logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्वालियर नगर निगम में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले जन कार्य विभाग के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ग्वालियर नगर निगम में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले जन कार्य विभाग के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

13 hrs ago
user_NEWS IMPACT GWALIOR
NEWS IMPACT GWALIOR
सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

ग्वालियर नगर निगम में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले जन कार्य विभाग के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ग्वालियर नगर निगम में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले जन कार्य विभाग के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बिरखडी गांव में देशभर के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ (टिकेत) की हुई महापंचायत, बिरखडी गांव में देशभर के किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को लगभग 3 बजे भारतीय किसान संघ (टिकेत) की महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा ।कि सभी किसानों की समस्याओं को लेकर सर माह के तीसरे बुधवार को जिला कलेक्टर के साथ किसान की मीटिंग आयोजित होनी चाहिए।जिससे किसानों की समस्याओं को जल्द हल किया जा सके।
    1
    बिरखडी गांव में देशभर के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ (टिकेत) की हुई महापंचायत,
बिरखडी गांव में देशभर के किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को लगभग 3 बजे भारतीय किसान संघ (टिकेत) की महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा ।कि सभी किसानों की समस्याओं को लेकर सर माह के तीसरे बुधवार को जिला कलेक्टर के साथ किसान की मीटिंग आयोजित होनी चाहिए।जिससे किसानों की समस्याओं को जल्द हल किया जा सके।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुरैना 27 BAC और CAC शिक्षकों का जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना, पदस्थापना की मांग जिले में BAC (ब्लॉक अकादमिक समन्वयक) और CAC (क्लस्टर अकादमिक समन्वयक) के पद से हटाए गए 27 शिक्षकों ने गुरुवार को अपनी पदस्थापना की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में धरना दिया। धरने पर बैठे शिक्षकों का कहना है कि उन्हें पद से हटाए जाने के बाद पिछले करीब एक वर्ष से नियमित पदस्थापना नहीं मिल सकी है। इस दौरान वे लगातार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। धरने के दौरान लंबे समय से बंद बताया जा रहा ऑनलाइन पोर्टल खोला गया, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा शिक्षकों की पदस्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा गया। जिला शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह इंडोलिया ने बताया कि संबंधित पोर्टल खोलकर सभी शिक्षकों की पदस्थापना के लिए रिक्वेस्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होते ही सभी की पदस्थापना कर दी जाएगी और समस्या का जल्द निराकरण किया जाएगा। धरने के बाद शिक्षकों को प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया है।
    2
    मुरैना 27 BAC और CAC शिक्षकों का जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना, पदस्थापना की मांग
जिले में BAC (ब्लॉक अकादमिक समन्वयक) और CAC (क्लस्टर अकादमिक समन्वयक) के पद से हटाए गए 27 शिक्षकों ने गुरुवार को अपनी पदस्थापना की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में धरना दिया।
धरने पर बैठे शिक्षकों का कहना है कि उन्हें पद से हटाए जाने के बाद पिछले करीब एक वर्ष से नियमित पदस्थापना नहीं मिल सकी है। इस दौरान वे लगातार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
धरने के दौरान लंबे समय से बंद बताया जा रहा ऑनलाइन पोर्टल खोला गया, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा शिक्षकों की पदस्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा गया।
जिला शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह इंडोलिया ने बताया कि संबंधित पोर्टल खोलकर सभी शिक्षकों की पदस्थापना के लिए रिक्वेस्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होते ही सभी की पदस्थापना कर दी जाएगी और समस्या का जल्द निराकरण किया जाएगा।
धरने के बाद शिक्षकों को प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया है।
    user_Murena update
    Murena update
    मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें.... दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें....
    1
    दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें.... 

दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें....
