बांदा मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन विकास भवन में धरना सरकार पर उपेक्षा के आरोप बांदा (उत्तर प्रदेश), 17 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को विकास भवन परिसर में मनरेगा मजदूरों और ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित भुगतान को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने किया, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए राजेश दीक्षित ने कहा कि मनरेगा योजना, जिसे कांग्रेस शासन में मजदूरों के समग्र विकास के उद्देश्य से शुरू किया गया था, आज अपने मूल स्वरूप से भटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नीतियों के कारण मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही है। उनके अनुसार, जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में मनरेगा मजदूरों और संविदा पर कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का करोड़ों रुपये का भुगतान महीनों से लंबित है, जिससे श्रमिकों के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है और वे पलायन को मजबूर हो रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला कोऑर्डिनेटर (मनरेगा) रमेश चन्द्र कोरी ने भी प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि लगभग आठ माह से भुगतान लंबित होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि शासन को तत्काल पत्राचार कर मजदूरों का बकाया भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सूरज बाजपेई, सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जितेन्द्र गौरव, अमित तिवारी, शोएब रिजवी, बाबूराम यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- महोखर पीड़ितों की थाने में सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बांदा पीड़ितों ने अपनी व्यथा मीडिया से बताई किस तरह पति ने पत्नी के मायके आकर उनके घर में लगाई आग ग्रहस्ती हुई खाख़ पूरा मामला जसपुरा क्षेत्र के गौरी कला गांव का आइए देखते है पीड़ित की जुबानी3
- मौदहा हमीरपुर। बुद्ववार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में आग लग गई जिसे ग्रामीणों ने कडी मशक्कत के बाद बुझाता हालांकि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमौरा में उस समय हडकंप मच गया जब दोपहर में अचानक कब्रिस्तान जाने वाली रास्ता में पडे कूडे के ढेर में आग की तेज लपटें उठने लगीं, आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी और कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया हालांकि राहत की बात यह रही कि आग से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन गांव में जगह जगह पडा कचरा जरूर स्वच्छता अभियान की पोल खोलने के लिए काफी है।1
- “संगठित ग्राम विकास समिति, मुकेरा” का गठन किया है,“UP SMART CITY DEVELOPMENT ” बेहतर सड़कें और डिजिटल सेवाएं विकसित की जा रही हैं।”1
- हमारे भारत देश में यह सब क्या हो रहा है मेरे भाई यहां पर कहीं बहन बेटी सुरक्षित नहीं है कहीं किसी के लड़का सुरक्षित नहीं है भाई हमारे देश में हो क्या रहा है असल में मुझको कोई वह नहीं है दिक्कत की लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं मैं भाई अगर कोई गलत है मैं उसे चीज के ऊपर आवाज उठाऊंगा ठीक है अगर आप लोग भी आवाज उठाना चाहते हैं प्लीज मेरा साथ दे हम सब एकजुट होकर अपने घर वालों की अपने देश की अपने परिवार की रक्षा करेंगे भाईअगर प्रशासन भी इसके साथ खड़ा है तो हम अपने गर्व करते हैं अपने भारत देश के ऊपर के हम भारत खानदानके मैं भाईभारत भी हमारा देश है ठीक है भारत के सारे जितने नागरिक के सारे हमारी बहन भाई हैं घर की भारत के ऊपर किसी ने गलत दिया गलत करने की कोशिश की तो भाई हम उसके साथ खड़े हैं बहन बेटी के साथ अगर गलत हो रहा है भाई तो हम खड़े हैं सपोर्ट में ठीक है धन्यवाद आपका एक लाइक एक शेर एक कमेंट किसी की लाइफ सुधार सकता है इतना याद रखें✅🥹1
- बाइक और फोर व्हीलर की टक्कर के बाद जमकर विवाद, पुलिस के सामने मारपीट-गाली गलौज मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के मोहल्ला उपरौस में बाइक और फोर व्हीलर की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़कर मारपीट और गाली-गलौज में बदल गई हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही यह सब होता रहा और हालात बेकाबू नजर आए वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष के हाथ में डंडा है और खुलेआम धमकाने के साथ अभद्रता की जा रही है वहीं फोर व्हीलर में पुलिस की वर्दी टंगी दिख रही है, जिसे लेकर वर्दी के रौब में गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बना रहा सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों को थाने लेकर गई और आगे की कार्यवाही में जुटी1
- Post by Shyamu Kumar varma1
- जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा फूलों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।1
- “उत्तर प्रदेश में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। शहरों में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर सड़कें और डिजिटल सेवाएं विकसित की जा रही हैं।”“UP SMART CITY DEVELOPMENT PROJECT”1
- मौदहा (हमीरपुर)। नगरपालिका परिषद के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने अधिशाषी अधिकारी पर घर बुलाकर चप्पल से पीटने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि अधिशाषी अधिकारी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। नगरपालिका में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी व सफाई गाड़ी चालक विकास कुमार मधुपिया ने कोतवाली में दी तहरीर और वीडियो बयान में बताया कि मंगलवार सुबह वह सफाई गाड़ी लेकर एमआरएफ सेंटर गया था। इसी दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज सिंह ने फोन कर उसे अधिशाषी अधिकारी के आवास पर बुलाए जाने की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार, आवास पर पहुंचने के बाद अधिशाषी अधिकारी ने गाड़ियों की जानकारी को लेकर नाराजगी जताई और कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चप्पल से पिटाई की गई। विकास कुमार का कहना है कि यदि कोई कमी थी तो विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए थी। पीड़ित ने घटना के समय सफाई नायक जबीर और चालक फुरकान के मौजूद होने की बात भी कही है, हालांकि मामला अधिकारियों से जुड़ा होने के कारण संबंधित लोग खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।1