logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दैनिक भास्कर के सम्मान समारोह में हिंडौन के संवाददाता विशाल चतुर्वेदी सम्मानित हिंडौन की पत्रकारिता के लिए गौरव का क्षण,उत्कृष्ट पत्रकारिता एवं समाचार क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान हिंडौन सिटी। दैनिक भास्कर डिजिटल द्वारा जयपुर के प्रतिष्ठित द ललित होटल में आयोजित राजस्थान न्यूज ट्रेनिंग एवं स्ट्रिंगर सम्मान समारोह में हिंडौन के संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार विशाल चतुर्वेदी को उत्कृष्ट पत्रकारिता और समाचार क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, दैनिक भास्कर के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल, दैनिक भास्कर डिजिटल राजस्थान हेड किरण राजपुरोहित तथा गूगल से दुर्गा रघुनाथ ने विशाल चतुर्वेदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद विशाल चतुर्वेदी ने दैनिक भास्कर डिजिटल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनके लिए नहीं, बल्कि हिंडौन क्षेत्र की पत्रकारिता के लिए भी गर्व और गौरव का क्षण है। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से जुड़े पत्रकारों एवं स्ट्रिंगरों ने भाग लिया। इस दौरान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल मीडिया की बढ़ती भूमिका और समाचार संकलन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण भी दिया गया। विशाल चतुर्वेदी की इस उपलब्धि पर हिंडौन के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। #HiLIght news #SNG NEW LIVE RAJSTHAN SHYAM SUNDER JI #VishalChaturvedi #DainikBhaskar #HindaunNews #Journalism #RajasthanNews SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏🙏🙏 LIKE 🤙🙏🙏🙏🙏👉SHYAR👉 फ़ालोअर करे SNG NEWS LIVE RAJSTHAN

1 hr ago
user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
1 hr ago
d7961642-408b-44b8-811f-d253f1d2c23e

दैनिक भास्कर के सम्मान समारोह में हिंडौन के संवाददाता विशाल चतुर्वेदी सम्मानित हिंडौन की पत्रकारिता के लिए गौरव का क्षण,उत्कृष्ट पत्रकारिता एवं समाचार क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान हिंडौन सिटी। दैनिक भास्कर डिजिटल द्वारा जयपुर के प्रतिष्ठित द ललित होटल में आयोजित राजस्थान न्यूज ट्रेनिंग एवं स्ट्रिंगर सम्मान समारोह में हिंडौन के संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार विशाल चतुर्वेदी को उत्कृष्ट पत्रकारिता और समाचार क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, दैनिक भास्कर के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल, दैनिक भास्कर डिजिटल राजस्थान हेड किरण राजपुरोहित तथा गूगल से दुर्गा रघुनाथ ने विशाल चतुर्वेदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद विशाल चतुर्वेदी ने दैनिक भास्कर डिजिटल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनके लिए नहीं, बल्कि हिंडौन क्षेत्र की पत्रकारिता के लिए भी गर्व और गौरव का क्षण है। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से जुड़े पत्रकारों एवं स्ट्रिंगरों ने भाग लिया। इस दौरान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल मीडिया की बढ़ती भूमिका और समाचार संकलन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण भी दिया गया। विशाल चतुर्वेदी की इस उपलब्धि पर हिंडौन के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। #HiLIght news #SNG NEW LIVE RAJSTHAN SHYAM SUNDER JI #VishalChaturvedi #DainikBhaskar #HindaunNews #Journalism #RajasthanNews SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏🙏🙏 LIKE 🤙🙏🙏🙏🙏👉SHYAR👉 फ़ालोअर करे SNG NEWS LIVE RAJSTHAN