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते धरे गए नगर निगम के एई, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) सुशील कटारे को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विशेष बात यह रही कि उनकी सेवानिवृत्ति में केवल एक दिन शेष था, लेकिन उससे पहले ही वे भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त के शिकंजे में आ गए। #Viralpostfacebook #gwalior #viralpost Gwalior Municipal Corporation रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते धरे गए नगर निगम के एई, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) सुशील कटारे को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विशेष बात यह रही कि उनकी सेवानिवृत्ति में केवल एक दिन शेष था, लेकिन उससे पहले ही वे भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त के शिकंजे में आ गए। #Viralpostfacebook #gwalior #viralpost Gwalior Municipal Corporation
    1
    रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते धरे गए नगर निगम के एई, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप
ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) सुशील कटारे को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विशेष बात यह रही कि उनकी सेवानिवृत्ति में केवल एक दिन शेष था, लेकिन उससे पहले ही वे भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त के शिकंजे में आ गए।
#Viralpostfacebook #gwalior #viralpost 
Gwalior Municipal Corporation
रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते धरे गए नगर निगम के एई, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप
ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) सुशील कटारे को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विशेष बात यह रही कि उनकी सेवानिवृत्ति में केवल एक दिन शेष था, लेकिन उससे पहले ही वे भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त के शिकंजे में आ गए।
#Viralpostfacebook #gwalior #viralpost 
Gwalior Municipal Corporation
    user_मीडिया लाइन
    मीडिया लाइन
    भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव: फर्जी वोटिंग के आरोप पर मांडवी जी का बड़ा बयान | पोलिंग बूथ पर हुआ विवाद ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया उपचुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की बेटी मांडवी ने कहा कि पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट को लेकर विवाद की स्थिति बनी। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की गई। अब यह मामला चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है।
    1
    दतिया उपचुनाव: फर्जी वोटिंग के आरोप पर मांडवी जी का बड़ा बयान | पोलिंग बूथ पर हुआ विवाद
ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया 
दतिया उपचुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की बेटी मांडवी ने कहा कि पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट को लेकर विवाद की स्थिति बनी। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की गई। अब यह मामला चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जौरा एसडीएम शुभम शर्मा ने शहर के मंडी प्रांगण में बनाए गए शौचालय का किया निरीक्षण। जौरा शहर की मंडी प्रांगण में फिजिकल की तैयारी के लिए मेहनत कर रहे युवा एवं युवतियों के लिए एक शौचालय की मांग की गई थी जिसके निर्देशन में एसडीएम शुभम शर्मा ने यहां शौचालय बनाने के निर्देश नगर पालिका को दिए थे नगर पालिका के द्वारा जो शौचालय बनाई गई है उसका निरीक्षण करने के लिए पहुंचे एसडीम तो उन्होंने पाया कि शौचालय तो बने लेकिन पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी उचित व्यवस्था करने के लिए सीएमओ को एसडीएम ने दिए निर्देश।
    1
    जौरा एसडीएम शुभम शर्मा ने शहर के मंडी प्रांगण में बनाए गए शौचालय का किया निरीक्षण।
जौरा शहर की मंडी प्रांगण में फिजिकल की तैयारी के लिए मेहनत कर रहे युवा एवं युवतियों के लिए एक शौचालय की मांग की गई थी जिसके निर्देशन में एसडीएम शुभम शर्मा ने यहां शौचालय बनाने के निर्देश नगर पालिका को दिए थे नगर पालिका के द्वारा जो शौचालय बनाई गई है उसका निरीक्षण करने के लिए पहुंचे एसडीम तो उन्होंने पाया कि शौचालय तो बने लेकिन पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी उचित व्यवस्था करने के लिए सीएमओ को एसडीएम ने दिए निर्देश।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मातृ-स्मृति बनी सेवा, संस्कार और शिक्षा का महापर्व स्व. श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी की पंचम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि डॉ. राजगोपाल पी. वी. (राजू भाई) ने शांति, अहिंसा और समाजसेवा का दिया प्रेरक संदेश मातृ-स्मृति बनी सेवा, संस्कार और शिक्षा का महापर्व स्व. श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी की पंचम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि डॉ. राजगोपाल पी. वी. (राजू भाई) ने शांति, अहिंसा और समाजसेवा का दिया प्रेरक संदेश जौरा, मुरैना/ स्मृतियाँ तभी अमर होती हैं जब वे केवल आँखों की नमी बनकर न रह जाएँ, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का दीपक बनकर पीढ़ियों का मार्ग आलोकित करें। इसी भाव को साकार करते हुए एच.एल. ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूटस के एच.एल. हाई स्कूल जौरा में 30 जुलाई को संस्थान के संस्थापक एल.एन. त्यागी ने अपनी पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी जी की पंचम पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा, आत्मीयता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई। पूरा वातावरण श्रद्धा, कृतज्ञता और मातृ-वंदना की पवित्र भावनाओं से अनुप्राणित दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात गांधीवादी चिंतक, महान समाजसेवी एवं शांति-दूत डॉ. राजगोपाल पी. वी. (राजू भाई) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी सेवा आश्रम के सचिव दिलीप जैन श्री ओमप्रकाश शर्मा जी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिर्राज त्यागी शीतल जैन एडवोकेट दिनेश सिंह सिकरवार जिम्मि जोर्ज सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एल.एन. त्यागी एवं जिम्मी जार्ज ने संयुक्त रूप से गरिमापूर्ण ढंग से किया। विद्यालय परिवार की ओर से एल.एन. त्यागी एवं संस्थान की संचालिका श्रीमती प्रभा त्यागी ने सभी अतिथियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। यह सम्मान केवल परंपरा का निर्वाह नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति के उस भाव का सजीव प्रतीक था जिसमें अतिथि को देवतुल्य मानकर आदर अर्पित किया जाता है। अपने उद्बोधन में एल.एन. त्यागी ने अपनी पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी जी का पुण्य स्मरण अत्यंत भाव-विह्वल होकर किया। उन्होंने उन्हें आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत, उच्च संस्कारों से संपन्न, विदुषी, करुणामयी एवं संवेदनशील व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि माता का स्नेह, अनुशासन और जीवन-दर्शन ही उनके व्यक्तित्व तथा सेवा-यात्रा की सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है। उन्होंने अपनी माता से जुड़े अनेक संस्मरण साझा किए, जिन्हें सुनकर उपस्थित जनसमूह की आँखें भी नम हो उठीं। मुख्य अतिथि डॉ. राजगोपाल पी. वी. (राजू भाई) ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को शांति, अहिंसा, सेवा और मानवीय मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी महान आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि केवल पुष्प अर्पित करने से नहीं, बल्कि उसके आदर्शों को जीवन में उतारने से होती है। स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागीजी का जीवन सेवा, संस्कार और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण था, जिसका अनुसरण नई पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक है। राजू भाई ने त्यागी परिवार की सराहना करते हुए कहा कि अपनी पूज्य माता जी की पुण्यतिथि को सेवा, शिक्षा और सामाजिक चेतना के उत्सव के रूप में मनाना भारतीय पारिवारिक संस्कारों का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज जब समाज में पारिवारिक मूल्यों का क्षरण चिंता का विषय बनता जा रहा है, ऐसे समय में त्यागी परिवार अपनी माता की स्मृति को जनसेवा और शिक्षा के माध्यम से जीवंत बनाए हुए है। यह न केवल उनकी माता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का अनुकरणीय संदेश है। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि निश्चय ही स्वर्गलोक में विराजमान पूज्य माता जी अपने ऐसे सपूतों पर गर्व और आशीर्वाद बरसा रही होंगी, जिन्होंने उनके संस्कारों को जीवन का ध्येय बनाकर हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का महान दायित्व अपने कंधों पर उठाया है। ऐसे चरित्रवान, सेवाभावी और राष्ट्रनिर्माता नागरिकों का निर्माण ही किसी माँ के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और अमर विरासत होती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी त्यागी की पावन स्मृति को विनम्र नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों—सेवा, शिक्षा, सद्भाव और मानवीय करुणा—को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी जी की पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित यह आयोजन केवल एक स्मृति समारोह नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति कृतज्ञता, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का जीवंत उत्सव बन गया, जिसकी गरिमामयी छाप उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति के हृदय पर लंबे समय तक अंकित रहेगी। इस अवसर पर एच एल हाई स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुरभि श्रीवास्तव एच एल बचपन स्कूल की प्रधानाध्यापिका रचना शर्मा अजय झा सचिन जादोन पीयूष झा हरिओम शर्मा राहुल सविता का सहयोग सराहनीय रहा
    1
    मातृ-स्मृति बनी सेवा, संस्कार और शिक्षा का महापर्व
स्व. श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी की पंचम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि 
डॉ. राजगोपाल पी. वी. (राजू भाई) ने शांति, अहिंसा और समाजसेवा का दिया प्रेरक संदेश
मातृ-स्मृति बनी सेवा, संस्कार और शिक्षा का महापर्व
स्व. श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी की पंचम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि 
डॉ. राजगोपाल पी. वी. (राजू भाई) ने शांति, अहिंसा और समाजसेवा का दिया प्रेरक संदेश
