देहरादून में आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन, कांग्रेस नेताओं समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में The Aman Times | आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन, कांग्रेस नेताओं समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में हर्रा वाला/डोईवाला/देहरादून_ देहरादून के हर्रा वाला में आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन देर रात तक जारी रहा। रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर देर रात को आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं और प्रदर्शनकारियों को दून पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों को रात करीब 1:30 बजे डोईवाला कोतवाली लाया गया। इसके बाद देर रात तक हंगामा चलता रहा। छात्र लंबे समय से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा— “आवाज़ दबाने से सवाल खत्म नहीं होंगे, संघर्ष और मजबूत होगा।”
देहरादून में आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन, कांग्रेस नेताओं समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में The Aman Times | आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन, कांग्रेस नेताओं समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में हर्रा वाला/डोईवाला/देहरादून_ देहरादून के हर्रा वाला में आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन देर रात तक जारी रहा। रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर देर रात को आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं और प्रदर्शनकारियों को दून पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों को रात करीब 1:30 बजे डोईवाला कोतवाली लाया गया। इसके बाद देर रात तक हंगामा चलता रहा। छात्र लंबे समय से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा— “आवाज़ दबाने से सवाल खत्म नहीं होंगे, संघर्ष और मजबूत होगा।”
- नवाबगढ़ में भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, विधायक ने किया निरीक्षण नवाबगढ़ क्षेत्र में भारी बारिश के चलते कई घरों में पानी घुस गया। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान नवाबगढ़ शाहना अली अहमद भी मौजूद रहे।1
- हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य के प्राथमिक विद्यालय का किया ओचक निरीक्षण हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्राथमिक विद्यालय का किया ओचक निरीक्षण1
- गिद्धावाली सहकारी समिति का पूरा बोर्ड भंग | चुनाव में अनियमितता के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई | Laksar News लक्सर के खानपुर क्षेत्र की गिद्धावाली सहकारी समिति में चुनावी अनियमितताओं के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद कराई गई जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने समिति के पूरे संचालक मंडल को निरस्त कर दिया। मामले की रिपोर्ट जिला निबंधन अधिकारी और जिलाधिकारी हरिद्वार को भेजी गई है। कार्रवाई के बाद अन्य सहकारी समितियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। रिपोर्टर: सचिन कुमार | लोकेशन: लक्सर, उत्तराखंड #Laksar #Khanpur #Giddhawali #Haridwar #ShraddhaTVNetwork1
- ग्राम हलालपुर, जनपद सहारनपुर में हमारी गली की सड़क बहुत खराब और टूटी हुई है। नाली का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है, जिससे आने-जाने में बहुत परेशानी होती है और स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हम इस समस्या को लेकर कई बार अपने क्षेत्र के पार्षद के पास भी जा चुके हैं, लेकिन वह हमारी शिकायत और बातों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिससे हम लोग बहुत परेशान हैं। अतः कृपया मौके का निरीक्षण कराकर नाली की सफाई एवं उचित जल निकासी की व्यवस्था तथा सड़क की मरम्मत/निर्माण जल्द से जल्द कराने की कृपा करें। समस्या की फोटो एवं वीडियो भी संलग्न कर रहा हूँ, ताकि स्थिति का सही आकलन किया जा सके। कृपया हमारी शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करने की कृपा करें।The road in our street in Village Halalpur, District Saharanpur, is in very poor and damaged condition. Dirty water from the drain remains accumulated on the road, causing great difficulty for people while passing through the street. We have visited and approached our area councillor (Parshad) several times regarding this issue, but unfortunately, he has been ignoring our complaints and concerns. Despite repeated requests, no action has been taken, and we are facing a lot of problems. Therefore, I kindly request you to arrange an on-site inspection and take necessary action for cleaning the drain, providing proper water drainage, and repairing/reconstructing the damaged road as soon as possible. Photos and videos of the problem are also attached for reference. I request you to please take prompt action and resolve this issue at the earliest. The road in our street in Village Halalpur, District Saharanpur, is in very poor and damaged condition. Dirty water from the drain remains accumulated on the road, causing great difficulty for people while passing through the street. We have visited and approached our area councillor (Parshad) several times regarding this issue, but unfortunately, he has been ignoring our complaints and concerns. Despite repeated requests, no action has been taken, and we are facing a lot of problems. Therefore, I kindly request you to arrange an on-site inspection and take necessary action for cleaning the drain, providing proper water drainage, and repairing/reconstructing the damaged road as soon as possible. Photos and videos of the problem are also attached for reference. I request you to please take prompt action and resolve this issue at the earliest.1
