Shuru
Apke Nagar Ki App…
वार्ड नंबर - 16, हल्द्वानी बाजार छेत्र के जन लोकप्रिय पार्षद श्री प्रेम प्रकाश बेलवाल जी ने रामलीला मैदान में स्थित शनिदेव मंदिर में पीपल के वृक्ष पर रात्रि में आकर दिये जाने वालों की समस्याओं को देखते हुए बिजली की व्यवस्ता पूर्ण की गई। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पार्षद बेलवाल जी का आभार व्यक्त किया।
Jagdish Ballabh Sharma
वार्ड नंबर - 16, हल्द्वानी बाजार छेत्र के जन लोकप्रिय पार्षद श्री प्रेम प्रकाश बेलवाल जी ने रामलीला मैदान में स्थित शनिदेव मंदिर में पीपल के वृक्ष पर रात्रि में आकर दिये जाने वालों की समस्याओं को देखते हुए बिजली की व्यवस्ता पूर्ण की गई। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पार्षद बेलवाल जी का आभार व्यक्त किया।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- विडियो देखें- देहरादून (उत्तराखंड) आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे और समस्त कार्यकर्ताओ से भेंट करी। देखिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मीडिया से वार्ता में क्या कहा?1
- बिलासपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी(सीओ) हर्षिता सिंह ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं,जबकि छात्राओं व महिलाओं के लिए थाने के अंदर हेल्प डेस्क के माध्यम से शोषण उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद उनका त्वरित समाधान किया जा सकें।इसलिए वह स्वयं भी सशक्त बने और अन्य को भी जागरूक करें। पुलिस क्षेत्राधिकारी शनिवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के धावनी हसनपुर गांव स्थित ग्रीन गार्डन एजुकेशनल अकेडमी में सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत आयोजित चौपाल की अध्यक्षता कर रही थी।इस दौरान उन्होंने छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के साथ जरूरत पड़ने पर 1091,डायल 112,साइबर अपराध तथा घरेलू हिंसा जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारियां साझा कर छात्राओं से संवाद किया,और आईपीसी तथा बीएनएस धाराओं पर प्रकाश डालते हुए उनमें तब्दीली के बारे में बताया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने भी बेहतर पुलिसिंग तथा जनता से संवाद पर जोर दिया और जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर किसी भी स्थिति में अपनी शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया।इस दौरान सीओ हर्षिता सिंह और प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने स्कूल की टॉपर छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।वही स्कूल में सबसे अच्छा रिजल्ट लाने वाली दो महिला अध्यापिकाओं को भी सम्मानित किया गया।इस मौकें पर उप निरीक्षक केशू शर्मा,स्कूल प्रबंधक कमरूल हसन, प्रधानाचार्य नुसरत जहां,क्षेत्र पंचायत सदस्य अहकाम मिर्जा, डॉक्टर मोहम्मद अली, मोहम्मद इरशाद,महिला आरक्षी प्रियंका कुमारी, कुमारी मीनू आदि मौजूद रहे।जबकि कार्यक्रम का संचालन नदीम हसन ने किया।3
- लोहाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। 60 वर्षीय मरीज, जो लंबे समय से सांस फूलने और खांसी की समस्या से जूझ रहा था, का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। जांच के दौरान चेस्ट एक्स-रे में मरीज के दाईं ओर लोक्यूलेटेड प्लूरल इफ्यूजन दिखाई दिया। इसके बाद अल्ट्रासाउंड (USG) में मल्टीपल सेप्टेशन के साथ इस स्थिति की पुष्टि हुई, जो एक जटिल अवस्था मानी जाती है। मरीज की स्थिति को देखते हुए न्यूमोथोरैक्स जैसी गंभीर जटिलता से बचाव के लिए USG गाइडेड प्लूरल टैप किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान लगभग 60 मि.ली. प्लूरल फ्लूइड सफलतापूर्वक निकाला गया। यह लोहाघाट में इस तरह की उन्नत प्रक्रिया का पहला मामला बताया जा रहा है, जो स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस सफल उपचार के लिए डॉ. सोनाली और डॉ. आर.एस. बोहरा की सराहना की जा रही है। उनकी इस पहल से क्षेत्र के मरीजों को अब बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।2
- उत्तराखंड: चंपावत जिले के रीठा साहिब में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त चार घायल एक गंभीर1
- उत्तराखंड :सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक पेड़ ने बचाई 30 जिंदगियां, टला बड़ा हादसा1
- रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों मिलकर लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते थे और लाखों रुपये की उगाही करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.57 लाख रुपये नकद और पुलिस की वर्दी भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- विडियो देखें- देहरादून (उत्तराखंड) हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो में डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ समारोह में हंगामा। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की लाइव शो के दौरान आपस में भिड़े छात्र, एक छात्र को लगा चाकू ; मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे सीएम धामी। देहरादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ समारोह के दौरान बड़ा बवाल हो गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से निकलते ही छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. जानकारी के अनुसार, डांस और म्यूजिक के बीच शुरू हुई धक्का-मुक्की देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. इसी दौरान एक छात्र “गौरव” पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत कॉलेज डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया. घटना से परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है. यह घटना तब हुई जब डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा अपने लाइव प्रस्तुति दे रहे थे.1
- बिलासपुर में भारी विरोध के चलते धार्मिक स्थल और आबादी के बीच संचालित हुई शराब की दुकान से गुस्साएं व्यापार मंडल ने राज्यमंत्री से मिलकर पत्र सौंपा और दुकान को बंद कराने की मांग की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तमाम कार्यकर्ता नगराध्यक्ष मोहम्मद अनस खां के नेतृत्व में एकत्र हुए और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के कैम्प कार्यालय पहुंचें। व्यापारियों ने राज्यमंत्री को पत्र सौंपकर बताया कि रामपुर रोड पर तीन धार्मिक स्थल और आबादी के बीच शराब की दुकान का विरोध दुकानदार और नागरिक काफी समय से कर रहे हैं,जबकि इसको स्थांतरित कराने की मांग को लेकर पूर्व में नागरिक मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों को पत्र भेज चुके हैं,आरोप है कि भारी विरोध के बावजूद भी यह दुकान संचालित कर दी गई इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा जबकि नियमानुसार यह शराब की दुकान धार्मिक स्थलों और आबादी से दूर होना चाहिए है,लेकिन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही है,इससे नागरिकों में रोष व्याप्त है।वही राज्यमंत्री ने उप जिलाधिकारी अरूण कुमार को निर्देशित करते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाए जाने का आश्वासन दिया।इस मौकें पर मसरूर,साहिब खां,कल्वा,अयान,दिनेश,संजीव, मुद्दसिर,अकील,मुरशद,शुऐब सलमानी,अफजल आदि के हस्ताक्षर हैं।2