Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांका की हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले पाएं! जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ और पाएं 📍 बांका जिले की ताज़ा खबरें 📍 प्रशासनिक अपडेट 📍 राजनीति, समाज और विकास से जुड़ी हर जानकारी 📍 वायरल वीडियो और ग्राउंड रिपोर्ट 👉 अभी हमारे Facebook पेज को Follow करें और रहें हमेशा अपडेट। Banka Today News Digital आपकी अपनी स्थानीय खबरों की विश्वसनीय आवाज़। #BankaTodayNews #BankaNews #BiharNews #बांका #BankaUpdates
Banka Today News
बांका की हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले पाएं! जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ और पाएं 📍 बांका जिले की ताज़ा खबरें 📍 प्रशासनिक अपडेट 📍 राजनीति, समाज और विकास से जुड़ी हर जानकारी 📍 वायरल वीडियो और ग्राउंड रिपोर्ट 👉 अभी हमारे Facebook पेज को Follow करें और रहें हमेशा अपडेट। Banka Today News Digital आपकी अपनी स्थानीय खबरों की विश्वसनीय आवाज़। #BankaTodayNews #BankaNews #BiharNews #बांका #BankaUpdates
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस लाइन में विषाक्त भोजन करने से करीब 100 पुलिस जवान अचानक बीमार हो गए। सभी जवानों को आनन-फानन में इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि सभी जवान फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बांका पुलिस लाइन में भोजन करने के बाद करीब 100 पुलिस जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जवानों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और सभी बीमार जवानों को तुरंत इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम सभी जवानों का इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला सदर अस्पताल पहुंचे और भर्ती जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत होता है। वहीं भागलपुर क्षेत्र के आईजी विवेक कुमार भी बांका सदर अस्पताल पहुंचे और सभी पुलिस जवानों का हालचाल जाना। आईजी ने कहा कि यह मामला फूड प्वाइजनिंग का ही प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि आखिर भोजन में गड़बड़ी कैसे हुई, इसकी जांच की जिम्मेदारी बांका के पुलिस अधीक्षक को दी गई है। जांच में अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीपीओ अमर कुमार विश्वास, बोसी के एसडीपीओ, बांका टाउन थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरे मामले की निगरानी करते रहे।1
- आनंदपुर: थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 171 लीटर विदेशी शराब के साथ एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है। हालांकि वाहन चालक सह शराब तस्कर अंधेरा और जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात कटोरिया–भैरोगंज मुख्य मार्ग अंतर्गत वन विभाग कार्यालय एवं प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल भैरोगंज के बीच पुलिस गश्ती दल ने सिमुलतला की ओर से आ रही निशान कंपनी की चार चक्का वाहन (निबंधन संख्या JH10AT8394) को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस के पीछा करने पर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे एवं जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 19 कार्टून से कुल 171 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गश्ती अभियान में आनंदपुर थाना के पु.अ. नि. रवि शंकर कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बरामद शराब एवं वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक तथा इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।सूत्रों के अनुसार बरामद शराब की खेप झारखंड के देवघर से लाई जा रही थी और इसे कटोरिया होते हुए अपने संभावित गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- पंजवारा चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: ई-रिक्शा से 381 बोतल शराब बरामद, नाबालिग पकड़ा गया1
- Post by SONI JHA MANTU YADAV1
- तारापुर विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन मुंगेर के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल महोत्सव को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को तारापुर के शांतिनगर खेल मैदान में खेला जाएगा। शुक्रवार को गाजीपुर ईदगाह मैदान पर खेले गए तीन मुकाबलों में बिहमा की टीम विजयी रही, जबकि शांतिनगर खेल मैदान पर खेले गए तीन मैचों में मानिकपुर की टीम ने जीत दर्ज की। शनिवार को गाजीपुर ईदगाह मैदान पर मानिकपुर और बिहमा के बीच रोमांचक मैच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में बिहमा के खिलाड़ी अमन कुमार ने गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिलाई। मैच में रेफरी की भूमिका अजय कुमार, अवनीश कुमार, राघव राज और राजन कुमार ने निभाई। मैदान पर शारीरिक शिक्षक महावीर तिवारी सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। फाइनल में विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को पचास हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।1
- सभी को "Goetha" का याद आ गई! क्यूँ !! गैस का "BYe Bye " next पानी की समस्या #tarapurvidhansabha #gas #goetha #cowdung #cowdungcakes #gobar #गैस #pmyojana #sangrampur #jamuidistrict #Sinturana #dmmunger #savewater #पानी #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #viralphotochallenge #iranisraelwar #govtjobs #bharatsarkar1
- बिहार बांका- जिले के रजौन प्रखंड स्थित डीएन सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार का दिन संस्थान के इतिहास में ऐतिहासिक बन गया। वर्ष 1974 में स्थापित इस महाविद्यालय में करीब 52 वर्षों बाद इतना बड़ा शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जब नवनिर्मित बहुउद्देशीय प्रशाल, राष्ट्रीय संगोष्ठी कक्ष तथा बीबीए, डीसीए और लाइब्रेरी साइंस जैसे नए कोर्स की पढ़ाई का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विमलेंदु शेखर झा और पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेकानंद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और कॉलेज परिवार ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया।1
- बांका पुलिस लाइन के मेस में बना भोजन खाने के कुछ देर बाद ही कई जवानों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते एक सौ से अधिक जवानों की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद सभी को आनन-फानन में बांका सदर अस्पताल लाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला सदर अस्पताल पहुंचे और जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को समुचित इलाज करने का निर्देश दिया।घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर रेंज विवेक कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और इलाज करा रहे जवानों से मुलाकात कर कुशल-क्षेम जाना। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से पूरी स्थिति की जानकारी ली।पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर विवेक कुमार ने बताया कि खाना खाने के बाद जवानों की तबीयत खराब हुई थी। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और सभी की स्थिति स्थिर है। स्वस्थ होने के बाद कुछ जवानों को डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। साथ ही आने वाले दिनों में मेस के माध्यम से जवानों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहतर करने और पूरे मामले की जांच कराने की बात कही गई है।फिलहाल सभी जवानों की हालत सामान्य बताई जा रही है और बाकि कुछ जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार2
- Post by Lal Mohammad1