logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी – पंडित प्रदीप मिश्रा कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Ichhawar सीहोर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में आयोजित भव्य महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में गुरु का चयन सोच-समझकर करना चाहिए और इसमें कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को योग्य सद्गुरु न मिले तो वह भगवान महादेव को ही अपना गुरु मानकर प्रतिदिन श्रद्धा के साथ जल अर्पित करे। उनके अनुसार भगवान शिव स्वयं जीवन में सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। पंडित मिश्रा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में चार प्रमुख मार्गदर्शक होते हैं—बचपन में मां, युवावस्था में पिता, अधेड़ अवस्था में शिक्षक और बुढ़ापे में सद्गुरु। इन सभी का सम्मान और उनके बताए मार्ग पर चलना ही जीवन को सफल बनाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मधुर वाणी बोलने, अच्छे संस्कार अपनाने और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए विनम्र व्यवहार रखने का भी आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण और दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, दर्शन और मार्गदर्शन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में हजारों सेवादार सेवा में जुटे रहे।

6 hrs ago
user_OMPRAKASH MUKATI
OMPRAKASH MUKATI
Local News Reporter इछावर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी – पंडित प्रदीप मिश्रा कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Ichhawar सीहोर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में आयोजित भव्य महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में गुरु का चयन सोच-समझकर करना चाहिए और इसमें कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को योग्य सद्गुरु न मिले तो वह भगवान महादेव को ही अपना गुरु मानकर प्रतिदिन श्रद्धा के साथ जल अर्पित करे। उनके अनुसार भगवान शिव स्वयं जीवन में सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। पंडित मिश्रा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में चार प्रमुख मार्गदर्शक होते हैं—बचपन में मां, युवावस्था में पिता, अधेड़ अवस्था में शिक्षक और बुढ़ापे में सद्गुरु। इन सभी का सम्मान और उनके बताए मार्ग पर चलना ही जीवन को सफल बनाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मधुर वाणी बोलने, अच्छे संस्कार अपनाने और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए विनम्र व्यवहार रखने का भी आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण और दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, दर्शन और मार्गदर्शन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में हजारों सेवादार सेवा में जुटे रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी – पंडित प्रदीप मिश्रा कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Ichhawar सीहोर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में आयोजित भव्य महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में गुरु का चयन सोच-समझकर करना चाहिए और इसमें कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को योग्य सद्गुरु न मिले तो वह भगवान महादेव को ही अपना गुरु मानकर प्रतिदिन श्रद्धा के साथ जल अर्पित करे। उनके अनुसार भगवान शिव स्वयं जीवन में सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। पंडित मिश्रा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में चार प्रमुख मार्गदर्शक होते हैं—बचपन में मां, युवावस्था में पिता, अधेड़ अवस्था में शिक्षक और बुढ़ापे में सद्गुरु। इन सभी का सम्मान और उनके बताए मार्ग पर चलना ही जीवन को सफल बनाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मधुर वाणी बोलने, अच्छे संस्कार अपनाने और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए विनम्र व्यवहार रखने का भी आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण और दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, दर्शन और मार्गदर्शन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में हजारों सेवादार सेवा में जुटे रहे।
