पूर्व सीएम वसुंधरा राजे संतो के चरण में बैठ लिया आशीर्वाद संतों के आशीर्वाद से निश्चिंत हैं हम: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बांसवाड़ा में आयोजित उपवास कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संत-महात्माओं का आशीर्वाद हमारे साथ है और वही हमारी चिंता कर रहे हैं। उन्होंने मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां बैठे सभी लोग 33 करोड़ देवी-देवताओं के समान हैं। राजे ने उपवास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उपवास करने से मन को शांति मिलती है और आत्मिक संतुलन बना रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आएगा, उसे भी उपवास के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जहां आमजन, संत और समाज एक साथ होते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन प्रफुल्लित हो उठता है। वही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे संतो के चरणों में झुक आशीर्वाद लिया वही श्री 1008 प्रसन्न सागर मुनि महाराज से सीएम वसुंधरा राजे ने आशीर्वाद लिया मंच पर महाराज में पूर्व सिएम को एक विशेष माला पहनाई साथ ही पूर्व सीएम राजे की प्रशंसा मंच से की।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे संतो के चरण में बैठ लिया आशीर्वाद संतों के आशीर्वाद से निश्चिंत हैं हम: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बांसवाड़ा में आयोजित उपवास कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संत-महात्माओं का आशीर्वाद हमारे साथ है और वही हमारी चिंता कर रहे हैं। उन्होंने मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां बैठे सभी लोग 33 करोड़ देवी-देवताओं के समान हैं। राजे ने उपवास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उपवास करने से मन को शांति मिलती है और आत्मिक संतुलन बना रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आएगा, उसे भी उपवास के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जहां आमजन, संत और समाज एक साथ होते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन प्रफुल्लित हो उठता है। वही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे संतो के चरणों में झुक आशीर्वाद लिया वही श्री 1008 प्रसन्न सागर मुनि महाराज से सीएम वसुंधरा राजे ने आशीर्वाद लिया मंच पर महाराज में पूर्व सिएम को एक विशेष माला पहनाई साथ ही पूर्व सीएम राजे की प्रशंसा मंच से की।
- बांसवाड़ा : ब्लॉक छोटी सरवन की ग्राम पंचायत नादिया के अभिभावकों के लिए मंगलवार का दिन आश्चर्य से कम नहीं रहा ,जब जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)प्रारंभिक श फ़ ब अंजुम स्वयं राजकीय विद्यालयों में से चल रहे सघन प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत डोर टू डोर संपर्क के लिए पहुंची । डीईओ ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नादिया व अधीनस्थ विद्यालयों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के प्रथम चरण की प्रगति की पी ई ई ओ हर्षा शर्मा से समीक्षा कर नव प्रवेशित बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए साथ ही द्वितीय चरण में फील्ड कार्य के लिए चयनित कार्मिकों से चर्चा कर प्रवेशोत्सव के सम्बन्ध में अपने अनुभव साझा करते हुए निर्देशित किया कि फील्ड में कार्मिकों को आवंटित क्षेत्र में समस्त घरों का सर्वे कर उसी समय उसे ऐप में प्रविष्ट की जानी है साथ ही जिन घरों में एक भी बच्चा नहीं है या सभी बच्चे पहले से स्कूलों में नामांकित है उन घरों की भी प्रविष्टि भी ऐप में की जानी है। डीईओ ने समस्त अधीनस्थ विद्यालयों में पाठयपुस्तक का विद्यार्थियों को वितरण किए जाने की स्थिति, कक्षा शिक्षण प्रारंभ की स्थिति,आंगनबाड़ी समन्वय आदि का अवलोकन करते हुए आगामी दो चरणों में अभियान के संचालन की तैयारियों को भी देखकर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा । डीईओ ने अधीनस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय छापरिया पाड़ा में भी विद्यार्थियों के मध्य जाकर बच्चों से चर्चा कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान संस्था प्रधान हर्षा शर्मा, धर्मेंद्र अडीचवाल ,राजेश चौहान, दीपिका व्यास, गीता बरांडा, गटूलाल बामणिया, ईश्वर सहित समस्त कार्मिक मौजूद रहे ।2
- बांसवाड़ा में आयोजित उपवास कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संत-महात्माओं का आशीर्वाद हमारे साथ है और वही हमारी चिंता कर रहे हैं। उन्होंने मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां बैठे सभी लोग 33 करोड़ देवी-देवताओं के समान हैं। राजे ने उपवास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उपवास करने से मन को शांति मिलती है और आत्मिक संतुलन बना रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आएगा, उसे भी उपवास के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जहां आमजन, संत और समाज एक साथ होते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन प्रफुल्लित हो उठता है। वही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे संतो के चरणों में झुक आशीर्वाद लिया वही श्री 1008 प्रसन्न सागर मुनि महाराज से सीएम वसुंधरा राजे ने आशीर्वाद लिया मंच पर महाराज में पूर्व सिएम को एक विशेष माला पहनाई साथ ही पूर्व सीएम राजे की प्रशंसा मंच से की।1
- प्राचीन हनुमान मंदिर खांदु कॉलोनी बांसवाड़ा राजस्थान सुंदरकांड पाठ कथा आयोजन 20261
