मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर दिखा बाघ, कार रोककर राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया नजारा दमोह/मडियादो। मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर सोमवार को जटाशंकर जा रहे राहगीरों को सड़क किनारे बाघ दिखाई दिया। बाघ नजर आते ही कार सवारों ने वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि कुछ देर तक बाघ सड़क किनारे नजर आया, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। बफर जोन में लगातार बाघों की गतिविधियां सामने आने से वन विभाग भी निगरानी रख रहा है। मडियादो वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने लोगों से बाघ दिखाई देने पर दूरी बनाए रखने, वाहन से बाहर नहीं निकलने और उसका पीछा या घेराव नहीं करने की अपील की है। साथ ही बाघ की लोकेशन सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी गई है।
मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर दिखा बाघ, कार रोककर राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया नजारा दमोह/मडियादो। मडियादो-कल्लुआ मार्ग पर सोमवार को जटाशंकर जा रहे राहगीरों को सड़क किनारे बाघ दिखाई दिया। बाघ नजर आते ही कार सवारों ने वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि कुछ देर तक बाघ सड़क किनारे नजर आया, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। बफर जोन में लगातार बाघों की गतिविधियां सामने आने से वन विभाग भी निगरानी रख रहा है। मडियादो वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। वन विभाग ने लोगों से बाघ दिखाई देने पर दूरी बनाए रखने, वाहन से बाहर नहीं निकलने और उसका पीछा या घेराव नहीं करने की अपील की है। साथ ही बाघ की लोकेशन सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी गई है।
- बीना कटनी यात्री मेमू ट्रेन में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए एक आरोपी गिरफ्त दूसरे के तलाश जारी सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एवम भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने जीआरपीएफ पुलिस एवं पुलिस चौकी बनवार को सूचना देकर बांदकपुर रेल्वे स्टेशन से बीना कटनी मेमो ट्रेन नंबर 11601 से दो थेलों में 150 लाल मसाला शराब की अबैध तस्करी आरोपी अर्जुन सींग आदिवासी पिता दुर्जन सींग उम्र 25 वर्ष निवासी घटेरा द्वारा समय 09:05 बजे दिनांक 14/09/2026 को घटेरा स्टेशन ले जा रही थी मोके पर सीआरपीएफ पुलिस थाना जिला सागर सहायता केंद्र दमोह उप निरीक्षक सीआरपीएफ शेख जुम्मन द्वारा मध्यप्रदेश आवकारी अधिनियम धारा 34 के तहत एफ आई आर दर्ज की गई3
- हरदूटोला में पुलिस का बड़ा एक्शन,53 लीटर कच्ची शराब जब्त, पांच आरोपियों पर मामला दर्ज... एंकर/- दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर हटा एसडीओपी ने पुलिस की स्पेशल टीम के साथ बड़ी कार्रवाई की है। जहां पुलिस ने कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी करते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हरदूटोला गांव में चली इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। रजपुरा थाना क्षेत्र के हरदूटोला गांव में रविवार सुबह 4 बजे से पुलिस की कई टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 53 लीटर कच्ची शराब बरामद की वहीं मौके पर 415 किलोग्राम महुआ लहान भी नष्ट किया गया।1
- प्रोजेक्ट उदय की पानी टंकी पर पहुंची विधायक उमा देवी खटीक गुणवत्ता परखी बोलीं- समय पर पूरा हो काम लापरवाही बर्दाश्त नहीं1
- कटनी,,विजयराघवगढ़ में थाना प्रभारी का सख्त एक्शन: सड़क हादसे के बाद 40 स्कूली वाहनों की हुई सघन चेकिंग, दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्था परखी* *स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस सख्त: विजयराघवगढ़ थाने में चला विशेष अभियान, चालकों का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी खंगाला* * कटनी ब्रेकिंग: थाना विजयराघवगढ़ में प्राइवेट और अर्धशासकीय स्कूलों के वाहनों का भौतिक सत्यापन, TI अभिषेक चौबे बोले- अभियान कल भी जारी रहेगा* --- *थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान: स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग* *विजयराघवगढ़।* थाना क्षेत्र में *दिनांक 09 सितंबर 2026 को हुए सड़क हादसे* को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत *दिनांक 13 सितंबर 2026 को थाना विजयराघवगढ़ में विशेष अभियान* चलाकर स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई। *सभी प्राइवेट और अर्धशासकीय स्कूलों के वाहन बुलाए गए* थाना क्षेत्र में संचालित *सभी प्राइवेट एवं अर्धशासकीय स्कूलों के वाहनों को थाने में बुलाकर चेक* किया गया। पुलिस ने सभी स्कूली वाहनों के *संपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन* किया और वाहन चालकों के संबंध में *थाना विजयराघवगढ़ का आपराधिक अभिलेख दिखवाकर सिलसिलेवार सत्यापन कर रजिस्टर में इंद्राज* कराया। साथ ही वाहनों का *भौतिक सत्यापन* भी किया गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान देखा कि *वाहनों के दरवाजे सही तरह से संचालित हो रहे हैं या नहीं, बच्चों के बैठने की स्थिति और अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं* कैसी हैं। *TI ने बताया अभियान का उद्देश्य* थाना प्रभारी *अभिषेक चौबे ने बताया* कि अवकाश के दिनों में यह विशेष अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि स्कूली बच्चों के वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए और उनकी चेकिंग भी सुनिश्चित की जा सके। *खबर लिखे जाने तक करीब 40 वाहनों को चेक* किया जा चुका है। यह प्रक्रिया कल भी जारी रहेगी। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को *शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश और कानून की जानकारी* भी दी गई। स्कूल संस्थापक, वाहन स्वामी और चालकों को वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने तथा वाहनों में बच्चे बैठे होने की स्थिति में *सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने* की हिदायत दी गई।4
