टेबल कैलाश प्रसाद (487) और कांस्टेबल अशोक (1335) शामिल रहे।
    1
    दौसा पुलिस का बड़ा एक्शन: पंचायती राज चुनाव में खलल डालने की फिराक में घूम रहे 2 हिस्ट्रीशीटर समेत 7 दबोचे, बोलेरो कैंपर जब्त


​दौसा। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर दौसा पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। थाना सदर दौसा पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव में व्यवधान डालने की आशंका के चलते दो हिस्ट्रीशीटरों सहित 5 उपद्रवियों को दबोचा है। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान बिना कागजात संदिग्ध हालत में मिली एक बोलेरो कैंपर को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया गया है। 
​एसपी कुंदन कंवरिया के कड़े निर्देशों और एएसपी शंकरलाल मीना व सीओ दौसा कपिल के सुपरविजन में थानाधिकारी युधिष्ठिर (पु.नि.) के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने यह बड़ी धरपकड़ की। 
​इन मामलों में हुई कार्रवाई
​लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार: कोर्ट केस संख्या 1289/17 (धारा 341, 323, 324, 336, 34 आईपीसी) में सीजेएम कोर्ट दौसा से फरार चल रहे कर्मचंद को गिरफ्तार किया गया। वहीं विशिष्ट न्यायालय एनआई कोर्ट दौसा के प्रकरण संख्या 738/21 में फरार वारंटी भागीरथ मीना को भी पुलिस ने दबोच लिया।
​2 हिस्ट्रीशीटर 170 BNSS में निरुद्ध: चुनाव के मद्देनजर इलाके के सक्रिय हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र सिंह और गणपतलाल को धारा 170 बीएनएसएस के तहत पाबंद कर गिरफ्तार किया गया।
​खलल डालने की आशंका में 3 अन्य धरे, गाड़ी जब्त: चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका पर नाहर सिंह, महेश और सरदार सिंह को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। इनके पास मिली बोलेरो कैंपर (RJ 29 GB 4058) के वैध कागजात नहीं होने पर धारा 207 एमवी एक्ट में जब्ती की गई।
​गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा
​सुरेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी मित्रपुरा, थाना सदर दौसा (हिस्ट्रीशीटर — धारा 170 BNSS)
​गणपतलाल पुत्र जयनारायण (उम्र 50 वर्ष), निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा (हिस्ट्रीशीटर — धारा 170 BNSS)
​नाहर सिंह पुत्र कानाराम (उम्र 32 वर्ष), निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा (धारा 170 BNSS)
​महेश पुत्र मानसिंह (उम्र 27 वर्ष), निवासी भगलाई, थाना सदर दौसा (धारा 170 BNSS)
​सरदार सिंह पुत्र रामसिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी भाण्डारेज, थाना सदर दौसा (धारा 170 BNSS)
​भागीरथ मीना पुत्र कंचनलाल मीना, निवासी बालकिशन का बास (कालाखो), थाना सदर दौसा (गिरफ्तारी वारंटी — NI कोर्ट)
​कर्मचन्द पुत्र रामनाथ (उम्र 47 वर्ष), निवासी नांगल बैरसी, थाना सदर दौसा (गिरफ्तारी वारंटी — CJM कोर्ट)
​पुलिस टीम में ये रहे शामिल
​सदर थानाधिकारी युधिष्ठिर (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित टीम में सउनि हंसराज, हैड कांस्टेबल संतलाल (116), कांस्टेबल हवलदार (480), कांस्टेबल कैलाश प्रसाद (487) और कांस्टेबल अशोक (1335) शामिल रहे।
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.