    1
    गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी – पंडित प्रदीप मिश्रा
कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Ichhawar सीहोर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में आयोजित भव्य महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में गुरु का चयन सोच-समझकर करना चाहिए और इसमें कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को योग्य सद्गुरु न मिले तो वह भगवान महादेव को ही अपना गुरु मानकर प्रतिदिन श्रद्धा के साथ जल अर्पित करे। उनके अनुसार भगवान शिव स्वयं जीवन में सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
पंडित मिश्रा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में चार प्रमुख मार्गदर्शक होते हैं—बचपन में मां, युवावस्था में पिता, अधेड़ अवस्था में शिक्षक और बुढ़ापे में सद्गुरु। इन सभी का सम्मान और उनके बताए मार्ग पर चलना ही जीवन को सफल बनाता है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से मधुर वाणी बोलने, अच्छे संस्कार अपनाने और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए विनम्र व्यवहार रखने का भी आह्वान किया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण और दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, दर्शन और मार्गदर्शन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में हजारों सेवादार सेवा में जुटे रहे।
    user_OMPRAKASH MUKATI
    OMPRAKASH MUKATI
    Local News Reporter इछावर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना
    1
    मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना
    user_रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना
    रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना
    Local News Reporter सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्यप्रदेश सरकार झुकी किसानों कि मानी मागे भोपाल में किसानो का धरना प्रदर्शन समाप्त
    1
    मध्यप्रदेश सरकार झुकी किसानों कि मानी मागे
भोपाल में किसानो का धरना प्रदर्शन समाप्त
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    2 hrs ago
  • महंत स्वामी हरिराम दास जी महाराज के शिष्यों द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया पूरी खबर अवश्य देखे
    4
    महंत स्वामी हरिराम दास जी महाराज के शिष्यों द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया पूरी खबर अवश्य देखे
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला मूंग खरीदी पर किसानों को बड़ी राहत 60% मूंग खरीदने के लिए तैयार सरकार 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, 20 अगस्त तक खरीदी किसानों के साथ मीटिंग के बाद सरकार का फैसला
    1
    भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला
मूंग खरीदी पर किसानों को बड़ी राहत
60% मूंग खरीदने के लिए तैयार सरकार
10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, 20 अगस्त तक खरीदी
किसानों के साथ मीटिंग के बाद सरकार का फैसला
    user_Gulfam khan
    Gulfam khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भोपाल : मध्य प्रदेश के किसानों और उनके अधिकारों पर कक्का जी का बड़ा बयान ​एंकर मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन और उनकी बदलती स्थिति को लेकर किसान नेता कक्का जी ने एक बार फिर सरकार और व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए हैं। कक्का जी ने स्पष्ट किया है कि अब प्रदेश का किसान डरने वाला नहीं है, बल्कि वह पूरी तरह जागरूक हो चुका है । ​उन्होंने कहा कि उनके संगठन के 11-12 बच्चे (प्रतिनिधि) अभी मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ होने वाली इस चर्चा से क्या परिणाम सामने आएंगे, यह देखने वाली बात होगी। उन्होंने कहा कि परिणाम तो उन्हें पता हैं, लेकिन उस परिणाम का इंतज़ार करना जरूरी है। ​ जब उनसे पूछा गया