Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलयुगी बेटे ने पिता को सड़क पर गिरा गिरा कर बेरहमी से पीटा , वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल । रिक्शा चलाकर करता है अपना पालन पोषण पीड़ित रमेश चंद्र , जबरन जेब से पैसे निकालना और मोबाइल छिनने का भी बेटे और बहु पर लगाया आरोप । पीड़ित दर दर की ठोकर खाकर न्याय के लिए भटक रहा , नहीं मिल पा रहा कलयुगी बेटे और बहु से इंसाफ । कलयुगी बेटे का बाप को सड़क पर बेरहमी से मारपीट करते का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल । बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सफाखाना चौकी क्षेत्र से महज 50 मीटर की दूरी पर मोहल्ला डोरी का मामला ।
Upkar chauhan Reporter
कलयुगी बेटे ने पिता को सड़क पर गिरा गिरा कर बेरहमी से पीटा , वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल । रिक्शा चलाकर करता है अपना पालन पोषण पीड़ित रमेश चंद्र , जबरन जेब से पैसे निकालना और मोबाइल छिनने का भी बेटे और बहु पर लगाया आरोप । पीड़ित दर दर की ठोकर खाकर न्याय के लिए भटक रहा , नहीं मिल पा रहा कलयुगी बेटे और बहु से इंसाफ । कलयुगी बेटे का बाप को सड़क पर बेरहमी से मारपीट करते का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल । बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सफाखाना चौकी क्षेत्र से महज 50 मीटर की दूरी पर मोहल्ला डोरी का मामला ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवती ने अपने सगे पिता और गांव के प्रधान पति पर यौन शोषण और दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। इस संगीन मामले में महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- बेक करते समय अनियंत्रित टैंकर पुलिस चौकी में घुसा, भवन क्षतिग्रस्त बुलंदशहर। अनूपशहर बुलंदशहर बाईपास स्थित करवा पुलिस चौकी मंगलवार तड़के एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। एक भारी टैंकर बेक करते समय अनियंत्रित होकर सीधे चौकी भवन से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौकी की पीछे की दीवार पूरी तरह ढह गई, जबकि भवन की अन्य दीवारों में भी दरारें आ गईं और छत (लेंटर) को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय चौकी के भीतर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना तड़के करीब 4:15 बजे की बताई जा रही है। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर चालक वाहन को पीछे कर रहा था, तभी अचानक उसने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे चौकी भवन में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टैंकर को बेक करते समय चौकी से टकराते हुए देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शुभम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अनूपशहर जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैंकर और चालक की पहचान की जा रही है। चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।3
- जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में भूमि के दाम बढ़ने के बावजूद किसानों को पुराने मुआवज़े और पुनर्वास लाभों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक व आर्थिक न्याय के विपरीत है और विकास का लाभ उन किसानों तक भी पहुँचना चाहिए जिन्होंने अपनी ज़मीन दी है। विधायक ने तत्काल प्रभाव से न्यायसंगत निर्णय लागू करने के लिए प्राधिकरणों और प्रशासन को एक विस्तृत पत्र भेजा है।1
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के कुछेजा गांव में एक पालतू बिल्ली की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद बिल्ली की बुजुर्ग मालकिन का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह क्रूरता इंसानियत और जानवरों के प्रति हमारी संवेदनाओं पर गंभीर सवाल उठाती है।1
- बुलंदशहर में एक लड़की ने लगाया अपने पिता पर यौन सोसड और रेप का आरोप1
- अलीगढ़ के खैर रोड स्थित चौधाना भट्ठा के पास मंगलवार दोपहर एक कार और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक सहित कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक और उसके तीन साथी शराब के नशे में थे और कार से बीयर की खाली कैन बरामद हुई है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।2
- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुलंदशहर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस प्रदर्शन से स्थानीय प्रशासन पर मांगों को पूरा करने का दबाव बढ़ गया है।1
- गाजियाबाद में मुस्लिम समाज में हुई करोड़ों की शादी। दहेज में दिया गया एक करोड़ कैश। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। दिल्ली के खजुरी खास इलाके में रहने वाले इदरीशी समाज के युवक की शादी खजुरी खास में ही रहने वाली लड़की से हुई। ये शादी इंदिरापुरम के रॉयल एंबियंस फार्म में 9 मई की रात्रि को हुई। इस शादी में एक करोड़, 11 लाख, 11 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के आभूषणों का भर भरकर दहेज दिया गया। इतना ही नहीं इस शादी से 6 माह पूर्व हुईं सगाई में भी एक थार गाड़ी और 31 लाख रुपए कैश दिया गया था। बताया जा रहा है कि लड़के का परिवार ज्यादा पैसे वाला नहीं है जबकि लड़की का परिवार खजुरी खास इलाके का एक संपन्न परिवार है। शॉट्स - वायरल वीडियो1
- लखनऊ के श्रीनगर कॉलोनी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सड़क पर लड़की से बदसलूकी करते हुए उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा है। इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है और पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार है।1