श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर खीरी पुलिस अलर्ट डीएम-एसपी ने बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर लखीमपुर खीरी, 31 जुलाई। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी अंजनी सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तय करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने निर्देशित किया कि कांवड़ मार्गों पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाए तथा मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए। कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाए, जिससे भारी वाहनों और श्रद्धालुओं के बीच किसी प्रकार की दुर्घटना या टकराव की स्थिति न बने। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, असामाजिक एवं खुराफाती तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अग्रिम निरोधात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। प्रमुख शिवालयों एवं घाटों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती, भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी शिवभक्तों और आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार करें। किसी भी सूचना, दुर्घटना या आपात स्थिति में पीआरवी एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित सहायता उपलब्ध कराए। बैठक के अंत में डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं।
श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर खीरी पुलिस अलर्ट डीएम-एसपी ने बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर लखीमपुर खीरी, 31 जुलाई। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी अंजनी सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तय करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने निर्देशित किया कि कांवड़ मार्गों पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाए तथा मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए। कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाए, जिससे भारी वाहनों और श्रद्धालुओं के बीच किसी
प्रकार की दुर्घटना या टकराव की स्थिति न बने। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, असामाजिक एवं खुराफाती तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अग्रिम निरोधात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। प्रमुख शिवालयों एवं घाटों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती, भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी शिवभक्तों और आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार करें। किसी भी सूचना, दुर्घटना या आपात स्थिति में पीआरवी एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित सहायता उपलब्ध कराए। बैठक के अंत में डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं।
- "जब बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी.." UP- मेरठ के सरकारी बस अड्डे पर ड्राइवर पदम सिंह आज रिटायर हुए उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए ड्राइवर संघ ने नृत्यांगना का रंगारंग डांस करवाया चारों ओर माहौल खुशी से भर गया "जब बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी.." UP- मेरठ के सरकारी बस अड्डे पर ड्राइवर पदम सिंह आज रिटायर हुए उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए ड्राइवर संघ ने नृत्यांगना का रंगारंग डांस करवाया चारों ओर माहौल खुशी से भर गया1
- लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है। इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है1
- लखीमपुर खीरी। आवास विकास नहर पटरी के किनारे हो रहे नाला निर्माण में भारी भ्रष्टाचार को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा आग बबूला हैं। वह आज दूसरे दिन फिर मौके पर पहुंचे और अपना दर्द बयां किया विधायक बोले लोगों के घरों में पानी भर रहा है हर जगह से नाला लीकेज है। 5 महीने बीत चुके हैं अभी भी नाले का निर्माण नहीं हो पाया है। हमारे पास समाधान के लिए जनता का फोन आता है। जनता परेशान है हम लोग जाए तो किसके पास जाएं ,कोई सुनने वाला नहीं है। बता दे की आवास विकास में नहर पटरी के किनारे लाखों रुपयों की लागत से नाले का निर्माण हो रहा है निर्माण कौन कर रहा है ठेका किस संस्था के पास है यह अभी साफ नहीं हो पा रहा है,2 दिन से भाजपा विधायक मौके पर जाकर अधिकारियों को फोन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है आज विधायक ने नाले का पानी खुलवा दिया जिससे लोगों के घरों में भर रहा गंदा पानी निकल सकेगा। फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि अधिकारियों की हर धर्मिता के सामने विधायक को भी जन कार्य के लिए गिड़गिड़ाना पड़ रहा है।1
- लखीमपुर खीरी। नाव हादसे के बाद दो लापता लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ। कल नाव पलटने की घटना के बाद से लापता दो लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह से सर्च अभियान तेज कर दिया है। टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, लापता लोगों में एक गंगाबेहड़ क्षेत्र का दूध वाला है तथा दूसरा नयागांव करसौर निवासी है। दोनों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। शेष लोग कल शाम को ही सुरक्षित बचा लिए गए थे ।1