कि क्या दतिया चुनाव के कारण प्रशासन ने बैरीकेड रोक रखे हैं और क्या परसों तक कुछ नहीं होगा? इस पर कक्का जी ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि "किसानों ने 16-17 बैरीकेड तोड़े हैं और यह सरकार इतनी घटिया है कि वहीं पहली बैरीकेड में ही रोक देती है, लेकिन किसानों ने कहा कि तुम वोटिंग तो होने दो, हम बैरीकेड तोड़ देंगे।" कक्का जी ने खुशी जताई कि अब किसानों के इस संगठन से बड़ी संख्या में नई पीढ़ी के युवा और 'जेन-ज़ी' (Gen-Z) जुड़ रहे हैं। आज के प्रदर्शनों में भी यह साफ देखने को मिला है कि युवा वर्ग बड़ी संख्या में किसानों की मांगों के समर्थन में खुलकर खड़ा हो रहा है और उनकी अगुवाई कर रहा है। ​अब बदल चुका है मध्य प्रदेश का किसान । भविष्य के किसान की तस्वीर खींचते हुए कक्का जी ने कहा कि "अब वो किसान नहीं रहा जो पगड़ी बांधकर और धोती पहनकर घूमता था और कोई भी उसे घुमराह कर देता था।" ​अब किसानों के बेटे पढ़-लिख चुके हैं, जवान हैं, मुद्दों को समझते हैं और पूरी ताकत से बहस करना जानते हैं। ​हमारे कई आंदोलनों से सीखकर वे ट्रेंड हो चुके हैं और जानते हैं कि अपने हक के लिए कैसे लड़ा जाता है। ​ कक्का जी ने पुरानी धारणाओं को खारिज करते हुए कहा कि पहले लोग सोचते थे कि सिर्फ पंजाब और हरियाणा के किसान ही लड़ सकते हैं और मध्य प्रदेश के किसान तो कमजोर हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश की वो स्थिति नहीं रही है; यहाँ का किसान भी पूरी तरह जागरूक और ताकतवर हो चुका है। ​ साफ है कि किसान नेता कक्का जी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए यह संदेश दे दिया है कि अब मध्य प्रदेश का युवा किसान अपने हक के लिए चुप बैठने वाला नहीं है, बल्कि हर मोर्चे पर डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार है। बाइट - कक्का जी किसान नेता
    1
    भोपाल : 

मध्य प्रदेश के किसानों और उनके अधिकारों पर कक्का जी का बड़ा बयान

​एंकर 
मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन और उनकी बदलती स्थिति को लेकर किसान नेता कक्का जी ने एक बार फिर सरकार और व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए हैं। कक्का जी ने स्पष्ट किया है कि अब प्रदेश का किसान डरने वाला नहीं है, बल्कि वह पूरी तरह जागरूक हो चुका है ।

​उन्होंने कहा कि उनके संगठन के 11-12 बच्चे (प्रतिनिधि) अभी मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ होने वाली इस चर्चा से क्या परिणाम सामने आएंगे, यह देखने वाली बात होगी। उन्होंने कहा कि परिणाम तो उन्हें पता हैं, लेकिन उस परिणाम का इंतज़ार करना जरूरी है।
​
जब उनसे पूछा गया कि क्या दतिया चुनाव के कारण प्रशासन ने बैरीकेड रोक रखे हैं और क्या परसों तक कुछ नहीं होगा? इस पर कक्का जी ने तीखा जवाब दिया। 
उन्होंने कहा कि "किसानों ने 16-17 बैरीकेड तोड़े हैं और यह सरकार इतनी घटिया है कि वहीं पहली बैरीकेड में ही रोक देती है, लेकिन किसानों ने कहा कि तुम वोटिंग तो होने दो, हम बैरीकेड तोड़ देंगे।"

कक्का जी ने खुशी जताई कि अब किसानों के इस संगठन से बड़ी संख्या में नई पीढ़ी के युवा और 'जेन-ज़ी' (Gen-Z) जुड़ रहे हैं। आज के प्रदर्शनों में भी यह साफ देखने को मिला है कि युवा वर्ग बड़ी संख्या में किसानों की मांगों के समर्थन में खुलकर खड़ा हो रहा है और उनकी अगुवाई कर रहा है।
​अब बदल चुका है मध्य प्रदेश का किसान । भविष्य के किसान की तस्वीर खींचते हुए कक्का जी ने कहा कि "अब वो किसान नहीं रहा जो पगड़ी बांधकर और धोती पहनकर घूमता था और कोई भी उसे घुमराह कर देता था।"
​अब किसानों के बेटे पढ़-लिख चुके हैं, जवान हैं, मुद्दों को समझते हैं और पूरी ताकत से बहस करना जानते हैं।
​हमारे कई आंदोलनों से सीखकर वे ट्रेंड हो चुके हैं और जानते हैं कि अपने हक के लिए कैसे लड़ा जाता है।
​
कक्का जी ने पुरानी धारणाओं को खारिज करते हुए कहा कि पहले लोग सोचते थे कि सिर्फ पंजाब और हरियाणा के किसान ही लड़ सकते हैं और मध्य प्रदेश के किसान तो कमजोर हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश की वो स्थिति नहीं रही है; यहाँ का किसान भी पूरी तरह जागरूक और ताकतवर हो चुका है।
​
