logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"दतिया में शांतिपूर्ण मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 50% वोटिंग – अपर कलेक्टर अक्षय कुमार" ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 अपर कलेक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि दतिया विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि दोपहर 1 बजे तक लगभग 50% मतदान दर्ज किया जा चुका है तथा सभी पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की।

18 hrs ago
user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
राजकुमार कुशवाह पत्रकार
पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

"दतिया में शांतिपूर्ण मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 50% वोटिंग – अपर कलेक्टर अक्षय कुमार" ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 अपर कलेक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि दतिया विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि दोपहर 1 बजे तक लगभग 50% मतदान दर्ज किया जा चुका है तथा सभी पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें.... दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें....
    1
    दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें.... 

दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें....
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव: फर्जी वोटिंग के आरोप पर मांडवी जी का बड़ा बयान | पोलिंग बूथ पर हुआ विवाद ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया उपचुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की बेटी मांडवी ने कहा कि पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट को लेकर विवाद की स्थिति बनी। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की गई। अब यह मामला चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है।
    1
    दतिया उपचुनाव: फर्जी वोटिंग के आरोप पर मांडवी जी का बड़ा बयान | पोलिंग बूथ पर हुआ विवाद
ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया 
दतिया उपचुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की बेटी मांडवी ने कहा कि पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट को लेकर विवाद की स्थिति बनी। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की गई। अब यह मामला चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *दतिया एंकर:* *खबर* दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 आज शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो गया। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दतिया में लगभग 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने मतदान की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रशासन और पुलिस ने पूरे दिन सतत निगरानी रखी जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा। दतिया विधानसभा में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 71.44 रहा। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का 68.48 और अन्य मतदाताओं का 20 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान दल ईवीएम और निर्वाचन सामग्री के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे हैं। वहां सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने मतदान में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं, चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल और मीडिया का आभार व्यक्त किया।
    1
    *दतिया एंकर:*
*खबर*
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 आज शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो गया। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दतिया में लगभग 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने मतदान की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रशासन और पुलिस ने पूरे दिन सतत निगरानी रखी जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा।
दतिया विधानसभा में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 71.44 रहा। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का 68.48 और अन्य मतदाताओं का 20 प्रतिशत रहा।
मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान दल ईवीएम और निर्वाचन सामग्री के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे हैं। वहां सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से चल रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने मतदान में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं, चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल और मीडिया का आभार व्यक्त किया।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर डबरा और दतिया की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर डबरा और दतिया की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात ग्वालियर दतिया की सीमा पर डबरा में भारी पुलिस बल लगाया गया था, दतिया में आज हुई उपचुनाव की वोटिंग को लेकर ग्वालियर पुलिस सतर्क रही , दतिया की सीमा पर ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा जहां आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
    3
    दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर डबरा और दतिया की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात 
डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर डबरा और दतिया की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात 
ग्वालियर दतिया की सीमा पर डबरा में भारी पुलिस बल लगाया गया था, दतिया में आज हुई उपचुनाव की वोटिंग को लेकर ग्वालियर पुलिस सतर्क रही , दतिया की सीमा पर ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा जहां आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मतदान हुआ संपन्न, अब 3 अगस्त को खुलेगा जनता के जनादेश का पिटारा #Hashtags: #दतिया_उपचुनाव #DatiaByElection #मतदान_संपन्न #मतगणना #3अगस्त #Election2026 #जनादेश #MadhyaPradesh #LakshyaNewsTV #ElectionUpdate
    1
    मतदान हुआ संपन्न, अब 3 अगस्त को खुलेगा जनता के जनादेश का पिटारा
#Hashtags:
#दतिया_उपचुनाव #DatiaByElection #मतदान_संपन्न #मतगणना #3अगस्त #Election2026 #जनादेश #MadhyaPradesh #LakshyaNewsTV #ElectionUpdate
    user_Lakshya News
    Lakshya News
    Datia, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • नगर परिषद ने वार्ड 9, 12 और 13 में चलाया विशेष सफाई अभियान, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने जेसीबी से उठवाया जमा कचरा। भांडेर नगर परिषद द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 9, 12 और 13 में गुरुवार शाम 04 बजे से 06 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से जमा कचरे को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और जेसीबी से कचरा उठवाने की व्यवस्था कराई। बताया गया कि पिछले करीब 25 दिनों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। कई वार्डों में कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए नगर परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मशीनों की मदद से सफाई अभियान शुरू किया। परिषद का कहना है कि अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जाएगी, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
    1
    नगर परिषद ने वार्ड 9, 12 और 13 में चलाया विशेष सफाई अभियान, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने जेसीबी से उठवाया जमा कचरा।
भांडेर नगर परिषद द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 9, 12 और 13 में गुरुवार शाम 04 बजे से 06 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से जमा कचरे को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और जेसीबी से कचरा उठवाने की व्यवस्था कराई। बताया गया कि पिछले करीब 25 दिनों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। कई वार्डों में कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए नगर परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मशीनों की मदद से सफाई अभियान शुरू किया। परिषद का कहना है कि अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जाएगी, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दतिया, मध्यप्रदेश दतिया में विवादों के बाद वोटिंग की बारी उप चुनाव में पड़ रहे वोट... ...किसे नफा किस पर चोट! दतिया में उपचुनाव—कौन मारेगा बाजी? कौन होगा चित..किसका लगेगा दांव? दतिया उप चुनाव,3 अगस्त को मतगणना
    1
    दतिया, मध्यप्रदेश

