उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में होगा फुटबॉल महोत्सव का फाइनल, पेनल्टी में बिहमा की जीत तारापुर विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन मुंगेर के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल महोत्सव को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को तारापुर के शांतिनगर खेल मैदान में खेला जाएगा। शुक्रवार को गाजीपुर ईदगाह मैदान पर खेले गए तीन मुकाबलों में बिहमा की टीम विजयी रही, जबकि शांतिनगर खेल मैदान पर खेले गए तीन मैचों में मानिकपुर की टीम ने जीत दर्ज की। शनिवार को गाजीपुर ईदगाह मैदान पर मानिकपुर और बिहमा के बीच रोमांचक मैच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में बिहमा के खिलाड़ी अमन कुमार ने गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिलाई। मैच में रेफरी की भूमिका अजय कुमार, अवनीश कुमार, राघव राज और राजन कुमार ने निभाई। मैदान पर शारीरिक शिक्षक महावीर तिवारी सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। फाइनल में विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को पचास हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में होगा फुटबॉल महोत्सव का फाइनल, पेनल्टी में बिहमा की जीत तारापुर विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन मुंगेर के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल महोत्सव को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को तारापुर के शांतिनगर खेल मैदान में खेला जाएगा। शुक्रवार को गाजीपुर ईदगाह मैदान पर खेले गए तीन मुकाबलों में बिहमा की टीम विजयी रही, जबकि शांतिनगर खेल मैदान पर खेले गए तीन मैचों में मानिकपुर की टीम ने जीत दर्ज की। शनिवार को गाजीपुर ईदगाह मैदान पर मानिकपुर और बिहमा के बीच रोमांचक मैच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में बिहमा के खिलाड़ी अमन कुमार ने गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिलाई। मैच में रेफरी की भूमिका अजय कुमार, अवनीश कुमार, राघव राज और राजन कुमार ने निभाई। मैदान पर शारीरिक शिक्षक महावीर तिवारी सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। फाइनल में विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को पचास हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
- तारापुर अनुमंडल सभागार में को ईद, रामनवमी, चैती छठ और चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने की। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। बैठक में पिछले वर्ष पर्वों के दौरान की स्थिति की समीक्षा की गई और इस वर्ष भी सभी त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की गई। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस गश्ती की व्यवस्था रखने का निर्णय लिया गया। चैती दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन तय रूट से होगा, जबकि ईद के अवसर पर नमाज स्थलों पर साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। रामनवमी जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और त्योहारों के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई। बैठक में एएसपी संकेत कुमार सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।1
- पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदैशीय वैश्य सभा का 172वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शुरू हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। हवेली खड़गपुर प्रखंड के गालिमपुर स्थित सतीस्थान में पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदैशीय वैश्य सभा का 172वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शनिवार से शुरू हो गया। अधिवेशन का उद्घाटन सुल्तानगंज से आए चेयरमैन राजकुमार गुड्डू, महामंत्री कैलाश प्रसाद शाह, कोषाध्यक्ष मदन कुमार अनिल, संरक्षक गिरीश प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष मनोज साह, संयुक्त मंत्री प्रवीण कुमार, सुभाष कुमार चुन्नू, मीडिया प्रभारी आदर्श कुमार, दीपक कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे मां सती और बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सुबह 11:30 बजे अध्यक्ष मनोज शाह सहित अन्य पदाधिकारियों ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान अभ्युदयगान प्रस्तुत हुआ जिससे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उद्घाटन समारोह में आए अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व बुके देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार, रंजीत कुमार और प्रवीण राज भारती उर्फ प्रवीण गुंजन ने संयुक्त रूप से किया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए चेयरमैन राजकुमार गुड्डू ने कहा कि कानू हलवाई समाज का इतिहास शौर्य, त्याग और बलिदान से भरा है। समाज को एकजुट होकर अपनी मजबूती बढ़ानी होगी। उन्होंने समाज के लोगों से बेटा-बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने और दहेज रहित विवाह को बढ़ावा देने की अपील की। सम्मेलन में नशाखोरी, अंधविश्वास और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का भी संकल्प लिया गया। इस अधिवेशन में नेपाल, बंगाल, दिल्ली सहित बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- विडियो सोसल मीडिया पर वायरल1
- जनता दरबार में तीन नये मामलों का किया गया निष्पादन अमरपुर अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में शनिवार को अंचल सीआई राजेश कुमार झा तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में जमीन संबंधित विवाद की निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये लोगों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अंचल सीआई ने बारिकी से अवलोकन किया।1
- Post by Amit Kumar Mandal1
- वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मंगल बाजार स्थित लवकुश कॉलोनी में बिना नक्शा का आलोक कुमार के द्वारा घर का निर्माण करवाया जा रहा था। नगर निगम प्रशासन को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लेटर जारी किया गया जिसमें काम बंद करने का आदेश दिया गया। काम बंद नहीं करने पर विधिवत कार्रवाई करने की बात लिखी गई थी। लेकिन आलोक कुमार के द्वारा देर रात तक भवन निर्माण का कार्य जल्दबाजी में करते देखा गया। यानी साफ है कि कानून को हाथ में लेकर ठेंगा दिखाते नजर आया आलोक। अब देखने वाली बात यह है कि आखिर नगर निगम प्रशासन क्या कार्रवाई करती है।2
- Post by THE LIVE1
- रायपुरा चौक पर ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने पाया काबू हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत एनएच-333 खड़गपुर–जमुई मुख्य मार्ग के रायपुरा चौक के पास शनिवार को सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से धू-धू कर आग की तेज लपटें निकलने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अग्निशमन कर्मी प्रकाश कुमार, श्रवण कुमार और बंटी कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों और दुकानों और राहगीर और रास्ते से गुजर रहे वाहन या जन हानि को भी नुकसान हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर में अचानक तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली, जिसके बाद उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर पूरी तरह आग की चपेट में आ गया और लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वहीं ट्रांसफार्मर में लगी आग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। आग लगने के कारण इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।1
- सुल्तानगंज वासियों में खुशी की लहर1