logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रेन से लाई जा रही थी अवैध शराब, घटेरा स्टेशन पर संगठन ने पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार दमोह। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद भी अवैध शराब के कारोबारियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आज सोमवार सुबह करीब 9 बजे बांदकपुर से ट्रेन के जरिए लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब घटेरा रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि संगठन की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अर्जुन पिता दुर्जन सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बनवार पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी और शराब को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने विधिवत मामला दर्ज कर शराब जब्त कर ली है तथा फरार आरोपी की तलाश शुरू कर विवेचना शुरू कर दी है।

10 hrs ago
user_Narendra Ahirwar
Narendra Ahirwar
संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

ट्रेन से लाई जा रही थी अवैध शराब, घटेरा स्टेशन पर संगठन ने पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार दमोह। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद भी अवैध शराब के कारोबारियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आज सोमवार सुबह करीब 9 बजे बांदकपुर से ट्रेन के जरिए लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब घटेरा रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि संगठन की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अर्जुन पिता दुर्जन सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बनवार पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी और शराब को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने विधिवत मामला दर्ज कर शराब जब्त कर ली है तथा फरार आरोपी की तलाश शुरू कर विवेचना शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर दिखा बाघ, कार रोककर राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया नजारा दमोह/मडियादो। मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर सोमवार को जटाशंकर जा रहे राहगीरों को सड़क किनारे बाघ दिखाई दिया। बाघ नजर आते ही कार सवारों ने वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि कुछ देर तक बाघ सड़क किनारे नजर आया, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। बफर जोन में लगातार बाघों की गतिविधियां सामने आने से वन विभाग भी निगरानी रख रहा है। मडियादो वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने लोगों से बाघ दिखाई देने पर दूरी बनाए रखने, वाहन से बाहर नहीं निकलने और उसका पीछा या घेराव नहीं करने की अपील की है। साथ ही बाघ की लोकेशन सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी गई है।
    1
    मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर दिखा बाघ, कार रोककर राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया नजारा
दमोह/मडियादो। मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर सोमवार को जटाशंकर जा रहे राहगीरों को सड़क किनारे बाघ दिखाई दिया। बाघ नजर आते ही कार सवारों ने वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि कुछ देर तक बाघ सड़क किनारे नजर आया, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। बफर जोन में लगातार बाघों की गतिविधियां सामने आने से वन विभाग भी निगरानी रख रहा है। मडियादो वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने लोगों से बाघ दिखाई देने पर दूरी बनाए रखने, वाहन से बाहर नहीं निकलने और उसका पीछा या घेराव नहीं करने की अपील की है। साथ ही बाघ की लोकेशन सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी गई है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही । हटा l श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह श्री आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा केपी सिंह के नेतृत्व में अनुभाग हटा पुलिस एवं पुलिस लाइन दमोह के संयुक्त टीम द्वारा थाना रजपुरा के बंजारा बहुल ग्राम हरदूटोला में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 अलग अलग प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त करते हुए 415 किलोग्राम महुआ लाहान क़ीमत लगभग लगभग 34 हजार रुपये मौके पर नष्ट किया गया,कार्यवाही में एसडीओपी हटा केपी सिंह, परि. डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली,थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव,थाना प्रभारी मगरोन निरी वंदना गौर,निरी सविता रजक,निरी नेहा गोस्वामी, उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह, सउनि सुन्दरलाल थाना हटा,सउनि तिलक सिंह पुलिस लाइन एवं स्टॉफ थाना हटा,मडियादो, रनेह, रजपुरा,कुम्हारी,पटेरा,गैसाबाद, स्टाफ पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    4
    पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही ।
हटा l श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह श्री आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा केपी सिंह के नेतृत्व में अनुभाग हटा पुलिस एवं पुलिस लाइन दमोह के संयुक्त टीम द्वारा थाना रजपुरा के बंजारा बहुल ग्राम हरदूटोला में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 अलग अलग प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते  हुए कुल 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त करते हुए 415 किलोग्राम महुआ लाहान क़ीमत लगभग लगभग 34 हजार रुपये मौके पर नष्ट किया गया,कार्यवाही में एसडीओपी हटा केपी सिंह, परि. डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली,थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव,थाना प्रभारी मगरोन निरी वंदना गौर,निरी सविता रजक,निरी नेहा गोस्वामी, उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह, सउनि सुन्दरलाल थाना हटा,सउनि तिलक सिंह पुलिस लाइन एवं स्टॉफ थाना हटा,मडियादो, रनेह, रजपुरा,कुम्हारी,पटेरा,गैसाबाद, स्टाफ पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
    Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
    Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दमोह/हटा,, आगामी त्यौहारों को लेकर हटा शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च दमोह/हटा,, आगामी त्यौहारों को लेकर हटा शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
    1
    दमोह/हटा,, आगामी त्यौहारों को लेकर हटा शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
