मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ग्रीष्मकाल व मानसून से पहले विद्युत व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश* *मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश* *संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग व अलर्ट सिस्टम लगाने के आदेश* *पर्यटन सीजन को लेकर सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग और शटल सेवा की सख्त तैयारी* ‘ *ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हुड़दंग, नशाखोरी व ओवरचार्जिंग पर सख्त कार्रवाई* *जमरानी बांध परियोजना समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश* *बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश* *ग्रीष्मकाल व मानसून से पहले विद्युत व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों तथा कानून-व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सिंचाई एवं जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जानकारी दी कि आगामी आदि कैलाश यात्रा के लिए 1 मई से पिथौरागढ़ जिला प्रशासन द्वारा इनर लाइन पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश मार्ग वर्तमान में सुचारू है। इसके अतिरिक्त कैंचीधाम बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 30 मई तक इसे चालू करने का लक्ष्य है। मेट्रोपोल पार्किंग का निर्माण कार्य भी आगामी 10 दिनों में प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन घटनाओं की रोकथाम के लिए स्थायी समाधान खोजा जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को जागरूक करने के साथ ही ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं जिससे उन्हें जंगलों में जाने की आवश्यकता कम हो। साथ ही विभाग के प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाए और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग लगाने तथा वन विभाग और पुलिस की संयुक्त क्विक रिस्पॉन्स टीम को 24x7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जहां पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ वन क्षेत्रों से सटे गांवों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी और नैनीताल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए | आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों को गड्ढा-मुक्त रखने, ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने, शटल सेवा एवं वैकल्पिक पार्किंग स्थलों को सक्रिय करने पर जोर दिया। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग, नशाखोरी एवं ओवरचार्जिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने 24x7 निगरानी रखने, नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस परियोजना से तराई एवं भावर क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान होगा, भूजल स्तर में वृद्धि होगी तथा बाढ़ नियंत्रण में सहायता मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने के संबंध में भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कुमाऊं आयुक्त एवं जिलाधिकारी नैनीताल को आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकाल एवं मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी विद्युत स्टेशनों में आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल संकट से निपटने के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई विभाग एवं अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी जनपद की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विभिन्न जनप्रतिनिधि, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ग्रीष्मकाल व मानसून से पहले विद्युत व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश* *मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश* *संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग व अलर्ट सिस्टम लगाने के आदेश* *पर्यटन सीजन को लेकर सड़क, ट्रैफिक, पार्किंग और शटल सेवा की सख्त तैयारी* ‘ *ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हुड़दंग, नशाखोरी व ओवरचार्जिंग पर सख्त कार्रवाई* *जमरानी बांध परियोजना समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश* *बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश* *ग्रीष्मकाल व मानसून से पहले विद्युत व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों तथा कानून-व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सिंचाई एवं जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जानकारी दी कि आगामी आदि कैलाश यात्रा के लिए 1 मई से पिथौरागढ़ जिला प्रशासन द्वारा इनर लाइन पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश मार्ग वर्तमान में सुचारू है। इसके अतिरिक्त कैंचीधाम बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 30 मई तक इसे चालू करने का लक्ष्य है। मेट्रोपोल पार्किंग का निर्माण कार्य भी आगामी 10 दिनों
