Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया, मध्यप्रदेश दतिया में विवादों के बाद वोटिंग की बारी उप चुनाव में पड़ रहे वोट... ...किसे नफा किस पर चोट! दतिया में उपचुनाव—कौन मारेगा बाजी? कौन होगा चित..किसका लगेगा दांव? दतिया उप चुनाव,3 अगस्त को मतगणना
Patrkar Rajesh Vyas News hour
दतिया, मध्यप्रदेश दतिया में विवादों के बाद वोटिंग की बारी उप चुनाव में पड़ रहे वोट... ...किसे नफा किस पर चोट! दतिया में उपचुनाव—कौन मारेगा बाजी? कौन होगा चित..किसका लगेगा दांव? दतिया उप चुनाव,3 अगस्त को मतगणना
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- "दतिया में शांतिपूर्ण मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 50% वोटिंग – अपर कलेक्टर अक्षय कुमार" ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 अपर कलेक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि दतिया विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि दोपहर 1 बजे तक लगभग 50% मतदान दर्ज किया जा चुका है तथा सभी पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की।1
- समथर-पंडोखर रोड पर 06 वर्षीय बच्ची को टक्कर मारने के डेढ़ माह बाद केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की तलाश शुरू सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय बच्ची के मामले में पुलिस ने आखिरकार गुरुवार दोपहर 02 बजे एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना करीब डेढ़ माह पहले की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पंडोखर थाना क्षेत्र के सिकरी गाँव निवासी दिनेश केवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 जून 2026 को उनकी छह वर्षीय बेटी रागिनी केवट अपनी दादी और गांव की महिलाओं के साथ गौरैया माता मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान समथर-पंडोखर रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल रागिनी का पहले झांसी, फिर ग्वालियर के अस्पतालों में इलाज कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं, जिनमें तीन युवक बाइक पर जाते दिखाई दे रहे हैं, हालांकि वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।1
- बेगमगंज में पत्रकारों और अधिकारियों ने पौधों का किया पौधरोपण रायसेन जिले के बेगमगंज में सावन माह के शुरूआत में गुरुवार दोपहर को पत्रकारों और अधिकारियों द्वारा थाना परिसर में एक दर्जन पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना तथा भावी पीढ़ी को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। इस दौरान एसडीएम प्रियंका भलावी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, टीआई राजीव उईके, एसआई संजीव पवार, पत्रकार शानु रैकवार, विशाल सिंह शिल्पी, आकाश गोहिल आदि पत्रकारों ने मिलकर जामुन, अमरूद, बेलपत्र, आंवला आदि एक दर्जन फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान एसडीएम प्रियंका भलावी ने बताया कि सावन का पवित्र महिना प्रारंभ हुआ है वृक्षारोपण को लेकर पत्रकारों की यह बहुत सराहनीय पहल है। शासन द्वारा भी समय - समय पर वृक्षों के संरक्षण के लिए अभियान चलाए जाते हैं। वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि वृक्षों से ही प्रकृति का संतुलन बना हुआ है। वहीं एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने बताया कि वृक्ष हर व्यक्ति को लगाना चाहिए क्योंकि वृक्ष हमारे जीवन की रक्षा करते हैं उनसे मिलने वाली आक्सीजन से ही लोगों का जीवन संभव है और प्रकृति एवं पर्यावरण के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए हर एक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश भी दिया।।1
- मतदान के बीच सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर दतिया प्रशासन मतदान के बीच सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर दतिया प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए दतिया पुलिस प्रशासन की चप्पे चप्पे पर पैनी नजर1
- दतिया में मौसम ने ली करवट, मूसलाधार बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत दतिया में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। दतिया नगर सहित ग्वालियर-झांसी हाईवे पर मूसलाधार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और वाहनों की रफ्तार भी कुछ देर के लिए धीमी पड़ गई। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद अचानक काले बादल छाए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। दतिया शहर के कई इलाकों के साथ ग्वालियर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया, वहीं वाहन चालकों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ा। हालांकि, किसानों और आम लोगों ने इस बारिश का स्वागत किया और इसे मौसम के लिए राहतभरी बारिश बताया। मौसम बदलने से लोगों ने उमस और गर्मी से राहत की सांस ली।1
- थाना इंदरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार थाना इंदरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार आरोपी से 62.64 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब, कीमत लगभग ₹79,000 तथा परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त की दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन के मद्देनजर श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्री अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना इंदरगढ़ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 62.64 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹79,000 है, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक कार जप्त की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाहरी क्षेत्रों से कम कीमत पर शराब लाकर लंबे समय से क्षेत्र में अधिक दामों पर अवैध रूप से बिक्री कर रहा था। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 29.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कार में अवैध शराब लेकर दतिया–इंदरगढ़ रोड स्थित टंचिंग ग्राउंड के पास आने वाला है। सूचना पर थाना इंदरगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से रॉयल स्टैग व्हिस्की की 4 पेटियों में कुल 96 क्वार्टर, रॉयल स्टैग व्हिस्की की 1 पेटी में 48 क्वार्टर, सफेद देशी मदिरा प्लेन की 2 पेटियों में कुल 100 क्वार्टर, कुल 62.64 लीटर अवैध शराब करीबन ₹79,000 कीमती जप्त की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलदार उर्फ दिलीप पुत्र बसीर खान, उम्र 50 वर्ष, निवासी अंदर बस्ती, इंदरगढ़, जिला दतिया (म.प्र.) बताया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 237/2026 अंतर्गत धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। *सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा, उप निरीक्षक वेद सिंह गौड़, प्रधान आरक्षक 209 पुष्पराज जौहरिया, आरक्षक 470 केशव रजक, आरक्षक 412 लक्ष्मेन्द्र चौहान एवं आरक्षक 34 अरविंद जाटव की सराहनीय भूमिका रही।।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर सुबह से लगी मतदाताओं की कतारें, मतदान शुरू ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के तहत आज सुबह से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं और प्रशासन लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।1
- भांडेर में श्रावण महोत्सव: 10 शिवालयों में तीर्थ जल से हुआ सामूहिक जलाभिषेक, सामाजिक समरसता मंगल टोली का माहभर चलेगा अभियान। भांडेर में श्रावण मास के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता मंगल टोली के तत्वावधान में शुक्रवार को भांडेर नगर के 10 शिवालयों में सामूहिक जलाभिषेक अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पवित्र तीर्थों का जल भगवान भोलेनाथ को श्रद्धा और विधि-विधान से अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। सुबह निर्धारित समय पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग शिवालयों में पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक अभियान पूरे श्रावण माह तक प्रतिदिन निर्धारित मार्ग और शिवालयों में जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का संदेश देना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए तथा पूरे माह इस अभियान में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।1
- दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान दतिया विधानसभा में लगभग 71.44 प्रतिशत हुआ मतदान दतिया 30 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदान की समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी गई, जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दिन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर निरंतर निगरानी रखी गई। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 71.44 रहा। विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.48 तथा अन्य मतदाताओं का प्रतिशत 20 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्त होने के पश्चात सभी मतदान दल निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ सुरक्षित रूप से प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे है जहाँ सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान करने वाले सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। क्रमांक 146/2026 --------0000-------1