Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया विधानसभा उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर सुबह से लगी मतदाताओं की कतारें, मतदान शुरू ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के तहत आज सुबह से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं और प्रशासन लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
राजकुमार कुशवाह पत्रकार
दतिया विधानसभा उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर सुबह से लगी मतदाताओं की कतारें, मतदान शुरू ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के तहत आज सुबह से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं और प्रशासन लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें.... दतिया विधानसभा में मतदान संपन्न होने पर क्या कुछ बोले दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे जरूर जानें....1
- दतिया उपचुनाव: फर्जी वोटिंग के आरोप पर मांडवी जी का बड़ा बयान | पोलिंग बूथ पर हुआ विवाद ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया उपचुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की बेटी मांडवी ने कहा कि पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट को लेकर विवाद की स्थिति बनी। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की गई। अब यह मामला चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है।1
- *दतिया एंकर:* *खबर* दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 आज शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो गया। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दतिया में लगभग 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने मतदान की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रशासन और पुलिस ने पूरे दिन सतत निगरानी रखी जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा। दतिया विधानसभा में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 71.44 रहा। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का 68.48 और अन्य मतदाताओं का 20 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान दल ईवीएम और निर्वाचन सामग्री के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे हैं। वहां सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने मतदान में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं, चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल और मीडिया का आभार व्यक्त किया।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर डबरा और दतिया की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर डबरा और दतिया की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात ग्वालियर दतिया की सीमा पर डबरा में भारी पुलिस बल लगाया गया था, दतिया में आज हुई उपचुनाव की वोटिंग को लेकर ग्वालियर पुलिस सतर्क रही , दतिया की सीमा पर ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा जहां आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई।3
- मतदान हुआ संपन्न, अब 3 अगस्त को खुलेगा जनता के जनादेश का पिटारा #Hashtags: #दतिया_उपचुनाव #DatiaByElection #मतदान_संपन्न #मतगणना #3अगस्त #Election2026 #जनादेश #MadhyaPradesh #LakshyaNewsTV #ElectionUpdate1
- नगर परिषद ने वार्ड 9, 12 और 13 में चलाया विशेष सफाई अभियान, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने जेसीबी से उठवाया जमा कचरा। भांडेर नगर परिषद द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 9, 12 और 13 में गुरुवार शाम 04 बजे से 06 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से जमा कचरे को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और जेसीबी से कचरा उठवाने की व्यवस्था कराई। बताया गया कि पिछले करीब 25 दिनों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। कई वार्डों में कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए नगर परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मशीनों की मदद से सफाई अभियान शुरू किया। परिषद का कहना है कि अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जाएगी, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।1
- दतिया, मध्यप्रदेश दतिया में विवादों के बाद वोटिंग की बारी उप चुनाव में पड़ रहे वोट... ...किसे नफा किस पर चोट! दतिया में उपचुनाव—कौन मारेगा बाजी? कौन होगा चित..किसका लगेगा दांव? दतिया उप चुनाव,3 अगस्त को मतगणना1
- बुरहानपुर जिले में हो रही तेज एवं भारी बारिश से नदी का बढ़ रहा तेजी से जलस्तर, अलर्ट जारी बुरहानपुर जिले ओर प्रदेश भर में हो रही तेज एवं भारी बारिश के कारण ताप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है बुरहानपुर का लाल देवल डूबने से हाई अलर्ट भी जारी हो गया है, लाल देवल डूबने से सूरत में भी अलर्ट जारीकर दिया गया है, क्योंकि पहले ही सूरत में भारी बारिश के कारण जल जीवन त्रस्त हो चुका है ताप्ती नदी सहित बुरहानपुर के नदी नाले भी लगातार भारी उफान पर है। इंदौर इच्छापुर हाईवे की सड़क पानी में तब्दील हो चुकी है यहां पर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है आज सुबह से ही तेज बारिश के कारण सड़क दिखाई नहीं दे रही है, पानी में तब्दील रास्ता लोग बदल बदल कर अपने निवास और प्रतिष्ठानों तक पहुंच रहे हैं।। फिलहाल ताप्ती नदी का राजघाट जलमग्न हो गया है लाल देवल डूब गया है एसडीआरएफ और कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस सुरक्षा के इंतजाम में लगी है।।2