में प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन घटनाओं की रोकथाम के लिए स्थायी समाधान खोजा जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को जागरूक करने के साथ ही ऐसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं जिससे उन्हें जंगलों में जाने की आवश्यकता कम हो। साथ ही विभाग के प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाए और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग लगाने तथा वन विभाग और पुलिस की संयुक्त क्विक रिस्पॉन्स टीम को 24x7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जहां पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ वन क्षेत्रों से सटे गांवों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी और नैनीताल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए | आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों को गड्ढा-मुक्त रखने, ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने, शटल सेवा एवं वैकल्पिक पार्किंग स्थलों को सक्रिय करने पर जोर दिया। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग, नशाखोरी एवं ओवरचार्जिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने 24x7 निगरानी रखने, नियमित चेकिंग अभियान चलाने तथा पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को किसी
भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस परियोजना से तराई एवं भावर क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान होगा, भूजल स्तर में वृद्धि होगी तथा बाढ़ नियंत्रण में सहायता मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने के संबंध में भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कुमाऊं आयुक्त एवं जिलाधिकारी नैनीताल को आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकाल एवं मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी विद्युत स्टेशनों में आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल संकट से निपटने के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई विभाग एवं अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी जनपद की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विभिन्न जनप्रतिनिधि, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- पिकअप में सवारी बैठी तो क्लेम होगा रिजेक्ट! एक्सीडेंट पर नहीं मिलेगा मुआवजा, जानिए सच्चाई #InsuranceAlert #Pickup #ClaimRejected #RoadSafety #ViralNews1
- बिलासपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी(सीओ) हर्षिता सिंह ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं,जबकि छात्राओं व महिलाओं के लिए थाने के अंदर हेल्प डेस्क के माध्यम से शोषण उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद उनका त्वरित समाधान किया जा सकें।इसलिए वह स्वयं भी सशक्त बने और अन्य को भी जागरूक करें। पुलिस क्षेत्राधिकारी शनिवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के धावनी हसनपुर गांव स्थित ग्रीन गार्डन एजुकेशनल अकेडमी में सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत आयोजित चौपाल की अध्यक्षता कर रही थी।इस दौरान उन्होंने छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के साथ जरूरत पड़ने पर 1091,डायल 112,साइबर अपराध तथा घरेलू हिंसा जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारियां साझा कर छात्राओं से संवाद किया,और आईपीसी तथा बीएनएस धाराओं पर प्रकाश डालते हुए उनमें तब्दीली के बारे में बताया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने भी बेहतर पुलिसिंग तथा जनता से संवाद पर जोर दिया और जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर किसी भी स्थिति में अपनी शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया।इस दौरान सीओ हर्षिता सिंह और प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने स्कूल की टॉपर छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।वही स्कूल में सबसे अच्छा रिजल्ट लाने वाली दो महिला अध्यापिकाओं को भी सम्मानित किया गया।इस मौकें पर उप निरीक्षक केशू शर्मा,स्कूल प्रबंधक कमरूल हसन, प्रधानाचार्य नुसरत जहां,क्षेत्र पंचायत सदस्य अहकाम मिर्जा, डॉक्टर मोहम्मद अली, मोहम्मद इरशाद,महिला आरक्षी प्रियंका कुमारी, कुमारी मीनू आदि मौजूद रहे।जबकि कार्यक्रम का संचालन नदीम हसन ने किया।3
- कांग्रेस ने किया समर्थन,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का वेतन वृद्धि को धरना प्रदर्शन जारी1
- उधम उधम सिंह नगर में चल रहा एंट्री का खुला खेल! नियम सिर्फ गरीबों के लिए — परिवहन विभाग पर बड़े सवाल1
- उत्तराखंड: चंपावत जिले के रीठा साहिब में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त चार घायल एक गंभीर1
- विडियो देखें- देहरादून (उत्तराखंड) हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो में डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ समारोह में हंगामा। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की लाइव शो के दौरान आपस में भिड़े छात्र, एक छात्र को लगा चाकू ; मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे सीएम धामी। देहरादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ समारोह के दौरान बड़ा बवाल हो गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से निकलते ही छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. जानकारी के अनुसार, डांस और म्यूजिक के बीच शुरू हुई धक्का-मुक्की देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. इसी दौरान एक छात्र “गौरव” पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत कॉलेज डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया. घटना से परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है. यह घटना तब हुई जब डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा अपने लाइव प्रस्तुति दे रहे थे.1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने किया बागेश्वर जिला अस्पताल का निरिक्षण1