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की दलोट तहसील के ऊदियाखेड़ी गांव से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए पानी के ऊपर गिरे खजूर के पेड़ को ही पुल की तरह इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पहले बांस का अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन बारिश में वह बह गया। बताया जा रहा है कि पुलिया दो बार स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण का रास्ता अब तक साफ नहीं हो सका है। ग्रामीणों की मजबूरी ने कुदरत के एक गिरे हुए पेड़ को रास्ता तो बना दिया, लेकिन सवाल है—पक्की पुलिया आखिर कब बनेगी? क्योंकि बच्चों की जिंदगी से बड़ा कोई विवाद नहीं, प्रशासन को अब इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
    1
    राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की दलोट तहसील के ऊदियाखेड़ी गांव से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।
यहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए पानी के ऊपर गिरे खजूर के पेड़ को ही पुल की तरह इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने पहले बांस का अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन बारिश में वह बह गया।
बताया जा रहा है कि पुलिया दो बार स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण का रास्ता अब तक साफ नहीं हो सका है।
ग्रामीणों की मजबूरी ने कुदरत के एक गिरे हुए पेड़ को रास्ता तो बना दिया, लेकिन सवाल है—पक्की पुलिया आखिर कब बनेगी?
क्योंकि बच्चों की जिंदगी से बड़ा कोई विवाद नहीं, प्रशासन को अब इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम।करौली। टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। दिनभर पशु मुख्य सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं रात के समय यही आवारा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला नहीं होने के कारण आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों से पशुओं को हटाने और स्थायी समाधान के लिए गौशाला की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    2
    टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा
टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा
टोडाभीम।करौली।
टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। दिनभर पशु मुख्य सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं रात के समय यही आवारा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला नहीं होने के कारण आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों से पशुओं को हटाने और स्थायी समाधान के लिए गौशाला की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मेहंदीपुर बालाजी के तीन पहाड़ आम रास्ते पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी मेहंदीपुर बालाजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में तीन पहाड़ के आम रास्ते पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार, बंदर कई बार राह चलते यात्रियों को पकड़ लेते हैं और हमला करने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना रहता है। यात्रियों के हाथ में पानी की बोतल, प्रसाद अथवा खाने-पीने का कोई सामान दिखाई देते ही बंदर उसे छीनने के लिए झपट पड़ते हैं। कई बार अचानक हमला होने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हो जाते हैं। स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तीन पहाड़ के इस व्यस्त आम रास्ते पर बंदरों के बढ़ते आतंक को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।
    1
    मेहंदीपुर बालाजी के तीन पहाड़ आम रास्ते पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मेहंदीपुर बालाजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में तीन पहाड़ के आम रास्ते पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार, बंदर कई बार राह चलते यात्रियों को पकड़ लेते हैं और हमला करने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना रहता है।
यात्रियों के हाथ में पानी की बोतल, प्रसाद अथवा खाने-पीने का कोई सामान दिखाई देते ही बंदर उसे छीनने के लिए झपट पड़ते हैं। कई बार अचानक हमला होने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हो जाते हैं।
स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तीन पहाड़ के इस व्यस्त आम रास्ते पर बंदरों के बढ़ते आतंक को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं ने 108 मी लंबा लहरिया भेंट कर मनाया लहरिया महोत्सव
    1
    गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं ने 108 मी लंबा लहरिया भेंट कर मनाया लहरिया महोत्सव
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • करणपुर दस सीटर जीप में 50 से ज्यादा स्कूली बच्चे सफर करने को मजबूर 8 साल से रोडवेज बस बंद करणपुर करणपुर में रोडवेज बस आठ साल से बंद स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं सफर
    1
    करणपुर दस सीटर जीप में 50 से ज्यादा स्कूली बच्चे सफर करने को मजबूर 8 साल से रोडवेज बस बंद करणपुर
करणपुर में रोडवेज बस आठ साल से बंद स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं सफर
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
    1
    *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* 

नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। 
यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
*नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* 
नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। 
यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रणगमा ताल के पास चायनीज मांझे से बाइक सवारी युवक की गर्दन कटी जिला अस्पताल में भर्ती उपचार जारी करौली-मंडरायल सडक मार्ग स्थित रणगमा तालाब के पास चायनीज़ मांझे से एक बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। युवक मंडरायल से कैलादेवी जा रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घायल युवक की पहचान खिरकन मंडरायल निवासी कमल किशोर शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक युवक की गर्दन में पांच से अधिक टांके आए हैं। कमल किशोर ने बताया कि वह एक अन्य युवक के साथ बाइक पर कैलादेवी जा रहा था, तभी रणगमा तालाब के पास अचानक चायनीज़ मांझा उसकी गर्दन से टकरा गया।
    1
    रणगमा ताल के पास चायनीज मांझे से बाइक सवारी युवक की गर्दन कटी जिला अस्पताल में भर्ती उपचार जारी 
करौली-मंडरायल सडक मार्ग स्थित रणगमा तालाब के पास चायनीज़ मांझे से एक बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। युवक मंडरायल से कैलादेवी जा रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घायल युवक की पहचान खिरकन मंडरायल निवासी कमल किशोर शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक युवक की गर्दन में पांच से अधिक टांके आए हैं। कमल किशोर ने बताया कि वह एक अन्य युवक के साथ बाइक पर कैलादेवी जा रहा था, तभी रणगमा तालाब के पास अचानक चायनीज़ मांझा उसकी गर्दन से टकरा गया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    54 min ago
  • नेपाल में बाढ़- 133 भारतीय लापता, 160 मौतें; कर्नाटक में नहीं गाया जाएगा पूरा वंदेमातरम; शाह बोले- देश धर्मशाला नहीं नमस्कार, तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भारतीय टूरिस्ट भी लापता हैं। कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने राष्ट्रियगीत वंदेमातरम को लेकर बयान दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर क्या बयान दिया।
    1
    नेपाल में बाढ़- 133 भारतीय लापता, 160 मौतें; कर्नाटक में नहीं गाया जाएगा पूरा वंदेमातरम; शाह बोले- देश धर्मशाला नहीं
नमस्कार,
तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भारतीय टूरिस्ट भी लापता हैं। कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने राष्ट्रियगीत वंदेमातरम को लेकर बयान दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर क्या बयान दिया।
    user_Rahul
    Rahul
    Adult entertainment store बयाना, भरतपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.