नगर परिषद ने वार्ड 9, 12 और 13 में चलाया विशेष सफाई अभियान, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने जेसीबी से उठवाया जमा कचरा। भांडेर नगर परिषद द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 9, 12 और 13 में गुरुवार शाम 04 बजे से 06 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से जमा कचरे को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और जेसीबी से कचरा उठवाने की व्यवस्था कराई। बताया गया कि पिछले करीब 25 दिनों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। कई वार्डों में कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए नगर परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मशीनों की मदद से सफाई अभियान शुरू किया। परिषद का कहना है कि अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जाएगी, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
नगर परिषद ने वार्ड 9, 12 और 13 में चलाया विशेष सफाई अभियान, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने जेसीबी से उठवाया जमा कचरा। भांडेर नगर परिषद द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 9, 12 और 13 में गुरुवार शाम 04 बजे से 06 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से जमा कचरे को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और जेसीबी से कचरा उठवाने की व्यवस्था कराई। बताया गया कि पिछले करीब 25 दिनों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। कई वार्डों में कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए नगर परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मशीनों की मदद से सफाई अभियान शुरू किया। परिषद का कहना है कि अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जाएगी, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
- मतदान हुआ संपन्न, अब 3 अगस्त को खुलेगा जनता के जनादेश का पिटारा #Hashtags: #दतिया_उपचुनाव #DatiaByElection #मतदान_संपन्न #मतगणना #3अगस्त #Election2026 #जनादेश #MadhyaPradesh #LakshyaNewsTV #ElectionUpdate1
- नगर परिषद ने वार्ड 9, 12 और 13 में चलाया विशेष सफाई अभियान, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने जेसीबी से उठवाया जमा कचरा। भांडेर नगर परिषद द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 9, 12 और 13 में गुरुवार शाम 04 बजे से 06 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से जमा कचरे को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और जेसीबी से कचरा उठवाने की व्यवस्था कराई। बताया गया कि पिछले करीब 25 दिनों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। कई वार्डों में कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए नगर परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मशीनों की मदद से सफाई अभियान शुरू किया। परिषद का कहना है कि अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जाएगी, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।1
- लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान दतिया विधानसभा में लगभग 71.44 प्रतिशत हुआ मतदान दतिया 30 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.) मध्यप्रदेश शासन समाचार दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान दतिया विधानसभा में लगभग 71.44 प्रतिशत हुआ मतदान दतिया 30 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदान की समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी गई, जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दिन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर निरंतर निगरानी रखी गई। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 71.44 रहा। विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.48 तथा अन्य मतदाताओं का प्रतिशत 20 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्त होने के पश्चात सभी मतदान दल निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ सुरक्षित रूप से प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे है जहाँ सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान करने वाले सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। क्रमांक 146/2026 --------0000-------3
- मतदान के बीच सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर दतिया प्रशासन मतदान के बीच सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर दतिया प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए दतिया पुलिस प्रशासन की चप्पे चप्पे पर पैनी नजर1
- दतिया में मौसम ने ली करवट, मूसलाधार बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत दतिया में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। दतिया नगर सहित ग्वालियर-झांसी हाईवे पर मूसलाधार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और वाहनों की रफ्तार भी कुछ देर के लिए धीमी पड़ गई। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद अचानक काले बादल छाए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। दतिया शहर के कई इलाकों के साथ ग्वालियर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया, वहीं वाहन चालकों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ा। हालांकि, किसानों और आम लोगों ने इस बारिश का स्वागत किया और इसे मौसम के लिए राहतभरी बारिश बताया। मौसम बदलने से लोगों ने उमस और गर्मी से राहत की सांस ली।1
- दतिया उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक 50% से अधिक मतदान, कन्या हाई स्कूल होलीपुरा केंद्र पर मतदाताओं में उत्साह दतिया। विधानसभा उपचुनाव के तहत गुरुवार, 30 जुलाई को दतिया में सुबह से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे तक जिले में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। शहर के शासकीय कन्या हाई स्कूल होलीपुरा में बनाए गए मतदान केंद्र पर भी मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ रही। यहां पोलिंग बूथ क्रमांक 160, 162 एवं 163 पर वार्ड क्रमांक 17 और 18 के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस बल के साथ एसएसबी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। प्रशासन के अनुसार मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।1
- समथर-पंडोखर रोड पर 06 वर्षीय बच्ची को टक्कर मारने के डेढ़ माह बाद केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की तलाश शुरू सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय बच्ची के मामले में पुलिस ने आखिरकार गुरुवार दोपहर 02 बजे एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना करीब डेढ़ माह पहले की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पंडोखर थाना क्षेत्र के सिकरी गाँव निवासी दिनेश केवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 जून 2026 को उनकी छह वर्षीय बेटी रागिनी केवट अपनी दादी और गांव की महिलाओं के साथ गौरैया माता मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान समथर-पंडोखर रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल रागिनी का पहले झांसी, फिर ग्वालियर के अस्पतालों में इलाज कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं, जिनमें तीन युवक बाइक पर जाते दिखाई दे रहे हैं, हालांकि वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।1
- दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान दतिया विधानसभा में लगभग 71.44 प्रतिशत हुआ मतदान दतिया 30 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदान की समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी गई, जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दिन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर निरंतर निगरानी रखी गई। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 71.44 रहा। विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.48 तथा अन्य मतदाताओं का प्रतिशत 20 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्त होने के पश्चात सभी मतदान दल निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ सुरक्षित रूप से प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे है जहाँ सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान करने वाले सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। क्रमांक 146/2026 --------0000-------1