Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड:रुद्रपुर में नाले में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी...
रिपोर्टर अर्जुन कुमार
उत्तराखंड:रुद्रपुर में नाले में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी...
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Kanchan Kanchan1
- उत्तराखंड:रुद्रपुर में नाले में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी...1
- Puri , cable , niche latak , gaye box , poora hatya1
- हल्द्वानी के चर्चित चन्दन हास्पिटल में आज एमबीपीजी छात्र संघ के अध्यक्ष ने लगाये गंभीर आरोप, इस दौरान चन्दन हॉस्पिटल के प्रबंधन और एबीवीपी के छात्रों में हुई तीखी नोंकझोंक... जहां पर छात्रो ने खूब जमकर करी नारेबाजी1
- प्रेस नोट नैनीताल, 17 फरवरी 2026: सोमवार को बेटलघाट के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विरोधाभासी बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया है। मुख्य आयोजक शीलू कुमार ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की अनुमति प्रांतीय रक्षक एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी से ली गई थी, क्योंकि मिनी स्टेडियम युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है। शीलू कुमार ने बताया, कार्यक्रम की अनुमति लगभग एक माह पहले ही 20 जनवरी को प्राप्त कर ली गई थी। युवा कल्याण विभाग द्वारा इसकी एक-एक प्रति तहसीलदार बेटलघाट, थाना प्रभारी, मुख्य फायर स्टेशन अधिकारी तथा खेल मैदान अधिकारी को भेजी गई थी। इसके अलावा हमारी टीम ने 21 जनवरी को जिला अधिकारी नैनीताल, एसएसपी नैनीताल, डीजी हेल्थ, सीएमओ नैनीताल तथा सीडीओ को भी मेल भेजकर सूचित किया था। उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा, एक तरफ पुलिस बयान दे रही है कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था, वहीं दूसरी तरफ एसडीएम का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमति ही नहीं थी इसलिए हमने सुरक्षा का इंतज़ाम नहीं किया। शीलू ने कहा कि प्रशासन कन्फ्यूज है। उन्हें खुद नहीं पता कि उनके लोग क्या बयान दे रहे हैं।2
- श्रीमान अंजुम सक्सेना और उनकी सामाजिक संस्था ने हॉकी गर्ल्स उपहार भेंट कर। हौसलाफजाई की। रामपुर यूपी1
- Post by Nainital news1
- आज अल्मोड़ा भ्रमण पर पहुंचे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने विकासभवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना तथा केंद्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा प्रत्येक विभाग लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करे। बैठक में जनपद में संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा तथा वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सड़क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, लंबित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, तथा यातायात सुगमता के लिए प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। साथ ही प्राधिकरण से संबंधित विकासात्मक गतिविधियों की भी गहन समीक्षा की गई तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। आयुक्त ने कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, स्थलीय निरीक्षण एवं विभागों के मध्य बेहतर समन्वय से ही अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अपराध पर अंकुश लगाने तथा लोगों के लिए सुरक्षित और निर्भय वातावरण तैयार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नशे और मादक पदार्थों की चेन को तोड़ते हुए जनपद को नशा मुक्त बनाए जाने पर गंभीरता से कार्य किया जाए। कुमाऊँ कमिश्नर ने जनपद में संचालित पिंक ई रिक्शा योजना , सखी बाज़ार , नशा मुक्ति केंद्र , गोवंशों के लिए कन्हावन योजना और शिक्षा स्वयंसेवक योजनाओं जैसी पहलों की सराहना की। बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आयुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता से करते हुए लोगों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से कुमाऊँ कमिश्नर को जनपद में चल रही योजनाओं एवं कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।1