- मड़ियादो से 6 किमी दूर जंगल में टाइगर का वीडियो वायरल ठीक इसी जगह 1माह पहले मुझे भी मिला था1
- ट्रेन से लाई जा रही थी अवैध शराब, घटेरा स्टेशन पर संगठन ने पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार दमोह। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद भी अवैध शराब के कारोबारियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आज सोमवार सुबह करीब 9 बजे बांदकपुर से ट्रेन के जरिए लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब घटेरा रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि संगठन की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अर्जुन पिता दुर्जन सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बनवार पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी और शराब को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने विधिवत मामला दर्ज कर शराब जब्त कर ली है तथा फरार आरोपी की तलाश शुरू कर विवेचना शुरू कर दी है।1
- अपराधों पर अंकुश, अवैध गतिविधियों पर लगाम और यातायात व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश नियमित गश्त के साथ बेहतर पुलिसिंग पर जोर, आगामी पर्वों को लेकर निकाला फ्लैग मार्च हटा/दमोह। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने रविवार को पुलिस थाना हटा परिसर में हटा अनुविभाग की अपराध समीक्षा बैठक लेकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया भी मौजूद रहे। बैठक में हटा एसडीओपी केपी सिंह, थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा, कुम्हारी थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे, रजपुरा थाना प्रभारी शिवनारायण यादव, मडियादो थाना प्रभारी प्रीति पांडे, गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा व रनेह थाना प्रभारी नीतेश जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी आनंद कलादगि ने थाना क्षेत्रों में दर्ज अपराधों व लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मामलों के त्वरित निराकरण, फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ तथा अवैध व असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस की सक्रियता क्षेत्र में लगातार दिखाई दे और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो। एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर भी विशेष जोर दिया। *थाना परिसर का किया निरीक्षण* अपराध समीक्षा बैठक के बाद एसपी आनंद कलादगि ने पुलिस थाना हटा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। *आगामी पर्वों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च* आगामी गणेश उत्सव व पर्यूषण पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल ने नगर हटा में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस बल ने मंदिर-मस्जिद चौराहा, राय चौराहा, कोऑपरेटिव बैंक व बड़ा बाजार होते हुए थाना परिसर तक पैदल फ्लैग मार्च किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व जवानों ने वाहनों के साथ राय चौराहा, नायक तिगड्डा, अग्रवाल पेट्रोल पंप होते हुए खचना नाका तक फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का संदेश देते हुए आगामी पर्वों के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।1
- पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद पटेरा थाना पुलिस ने ग्राम कोटा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुलशन बाई पति मेहता निवासी कोटा के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर 5 पिक्के लहान नष्ट किया। अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है1
- इमलीडोल से तेंदूखेड़ा आते समय सिद्ध बाबा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा स्टेयरिंग फेल होने के कारण हुआ। 🚨 तेंदूखेड़ा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी! इमलीडोल से तेंदूखेड़ा आते समय सिद्ध बाबा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा स्टेयरिंग फेल होने के कारण हुआ। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें से 4 घायलों को गंभीर चोटें आने पर बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज तेंदूखेड़ा अस्पताल में जारी है। 📍 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। 🙏 सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। खबर पसंद आए तो शेयर करें और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें। #तेंदूखेड़ा #दमोह #सड़कहादसा #ट्रैक्टरट्रॉली #ब्रेकिंगन्यूज #DamohNews #Tendukheda #ViralNews #MadhyaPradesh #BreakingNews1