बेगमगंज में पत्रकारों और अधिकारियों ने पौधों का किया पौधरोपण रायसेन जिले के बेगमगंज में सावन माह के शुरूआत में गुरुवार दोपहर को पत्रकारों और अधिकारियों द्वारा थाना परिसर में एक दर्जन पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना तथा भावी पीढ़ी को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। इस दौरान एसडीएम प्रियंका भलावी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, टीआई राजीव उईके, एसआई संजीव पवार, पत्रकार शानु रैकवार, विशाल सिंह शिल्पी, आकाश गोहिल आदि पत्रकारों ने मिलकर जामुन, अमरूद, बेलपत्र, आंवला आदि एक दर्जन फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान एसडीएम प्रियंका भलावी ने बताया कि सावन का पवित्र महिना प्रारंभ हुआ है वृक्षारोपण को लेकर पत्रकारों की यह बहुत सराहनीय पहल है। शासन द्वारा भी समय - समय पर वृक्षों के संरक्षण के लिए अभियान चलाए जाते हैं। वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि वृक्षों से ही प्रकृति का संतुलन बना हुआ है। वहीं एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने बताया कि वृक्ष हर व्यक्ति को लगाना चाहिए क्योंकि वृक्ष हमारे जीवन की रक्षा करते हैं उनसे मिलने वाली आक्सीजन से ही लोगों का जीवन संभव है और प्रकृति एवं पर्यावरण के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए हर एक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश भी दिया।।

- दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें.... दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें....1
- मतदान हुआ संपन्न, अब 3 अगस्त को खुलेगा जनता के जनादेश का पिटारा #Hashtags: #दतिया_उपचुनाव #DatiaByElection #मतदान_संपन्न #मतगणना #3अगस्त #Election2026 #जनादेश #MadhyaPradesh #LakshyaNewsTV #ElectionUpdate1
- नगर परिषद ने वार्ड 9, 12 और 13 में चलाया विशेष सफाई अभियान, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने जेसीबी से उठवाया जमा कचरा। भांडेर नगर परिषद द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 9, 12 और 13 में गुरुवार शाम 04 बजे से 06 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से जमा कचरे को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और जेसीबी से कचरा उठवाने की व्यवस्था कराई। बताया गया कि पिछले करीब 25 दिनों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। कई वार्डों में कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए नगर परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मशीनों की मदद से सफाई अभियान शुरू किया। परिषद का कहना है कि अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जाएगी, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।1
- दतिया उपचुनाव: फर्जी वोटिंग के आरोप पर मांडवी जी का बड़ा बयान | पोलिंग बूथ पर हुआ विवाद ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया उपचुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की बेटी मांडवी ने कहा कि पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट को लेकर विवाद की स्थिति बनी। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की गई। अब यह मामला चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है।1
- लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान दतिया विधानसभा में लगभग 71.44 प्रतिशत हुआ मतदान दतिया 30 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.) मध्यप्रदेश शासन समाचार दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान दतिया विधानसभा में लगभग 71.44 प्रतिशत हुआ मतदान दतिया 30 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदान की समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी गई, जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दिन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर निरंतर निगरानी रखी गई। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 71.44 रहा। विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.48 तथा अन्य मतदाताओं का प्रतिशत 20 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्त होने के पश्चात सभी मतदान दल निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ सुरक्षित रूप से प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे है जहाँ सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान करने वाले सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। क्रमांक 146/2026 --------0000-------3
- बुरहानपुर जिले में हो रही तेज एवं भारी बारिश से नदी का बढ़ रहा तेजी से जलस्तर, अलर्ट जारी बुरहानपुर जिले ओर प्रदेश भर में हो रही तेज एवं भारी बारिश के कारण ताप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है बुरहानपुर का लाल देवल डूबने से हाई अलर्ट भी जारी हो गया है, लाल देवल डूबने से सूरत में भी अलर्ट जारीकर दिया गया है, क्योंकि पहले ही सूरत में भारी बारिश के कारण जल जीवन त्रस्त हो चुका है ताप्ती नदी सहित बुरहानपुर के नदी नाले भी लगातार भारी उफान पर है। इंदौर इच्छापुर हाईवे की सड़क पानी में तब्दील हो चुकी है यहां पर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है आज सुबह से ही तेज बारिश के कारण सड़क दिखाई नहीं दे रही है, पानी में तब्दील रास्ता लोग बदल बदल कर अपने निवास और प्रतिष्ठानों तक पहुंच रहे हैं।। फिलहाल ताप्ती नदी का राजघाट जलमग्न हो गया है लाल देवल डूब गया है एसडीआरएफ और कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस सुरक्षा के इंतजाम में लगी है।।2