साफ है कि किसान नेता कक्का जी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए यह संदेश दे दिया है कि अब मध्य प्रदेश का युवा किसान अपने हक के लिए चुप बैठने वाला नहीं है, बल्कि हर मोर्चे पर डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार है।

बाइट - कक्का जी किसान नेता
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • **जिला भोपाल में विशेष अभियान अंतर्गत के 2 लाख 90 हजार रूपए की अवैध मदिरा तथा मदिरा बनाने की सामग्री जप्त की **जिला भोपाल में विशेष अभियान अंतर्गत के 2 लाख 90 हजार रूपए की अवैध मदिरा तथा मदिरा बनाने की सामग्री जप्त की *कलेक्टर महोदय प्रियंक मिश्रा के आदेश के परिपालन पर तथा सहायक आबकारी आयुक्त जिला- भोपाल श्री वीरेंद्र सिंह धाकड के निर्देशन पर अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी जिला- भोपाल में आज दिनांक 29.07.2026 को प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष श्री रामगोपाल भदौरिया के मार्गदर्शन में* अवैध मदिरा विनिर्माण के संदिग्ध स्थलों - गांधीनगर ,बैरागढ एवं पीरगेट में दबिश देकर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही कर वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,च के तहत 03 व 34(1)(क) के तहत 01 प्रकरण दर्ज कर 100 पाव देशी मदिरा प्लेन, 15 पाव विदेशी मदिरा,लगभग 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा व 2500 लीटर , महुआ लहान जप्त कर महुआ लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया।कार्यवाही में कुल जब्त अवैध मदिरा तथा सामग्री का कुल *अनुमानित मूल्य रु 290000/- रूपए* है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला अधिकारी आबकारी श्रीमती प्रीति शैलेंद्र,श्री सुरेंद्र कुमार देवांगन, श्री नीरज दुबे , श्री मनीष द्विवेदी ,श्रीमती सीमा कशिसिया , श्री मनोज दुबे ,आबकारी उपनिरीक्षक स्वाति बघेल एवं आबकारी आरक्षकों का विशेष योगदान रहा । सहायक आयुक्त आबकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी
    3
    **जिला भोपाल में विशेष अभियान अंतर्गत के  2 लाख 90 हजार रूपए की अवैध मदिरा तथा मदिरा बनाने की सामग्री जप्त की  
**जिला भोपाल में विशेष अभियान अंतर्गत के  2 लाख 90 हजार रूपए की अवैध मदिरा तथा मदिरा बनाने की सामग्री जप्त की  
*कलेक्टर महोदय प्रियंक मिश्रा  के आदेश के परिपालन पर तथा सहायक आबकारी आयुक्त जिला- भोपाल श्री वीरेंद्र सिंह धाकड के निर्देशन पर अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे  विशेष अभियान के तहत आबकारी जिला- भोपाल में आज दिनांक 29.07.2026 को प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष श्री रामगोपाल भदौरिया के मार्गदर्शन में* अवैध मदिरा विनिर्माण के संदिग्ध स्थलों - गांधीनगर ,बैरागढ एवं पीरगेट में दबिश देकर  में अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही कर वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,च के तहत 03 व 34(1)(क) के तहत 01 प्रकरण  दर्ज कर 100 पाव देशी मदिरा  प्लेन, 15 पाव विदेशी मदिरा,लगभग 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा व 2500  लीटर , महुआ लहान जप्त कर महुआ लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया।कार्यवाही में कुल जब्त अवैध मदिरा तथा सामग्री का कुल *अनुमानित मूल्य रु 290000/- रूपए* है।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला अधिकारी आबकारी श्रीमती प्रीति शैलेंद्र,श्री सुरेंद्र कुमार देवांगन, श्री नीरज दुबे , श्री मनीष द्विवेदी ,श्रीमती सीमा कशिसिया , श्री मनोज दुबे ,आबकारी उपनिरीक्षक  स्वाति बघेल एवं आबकारी आरक्षकों का विशेष योगदान रहा ।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी
    user_NMM NEWS
    NMM NEWS
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गायत्री मंदिर भोपाल गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया पूरी खबर अवश्य देखे
    4
    गायत्री मंदिर भोपाल गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया पूरी खबर अवश्य देखे
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.