दतिया में विवादों के बाद वोटिंग की बारी
उप चुनाव में पड़ रहे वोट...
...किसे नफा किस पर चोट! 
दतिया में उपचुनाव—कौन मारेगा बाजी? 
कौन होगा चित..किसका लगेगा दांव?
दतिया उप चुनाव,3 अगस्त को मतगणना
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बुरहानपुर जिले में हो रही तेज एवं भारी बारिश से नदी का बढ़ रहा तेजी से जलस्तर, अलर्ट जारी बुरहानपुर जिले ओर प्रदेश भर में हो रही तेज एवं भारी बारिश के कारण ताप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है बुरहानपुर का लाल देवल डूबने से हाई अलर्ट भी जारी हो गया है, लाल देवल डूबने से सूरत में भी अलर्ट जारीकर दिया गया है, क्योंकि पहले ही सूरत में भारी बारिश के कारण जल जीवन त्रस्त हो चुका है ताप्ती नदी सहित बुरहानपुर के नदी नाले भी लगातार भारी उफान पर है। इंदौर इच्छापुर हाईवे की सड़क पानी में तब्दील हो चुकी है यहां पर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है आज सुबह से ही तेज बारिश के कारण सड़क दिखाई नहीं दे रही है, पानी में तब्दील रास्ता लोग बदल बदल कर अपने निवास और प्रतिष्ठानों तक पहुंच रहे हैं।। फिलहाल ताप्ती नदी का राजघाट जलमग्न हो गया है लाल देवल डूब गया है एसडीआरएफ और कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस सुरक्षा के इंतजाम में लगी है।।
    2
    बुरहानपुर जिले में हो रही तेज एवं भारी बारिश से नदी का बढ़ रहा तेजी से जलस्तर, अलर्ट जारी 
बुरहानपुर जिले  ओर  प्रदेश  भर में हो रही तेज एवं भारी बारिश के कारण ताप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है 
बुरहानपुर का लाल देवल डूबने से हाई अलर्ट भी जारी हो गया है, लाल देवल डूबने से सूरत में भी अलर्ट जारीकर दिया गया है, क्योंकि पहले ही सूरत में भारी बारिश के कारण जल जीवन  त्रस्त हो चुका है 
ताप्ती नदी सहित बुरहानपुर के नदी नाले भी लगातार भारी उफान पर है। 
इंदौर इच्छापुर हाईवे की सड़क पानी में तब्दील हो चुकी है यहां पर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है आज सुबह से ही तेज बारिश के कारण सड़क दिखाई नहीं दे रही है, पानी में तब्दील रास्ता लोग बदल बदल कर अपने निवास और प्रतिष्ठानों तक पहुंच रहे हैं।। 
फिलहाल ताप्ती नदी का राजघाट जलमग्न हो गया है लाल देवल डूब गया है एसडीआरएफ और कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस सुरक्षा के इंतजाम में लगी है।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.