- सहारनपुर में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- 2027 में सपा की सरकार तय सहारनपुर फीड जोगेंद्र कल्याण सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सहारनपुर में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। 2027 में सपा की सरकार बनना तय है। अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों के लिए बड़ा वादा करते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर 24 घंटे में गन्ने का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने किसानों को बेहतर बीज, सस्ता कीटनाशक, प्रशिक्षण और फसल का उचित मूल्य देने की बात कही। युवाओं के मुद्दे पर उन्होंने अग्निवीर व्यवस्था खत्म कर सेना में पक्की भर्ती बहाल करने का ऐलान किया। सहारनपुर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जरूरत के अनुसार स्पोर्ट्स सिटी विकसित करने की बात भी कही। उन्होंने जल जीवन मिशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई जगह पाइप और टंकियां तो हैं, लेकिन पानी नहीं है। एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों में गड्ढे गंभीर मुद्दा हैं और जनता चुनाव में इसका हिसाब लेगी। सहारनपुर के वुड कार्विंग उद्योग और कारीगरों के लिए प्रशिक्षण, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और जरूरत के अनुसार सब्सिडी देने का वादा किया। उन्होंने अमेरिका की पाबंदियों से किसानों, कारीगरों और निर्यात कारोबार पर असर पड़ने की बात कही। सहारनपुर के बैंक करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने के मामले को लेकर अखिलेश यादव ने नोटबंदी को विफल योजना बताया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद नकली करेंसी और कालेधन पर रोक लगाने का दावा किया गया था, लेकिन अब बैंकिंग सिस्टम में ही नकली नोट सामने आ रहे हैं। आरक्षण पर उन्होंने कहा, “आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा।” उन्होंने जातीय जनगणना का समर्थन करते हुए आबादी के अनुपात में हक और सम्मान देने की बात कही। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर सहारनपुर की स्थानीय जरूरतों के अनुसार विशेष योजनाएं तैयार की जाएंगी और किसान, व्यापारी, कारीगर, युवा तथा आम लोगों को केंद्र में रखकर विकास का खाका तैयार किया जाएगा।1
- अंबेडकर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती का जोश, 920 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 760 ने मारी बाजी,चेहरे पर दिखी जीत की खुशी सहारनपुर सेना में भर्ती होकर देशसेवा का सपना लेकर एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के अभ्यर्थी बुधवार को सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम पहुंचे। यहां सुबह सात बजे से विभिन्न ट्रेडों के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।भर्ती अधिकारियों के अनुसार बुधवार को कुल 1,037 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इनमें से 920 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच की गई। इसके लिए युवाओं की दौड़ कराई गई, जिसमें उन्होंने पूरे जोश के साथ अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। अधिकारियों के मुताबिक 760 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता हासिल की और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए जगह बनाई। वहीं, अन्य अभ्यर्थियों की प्रक्रिया निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार जारी रही। स्टेडियम में सुबह से ही बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। भर्ती में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों ने सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। अधिकारियों ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को भर्ती के अगले चरण में निर्धारित प्रक्रिया के तहत शामिल किया जाएगा।1
- पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि The Aman Times पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि जोली ग्रांट/डोईवाला। बुधवार, 2 सितंबर को आर्य समाज जौलीग्रांट में पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मसूरी कांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को भी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मनोज नौटियाल ने किया, जबकि अध्यक्षता शिक्षाविद वीरेंद्र कृषाली ने की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डोईवाला गौरव सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताजेंद्र सिंह, परवादून कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व प्रधान सागर मनवाल सहित मुकेश प्रसाद, केसर सिंह, वीरेंद्र मनवाल, पूरन सिंह मनवाल, अनुप सोलंकी, विनीत मनवाल, कुलदीप शाही, देवेंद्र सिंधवाल, सुधीर रावत, सुरेश कुमार, हरिश्चंद्र कोहली, संदीप कांचा, हरपाल सिंह पुंडीर, भगवत शरण कोठारी, मनोज नेगी, चड्डी प्रसाद थपलियाल, राकेश शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश आर्य, धर्म सिंह सोलंकी, धर्म सिंह कृषाली, शमशेर सिंह, राकेश नौटियाल, घनश्याम शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- SC वर्ग की छात्रा का आरोप: 7 साल से फ्लाइंग ट्रेनिंग, जातिगत भेदभाव के चलते नहीं मिल रही सफलता महेंद्रगढ़ निवासी SC वर्ग की छात्रा प्रीति ने आरोप लगाया है कि वह वर्ष 2019 से हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन, करनाल के फ्लाइंग क्लब में ट्रेनिंग ले रही हैं, लेकिन अब तक उनकी ट्रेनिंग पूरी नहीं हो पाई है। छात्रा का दावा है कि चयनकर्ताओं द्वारा जाति के कारण अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। उनका कहना है कि उनके बाद ट्रेनिंग शुरू करने वाले कई विद्यार्थियों की ट्रेनिंग पूरी होकर उन्हें एयरलाइंस में नौकरी भी मिल चुकी है, जबकि वह करीब सात वर्षों से प्रशिक्षण ले रही हैं। छात्रा ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि SC वर्ग से होने के कारण उन्हें अब तक डिग्री/प्रशिक्षण पूरा करने का अवसर नहीं मिल पाया।1
- सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने दो हुड़दंगियों को दबोचा सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने दो हुड़दंगियों को दबोचा1