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी *बांसवाड़ा में बे लगाम रफ्तार का कहर: 3 माह में 3 बड़े हादसे, मौत व गंभीर घायल—सख्त कार्रवाई की मांग* *मार्ग पर तेज रफ्तार, लापरवाही और शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाओं के कारण आमजन की सुरक्षा खतरे में* बांसवाड़ा: उदयपुर संभाग के अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी ब्राह्मण समाज ने बांसवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गढ़ी–परतापुर–अरथूना–आनंदपुरी मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। समाज ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार, लापरवाही और शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाओं के कारण आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। ज्ञापन के अनुसार बीते तीन माह में इस मार्ग पर तीन बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें समाजजनों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 2 अप्रैल 2026 को भंडारिया तालाब के पास एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में श्रेयांशी पंड्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी माता गंभीर रूप से घायल होकर उपचाररत हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इसी क्रम में अंजना निवासी सुमित त्रिवेदी, जो अपनी पत्नी के साथ अस्पताल जा रहे थे, को सामने से आ रहे एक वाहन चालक ने शराब के नशे में लापरवाही से टक्कर मार दी। इस हादसे में सुमित त्रिवेदी के हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आईं, जिनका ऑपरेशन करना पड़ा, वहीं उनकी पत्नी भी घायल हुई हैं और इलाज जारी है। इसके अलावा विनीत भट्ट भी इसी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें लंबे समय तक उपचार से गुजरना पड़ा। समाज ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सख्त यातायात निगरानी, नियमित पुलिस गश्त और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही दुर्घटनाओं के दोषियों को शीघ्र दंडित कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की भी अपील की गई है। इसके अतिरिक्त समाज ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और घायलों के उपचार में हरसंभव सहयोग देने की मांग भी रखी है। समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं, जिससे जनहानि का आंकड़ा और गंभीर हो सकता है।3
- छोटी कक्षाओं से ही विद्यार्थी का बेस तैयार करें ताकि नामांकन भी बढ़े और बड़ी कक्षाओं में रिजल्ट भी बेहतर हो - एसीबीईओ गनोड़ा। गढ़ी शिक्षा विभाग के एसीबीईओ किशन सिंह के द्वारा पालोदा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसीबीईओ ने पुस्तकालय, मिड डे मील, स्वच्छता, ऑनलाइन उपस्थिति, वर्कबुक, पीने के पानी की व्यवस्था, एवं अन्य भौतिक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एसीबीईओ ने उच्च माध्यमिक विद्यालय पालोदा में शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पालोदा सीनियर स्कूल के स्टाफ के साथ बैठक भी की तथा बैठक में एसीबीईओ ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में छोटी कक्षाओं से ही विद्यार्थी का आधार मजबूत होना चाहिए। यदि छोटी कक्षाओं में विद्यार्थी का बेस तैयार हो जाएगा तो उस विद्यालय में छोटे बच्चों की शैक्षिक उन्नति अच्छे तरीके से होगी। इसके साथ-साथ छोटी कक्षाओं से बालक अच्छी तरह से ज्ञान अर्जित कर बड़ी कक्षाओं में आकर बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का रिजल्ट भी अच्छा रखेगा। जब छोटी कक्षा में बालक आता है तब उसे सर्वांगीण विकास की आवश्यकता होती है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं रचनात्मक कार्यों में भी विद्यार्थी को बेहतरीन वातावरण की आवश्यकता होती है। किशन सिंह के द्वारा रोजाना के ऑनलाइन कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। विद्यालय में प्रार्थना सभा से लेकर अंतिम कालांश तक विद्यार्थी एक्टिव मोड पर रहे इस बात पर विद्यालय के सभी शिक्षकों को ध्यान देने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान उपप्राचार्य कल्पेश द्विवेदी, नितिन द्विवेदी, राकेश महवाई, अशोक त्रिवेदी, आशीष जैन, प्रवीण परमार, विनोद हाडा, विजय यादव, अश्विन पंचोली, संजय रावल, धीरज पुरोहित, धूलेश्वर मीणा, जयराज सिंह, दिनेश पंचोली, नागेंद्र सिंह, हरि कृष्ण पाटीदार, राजू भाई, स्नेहलता जैन, मोहिता जैन आदि उपस्थित रहे।1
- 1.40 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शिक्षक गिरफ्तार बांसवाड़ा पुलिस ने शहर के दो व्यापारियों से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आरोपी की पहचान विकेश कुमार कमोल निवासी कुशलगढ़ के रूप में हुई, जो राजकीय विद्यालय में गणित का द्वितीय श्रेणी शिक्षक है। 30 मार्च को आरोपी ने खुद को बड़ा गैंगस्टर बताते हुए दो व्यापारियों को धमकी भरे पत्र भेजे और 90 लाख व 50 लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर परिवार और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच, साइबर तकनीक और स्थानीय पड़ताल के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में सामने आया कि ऑनलाइन गेमिंग में भारी नुकसान और कर्ज के दबाव में आकर उसने यह साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।1
- Post by Bherulal meena Meena1
- सज्जनगढ़ मे मंगलवार सांय अचानक हुई बेमौसम बारिश ने सज्जनगढ़ कस्बे की सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की बारिश ने पोल खोल दी। तेज बारिश के चलते कस्बे की अधिकांश नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही मुख्य मार्गों सहित कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण कचरा और गाद पानी के साथ बाहर आ गए, जिससे सड़कों पर बदबू और गंदगी फैल गई। राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में कठिनाई हुई, वहीं गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा हर माह स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था नजर नहीं आती। हल्की बारिश में ही नालियों का जाम होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित नाली सफाई, कचरा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।2