जौरा, मुरैना/ स्मृतियाँ तभी अमर होती हैं जब वे केवल आँखों की नमी बनकर न रह जाएँ, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का दीपक बनकर पीढ़ियों का मार्ग आलोकित करें। इसी भाव को साकार करते हुए एच.एल. ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूटस के एच.एल. हाई स्कूल जौरा में 30 जुलाई को संस्थान के संस्थापक एल.एन. त्यागी ने अपनी पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी  देवी त्यागी जी की पंचम पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा, आत्मीयता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई। पूरा वातावरण श्रद्धा, कृतज्ञता और मातृ-वंदना की पवित्र भावनाओं से अनुप्राणित दिखाई दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात गांधीवादी चिंतक, महान समाजसेवी एवं शांति-दूत डॉ. राजगोपाल पी. वी. (राजू भाई) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महात्मा गांधी सेवा आश्रम के सचिव दिलीप जैन  श्री ओमप्रकाश शर्मा जी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिर्राज त्यागी  शीतल जैन एडवोकेट दिनेश सिंह सिकरवार जिम्मि जोर्ज सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, गणमान्य नागरिक तथा विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एल.एन. त्यागी एवं जिम्मी जार्ज ने संयुक्त रूप से गरिमापूर्ण ढंग से किया।
विद्यालय परिवार की ओर से एल.एन. त्यागी एवं संस्थान की संचालिका श्रीमती  प्रभा त्यागी  ने सभी अतिथियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। यह सम्मान केवल परंपरा का निर्वाह नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति के उस भाव का सजीव प्रतीक था जिसमें अतिथि को देवतुल्य मानकर आदर अर्पित किया जाता है।
अपने उद्बोधन में एल.एन. त्यागी ने अपनी पूज्य माता जी स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी जी का पुण्य स्मरण अत्यंत भाव-विह्वल होकर किया। उन्होंने उन्हें आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत, उच्च संस्कारों से संपन्न, विदुषी, करुणामयी एवं संवेदनशील व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि माता का स्नेह, अनुशासन और जीवन-दर्शन ही उनके व्यक्तित्व तथा सेवा-यात्रा की सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है। उन्होंने अपनी माता से जुड़े अनेक संस्मरण साझा किए, जिन्हें सुनकर उपस्थित जनसमूह की आँखें भी नम हो उठीं।
मुख्य अतिथि डॉ. राजगोपाल पी. वी. (राजू भाई) ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को शांति, अहिंसा, सेवा और मानवीय मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी महान आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि केवल पुष्प अर्पित करने से नहीं, बल्कि उसके आदर्शों को जीवन में उतारने से होती है। स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागीजी का जीवन सेवा, संस्कार और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण था, जिसका अनुसरण नई पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक है।
राजू भाई ने त्यागी परिवार की सराहना करते हुए कहा कि अपनी पूज्य माता जी की पुण्यतिथि को सेवा, शिक्षा और सामाजिक चेतना के उत्सव के रूप में मनाना भारतीय पारिवारिक संस्कारों का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज जब समाज में पारिवारिक मूल्यों का क्षरण चिंता का विषय बनता जा रहा है, ऐसे समय में त्यागी परिवार अपनी माता की स्मृति को जनसेवा और शिक्षा के माध्यम से जीवंत बनाए हुए है। यह न केवल उनकी माता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का अनुकरणीय संदेश है।
उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि निश्चय ही स्वर्गलोक में विराजमान पूज्य माता जी अपने ऐसे सपूतों पर गर्व और आशीर्वाद बरसा रही होंगी, जिन्होंने उनके संस्कारों को जीवन का ध्येय बनाकर हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का महान दायित्व अपने कंधों पर उठाया है। ऐसे चरित्रवान, सेवाभावी और राष्ट्रनिर्माता नागरिकों का निर्माण ही किसी माँ के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और अमर विरासत होती है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी त्यागी की पावन स्मृति को विनम्र नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों—सेवा, शिक्षा, सद्भाव और मानवीय करुणा—को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी त्यागी जी की पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित यह आयोजन केवल एक स्मृति समारोह नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति कृतज्ञता, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का जीवंत उत्सव बन गया, जिसकी गरिमामयी छाप उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति के हृदय पर लंबे समय तक अंकित रहेगी। इस अवसर पर एच एल हाई स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुरभि श्रीवास्तव एच एल बचपन स्कूल की प्रधानाध्यापिका  रचना शर्मा अजय झा सचिन जादोन पीयूष झा हरिओम शर्मा राहुल सविता का सहयोग सराहनीय रहा
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दतिया, मध्यप्रदेश दतिया में विवादों के बाद वोटिंग की बारी उप चुनाव में पड़ रहे वोट... ...किसे नफा किस पर चोट! दतिया में उपचुनाव—कौन मारेगा बाजी? कौन होगा चित..किसका लगेगा दांव? दतिया उप चुनाव,3 अगस्त को मतगणना
    1
    दतिया, मध्यप्रदेश

दतिया में विवादों के बाद वोटिंग की बारी
उप चुनाव में पड़ रहे वोट...