दमोह/हटा,, आगामी त्यौहारों को लेकर हटा शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बांदकपुर में जल तांडव! जागेश्वर नाथ की नगरी में घर डूबे, सामान बर्बाद दमोह की प्रसिद्ध तीर्थ नगरी बांदकपुर में बारिश और जलभराव ने मचा दी तबाही। घरों में घुसा पानी, कई घर क्षतिग्रस्त, गेहूं-चावल, कपड़े और घरेलू सामान बर्बाद। कैमरे पर लोगों का आक्रोश—नाली और व्यवस्था को लेकर नेताओं से सवाल।
    1
    बांदकपुर में जल तांडव! जागेश्वर नाथ की नगरी में घर डूबे, सामान बर्बाद
दमोह की प्रसिद्ध तीर्थ नगरी बांदकपुर में बारिश और जलभराव ने मचा दी तबाही। घरों में घुसा पानी, कई घर क्षतिग्रस्त, गेहूं-चावल, कपड़े और घरेलू सामान बर्बाद। कैमरे पर लोगों का आक्रोश—नाली और व्यवस्था को लेकर नेताओं से सवाल।
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एसपी दमोह आनंद कलादगि के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही एसपी दमोह आनंद कलादगि के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही दमोह।पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि भापुसे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा केपी सिंह के नेतृत्व में अनुभाग हटा पुलिस व पुलिस लाइन दमोह के संयुक्त टीम द्वारा थाना रजपुरा के बंजारा बहुल ग्राम हरदूटोला में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 5 अलग-अलग प्रकरणों में 5 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त करते हुए 415 किलोग्राम महुआ लाहान क़ीमत लगभग लगभग 34 हजार रुपये मौके पर नष्ट किया गया.कार्यवाही में एसडीओपी हटा केपी सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली,थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव,थाना प्रभारी मगरोन निरी. वंदना गौर,निरिक्षक नेहा गोस्वामी, निरीक्षक सविता रजक, उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह, सउनि सुन्दरलाल थाना हटा,सउनि तिलक सिंह पुलिस लाइन व स्टॉफ थाना हटा,मडियादो, रनेह, रजपुरा,कुम्हारी,पटेरा,गैसाबाद, स्टाफ पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    एसपी दमोह आनंद कलादगि के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही
एसपी दमोह आनंद कलादगि के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही
दमोह।पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि भापुसे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा केपी सिंह के नेतृत्व में अनुभाग हटा पुलिस व पुलिस लाइन दमोह के संयुक्त टीम द्वारा थाना रजपुरा के बंजारा बहुल ग्राम हरदूटोला में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 5 अलग-अलग प्रकरणों में 5 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते  हुए कुल 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त करते हुए 415 किलोग्राम महुआ लाहान क़ीमत लगभग लगभग 34 हजार रुपये मौके पर नष्ट किया गया.कार्यवाही में एसडीओपी हटा केपी सिंह, प्रशिक्षु  डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली,थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव,थाना प्रभारी मगरोन निरी. वंदना गौर,निरिक्षक नेहा गोस्वामी, निरीक्षक सविता रजक, उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह, सउनि सुन्दरलाल थाना हटा,सउनि तिलक सिंह पुलिस लाइन व स्टॉफ थाना हटा,मडियादो, रनेह, रजपुरा,कुम्हारी,पटेरा,गैसाबाद, स्टाफ पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मड़ियादो क्षेत्र में राहगीरों के सामने जंगली शेर दिखने का वीडियो आया सामने
    1
    मड़ियादो क्षेत्र में राहगीरों के सामने जंगली शेर दिखने का वीडियो आया सामने
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने की गणपति प्रतिमा की स्थापना, क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामनाएं दमोह। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तहसील ग्राउंड पहुंचे। यहां सजे आकर्षक गणेश प्रतिमाओं के मेले से उन्होंने प्रथमपूज्य भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का चयन किया। इसके बाद सांसद लोधी प्रतिमा को लेकर वीआईपी रोड स्थित अपने निवास एवं सी-7 सांसद कार्यालय पहुंचे, जहां विधिवत प्रतिमा की स्थापना की गई। सांसद राहुल सिंह लोधी ने भगवान गजानन का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
    1
    गणेश चतुर्थी पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने की गणपति प्रतिमा की स्थापना, क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामनाएं
दमोह। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तहसील ग्राउंड पहुंचे। यहां सजे आकर्षक गणेश प्रतिमाओं के मेले से उन्होंने प्रथमपूज्य भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का चयन किया। इसके बाद सांसद लोधी प्रतिमा को लेकर वीआईपी रोड स्थित अपने निवास एवं सी-7 सांसद कार्यालय पहुंचे, जहां विधिवत प्रतिमा की स्थापना की गई।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने भगवान गजानन का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🚨🔥 छतरपुर में शराब ठेके पर मचा बवाल! दो पक्षों में जमकर भिड़ंत, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल छतरपुर में शराब ठेके के पास दो पक्षों के बीच विवाद और भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक जमकर हंगामा और झड़प होती दिखाई दे रही है। 📹 वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ और घटना में कौन-कौन शामिल था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 👮 पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। ❓ आखिर शराब ठेके पर ऐसा क्या हुआ कि बात भिड़ंत तक पहुंच गई? 👇 आप क्या सोचते हैं, विवाद की असली वजह क्या हो सकती है? ⚠️ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। #छतरपुर #Chhatarpur #ViralVideo #MPNews #BreakingNews #वायरलवीडियो #शराबठेका #बवाल #बुंदेलीभौकाल #BundeliBhaukaalNews
    1
    🚨🔥 छतरपुर में शराब ठेके पर मचा बवाल!
दो पक्षों में जमकर भिड़ंत, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
छतरपुर में शराब ठेके के पास दो पक्षों के बीच विवाद और भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक जमकर हंगामा और झड़प होती दिखाई दे रही है।
📹 वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ और घटना में कौन-कौन शामिल था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
👮 पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
❓ आखिर शराब ठेके पर ऐसा क्या हुआ कि बात भिड़ंत तक पहुंच गई?
👇 आप क्या सोचते हैं, विवाद की असली वजह क्या हो सकती है?
⚠️ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
#छतरपुर #Chhatarpur #ViralVideo #MPNews #BreakingNews #वायरलवीडियो #शराबठेका #बवाल #बुंदेलीभौकाल #BundeliBhaukaalNews
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.