Shuru
Apke Nagar Ki App…
*चम्पावत: सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लिया जायजा,
The Public Matter
*चम्पावत: सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लिया जायजा,
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में स्वर्गीय सीएल सेन मेमोरियल जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खेल संस्कृति को मजबूत करती हैं और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से उभरने वाली प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि बचपन से खेलों में भागीदारी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। खेलों से आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में सेन सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सोसाइटी और जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के संयुक्त आयोजन में यह प्रतियोगिता 17 से 19 फरवरी तक चलेगी। इसमें अंडर-8, अंडर-9, अंडर-10 और अंडर-11 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, अंतरराष्ट्रीय कोच डीके सेन, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्या, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल और आयोजन सचिव गोकुल मेहता सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- Post by Kanchan Kanchan1
- उत्तराखंड:रुद्रपुर में नाले में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी...1
- कबीरपुर कसगंजा पिता और भाइयों पर चाकू मारने का आरोप, पुलिस ने पहुचाया अस्पताल घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी करन पुत्र मुकेश बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पास रास्ते पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर करन ने अपने पिता और दो भाइयों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया। युवक के आरोपों के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और मौके से आवश्यक जानकारी जुटाई। इस संबंध में थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल युवक शराब पीने और अन्य नशा करने का आदी है। नशे की आदतों के चलते उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है, जिससे युवक मानसिक रूप से अवसाद में है। थाना प्रभारी के अनुसार करन ने अपने गले पर ब्लेड से स्वयं कट लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह कई बार पारिवारिक विवादों में उलझ चुका है और पूर्व में भी इसी प्रकार खुद को ब्लेड से घायल कर चुका है। पुलिस का कहना है कि युवक की आदतों और पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह आत्मघाती प्रयास प्रतीत होता है, न कि परिजनों द्वारा हमला। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।1
- यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत दिनांक 17 फरवरी 2026 को ड्रामंड राजकीय इंटर कॉलेज तथा सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। #uttarpradesh #news #latestnews #pilibhit #dmpilibhit #pilibhit1
- ग्राम दियुरा थाना गजरौला इधर यह उत्तर साइड में रोड पर नाली खोद रहे इधर भी रोड बंद कर रहे हैं उधर पूरा साइड में अभी रोड बंद हो रहा है बताओ यह बीच वाले कहां जाएंगे दो घर हैं कैसे निकालेंगे हम और लोग खड़े होकर बंद करवा रहे हैं बोले इधर से बड़ा बड़ा बंद कर दो रोड1
- चंपावत:गांधी मैदान टनकपुर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर का आयोजन1
- सेहरामऊ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग चलते किशोरी व युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक किशोरी और एक युवक ने गांव के बाहर खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतिक दहिया भी अस्पताल पहुंचे और दोनों की हालत के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही हैं। सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल 108 एबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- बरेली के बहेड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के घर पर देर रात फायरिंग की घटना हुई अज्ञात कार सवार बदमाशों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार और मुख्य गेट पर गोलियां चलाईं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे, भाई भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अक्षय मंगलम जो जाजूनागर के निवासी हैं उन्होंने बताया कि वह रात को किसी काम से बाहर से लौटे थे जब वह अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर वे जैसे ही अंदर गए, तभी अचानक पिस्टल से एक गोली चलने की आवाज आई यह गोली उनकी कर में लगी कुछ ही देर बाद दूसरी गोली चली जो उनके घर के मुख्य गेट पर लगी, इस दौरान उनकी मां बाल बाल बच गई, मंगलम के अनुसार एक्सेप्ट कर में सवार बदमाश रास्ते से ही उनका पीछा कर रहे थे, उन्होंने घर में प्रवेश करने के बाद फायरिंग की और फिर कार सहित मौके से फरार हो गए, अक्षय मंगलम ने मोहल्ले के ही एक युवक पर फायरिंग का आरोप लगाया है उन्होंने दावा किया कि आरोपी युवक पहले भी तीन बार उन्हें घेर चुका है मंगलम का कहना है कि उन्होंने इन तीनों घटनाओं की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, वहीं इस मामले पर बहेड़ी कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है !3