...किसे नफा किस पर चोट! 
दतिया में उपचुनाव—कौन मारेगा बाजी? 
कौन होगा चित..किसका लगेगा दांव?
दतिया उप चुनाव,3 अगस्त को मतगणना
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर त्रिमुखा देवी टीकरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, संत श्री 1008 कमलदास जी महाराज ने शिष्यों को दिया गुरु मंत्र दैनिक पुष्पांजलि टुडे भिंड। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भिंड जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन त्रिमुखा देवी टीकरी धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुरु पूर्णिमा से लगातार दो दिनों तक धाम में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु गुरु एवं माता के दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर पूज्य श्री श्री 1008 कमलदास जी महाराज ने अपने शिष्यों को विधिवत गुरु मंत्र प्रदान कर उन्हें धर्म, सत्य, सेवा, सदाचार एवं मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। महाराज श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गुरु का सान्निध्य जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नति एवं जीवन की वास्तविक सफलता प्राप्त कर सकता है। त्रिमुखा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने मां त्रिमुखा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की। पूरे धाम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। भजन-कीर्तन, गुरु वंदना और धार्मिक अनुष्ठानों से परिसर भक्तिमय हो उठा।इस दौरान पुष्पांजलि टुडे की टीम ने भी त्रिमुखा देवी के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-शांति की प्रार्थना की तथा पूज्य श्री श्री 1008 कमलदास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज श्री ने टीम को समाजहित एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया।गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान धाम में सेवा कार्यों की भी सराहना की गई। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता और अनुशासित व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर आयोजन बताया।
    1
    गुरु पूर्णिमा पर त्रिमुखा देवी टीकरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, संत श्री 1008 कमलदास जी महाराज ने शिष्यों को दिया गुरु मंत्र

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

भिंड। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भिंड जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन त्रिमुखा देवी टीकरी धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुरु पूर्णिमा से लगातार दो दिनों तक धाम में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु गुरु एवं माता के दर्शन करने पहुंचे।
इस अवसर पर पूज्य श्री श्री 1008 कमलदास जी महाराज ने अपने शिष्यों को विधिवत गुरु मंत्र प्रदान कर उन्हें धर्म, सत्य, सेवा, सदाचार एवं मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। महाराज श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गुरु का सान्निध्य जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नति एवं जीवन की वास्तविक सफलता प्राप्त कर सकता है।
त्रिमुखा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने मां त्रिमुखा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की। पूरे धाम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। भजन-कीर्तन, गुरु वंदना और धार्मिक अनुष्ठानों से परिसर भक्तिमय हो उठा।इस दौरान पुष्पांजलि टुडे की टीम ने भी त्रिमुखा देवी के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-शांति की प्रार्थना की तथा पूज्य श्री श्री 1008 कमलदास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज श्री ने टीम को समाजहित एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया।गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान धाम में सेवा कार्यों की भी सराहना की गई। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता और अनुशासित व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर आयोजन बताया।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.